भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे और अंतिम टेस्ट के तीसरे दिन बारिश ने खेल में खलल डाल दिया। बारिश के कारण मंगलवार को समय से पहले स्टंप्स की घोषणा करनी पड़ी। दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने पहली पारी में 83.4 ओवर में 265 रन पर आठ विकेट गंवा दिए थे। श्रीलंका अभी भी भारत के पहली पारी के विशाल स्कोर से 238 रन पीछे है। भारत ने अपनी पहली पारी 503 रन पर नौ विकेट के नुकसान पर घोषित की थी। श्रीलंका को अभी भारत से फॉलोऑन बचाने के लिए 39 रनों की जरूरत है।
दिनेश ने संभाली श्रीलंकाई पारी
श्रीलंका की ओर से सोनल दिनूषा 85 रन बनाकर नाबाद हैं और उनके साथ लाहिरू कुमारा 8 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दिनूषा ने मुश्किल परिस्थितियों में धैर्य दिखाते हुए श्रीलंकाई पारी को संभालने की कोशिश की। उनके अलावा पसिंदु सूरियाबंदारा ने 80 रन की अहम पारी खेली। हालांकि, भारतीय गेंदबाजों के शुरुआती प्रहारों के बाद श्रीलंका की बल्लेबाजी लगातार दबाव में रही।
प्रसिद्ध और सुथार ने झटके 3-3 विकेट
भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। दोनों गेंदबाजों ने शुरुआती झटके देकर श्रीलंकाई बल्लेबाजी क्रम को मुश्किल में डाल दिया। श्रीलंका इसके बाद पूरी तरह संभल नहीं सका, हालांकि दिनूषा और सूरियाबंदारा ने पारी को कुछ हद तक मजबूती दी।
बारिश के कारण तीसरे सत्र का खेल रुका है। श्रीलंका ने आठ विकेट पर 265 रन बना लिए हैं। फिलहाल सोनल दिनूषा 85 और लाहिरु कुमारा आठ रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। श्रीलंका को फॉलोऑन बचाने के लिए 39 रन चाहिए।
श्रीलंका ने आठ विकेट पर 260 रन बना लिए हैं। फिलहाल सोनल दिनुषा 81 रन और लाहिरू कुमारा आठ रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 30 रन की साझेदारी हो चुकी है। श्रीलंका को अभी भी फॉलोऑन बचाने के लिए 44 रन की जरूरत है।
श्रीलंका को 230 के स्कोर पर आठवां झटका लगा। मानव सुथार ने केशारा नुवांथा को सारांश जैन के हाथों कैच कराया। वह 18 रन बना सके। फिलहाल लाहिरू कुमारा और सोनल दिनुषा क्रीज पर हैं। फॉलोऑन बचाने के लिए अभी भी श्रीलंका को 74 रन की जरूरत है।
श्रीलंका ने तीसरे दिन चायकाल तक सात विकेट गंवाकर 216 रन बना लिए हैं। फिलहाल सोनल दिनुषा और केशारा नुवांशा क्रीज पर हैं। दोनों के बीच आठवें विकेट के लिए अब तक 40+ रन की साझेदारी हो चुकी है। आज पहले सत्र में श्रीलंका ने लंच तक 29 ओवर में 122 रन बनाए और दो विकेट गंवाए और दूसरे सत्र में चायकाल तक 33 ओवर में 86 रन बनाए और तीन विकेट गंवाए। श्रीलंका ने आज दो विकेट पर आठ रन से आगे खेलना शुरू किया था और उसने अभी तक 208 रन बनाए हैं और पांच विकेट और गंवाए हैं। फॉलोऑन बचाने के लिए उसे कुल 304 रन बनाने हैं, यानी फिलहाल वह 80+ रन पीछे है। वहीं, भारत की पहली पारी के आधार पर श्रीलंका अभी 280+ रन पीछे है।
श्रीलंका ने तीसरे दिन चायकाल तक सात विकेट गंवाकर 216 रन बना लिए हैं। फिलहाल सोनल दिनुषा 84 गेंद में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 52 रन और केशारा नुवांशा 13 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच आठवें विकेट के लिए अब तक 43 रन की साझेदारी हो चुकी है। आज पहले सत्र में श्रीलंका ने लंच तक 29 ओवर में 122 रन बनाए और दो विकेट गंवाए और दूसरे सत्र में चायकाल तक 33 ओवर में 86 रन बनाए और तीन विकेट गंवाए। श्रीलंका ने आज दो विकेट पर आठ रन से आगे खेलना शुरू किया था और उसने अभी तक 208 रन बनाए हैं और पांच विकेट और गंवाए हैं। फॉलोऑन बचाने के लिए उसे कुल 304 रन बनाने हैं, यानी फिलहाल वह 88 रन पीछे है। वहीं, भारत की पहली पारी के आधार पर श्रीलंका अभी 287 रन पीछे है।
सोनल ने लगातार तीसरी बार 50+ का स्कोर बनाया है। उन्होंने गॉल टेस्ट की पहली पारी में शतक जड़ा था। फिर दूसरी पारी में 84 रन बनाए थे। अब एक बार फिर उन्होंने 50 का स्कोर बनाया।
श्रीलंका ने सात विकेट पर 202 रन बना लिए हैं। फिलहाल सोनल दिनुषा 38 रन और केशारा नुवांथा 13 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 20+ रन की साझेदारी हो चुकी है। श्रीलंका पर फॉलोऑन का भी खतरा मंडरा रहा है। फॉलोऑन बचाने के लिए उसे 304 रन बनाने हैं। यानी श्रीलंका अभी 102 रन और बनाने हैं। इससे पहले पासिंदु सूरियाबंदारा शतक से चूक गए और 80 रन बनाकर रवींद्र जडेजा के शिकार बने थे।
श्रीलंका को 173 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। निरोशन डिकवेला खाता खोले बिना आउट हुए। उन्हें मोहम्मद सिराज ने विकेटकीपर जुरेल के हाथों कैच कराया। फिलहाल सोनल दिनुषा और केशारा नुवांथा क्रीज पर हैं। श्रीलंका अभी भारत से 330 रन पीछे है। उस पर फॉलोऑन का भी खतरा मंडरा रहा है। फॉलोऑन बचाने के लिए उसे 304 रन बनाने हैं। यानी श्रीलंका अभी 131 रन और बनाने हैं। इससे पहले पासिंदु सूरियाबंदारा शतक से चूक गए और 80 रन बनाकर रवींद्र जडेजा के शिकार बने थे।
श्रीलंका ने 45वें ओवर में 171 के स्कोर पर छठा झटका लगा। पासिंदु सूरियाबंदारा 80 रन बनाकर आउट हुए। पासिंदु ने शानदार बल्लेबाजी की और भारतीय स्पिनर्स को अच्छे से टैकल किया। वह हर गेंद को उसकी मेरिट पर खेलते दिखे। हालांकि, जडेजा की गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर पैड पर लगकर स्टंप्स में जा घुसी। पासिंदु ने 133 गेंद में नौ चौके की मदद से 80 रन की पारी खेली। फिलहाल सोनल दिनुषा 20 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनके साथ निरोशन डिकवेला क्रीज पर हैं। श्रीलंका अभी भी भारत से 332 रन पीछे है।
श्रीलंका को 35वें ओवर में 137 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। मानव सुथार ने कप्तान धनंजय डिसिल्वा को राहुल के हाथों कैच कराया। वह आठ रन बना सके। फिलहाल पासिंदु सूरियाबंदारा 68 रन बनाकर क्रीज पर हैं। उनके साथ सोनल दिनुषा बल्लेबाजी कर रहे हैं। मानव को मिली यह दूसरी सफलता थी। इससे पहले कल उन्होंने प्रभात जयसूर्या को आउट किया था। वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा तीन विकेट ले चुके हैं।
बारिश की वजह से तीसरे दिन के दूसरे सत्र का खेल 30 मिनट की देरी से शुरू हुआ। फिलहाल श्रीलंका टीम अपनी पहली पारी में चार विकेट पर 130 रन से ज्यादा बना चुकी है। कप्तान धनंजय डिसिल्वा और पासिंदु सूरियाबंदारा क्रीज पर हैं। पासिंदु अर्धशतक लगा चुके हैं।
तीसरे दिन लंच तक श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में चार विकेट गंवाकर 130 रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान धनंजय डिसिल्वा चार रन और पासिंदु सूरियाबंदारा 93 गेंद में नौ चौके की मदद से 65 रन बनाकर नाबाद हैं। श्रीलंका ने आज दो विकेट पर आठ रन से आगे खेलना शुरू किया। प्रसिद्ध ने कामिल मिशारा को पवेलियन भेजा। मिशारा 19 रन बना सके। इसके बाद पासिंदु ने कामिंदु मेंडिस के साथ चौथे विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी को प्रसिद्ध ने तोड़ा। उन्होंने कामिंदु को जडेजा के हाथों कैच कराया। कामिंदु 32 रन बना सके। प्रसिद्ध अब तक तीन विकेट ले चुके हैं। आज दो विकेट से पहले कल उन्होंने लाहिरू उदारा को पवेलियन भेजा था। प्रभात जयसूर्या दो रन बनाकर मानव सुथार के शिकार बने थे।
श्रीलंका को पारी के 30वें ओवर में चौथा झटका लगा। प्रसिद्ध कृष्णा ने कामिंदु मेंडिस को रवींद्र जडेजा के हाथों कैच कराया। कामिंदु ने 58 गेंद में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 32 रन की पारी खेली। कामिंदु ने पासिंदु के साथ चौथे विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल कप्तान धनंजय डिसिल्वा और पासिंदु क्रीज पर हैं।
पासिंदु सूरियाबंदारा ने टेस्ट करियर का अपना पहला अर्धशतक जड़ा। वह बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कामिंदु मेंडिस के साथ अब तक चौथे विकेट के लिए 70 से ज्यादा रन की साझेदारी कर ली है। कामिंदु 27 रन बनाकर क्रीज पर हैं। श्रीलंका ने तीन विकेट पर 106 रन बना लिए हैं।
पासिंदु और कामिंदु ने चौथे विकेट के लिए 50 रन से ज्यादा की साझेदारी कर ली है। कामिल मिशारा के आउट होने के बाद से इन दोनों ने संभल कर बल्लेबाजी की है और बड़े शॉट भी खेले हैं। पासिंदु 41 रन और कामिंदु 19 रन बनाकर क्रीज पर हैं। श्रीलंका ने तीन विकेट पर 87 रन बना लिए हैं। आज श्रीलंका को एकमात्र झटका मिशारा के रूप में लगा। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने आउट किया।
श्रीलंका ने 16 ओवर के बाद तीन विकेट पर 58 रन बना लिए हैं। फिलहाल कामिंदु मेंडिस 10 रन और पासिंदु सूरियाबंदारा 24 रन बनाकर क्रीज पर हैं। श्रीलंका अभी भी भारत से 444 रन पीछे है।
35 के स्कोर पर श्रीलंका को तीसरा झटका लगा। प्रसिद्ध कृष्णा ने कामिल मिशारा को विकेटकीपर जुरेल के हाथों कैच कराया। वह 19 रन बना सके। फिलहाल कामिंदु मेंडिस और पासिंदु सूरियाबंदारा क्रीज पर हैं। प्रसिद्ध को मिली यह दूसरी सफलता है। इससे पहले उन्होंने कल लाहिरू उदारा (1) को आउट किया था। प्रभात भी पवेलियन लौट चुके हैं। उन्हें सुथार ने आउट किया था।
तीसरे दिन के खेल की शुरुआत हो चुकी है। फिलहाल कोलंबो में धूप खिली हुई है। श्रीलंका टीम ने दो विकेट पर आठ रन से आगे खेलना शुरू किया है। पासिंदु सूरियाबंदारा और कामिल मिशारा पांच रन बनाकर क्रीज पर हैं।
दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक श्रीलंका ने पहली पारी में दो विकेट पर आठ रन बनाए हैं और वह अभी भारत से 495 रन पीछे चल रही है। स्टंप्स के समय कमिल मिशारा पांच रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। अपनी पहली पारी में श्रीलंका ने जल्द ही दो विकेट गंवा दिए। लाहिरू उदारा (1) और प्रभात जयसूर्या 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। अब तीसरे दिन भारतीय गेंदबाज श्रीलंका की पहली पारी जल्द समेटना चाहेंगे।
भारत ने अपनी पहली पारी में नौ विकेट पर 503 रन का स्कोर बनाकर पारी घोषित कर दी। ध्रुव जुरेल 177 गेंद पर नौ चौके और दो छक्के की मदद से 115 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा चार रन बनाकर नाबाद रहे। कोलंबो में फिर से काले बादल छा रहे हैं और बारिश की संभावना दिख रही है। आज छह बजे तक खेल होना है, लेकिन बारिश ने खलल डाला तो पहले भी खत्म हो सकता है। आज बारिश की वजह से समय के नुकसान की भरपाई के लिए कल से 15 मिनट पहले खेल शुरू किया जाएगा।
भारत ने आज पांच विकेट पर 300 रन से आगे खेलना शुरू किया और अपने स्कोर में 203 रन जोड़े। आज भारत ने चार विकेट गंवाए। इनमें सारांश जैन (6 रन), ऋषभ पंत (63 रन), मानव सुथार (18 रन) और मोहम्मद सिराज (3 रन) के विकेट शामिल हैं। जुरेल ने टेस्ट करियर का दूसरा शतक जड़ा। वहीं, पंत ने टेस्ट करियर की 21वीं फिफ्टी लगाई।
इससे पहले कल भारत ने यशस्वी जायसवाल (45 रन), केएल राहुल (18 रन), शुभमन गिल (50 रन) और रवींद्र जडेजा (43 रन) के विकेट गंवाए थे। इसके अलावा देवदत्त पडिक्कल ने अपना दूसरा टेस्ट शतक जड़ा था। वह 193 गेंद पर 12 चौके की मदद से 117 रन बनाकर आउट हुए थे। श्रीलंका की ओर से असिथा फर्नांडो ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। इसके अलावा प्रभात जयसूर्या और केशारा नुवांथा को दो-दो विकेट मिले। लाहिरू कुमारा ने एक विकेट लिया।
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में जारी है। आज मैच का तीसरा दिन है और भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 503 रन बनाकर घोषित कर दी थी। श्रीलंका टीम की शुरुआत एक बार फिर खराब रही और उसने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट गंवा दिए हैं।