भारत और श्रीलंका के बीच जारी दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल बारिश के कारण समय से पहले समाप्त हो गया। फॉलोऑन खेल रही श्रीलंकाई टीम ने दूसरी पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 229 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही मेजबान टीम ने भारत के खिलाफ 16 रन की बढ़त हासिल कर ली है। स्टंप्स के समय सोनल दिनूषा सात और केशारा नुवांथा तीन रन बनाकर नाबाद थे।
भारत को मिली थी 213 रन की बढ़त
भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 503 रन बनाकर घोषित की थी। इसके जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 290 रन पर सिमट गई। इस तरह भारत को पहली पारी के आधार पर 213 रन की विशाल बढ़त मिली और श्रीलंका को फॉलोऑन खेलना पड़ा। श्रीलंका की पहली पारी में सोनल दिनूषा ने शानदार 103 रन बनाए, जबकि पसिंदु सूरियाबंदर ने 80 रनों की पारी खेली। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। सरांश जैन को टेस्ट क्रिकेट में पहली बार विकेट मिला और उन्होंने दो विकेट अपने नाम किए।
दूसरी पारी में पसिंदु का शानदार प्रदर्शन
फॉलोऑन खेलने उतरी श्रीलंकाई टीम ने दूसरी पारी में भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना किया। पसिंदु सूरियाबंदर ने 92 रन की बेहतरीन पारी खेली और टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला। उनके अलावा कामिंदु मेंडिस ने 55 रन बनाए। श्रीलंका ने दिन का खेल खत्म होने तक 72.4 ओवर में छह विकेट पर 229 रन बना लिए। टीम ने भारत की 213 रन की बढ़त को खत्म करते हुए अब 16 रन की बढ़त हासिल कर ली है।
बारिश ने भारत की मुश्किल बढ़ाई
चौथे दिन का खेल भारी बारिश के कारण समय से पहले रोकना पड़ा। बारिश के कारण भारतीय टीम को श्रीलंका की पारी समेटने और जीत के लिए जरूरी चार विकेट हासिल करने का मौका नहीं मिल सका। अब मुकाबले के आखिरी दिन भारत के सामने श्रीलंका के बचे हुए चार विकेट जल्द हासिल करने की चुनौती होगी। यदि भारतीय गेंदबाज शुरुआती सत्र में श्रीलंका की पारी समेट लेते हैं, तो टीम के पास टेस्ट मैच जीतने और सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप करने का मजबूत मौका होगा।
बारिश के कारण तीसरे सत्र का खेल रुक गया है। श्रीलंका दूसरी पारी में फिलहाल 16 रन आगे है। सोनल दिनूषा सात और केशारा नुवांथा तीन रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
श्रीलंका को 218 के स्कोर पर छठा झटका लगा। सारांश जैन ने इस मैच में अपना तीसरा विकेट लिया। उन्होंने निरोशन डिकवेला को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। डिकवेला छह रन बना सके। फिलहाल सोनल दिनुषा और केशारा नुवांथा क्रीज पर हैं। श्रीलंका की बढ़त पांच रन की है।
श्रीलंकाई टीम ने फॉलोऑन खेलते हुए बढ़त हासिल कर ली है। टीम इंडिया को पहली पारी के आधार पर 213 रन की बढ़त हासिल थी। जवाब में श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट पर 217 रन बना लिए हैं और उसकी बढ़त चार रन की हो चुकी है। श्रीलंका ने चायकाल के बाद 13 रन बनाने में दो अहम विकेट गंवा दिए। कप्तान धनंजय डिसिल्वा 23 रन बनाकर आउट हुए। मानव सुथार की गेंद उनके बल्ले और पैड पर लगकर स्लिप में खड़े पडिक्कल के पास चली गई। वहीं, अच्छी बल्लेबाजी कर रहे पासिंदु सूरियाबंदारा 92 रन बनाकर पवेलियन लौटे। सुथार की गेंद पर आगे बढ़कर शॉट खेलने के प्रयास में पासिंदु स्टंप हो गए। पासिंदु ने अपनी पारी में 10 चौके और एक छक्का लगाया।
श्रीलंका ने चायकाल के बाद 13 रन बनाने में दो अहम विकेट गंवा दिए हैं। कप्तान धनंजय डिसिल्वा 23 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, अच्छी बल्लेबाजी कर रहे पासिंदु सूरियाबंदारा 92 रन बनाकर पवेलियन लौटे। दोनों को मानव सुथार ने पवेलियन भेजा। पासिंदु ने अपनी पारी में 10 चौके और एक छक्का लगाया। श्रीलंका का स्कोर पांच विकेट पर 212 रन है। वह भारत से एक रन पीछे है।
चौथे दिन चायकाल तक श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट पर 199 रन बना लिए हैं । फिलहाल कप्तान धनंजय डिसिल्वा 14 रन और पासिंदु सूरियाबंदारा 90 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 21 रन की साझेदारी हो चुकी है। श्रीलंका अभी भारत से 14 रन पीछे है। भारत ने 213 रन की बढ़त हासिल की थी। फॉलोऑन खेलते हुए श्रीलंका की शुरुआत खराब रही थी। लाहिरू उदारा तीन रन बनाकर सिराज का शिकार बने। फिर कामिल मिशारा ने पासिंदु के साथ 58 रन की साझेदारी निभाई। कामिल को जडेजा ने पवेलियन भेजा। इसके बाद पासिंदु ने कामिंदु मेंडिस के साथ 115 रन की साझेदारी निभाई। कामिंदु 92 गेंद में दो चौके और तीन छक्के की मदद से 55 रन बनाए।
श्रीलंका को दूसरी पारी में 178 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। प्रसिद्ध कृष्णा ने कामिंदु मेंडिस को शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। गिल ने बेहतरीन कैच लपका। गिल ने पीछे दौड़ते हुए डाइव मारकर गेंद लपक लिया। इस तरह कामिंदु और पासिंदु के बीच 115 रन की साझेदारी का अंत हुआ। कामिंदु ने 92 गेंद में दो चौके और तीन छक्के की मदद से 55 रन की पारी खेली। फिलहाल पासिंदु के साथ धनंजय डिसिल्वा क्रीज पर है। पासिंदु अपने पहले शतक के करीब हैं। श्रीलंका ने तीन विकेट पर 179 रन बना लिए हैं। पासिंदु 83 रन बनाकर और धनंजय एक रन बनाकर क्रीज पर हैं। श्रीलंका अभी भारत से 34 रन पीछे है।
पासिंदु और कामिंदु के बीच अब तक 100 रन की साझेदारी हो चुकी है। श्रीलंका ने दो विकेट पर 160 से ज्यादा रन बना लिए हैं। पासिंदु सूरियाबंदारा के बाद कामिंदु मेंडिस ने अर्धशतक जड़ा। उन्होंने प्रसिद्ध की गेंद पर छक्का लगाकर अर्धशतक पूरा किया। यह कामिंदु का सातवां अर्धशतक रहा। इससे पहले पासिंदु ने लगातार दूसरी पारी में अर्धशतक जड़ा था। पासिंदु ने भी चौका लगाकर अर्धशतक पूरा किया था। श्रीलंका फिलहाल भारत से 45+ रन पीछे है।
श्रीलंका ने 40 ओवर में दो विकेट पर 162 रन बना लिए हैं। पासिंदु सूरियाबंदारा के बाद कामिंदु मेंडिस ने अर्धशतक जड़ा। उन्होंने प्रसिद्ध की गेंद पर छक्का लगाकर अर्धशतक पूरा किया। यह कामिंदु का सातवां अर्धशतक रहा। इससे पहले पासिंदु ने लगातार दूसरी पारी में अर्धशतक जड़ा था। पासिंदु ने भी चौका लगाकर अर्धशतक पूरा किया था। श्रीलंका फिलहाल भारत से 51 रन पीछे है। पासिंदु और कामिंदु के बीच अब तक 99 रन की साझेदारी हो चुकी है।
पासिंदु सूरियाबंदारा ने कोलंबो टेस्ट की लगातार दूसरी पारी में अर्धशतक जड़ा। पिछली पारी में उन्होंने 80 रन बनाए थे। उन्होंने कामिंदु मेंडिस के साथ अर्धशतकीय साझेदारी भी निभा ली है। फिलहाल श्रीलंका का स्कोर दो विकेट पर 116 रन पहुंच गया है। टीम अभी भी भारत से 97 रन पीछे है। कामिंदु 24 रन और पासिंदु 54 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
चौथे दिन दूसरे सत्र का खेल जारी है। श्रीलंका की टीम ने दो विकेट पर 85 से ज्यादा रन बना लिए हैं। फिलहाल पासिंदु सूरियाबंदारा और कामिंदु मेंडिस क्रीज पर हैं। श्रीलंकाई टीम अभी भी भारत से 120+ रन पीछे है।
फॉलोऑन खेलने उतरी श्रीलंकाई टीम ने अपनी दूसरी पारी में चौथे दिन लंच तक दो विकेट पर 83 रन बना लिए हैं। टीम फिलहाल भारत से अभी भी 130 रन पीछे है। कामिंदु मेंडिस 10 रन और पासिंदु सूरियाबंदारा 35 रन बनाकर नाबाद हैं। श्रीलंका को दो झटके लाहिरू उदारा और कामिल मिशारा के रूप में लगे। उदारा तीन रन बनाकर सिराज के शिकार बने। वहीं, मिशारा 39 गेंद में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें रवींद्र जडेजा ने एल्बीडब्ल्यू किया। इससे पहले आज श्रीलंका की पहली पारी 290 रन पर सिमट गई। भारत ने अपनी पहली पारी में नौ विकेट पर 503 रन बनाए थे और पारी घोषित की थी। इस तरह पहली पारी के आधार पर भारत को 213 रन की बढ़त मिली थी।
63 के स्कोर पर श्रीलंका को दूसरा झटका लगा। रवींद्र जडेजा ने कामिल मिशारा को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 39 गेंद में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 32 रन बनाकर आउट हुए। मिशारा ने पासिंदु सूरियाबंदारा के साथ दूसरे विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी निभाई। इससे पहले सिराज ने लाहिरू उदारा को पवेलियन भेजा था। फिलहाल कामिंदु मेंडिस और पासिंदु क्रीज पर हैं। श्रीलंका अभी भी भारत से 150 रन पीछे है।
श्रीलंका की दूसरी पारी के 11वें ओवर में मानव सुथार की गेंद पर पासिंदु सूरियाबंदारा ने तीन रन लिए। इस गेंद पर मोहम्मद सिराज के पास कैच पकड़ने का मौका था, लेकिन उन्होंने मुश्किल कैच टपका दिया। वह डीप मिडविकेट से तेजी से गेंद की ओर दौड़ते हुए आए और आगे की तरफ डाइव लगाकर गेंद को पकड़ने की कोशिश की। गेंद उनके हाथों में आई, लेकिन फिर नीचे गिर गई। कैच छोड़ने के बाद सिराज के लिए चिंता की बात सामने आई। डाइव के दौरान वह असहज तरीके से जमीन पर गिरे और तुरंत अपनी पसलियों के पास हाथ रख लिया। इसके बाद फिजियो मैदान पर पहुंचे और सिराज की जांच की। सिराज दर्द में नजर आए और कुछ देर बाद मैदान से बाहर चले गए। सिराज के मैदान से बाहर जाने के बाद गुरनूर बराड़ उनकी जगह फील्डिंग करने के लिए मैदान पर आए। भारत के लिए अब सबसे बड़ी चिंता यह होगी कि सिराज की चोट कितनी गंभीर है और वह दोबारा गेंदबाजी के लिए मैदान पर लौट पाते हैं या नहीं।
श्रीलंकाई टीम ने एक विकेट पर 48 से ज्यादा रन बना लिए हैं। पासिंदु 21 और मिशारा 24 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 40+ रन की साझेदारी हो चुकी है। श्रीलंका को पांच के स्कोर पर पहला झटका लगा था। लाहिरू उदारा को सिराज ने पवेलियन भेजा था।
फॉलोऑन खेलने उतरी श्रीलंका की टीम को पांच के स्कोर पर पहला झटका लगा। सिराज ने लाहिरू उदारा को सारांश जैन के हाथों कैच कराया। उदारा तीन रन बना सके। फिलहाल पासिंदु सूरियाबंदारा और कामिल मिशारा क्रीज पर हैं। श्रीलंका अभी भी भारत से 200+ रन पीछे है।
श्रीलंकाई टीम फॉलऑन खेलने उतरी है। भारत के पास पारी से इस मैच को जीतने का मौका है। टीम के पास अभी भी 213 रन की बढ़त हासिल है। श्रीलंका के ओपनर्स लाहिरू उदारा और कामिल मिशारा बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं।
श्रीलंका की पहली पारी 290 के स्कोर पर सिमट गई है। आज टीम ने आठ विकेट पर 265 रन से आगे खेलना शुरू किया और 25 रन बनाने में बाकी के दो विकेट गंवा दिए। सोनल दिनुषा के रूप में टीम को आखिरी झटका लगा। दिनुषा 162 गेंद में आठ चौके और तीन छक्के की मदद से 103 रन बनाकर आउट हुए। श्रीलंकाई टीम फॉलोऑन नहीं बचा सकी। उसे इसके लिए 304 रन बनाने थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। भारत ने श्रीलंका को फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर कर दिया है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में नौ विकेट पर 503 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। इस लिहाज से भारत को अभी भी 213 रन की बढ़त हासिल है।
श्रीलंका को आज दोनों झटके सारांश जैन ने दिए और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने विकेटों का खाता खोला। दिनुषा के अलावा सारांश ने लाहिरू कुमारा (12) को आउट किया था। ऋषभ पंत भी विकेटकीपर के तौर पर अपने रोल में वापस आ चुके हैं। इससे पहले तीसरे दिन तक श्रीलंका ने आठ विकेट पर 265 रन बनाए थे। दिनुषा के अलावा पासिंदु सूरियाबंदारा ने ही 50+ रन की पारी खेली। पासिंदु 133 गेंद में नौ चौके की मदद से 80 रन बनाकर आउट हुए थे। इन दोनों के अलावा कोई 50 का आंकड़ा पार नहीं कर सका।
लाहिरू उदारा एक रन, कामिल मिशारा 19 रन, प्रभात जयसूर्या दो रन, कामिंदु मेंडिस 32 रन, कप्तान धनंजय डिसिल्वा आठ रन, केशारा नुवांथा 18 रन बना सके। निरोशन डिकवेला खाता नहीं खोल पाए। असिथा फर्नांडो एक रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि सारांश जैन को दो विकेट मिले। मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया।
ऋषभ पंत विकेटकीपिंग के लिए उतरे हैं। आज ध्रुव जुरेल विकेटकीपिंग का जिम्मा नहीं निभा रहे। पंत को पहले दिन चोट लगी थी। इसके बाद उन्होंने दो दिन विकेटकीपिंग नहीं की थी। अब वह फिर से अपने पुराने रोल में आ चुके हैं।
श्रीलंका को 288 के स्कोर पर नौवां झटका लगा। सारांश जैन ने लाहिरू कुमारा को ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया। वह 58 गेंद में 12 रन बना सके। यह सारांश के अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला विकेट रहा। सभी भारतीय खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई दी। फिलहाल श्रीलंका को फॉलोऑन बचाने के लिए 16 रन चाहिए। शतकवीर सोनल दिनुषा के साथ असिथा फर्नांडो क्रीज पर हैं।
सोनल दिनुषा के लिए भारत के खिलाफ यह सीरीज शानदार रही है। उन्होंने कोलंबो में करियर का दूसरा शतक जड़ा। यह इस सीरीज में भी उनका दूसरा शतक है। भारत के खिलाफ इस सीरीज में तीन पारियों में उन्होंने 80+ का स्कोर बनाया है। इससे पहले उन्होंने 100 और 84 रन की पारियां खेली थीं। शतक पूरा करते ही दिनुषा ने बल्ले को चूमा, हेलमेट उतारा और हाथ उठाकर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया। दिनुषा ने इस सीरीज में लगातार शानदार बल्लेबाजी की है। दोनों टीमों की ओर से देवदत्त पडिक्कल ने भले ही उनसे ज्यादा रन बनाए हों, लेकिन तीनों पारियों में दिनुषा ने जिस नियंत्रण और धैर्य के साथ बल्लेबाजी की है, वह उन्हें सबसे आगे रखता है। चौके के साथ शतक पूरा करते ही दिनूषा ने इस सीरीज में एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी का दम दिखा दिया। श्रीलंका का स्कोर आठ विकेट पर 285+ रन है। उन्हें फॉलोऑन बचाने के लिए 15+ रन की जरूरत है।
चौथे दिन के खेल की शुरुआत हो चुकी है। श्रीलंका आठ विकेट पर 265 रन से आगे खेल रहा है। सोनल दिनुषा 85 रन और लाहिरू कुमारा आठ रन बनाकर क्रीज पर हैं। श्रीलंका को फॉलोऑन बचाने के लिए 304 रन बनाने हैं और वह इससे 39 रन दूर है।
श्रीलंका और भारत के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के चौथे दिन बारिश बड़ा खलल डाल सकती है। बुधवार को कोलंबो में बारिश के कई दौर आने का अनुमान है। तीसरे दिन भी बारिश ने मुकाबले को प्रभावित किया था और आखिरी सत्र में समय से पहले स्टंप्स घोषित करने पड़े थे। हालांकि, भारत इस मुकाबले में मजबूत स्थिति में है और जीत की ओर बढ़ रहा है, लेकिन चौथे दिन उसे सिर्फ श्रीलंका के नाबाद बल्लेबाजों से ही नहीं, बल्कि मौसम की चुनौती से भी निपटना होगा। श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में आठ विकेट पर 265 रन बना लिए हैं।
एक्यूवेदर के मुताबिक, बुधवार को कोलंबो में बारिश की संभावना 97 फीसदी है। मौसम विभाग ने दिन के दौरान कई बार बारिश होने का अनुमान जताया है। मंगलवार को भी बारिश की संभावना 96 फीसदी थी। उस दिन दोपहर में हल्की बारिश का अनुमान था, लेकिन बारिश के कारण खेल प्रभावित हुआ और अगर अतिरिक्त समय नहीं जोड़ा गया तो करीब एक घंटे का खेल कम हो गया। भारत के लिए चौथे दिन सबसे बड़ी चिंता यह होगी कि लगातार बारिश के कारण खेल का कितना समय प्रभावित होता है।
चौथे दिन सुबह से ही मौसम का मिजाज खराब रहने की आशंका है। सुबह 6 बजे बारिश की संभावना 85 फीसदी है। इसके बाद सुबह 9 बजे भी बारिश की संभावना 75 फीसदी रहने का अनुमान है। मुकाबला दोबारा निर्धारित समय पर शुरू होने से सिर्फ 45 मिनट पहले भी बारिश का खतरा बना रहेगा। इसके बाद भी पूरे दिन मौसम में ज्यादा सुधार की उम्मीद नहीं है।
मौसम के अनुमान के मुताबिक, सुबह 10 बजे बारिश की संभावना 49 फीसदी रहेगी। 11 बजे यह बढ़कर 75 फीसदी हो सकती है। दोपहर 12 बजे बारिश की संभावना 68 फीसदी और दोपहर 1 बजे 49 फीसदी रहने का अनुमान है। इसके बाद भी बारिश का खतरा लगातार बना रहेगा। दोपहर 2 बजे बारिश की संभावना 56 फीसदी, 3 बजे 63 फीसदी, 4 बजे 45 फीसदी और शाम 5 बजे 53 फीसदी रहने का अनुमान है। शाम 6 बजे भी बारिश की 45 फीसदी संभावना जताई गई है।
तीसरे दिन का खेल खत्म होने के समय श्रीलंका की ओर से सोनल दिनूषा 85 रन बनाकर और लाहिरू कुमारा 8 रन बनाकर नाबाद थे। भारत की नजर अब इन दोनों की साझेदारी तोड़कर श्रीलंका की पारी समेटने पर होगी। हालांकि, भारत के लिए चौथे दिन सिर्फ इन दोनों बल्लेबाजों का प्रतिरोध ही चुनौती नहीं होगा। अगर मौसम लगातार खराब रहता है और बारिश के कारण खेल बाधित होता है, तो भारत के पास जीत हासिल करने के लिए उपलब्ध समय भी कम हो सकता है। ऐसे में कोलंबो का मौसम मुकाबले के नतीजे में अहम भूमिका निभा सकता है।
भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे और अंतिम टेस्ट के तीसरे दिन बारिश ने खेल में खलल डाल दिया। बारिश के कारण मंगलवार को समय से पहले स्टंप्स की घोषणा करनी पड़ी। दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने पहली पारी में 83.4 ओवर में 265 रन पर आठ विकेट गंवा दिए थे। श्रीलंका अभी भी भारत के पहली पारी के विशाल स्कोर से 238 रन पीछे है। भारत ने अपनी पहली पारी 503 रन पर नौ विकेट के नुकसान पर घोषित की थी। श्रीलंका को अभी भारत से फॉलोऑन बचाने के लिए 39 रनों की जरूरत है।
श्रीलंका की ओर से सोनल दिनूषा 85 रन बनाकर नाबाद हैं और उनके साथ लाहिरू कुमारा 8 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दिनूषा ने मुश्किल परिस्थितियों में धैर्य दिखाते हुए श्रीलंकाई पारी को संभालने की कोशिश की। उनके अलावा पसिंदु सूरियाबंदारा ने 80 रन की अहम पारी खेली। हालांकि, भारतीय गेंदबाजों के शुरुआती प्रहारों के बाद श्रीलंका की बल्लेबाजी लगातार दबाव में रही।
भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। दोनों गेंदबाजों ने शुरुआती झटके देकर श्रीलंकाई बल्लेबाजी क्रम को मुश्किल में डाल दिया। श्रीलंका इसके बाद पूरी तरह संभल नहीं सका, हालांकि दिनूषा और सूरियाबंदारा ने पारी को कुछ हद तक मजबूती दी।
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। भारत सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त बना चुका है। अब उसकी नजर इस मुकाबले को जीतकर श्रीलंका को क्लीन स्वीप करने पर होगी। भारत ने अपनी पहली पारी में नौ विकेट पर 503 रन बनाए और पारी घोषित की, जबकि श्रीलंका की पहली पारी जारी है।