फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL Highlights: पहले दिन भारत ने पांच विकेट पर 300 रन बनाए, पडिक्कल का शतक; गिल का अर्धशतक

Sun, 23 Aug 2026 05:38 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

खास बातें

भारत और श्रीलंका के बीच जारी कोलंबो टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त हो गया। मेहमान टीम ने 85 ओवर में पांच विकेट पर 300 रन बनाए।
विज्ञापन
देवदत्त पडिक्कल - फोटो : PTI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:37 PM, 23-Aug-2026

पहले दिन का खेल समाप्त

देवदत्त पडिक्कल के लगातार दूसरे टेस्ट शतक की बदौलत भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक 85 ओवर में 5 विकेट पर 300 रन बना लिए। पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 193 गेंदों पर 117 रन बनाए, जिसमें 12 चौके शामिल रहे। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने भी अर्धशतक जमाया। उन्होंने 108 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली, जिसमें छह चौके शामिल थे। गिल और पडिक्कल के बीच तीसरे विकेट के लिए 120 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई।

पडिक्कल का लगातार दूसरा शतक
पडिक्कल ने धैर्य और संयम के साथ बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर का शानदार शतक पूरा किया। यह उनका लगातार दूसरा टेस्ट शतक है। उनकी 117 रन की पारी ने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

गिल ने भी जड़ा अर्धशतक
कप्तान शुभमन गिल ने भी अच्छी पारी खेली और 50 रन बनाए। हालांकि अर्धशतक पूरा करने के तुरंत बाद वह आउट हो गए। उन्हें श्रीलंका के तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो ने विकेट के पीछे कैच कराया। गिल के आउट होने के समय भारत का स्कोर 187 रन था।

जडेजा और जायसवाल का भी योगदान
भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल ने 45 रन, जबकि रवींद्र जडेजा ने 43 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। दोनों की पारियों ने भारतीय पारी को मजबूती दी। दिन का खेल खत्म होने तक ध्रुव जुरेल सात रन और सारांश जैन चार रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। श्रीलंका की ओर से असिथा फर्नांडो सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 46 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।

05:27 PM, 23-Aug-2026

IND vs SL Live: भारत को पांचवां झटका

भारत को पांचवां झटका फर्नांडो ने दिया। उन्होंने रवींद्र जडेजा को बोल्ड किया। वह 83 गेंदों में 43 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब ध्रुव जुरेल का साथ देने सारांश जैन आए हैं।

04:47 PM, 23-Aug-2026

IND vs SL Live: भारत को चौथा झटका

भारत को 281 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। केशारा नुवांथा ने देवदत्त पडिक्कल को बोल्ड किया। वह 193 गेंद में 12 चौके की मदद से 117 रन बनाए। यह उनके टेस्ट करियर का दूसरा शतक रहा। फिलहाल ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं। ऋषभ पंत तीन रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए थे।

विज्ञापन
04:24 PM, 23-Aug-2026

IND vs SL Live: पडिक्कल का शतक

भारत के युवा स्टार देवदत्त पडिक्कल ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार दूसरे टेस्ट में दूसरा शतक जड़ दिया। यह उनके करियर का भी दूसरा शतक है। उन्होंने 168 गेंद में शतक पूरा किया। गॉल टेस्ट की पहली पारी में पडिक्कल ने 167 रन बनाए थे। वह शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। गॉल टेस्ट की दूसरी पारी में उन्होंने 44 रन बनाए थे। अब कोलंबो में पहली पारी में एक और शतक जड़ दिया। धीरे धीरे वह नंबर तीन पर अपना दावा मजबूत करते जा रहे हैं और साई सुदर्शन की वापसी मुश्किल कर दी है। पडिक्कल ने रवींद्र जडेजा के साथ 50 से ज्यादा रन की साझेदारी भी कर ली है। इससे पहले ऋषभ पंत रिटायर्ड होकर पवेलियन लौट गए थे। उनकी कलाई पर चोट लगी है। वहीं, शुभमन गिल 50 रन बनाकर आउट हुए थे। केएल राहुल 18 रन और यशस्वी जायसवाल 45 रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारत ने तीन विकेट पर 270 से ज्यादा रन बना लिए हैं।

04:16 PM, 23-Aug-2026

IND vs SL Live: पडिक्कल शतक के करीब

भारत ने तीन विकेट पर 249 रन बना लिए हैं। फिलहाल रवींद्र जडेजा 29 रन और देवदत्त पडिक्कल 91 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक 42 रन की साझेदारी हो चुकी है। इससे पहले ऋषभ पंत तीन रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए थे। उन्हें कलाई पर चोट लगी। श्रीलंका के लिए असिथा फर्नांडो ने दो विकेट और लाहिरू कुमारा ने एक विकेट लिया है।

विज्ञापन
03:32 PM, 23-Aug-2026

IND vs SL Live: पंत रिटायर्ड हर्ट

भारत को 207 के स्कोर पर नुकसान पहुंचा। भारत की पारी के 58वें ओवर में पहली गेंद पर लाहिरू कुमारा की शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद को पंत ने पुल करने की कोशिश की। पर गेंद उनके हाथ पर जा लगी। इसके बाद वह काफी दर्द में दिखे। उनकी कलाई की हड्डी पर गेंद लगी। फीजियो दौड़ते हुए आए। उन्होंने पंत की कलाई पर आइसिंग भी की। उनकी कलाई पर टेप भी बांधी गई, फिर हटा लिया गया। इसके बाद पंत ने वापस पवेलियन जाने का फैसला किया। वह रिटायर्ड हर्ट हुए और रवींद्र जडेजा बल्लेबाजी के लिए आए। 

03:23 PM, 23-Aug-2026

IND vs SL Live: भारत 200 के पार

भारत ने तीन विकेट पर 200 से ज्यादा रन बना लिए हैं। फिलहाल देवदत्त पडिक्कल 78 रन और ऋषभ पंत तीन रन बनाकर क्रीज पर हैं। 

03:04 PM, 23-Aug-2026

IND vs SL Live: तीसरे सत्र का खेल जारी

पहले दिन तीसरे सत्र का खेल जारी है। फिलहाल पडिक्कल अर्धशतक लगाकर क्रीज पर हैं। उनके साथ ऋषभ पंत मौजूद हैं। भारत ने तीन विकेट गंवाकर 190 से ज्यादा रन बना लिए हैं। चायकाल से ठीक पहले कप्तान शुभमन गिल 108 गेंद में छह चौके की मदद से 50 रन बनाकर आउट हुए। गिल ने देवदत्त पडिक्कल के साथ तीसरे विकेट के लिए 209 गेंद में 120 रन की साझेदारी निभाई। गिल के अलावा केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल पवेलियन लौट चुके हैं। राहुल 18 रन और यशस्वी 45 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

02:42 PM, 23-Aug-2026

IND vs SL Live: चायकाल

186 के स्कोर पर भारत को तीसरा झटका लगा। चायकाल से ठीक पहले कप्तान शुभमन गिल 108 गेंद में छह चौके की मदद से 50 रन बनाकर आउट हुए। गिल ने देवदत्त पडिक्कल के साथ तीसरे विकेट के लिए 209 गेंद में 120 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल पडिक्कल 63 रन बनाकर नाबाद हैं। गिल के आउट होने पर ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने एक गेंद का सामना किया और चायकाल की घोषणा हुई। गिल के अलावा केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल पवेलियन लौट चुके हैं। राहुल 18 रन और यशस्वी 45 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

02:38 PM, 23-Aug-2026

IND vs SL Live: भारत को तीसरा झटका

186 के स्कोर पर भारत को तीसरा झटका लगा। कप्तान शुभमन गिल 108 गेंद में छह चौके की मदद से 50 रन बनाकर आउट हुए। गिल ने देवदत्त पडिक्कल के साथ तीसरे विकेट के लिए 209 गेंद में 120 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल पडिक्कल 63 रन बनाकर क्रीज पर हैं। उनके साथ ऋषभ पंत भी क्रीज पर मौजूद हैं।

02:28 PM, 23-Aug-2026

IND vs SL Live: गिल का नौवां अर्धशतक

देवदत्त पडिक्कल के बाद कप्तान शुभमन गिल ने भी टेस्ट करियर का नौवां अर्धशतक जड़ा। भारत का स्कोर दो विकेट पर 184 रन है। फिलहाल गिल 50 रन और पडिक्कल 61 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक तीसरे विकेट के लिए 118 रन की साझेदारी हो चुकी है।

01:58 PM, 23-Aug-2026

IND vs SL Live: पडिक्कल का अर्धशतक

भारत ने दो विकेट पर 150+ रन बना लिए हैं। इस बीच देवदत्त पडिक्कल ने टेस्ट करियर का दूसरा अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने अब तक शुभमन गिल के साथ तीसरे विकेट के लिए 90 से ज्यादा रन की साझेदारी कर ली है। पडिक्कल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने गॉल टेस्ट की पहली पारी में शतक जड़ा था। इसके बाद दूसरी पारी में अर्धशतक से चूक गए थे और 44 रन बनाकर आउट हुए थे। अब फिर उन्होंने अर्धशतक जड़ा है। पडिक्कल गॉल टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। 

01:46 PM, 23-Aug-2026

IND vs SL Live: पडिक्कल और शुभमन जमे

भारत ने दो विकेट पर 140 रन बना लिए हैं। फिलहाल शुभमन गिल 39 रन और देवदत्त पडिक्कल 37 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी हो चुकी है। दोनों बेहद आराम-आराम से बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत को दो झटके, केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल के रूप में लगे। राहुल 18 रन और यशस्वी 45 रन बनाकर आउट हुए। 

01:04 PM, 23-Aug-2026

IND vs SL Live: भारत का स्कोर 100 के पार

भारत ने 31 ओवर के बाद दो विकेट पर 109 रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान शुभमन गिल 23 रन और देवदत्त पडिक्कल 22 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए अब तक 43 रन की साझेदारी हो चुकी है।

12:02 PM, 23-Aug-2026

IND vs SL Live: लंच ब्रेक

भारत ने दूसरे टेस्ट के पहले दिन लंच ब्रेक तक दो विकेट पर 88 रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान शुभमन गिल 11 और देवदत्त पडिक्कल 13 रन बनाकर नाबाद हैं। केएल राहुल 18 रन बनाकर लाहिरू कुमारा के शिकार बने। वहीं, यशस्वी जायसवाल 53 गेंद में नौ चौके की मदद से 45 रन बनाकर आउट हुए। 

11:31 AM, 23-Aug-2026

IND vs SL Live: भारत को दूसरा झटका

भारत को 66 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। यशस्वी जायसवाल को असिथा फर्नांडो के बोल्ड किया। वह 53 गेंद में नौ चौके की मदद से 45 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल देवदत्त पडिक्कल और कप्तान शुभमन गिल क्रीज पर हैं।

11:16 AM, 23-Aug-2026

IND vs SL Live: भारत को पहला झटका

भारत को 37 के स्कोर पर पहला झटका लगा। केएल राहुल 33 गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 18 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें लाहिरू कुमारा ने विकेटकीपर डिकवेला के हाथों कैच कराया। फिलहाल यशस्वी के साथ देवदत्त पडिक्कल क्रीज पर हैं।

10:53 AM, 23-Aug-2026

IND vs SL Live: राहुल-यशस्वी क्रीज पर

भारत ने पहले दिन पहले सेशन में अब तक संभल कर बल्लेबाजी की है। एक घंटे में भारतीय टीम ने बिना विकेट गंवाए 30 से ज्यादा रन बना लिए हैं। 

10:04 AM, 23-Aug-2026

IND vs SL Live: भारत की बल्लेबाजी शुरू

भारतीय टीम के ओपनर्स यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ओपनिंग कर रहे हैं। टीम इंडिया ने बिना विकेट गंवाए पांच रन बना लिए हैं। यशस्वी ने एक चौके से पारी की शुरुआत की।

09:35 AM, 23-Aug-2026

IND vs SL Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, सारांश जैन, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

श्रीलंका: लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सूर्यबंदारा, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डिसिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुषा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो।

09:33 AM, 23-Aug-2026

IND vs SL Live: भारत ने जीता टॉस

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। टीम इंडिया में एक बदलाव है। गिल ने बताया कि कुलदीप को इनफेक्शन है और वह नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह ऑलराउंडर सारांश जैन को डेब्यू का मौका मिला है। वहीं, श्रीलंका टीम में भी कुछ बदलाव हुए हैं। कामिल मिशारा को डेब्यू का मौका मिला है। पसिंदु को भी जगह दी गई है।

09:18 AM, 23-Aug-2026

IND vs SL Live: सारांश जैन का डेब्यू

सारांश जैन अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। भारतीय टीम के हडल में रवींद्र जडेजा ने उन्हें उनकी डेब्यू कैप सौंपी। सारांश जैन ने दोनों दिन अभ्यास किया है। दो दिन पहले उन्होंने स्पिनरों के नेट्स में गेंदबाजी की थी और कल बल्लेबाजी भी की। वह अब साइड पिच पर प्रसिद्ध कृष्णा के साथ गेंदबाजी कर रहे हैं। 

09:15 AM, 23-Aug-2026

IND vs SL Live: कुलदीप ने नहीं किया अभ्यास

कुलदीप सिंहलीज में टीम के साथ मौजूद हैं, लेकिन गॉल से आने के बाद से उन्होंने अभ्यास नहीं किया है। दो दिन पहले भारत का पूरा ट्रेनिंग सेशन हुआ था, जिसमें उन्होंने आराम मांगा और हिस्सा नहीं लिया। कल वैकल्पिक अभ्यास सत्र था, लेकिन उसमें भी वह नजर नहीं आए। बहुतुले और गंभीर ने उनकी तारीफ करते हुए उनकी क्षमता को सराहा है, लेकिन दोनों में से किसी ने भी यह संकेत नहीं दिया कि टीम के लिए यह कलाई के स्पिनर हर हाल में जरूरी हैं।

09:13 AM, 23-Aug-2026

IND vs SL Live: गेंदबाजी एकतरफा?

भारत के लिए सबसे बड़ी चर्चा यह है कि क्या उसका स्पिन विभाग जरूरत से ज्यादा एकतरफा है। रवींद्र जडेजा, मानव सुथार और कुलदीप यादव, तीनों बाएं हाथ के स्पिनर हैं। हालांकि तीनों की गेंदबाजी शैली अलग है, लेकिन टीम में ऑफ-स्पिन का विकल्प नहीं है। ऐसे में सारांश जैन टीम को वह विविधता दे सकते हैं, क्योंकि वह ऑफ-स्पिन गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर हैं। सवाल यह है कि क्या भारत सिंहलीज की परिस्थितियों को देखते हुए अलग तरह के स्पिनर को खिलाना चाहेगा। अगर हां, तो किसे बाहर किया जाएगा? क्या कुलदीप यादव को बाहर बैठाया जाएगा या एक अतिरिक्त स्पिनर को जगह देने के लिए तेज गेंदबाजी विभाग में कटौती की जाएगी?

09:11 AM, 23-Aug-2026

IND vs SL Live: हो सकता है एक बदलाव

भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा आज से कोलंबो में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने गॉल टेस्ट में बड़ी जीत दर्ज की थी और वह यह मुकाबला भी जीत सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। इस मैच में भारतीय टीम एक बदलाव के साथ उतर सकती है। सारांश जैन को डेब्यू का मौका मिल सकता है, लेकिन इसके लिए टीम प्रबंधन को कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को बाहर बैठाना पड़ सकता है। 

09:08 AM, 23-Aug-2026

IND vs SL Highlights: पहले दिन भारत ने पांच विकेट पर 300 रन बनाए, पडिक्कल का शतक; गिल का अर्धशतक

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला आज से कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने पहला टेस्ट जीतकर 1-0 की बढ़त बना ली है। अब टीम इंडिया की नजर यह टेस्ट जीतकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अपनी दावेदारी मजबूत करने पर होगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें