फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्दिक लौटेंगे या इंतजार बढ़ेगा: क्या पंत को मौका मिलेगा? अगरकर की आखिरी चयन बैठक में क्या होंगे बड़े फैसले?

Wed, 16 Sep 2026 06:23 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

खास बातें

India Team Selection vs West Indies ODI-T20 Live Updates: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम चयन में हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत पर सबसे ज्यादा नजरें रहेंगी। हार्दिक की फिटनेस और गेंदबाजी क्षमता अहम होगी, जबकि पंत की वनडे टीम में वापसी पर फैसला होना है। वहीं, यह अगरकर की आखिरी चयन बैठक भी हो सकती है।
विज्ञापन
रोहित, हार्दिक और अगरकर - फोटो : BCCI/ICC/IPL
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:21 PM, 16-Sep-2026

Team India Selection Live: थोड़ी देर में हो सकता है एलान

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए थोड़ी देर में भारतीय टीम का एलान हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चयन समिति की बैठक में देरी हो रही है। 

05:00 PM, 16-Sep-2026

Team India Selection Live: युवराज की चयनकर्ताओं को सलाह

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने 2027 वनडे विश्व कप को लेकर भारतीय टीम को एक अहम सलाह दी है। उनका मानना है कि विश्व कप में सफलता हासिल करने के लिए भारत को अभी से अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम तैयार करनी चाहिए और फिर उस टीम के खिलाड़ियों पर भरोसा बनाए रखना चाहिए। उन्होंने आखिरी समय में बड़े बदलाव करने से बचने की बात कही है।

11:32 AM, 16-Sep-2026

Team India Selection Live: भारत-वेस्टइंडीज सीरीज का शेड्यूल

मैच तारीख स्थान
पहला वनडे 27 सितंबर तिरुवनंतपुरम
दूसरा वनडे 30 सितंबर गुवाहाटी
तीसरा वनडे 3 अक्तूबर न्यू चंडीगढ़
पहला टी20 6 अक्तूबर लखनऊ
दूसरा टी20 9 अक्तूबर रांची
तीसरा टी20 11 अक्तूबर इंदौर
चौथा टी20 14 अक्तूबर हैदराबाद
पांचवां टी20 16 अक्तूबर बंगलूरू

विज्ञापन
11:30 AM, 16-Sep-2026

Team India Selection Live: एशियाड से टकराएगा शेड्यूल

एशियाई खेलों में पुरुष क्रिकेट स्पर्धा का आयोजन 24 सितंबर से तीन अक्तूबर तक होगा। इनकी तारीखें वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले तीनों वनडे से सीधे टकरा रही हैं। ऐसे में एशियाई खेलों के लिए चुने गए श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह समेत कई नियमित सफेद गेंद के खिलाड़ियों के वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं रहने की उम्मीद है। इस स्थिति में चयनकर्ताओं को विकल्पों पर विचार करना पड़ सकता है।

11:28 AM, 16-Sep-2026

Team India Selection Live: अगरकर के भविष्य पर भी नजर

टीम चयन के साथ अजीत अगरकर का भविष्य भी इस बैठक के दौरान चर्चा में रह सकता है। अगरकर का मौजूदा कार्यकाल चार अक्टूबर तक है और अभी तक उनके एक साल के विस्तार को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई और चयन समिति के अध्यक्ष के बीच फिलहाल इस मुद्दे पर संवाद नहीं हुआ है। अगरकर ने अपने करीबी सूत्रों से कथित तौर पर संकेत दिया है कि वेस्टइंडीज टीम चयन के बाद वह सचिव देवजीत सैकिया को धन्यवाद संदेश भेज सकते हैं। हालांकि चार अक्टूबर तक अभी समय है, इसलिए अगरकर के कार्यकाल को लेकर अंतिम स्थिति स्पष्ट होना बाकी है। फिलहाल बुधवार की चयन बैठक में हार्दिक, पंत और वनडे टीम के बाकी समीकरणों पर फैसले का इंतजार है।

विज्ञापन
11:27 AM, 16-Sep-2026

Team India Selection Live: सिराज की वनडे टीम में वापसी तय?

इंग्लैंड के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज में मोहम्मद सिराज टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ उनकी वापसी की उम्मीद है। उनके साथ गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा और प्रिंस यादव भी टीम में लौट सकते हैं। इन तीनों ने पिछली सीरीज में हिस्सा लिया था। जसप्रीत बुमराह एशियाई खेलों की प्रतिबद्धता के कारण उपलब्ध नहीं होंगे। वहीं, मोहम्मद शमी और युजवेंद्र चहल जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी फिलहाल मुश्किल नजर आ रही है।

11:27 AM, 16-Sep-2026

Team India Selection Live: जडेजा या मानव सुथार?

स्पिन विभाग में भी चयनकर्ताओं के सामने विकल्पों को लेकर माथापच्ची होगी। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं चुने गए रविंद्र जडेजा की वापसी हो सकती है। दरअसल, दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन के खिलाफ सेमीफाइनल के दौरान हर्ष दुबे चोटिल हो गए। दुबे और अक्षर पटेल को वनडे के लिए दो बाएं हाथ के स्पिनरों के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा था। अक्षर एशियाई खेलों में होंगे, जबकि दुबे के चोटिल होने से जडेजा की वापसी का रास्ता खुल सकता है।

हालांकि चयनकर्ता मानव सुथार जैसे विकल्प पर भी विचार कर सकते हैं। कलाई के स्पिनर के मामले में भी स्थिति पेचीदा है। अगर चोटिल वरुण चक्रवर्ती एशियाई खेलों से बाहर होते हैं और उनकी जगह कुलदीप यादव को भेजा जाता है तो चयनकर्ताओं को वनडे टीम में विप्रज निगम या जीशान अंसारी जैसे विकल्पों पर विचार करना पड़ सकता है।

11:27 AM, 16-Sep-2026

Team India Selection Live: गायकवाड़ और पाटीदार भी दौड़ में

श्रेयस अय्यर के एशियाई खेलों में रहने के कारण वनडे टीम में नंबर चार की जगह भी अहम होगी। कप्तान शुभमन गिल, रोहित शर्मा और विराट कोहली के बाद ऋतुराज गायकवाड़ को इस स्थान के लिए मौका मिलने की उम्मीद है। यशस्वी जायसवाल रिजर्व सलामी बल्लेबाज के तौर पर टीम में हो सकते हैं, जबकि मध्यक्रम के रिजर्व बल्लेबाज के रूप में रजत पाटीदार दावेदारी में हैं। गायकवाड़ और पाटीदार को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद भारत ए के लिए भी खेलना है। गायकवाड़ ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ वनडे में कप्तान भी हैं।

11:27 AM, 16-Sep-2026

Team India Selection Live: पंत को मिलेगा वनडे में वापसी का मौका?

ऋषभ पंत के लिए भी यह चयन अहम है। आईपीएल में उनके अपेक्षाकृत खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने टेस्ट उपकप्तानी गंवाई और वनडे-टी20 टीम से भी बाहर हुए। हालांकि ईशान किशन एशियाई खेलों में हैं, ऐसे में पंत को 15 सदस्यीय वनडे टीम में जगह मिलने की संभावना बन सकती है। केएल राहुल वनडे में पहली पसंद विकेटकीपर बने रह सकते हैं। साथ ही श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में राहुल को शुभमन गिल का डिप्टी बनाए जाने की भी संभावना है। अगर पंत को टीम में जगह नहीं मिलती है तो ध्रुव जुरेल को चुना जा सकता है। ऐसी स्थिति में पंत को ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया की कप्तानी के लिए भेजा जा सकता है।

11:26 AM, 16-Sep-2026

Team India Selection Live: क्या हार्दिक की होगी वनडे में वापसी?

हार्दिक पांड्या 20 सितंबर से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करने वाले हैं। उन्हें ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ भारत ए की तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम में चुना गया है। वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज 27 सितंबर से तिरुवनंतपुरम में शुरू होगी। ऐसे में चयनकर्ताओं के सामने सबसे बड़ा सवाल यह होगा कि क्या हार्दिक वनडे में तुरंत 10 ओवर गेंदबाजी करने और पूरे 50 ओवर मैदान पर रहने के लिए तैयार हैं। भारत के लिए सीम गेंदबाजी ऑलराउंडर का विकल्प पहले से ही सीमित है। हार्दिक उपलब्ध नहीं होते हैं तो नितीश कुमार रेड्डी दूसरा विकल्प हैं, लेकिन वह वनडे सीरीज के दौरान एशियाई खेलों में जापान में होंगे। सूर्यांश शेडगे और वेंकटेश अय्यर भी फिलहाल चोटिल हैं।

11:17 AM, 16-Sep-2026

हार्दिक लौटेंगे या इंतजार बढ़ेगा: क्या पंत को मौका मिलेगा? अगरकर की आखिरी चयन बैठक में क्या होंगे बड़े फैसले?

वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन बुधवार को होना है। चयनकर्ताओं के सामने वनडे और टी20 दोनों टीमों को अंतिम रूप देने की चुनौती होगी। तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की इस सीरीज में सबसे ज्यादा नजरें हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत पर रहेंगी। इसके अलावा चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर भी स्थिति पर सबकी नजर होगी। टी20 टीम एशियाई खेलों के लिए चुनी गई टीम के काफी करीब रहने की उम्मीद है, लेकिन वनडे टीम के चयन में कई सवालों के जवाब तलाशने होंगे।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें