फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ZIM Highlights: भारत ने तीसरा टी20 35 रनों से जीता, जिम्बाब्वे को 3-0 से किया क्लीन स्वीप

Sun, 26 Jul 2026 08:12 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे

खास बातें

IND vs ZIM 3rd T20 2026: भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे को तीसरे टी20 में हराया। भारत ने इस तरह तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम की। इस मैच में वैभव के अलावा मयंक यादव चमके।
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:12 PM, 26-Jul-2026

IND vs ZIM Live: भारत ने जीती सीरीज

भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को तीसरे टी20 मैच में 35 रनों से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 192 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 157 रन ही बना सकी। भारत ने इस तरह जिम्बाब्वे को 3-0 से क्लीन स्वीप किया। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत की यह पहली टी20 सीरीज जीत है। इससे पहले टीम इंडिया को उनकी कप्तानी में आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही, लेकिन रेयान बर्ल ने दमदार प्रदर्शन किया और अर्धशतक लगाया। हालांकि, उनका अर्धशतक भी टीम को जीत नहीं दिला सका। बर्ल 43 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 54 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, वेस्ले माधेवेरे ने 28 और बेन करन ने 20 रन बनाए। भारत की ओर से मयंक यादव ने तीन विकेट लिए, जबकि यश ठाकुर को दो सफलता मिली। अशोक शर्मा और रवि बिश्नोई ने एक-एक विकेट लिया।

08:04 PM, 26-Jul-2026

IND vs ZIM Live: बर्ल का पचासा

जिम्बाब्वे के रेयान बर्ल ने भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में अर्धशतक जड़ दिया है। जिम्बाब्वे का स्कोर भी 150 रन पहुंच गया है। हालांकि, मैच भारत की पकड़ में है। जिम्बाब्वे को छह गेंदों पर 43 रन चाहिए। 

07:56 PM, 26-Jul-2026

IND vs ZIM Live: जिम्बाब्वे को छठा झटका

अशोक शर्मा ने तादिवनाशे मारुमनी को आउट कर जिम्बाब्वे को छठा झटका दिया है। मारुमनी तीन गेंदों पर एक रन बनाकर आउट हुए। 

विज्ञापन
07:49 PM, 26-Jul-2026

IND vs ZIM Live: भारत को पांचवीं सफलता

मयंक यादव ने माधेवेरे को आउट कर भारत को पांचवीं सफलता दिलाई है। माधेवेरे 25 गेंदों पर एक चौका और दो छक्कों की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए। माधेवेरे और रेयान बर्ल के बीच पांचवें विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी हुई। 

07:36 PM, 26-Jul-2026

IND vs ZIM Live: जिम्बाब्वे का स्कोर 100 के पार

जिम्बाव्वे का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है। शुरुआती झटकों के बाद जिम्बाब्वे को रेयान बर्ल और वेस्ले माधेवेरे ने संभाला है। इन दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए अच्छी साझेदारी पनप रही है। 

विज्ञापन
07:05 PM, 26-Jul-2026

IND vs ZIM Live: जिम्बाब्वे को चौथा झटका

रवि बिश्नोई ने भारत को चौथी सफलता दिलाई है। बिश्नोई ने बेन करन को अपना शिकार बनाया जो 19 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 20 रन बनाकर आउट हुए। 

06:49 PM, 26-Jul-2026

IND vs ZIM Live: खाता नहीं खोल सके रजा

यश ठाकुर ने लगातार दो गेंदों पर जिम्बाब्वे के दो विकेट गिराए। यश ने पहले मेयर्स को आउट किया और फिर अगली ही गेंद पर सिकंदर रजा को आउट किया। रजा खाता खोले बिना आउट हुए। हालांकि, यश हैट्रिक पूरी नहीं कर सके। 

06:45 PM, 26-Jul-2026

IND vs ZIM Live: भारत को दूसरी सफलता

यश ठाकुर ने डियोन मेयर्स को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई है। मेयर्स 15 गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 19 रन बनाकर आउट हुए। 

06:27 PM, 26-Jul-2026

IND vs ZIM Live: पहली ही गेंद पर मयंक यादव ने ब्रायन बेनेट को किया आउट

भारत को मुकाबले की पहली ही गेंद पर बड़ी सफलता मिली। तेज गेंदबाज मयंक यादव ने ब्रायन बेनेट को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। ऑफ स्टंप के बाहर उछाल लेती शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद पर ब्रायन बेनेट बैकफुट डिफेंस करने गए, लेकिन बल्ले का बाहरी किनारा लग गया। पहली स्लिप में तैनात वैभव सूर्यवंशी ने शानदार फुर्ती दिखाते हुए तेज रफ्तार से आए कैच को सुरक्षित लपक लिया।

06:04 PM, 26-Jul-2026

IND vs ZIM Live: भारत की पारी समाप्त

भारत ने तीसरे टी20 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 193 रनों का लक्ष्य दिया है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 192 रन बनाए। भारत के लिए सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने दमदार प्रदर्शन किया और 49 गेंदों पर आठ चौकों और चार छक्कों की मदद से 81 रन बनाए। वैभव के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। भारत की पारी में ईशान किशन ने 29, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 27 और रिंकू सिंह ने 25 रनों का योगदान दिया। वहीं, तिलक वर्मा 11 रन बनाकर नाबाद रहे। जिम्बाब्वे के लिए ब्रैड इवांस ने दो विकेट लिए, जबकि सिकंदर रजा, ब्लेसिंग मुजरबानी और वेस्ले माधेवेरे ने एक-एक विकेट लिए। 

05:48 PM, 26-Jul-2026

IND vs ZIM Live: श्रेयस पवेलियन लौटे

भारत को कप्तान श्रेयस अय्यर के रूप में चौथा झटका लगा है। ब्रैड इवांस ने श्रेयस को अपना शिकार बनाया जो 18 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 27 रन बनाकर आउट हुए। 

05:36 PM, 26-Jul-2026

IND vs ZIM Live: वैभव की पारी का अंत

वैभव सूर्यवंशी की पारी का अंत हो गया है। मधेवेरे ने वैभव सूर्यवंशी को आउट किया जो 49 गेंदों पर आठ चौकों और चार छक्कों की मदद से 81 रन बनाकर आउट हुए। वैभव आज शानदार लय में दिख रहे थे, लेकिन शतक लगाने से चूक गए। 

05:31 PM, 26-Jul-2026

IND vs ZIM Live: वैभव-श्रेयस की साझेदारी

वैभव और श्रेयस अय्यर के बीच अच्छी साझेदारी पनप रही है। भारत का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है। वैभव दमदार पारी खेल रहे हैं और उनका साथ श्रेयस दे रहे हैं। 

05:16 PM, 26-Jul-2026

IND vs ZIM Live: ईशान किशन आउट

भारत को ईशान किशन के रूप में दूसरा झटका लगा है। ईशान और वैभव के बीच शानदार साझेदारी हो रही थी, लेकिन सिकंदर रजा ने ईशान को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा। ईशान 26 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 29 रन बनाकर आउट हुए। वैभव और ईशान ने दूसरे विकेट के लिए 75 रन जोड़े। 

05:14 PM, 26-Jul-2026

IND vs ZIM Live: वैभव का अर्धशतक

वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में अर्धशतक जड़ दिया है। वैभव और ईशान के बीच दूसरे विकेट के लिए 70+ रनों की साझेदारी हो गई है। 

04:55 PM, 26-Jul-2026

IND vs ZIM Live: भारत के 50 रन पूरे

ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी के बीच साझेदारी पनप रही है। पावरप्ले में ही भारत का स्कोर 50 रन के पार पहुंच गया है। वैभव सूर्यवंशी विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

04:37 PM, 26-Jul-2026

IND vs ZIM Live: भारत को पहला झटका

भारत को अभिषेक शर्मा के रूप में पहला झटका लगा है। ब्लेसिंग मुजरबानी ने अभिषेक को अपना शिकार बनाया जो चार गेंदों पर दो रन बनाकर आउट हुए। 

04:31 PM, 26-Jul-2026

IND vs ZIM Live: भारत की पारी शुरू

जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा क्रीज पर मौजूद हैं। 

04:08 PM, 26-Jul-2026

IND vs ZIM Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, बेन करन, डियोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रेयान बर्ल, वेस्ली मधेवेयरे, तदिवनाशे मारुमानी (विकेटकीपर), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहूरी, वेलिंग्टन मसाकदजा, ब्लेसिंग मुजरबानी।

भारत: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, रवि बिश्नोई, अशोक शर्मा, यश ठाकुर और मयंक यादव।

 

04:05 PM, 26-Jul-2026

IND vs ZIM Live: भारत ने जीता टॉस

जिमबाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। श्रेयस ने पिछले 10 मैचों में नौ मैच में टॉस जीता है। उन्होंने बताया कि प्रिंस यादव की जगह अशोक शर्मा और शिवम दुबे की जगह सूर्यांश शेडगे को मौका दिया गया है। वहीं, जिम्बाब्वे के कप्तान ने एक बदलाव किया। एनगरवा की जगह वेलिंग्टन मसाकादजा को मौका मिला है।

03:46 PM, 26-Jul-2026

IND vs ZIM Live: भारत की नजर क्लीन स्वीप पर

भारत ने पहला टी20 सात विकेट से और दूसरा टी20 90 रन से अपने नाम किया था। अब टीम इंडिया की नजर तीसरा टी20 जीतकर क्लीन स्वीप करने पर है। थोड़ी देर में टॉस होना है।

01:19 PM, 26-Jul-2026

IND vs ZIM Highlights: भारत ने तीसरा टी20 35 रनों से जीता, जिम्बाब्वे को 3-0 से किया क्लीन स्वीप

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। टीम इंडिया ने पहले ही दो मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। अब उसकी नजर जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ करने पर है। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें