फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ 5th T20 Highlights: पांचवें टी20 में सात विकेट से जीता न्यूजीलैंड, भारत ने सीरीज 3-2 से अपने नाम की

Sun, 01 Nov 2026 04:10 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैमिल्टन

खास बातें

 India vs New Zealand (IND vs NZ) 5th T20: भारत को पांचवें टी20 में हार का सामना करना पड़ा है। शुरुआती तीन टी20 जीतने के बाद, पिछले दो मुकाबलों में श्रेयस एंड कंपनी को हार मिली है। भारतीय टीम हैमिल्टन के सेडन पार्क में 191 रन का बचाव नहीं कर सका।
विज्ञापन
साइफर्ट - फोटो : ANI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:09 PM, 01-Nov-2026

न्यूजीलैंड ने भारत को सात विकेट से हराया

न्यूजीलैंड ने पांचवें और आखिरी टी20 में भारत को सात विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 191 रन बनाए थे। 192 रन के लक्ष्य को न्यूजीलैंड ने तीन विकेट गंवाकर 18 ओवर में हासिल कर लिया। इस, जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने टी20 सीरीज का सकारात्मक अंत किया। हालांकि, भारत ने यह टी20 सीरीज 3-2 से अपने नाम की। टीम इंडिया ने शुरुआती तीन टी20 जीते थे। पहला मुकाबला भारत ने चार विकेट से, दूसरा टी20 चार विकेट से और तीसरा टी20 छह विकेट से जीता था। चौथे टी20 में कीवियों ने वापसी की और 87 रन से जीत हासिल की। 

श्रेयस पहली बार इस सीरीज में टॉस हारे और मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 191 रन बनाए। ईशान किशन और श्रेयस अय्यर एक वक्त जब बल्लेबाजी कर रहे थे, तब लग रहा था कि भारत 200 के पार स्कोर बनाएगा, लेकिन 21 रन बनाने में तीन विकेट गंवाने से भारत 200 के पार नहीं पहुंच सका। कीवियों ने कई कैच छोड़ और फील्डिंग खराब रही। इस मैच में श्रेयस और नमन के आसान कैच छूटे। 

भारत की पारी
ईशान ने 32 गेंद में पांच चौके और पांच छक्के की मदद से 61 रन की पारी खेली। वहीं, कप्तान श्रेयस ने 23 गेंद में तीन चौके और चार छक्कों की मदद से 50 रन बनाए। इन दोनों के बीच 93 रन की साझेदारी हुई। एक वक्त भारत का स्कोर दो विकेट पर 112 रन था। 112 पर ईशान आउट हुए और 133 रन तक आते-आते भारत के पांच विकेट गिर चुके थे।

ईशान और श्रेयस के अलावा नमन धीर ने 23 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 33 रन बनाए। वहीं, नीतीश रेड्डी 17 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक शर्मा एक रन और संजू सैमसन एक रन बना सके थे। वहीं, तिलक वर्मा छह रन बना पाए। भुवनेश्वर ने भी छह रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से एडम मिल्ने ने चार विकेट लिए। वहीं, नाथन स्मिथ और ब्लेयर टिकनर को दो-दो विकेट मिले।

न्यूजीलैंड की पारी
192 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की शुरुआत खराब रही थी। फिन एलन दो रन बनाकर अर्शदीप सिंह का शिकार बने थे। इसके बाद टिम साइफर्ट ने डेरिल मिचेल के साथ दूसरे विकेट के लिए 42 गेंद में 73 रन की साझेदारी निभाई। मिचेल 16 गेंद में चार चौके की मदद से 29 रन बनाकर आउट हुए। फिर साइफर्ट ने ग्लेन फिलिप्स के साथ 86 रन की साझेदारी निभाई और भारत को लगभग मुकाबले से बाहर कर दिया।

साइफर्ट 50 गेंद में 11 चौके और पांच छक्के की मदद से 93 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद फिलिप्स ने बेवन जैकब्स के साथ मिलकर न्यूजीलैंड टीम को जीत दिलाई। फिलिप्स 38 गेंद में आठ चौके और तीन छक्के की मदद से 65 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से अर्शदीप, वरुण चक्रवर्ती और नीतीश रेड्डी को एक-एक विकेट मिला।

अब आगे क्या?
अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच चार नवंबर से पांच मैचों की वनडे सीरीज शुरू होगी। पहला मैच ऑकलैंड में खेला जाएगा। इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े 7 बजे से होगी।

03:54 PM, 01-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को तीसरा झटका

न्यूजीलैंड को 16वें ओवर में 168 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। टिम साइफर्ट को नीतीश ने बोल्ड किया। वह 50 गेंद में 11 चौके और पांच छक्के की मदद से 93 रन बनाकर आउट हुए। नीतीश की गेंदबाजी पर गेंद साइफर्ट के बल्ले से लगकर विकेट पर जा लगी। 16 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर तीन विकेट पर 170 रन है। कीवियों को 24 गेंद पर 22 रन की जरूरत है।

03:49 PM, 01-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड जीत की ओर अग्रसर

15 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने दो विकेट पर 163 रन बना लिए हैं। फिलहाल ग्लेन फिलिप्स 23 गेंद में 38 रन और टिम साइफर्ट 48 गेंद में 89 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 39 गेंद में 81 रन की साझेदारी हो चुकी है। कीवियों को 30 गेंद में 29 रन की जरूरत है।

विज्ञापन
03:40 PM, 01-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: 13 ओवर का खेल पूरा

13 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। न्यूजीलैंड ने दो विकेट पर 138 रन बना लिए हैं। फिलहाल टिम साइफर्ट और ग्लेन फिलिप्स क्रीज पर डटे हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है।

03:24 PM, 01-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: 10 ओवर का खेल हुआ

न्यूजीलैंड ने 10 ओवर के बाद दो विकेट पर 96 रन बना लिए हैं। फिलहाल टिम साइफर्ट 36 गेंद में 58 रन और ग्लेन फिलिप्स दो रन बनाकर क्रीज पर हैं। कीवियों को 60 गेंद में और 96 रन की जरूरत है। डेरिल मिचेल और फिन एलन पवेलियन लौट चुके हैं। 

विज्ञापन
03:18 PM, 01-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को दूसरा झटका

न्यूजीलैंड को 82 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। वरुण चक्रवर्ती ने डेरिल मिचेल को अभिषेक के हाथों कैच कराया। मिचेल 16 गेंद में चार छक्कों की मदद से 29 रन बना सके। फिलहाल टिम साइफर्ट के साथ ग्लेन फिलिप्स क्रीज पर हैं। नौ ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट पर 84 रन है। मिचेल और साइफर्ट के बीच 42 गेंद में 73 रन की साझेदारी हुई।

03:00 PM, 01-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: पावरप्ले खत्म

छह ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने एक विकेट पर 59 रन बना लिए हैं। टिम साइफर्ट 25 गेंद में 41 रन और डेरिल मिचेल आठ गेंद में 14 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भुवनेश्वर ने तीन ओवर में अब तक 31 रन लुटाए हैं। कीवियों को फिलहाल एकमात्र झटका फिन एलन के रूप में लगा है। वह दो रन बनाकर अर्शदीप का शिकार बने थे।

02:40 PM, 01-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को दूसरे ओवर में झटका

न्यूजीलैंड को पारी के दूसरे ओवर में ही झटका लगा है। अर्शदीप सिंह ने फिन एलन को ईशान किशन के हाथों कैच कराया। वह दो रन बना सके। फिलहाल डेरिल मिचेल और टिम साइफर्ट क्रीज पर हैं।

02:17 PM, 01-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: भारत ने 192 रन का लक्ष्य दिया

भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 192 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 191 रन बनाए। ईशान किशन और श्रेयस अय्यर एक वक्त जब बल्लेबाजी कर रहे थे, तब लग रहा था कि भारत 200 के पार स्कोर बनाएगा, लेकिन 21 रन बनाने में तीन विकेट गंवाने से भारत 200 के पार नहीं पहुंच सका। कीवियों ने कई कैच छोड़ और फील्डिंग खराब रही। इस मैच में श्रेयस और नमन के आसान कैच छूटे। 

भारत की पारी
ईशान ने 32 गेंद में पांच चौके और पांच छक्के की मदद से 61 रन की पारी खेली। वहीं, कप्तान श्रेयस ने 23 गेंद में तीन चौके और चार छक्कों की मदद से 50 रन बनाए। इन दोनों के बीच 93 रन की साझेदारी हुई। एक वक्त भारत का स्कोर दो विकेट पर 112 रन था। 112 पर ईशान आउट हुए और 133 रन तक आते-आते भारत के पांच विकेट गिर चुके थे।

ईशान और श्रेयस के अलावा नमन धीर ने 23 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 33 रन बनाए। वहीं, नीतीश रेड्डी 17 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक शर्मा एक रन और संजू सैमसन एक रन बना सके थे। वहीं, तिलक वर्मा छह रन बना पाए। भुवनेश्वर ने भी छह रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से एडम मिल्ने ने चार विकेट लिए। वहीं, नाथन स्मिथ और ब्लेयर टिकनर को दो-दो विकेट मिले।

02:10 PM, 01-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: भारत को छठा झटका

भारत को 19वें ओवर में 179 के स्कोर पर छठा झटका लगा। ब्लेयर टिकनर ने नमन धीर को ब्रेसवेल के हाथों कैच कराया। नमन 23 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 33 रन बनाकर आउट हुए। 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर छह विकेट पर 184 रन है।

02:05 PM, 01-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: 18 ओवर का खेल हुआ

18 ओवर के बाद भारत ने पांच विकेट पर 172 रन बना लिए हैं। फिलहाल नमन धीर 20 गेंद में 27 रन और नीतीश रेड्डी 14 गेंद में 17 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

01:45 PM, 01-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: बाल बाल बचे तिलक वर्मा

भारत को 14वें ओवर में पांचवां झटका लगा है। नाथन स्मिथ ने तिलक वर्मा का कैच अपनी ही गेंद पर लपका। वह आठ गेंद में छह रन बना सके। तिलक को इसी ओवर में जीवनदान मिला था, जब स्मिथ की गेंद पर एलन ने उनका कैच लपका था। हालांकि, स्मिथ ने ओवरस्टेपिंग की थी और गेंद नो बॉल निकली थी, लेकिन तिलक इस जीवनदान का फायदा नहीं उठा सके। 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर पांच विकेट पर 134 रन है। फिलहाल नीतीश रेड्डी और नमन धीर क्रीज पर हैं।

01:35 PM, 01-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: भारत को चौथा झटका

भारत को 12वें ओवर में 123 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। नाथन स्मिथ ने कप्तान श्रेयस अय्यर को विकेटकीपर साइफर्ट के हाथों कैच कराया। श्रेयस 23 गेंद में तीन चौके और चार छक्के की मदद से 50 रन बनाकर आउट हुए। यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 11वां अर्धशतक रहा। इससे पहले ईशान किशन 32 गेंद में 61 रन बनाकर आउट हुए थे। उन्हें ब्लेयर टिकनर ने आउट किया था। 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट पर 123 रन है। फिलहाल नमन धीर और तिलक वर्मा क्रीज पर हैं।

01:28 PM, 01-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: ईशान किशन आउट

भारत को 11वें ओवर में 112 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। ब्लेयर टिकनर ने ईशान किशन को नाथन स्मिथ के हाथों कैच कराया। वह 32 गेंद में पांच चौके और पांच छक्के की मदद से 61 रन बनाकर आउट हुए। ईशान ने श्रेयस के साथ तीसरे विकेट के लिए 43 गेंद में 93 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल श्रेयस और तिलक वर्मा क्रीज पर हैं। 

01:19 PM, 01-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: ईशान किशन का अर्धशतक

ईशान किशन ने 28 गेंद में टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 14वां अर्धशतक लगाया। वह श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए अब तक 80+ रन की साझेदारी कर चुके हैं। भारत ने पारी के 10वें ओवर में 27 रन बटोरे। ईशान फिलहाल 31 गेंद में 61 रन और श्रेयस 17 गेंद में 41 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इसी ओवर में श्रेयस का आसान कैच ब्लेयर टिकनर ने छोड़ दिया था। तब श्रेयस 40 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे।

01:15 PM, 01-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: ईशान किशन अर्धशतक के करीब

भारत ने आठ ओवर में दो विकेट गंवाकर 72 रन बना लिए हैं। फिलहाल श्रेयस अय्यर 12 गेंद में 23 रन और ईशान किशन 24 गेंद में 41 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 50+ रन की साझेदारी हो चुकी है।

01:02 PM, 01-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: छह ओवर का खेल हुआ

भारत ने छह ओवर के बाद दो विकेट पर 50 रन बना लिए हैं। फिलहाल ईशान किशन 17 गेंद में 30 रन और कप्तान श्रेयस अय्यर सात गेंद में 13 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

12:48 PM, 01-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: भारत को दूसरा झटका

भारत को चौथे ओवर में पहली ही गेंद पर झटका लगा। मिल्ने ने एक बार फिर अपने ओवर की पहली गेंद पर विकेट निकाला। मिल्ने ने संजू सैमसन को ब्रेसवेल के हाथों कैच कराया। सैमसन ने 10 गेंद पर चार रन बनाए। इससे पहले मिल्ने ने अपने पहले ओवर की पहली गेंद पर अभिषेक शर्मा को आउट किया था। वह एक रन बना सके थे। फिलहाल ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं। हल्की हल्की बारिश भी हो रही है। चार ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 21 रन है।

12:36 PM, 01-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: भारत को पहला झटका

भारत को दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर पहला झटका लगा। एडम मिल्ने की गेंद पर बड़े शॉट के प्रयास में अभिषेक शर्मा कैच आउट हो गए। वह एक रन बना सके। उनका कैच डेरिल मिचेल ने लपका। फिलहाल संजू सैमसन और ईशान किशन क्रीज पर हैं। कीवी गेंदबाजों को मैदान से स्विंग और सीम दोनों मिल रही है। दो ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर पांच रन है।

12:33 PM, 01-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: भारतीय टीम की बल्लेबाजी शुरू

भारतीय टीम की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। ओपनर्स अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन क्रीज पर हैं। वहीं, न्यूजीलैंड की ओर से जैकब डफी ने पहले ओवर में गेंदबाजी की। पहले ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी विकेट के दो रन है। 

12:06 PM, 01-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश रेड्डी, नमन धीर, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और वरुण चक्रवर्ती।

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर।

12:01 PM, 01-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड ने टॉस जीता

इस सीरीज में पहली बार न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीता है। सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारत इस सीरीज में पहली बार पहले बल्लेबाजी करता दिखेगा। न्यूजीलैंड की टीम में एक बदलाव है। ब्लेयर टिकनर को मैट फिशर की जगह मौका दिया गया है। वहीं, भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि प्लेइंग-11 में दो बदलाव हैं। वरुण चक्रवर्ती और भुवनेश्वर कुमार की टीम में वापसी हुई है। मयंक यादव और अक्षर पटेल को बाहर किया गया है।

12:00 PM, 01-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: पिच और परिस्थितियां: हैमिल्टन में बल्लेबाजों की हो सकती है मौज

केट मार्टिन और स्कॉट स्टायरिस के मुताबिक, हैमिल्टन में शाम का मौसम सुहावना रहेगा। तापमान अधिकतम 16 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है, लेकिन बाद में यह घटकर एक अंक में पहुंच सकता है। हैमिल्टन में आमतौर पर उमस रहती है, लेकिन आज रात इसके ज्यादा रहने की संभावना नहीं है। ऐसे में गेंद से उतनी स्विंग देखने को नहीं मिल सकती, जितनी यहां आमतौर पर मिलती है।

हैमिल्टन न्यूजीलैंड का सबसे छोटा क्रिकेट मैदान माना जाता है। यहां सीधे बाउंड्री की दूरी 68 मीटर, लेग साइड में स्क्वायर बाउंड्री 63 मीटर और दूसरी तरफ 60 मीटर है। छोटी बाउंड्री और बल्लेबाजी के अनुकूल पिच को देखते हुए गेंदबाजों के लिए चुनौती मुश्किल हो सकती है। पिच काफी अच्छी नजर आ रही है और यहां गेंद के ज्यादा मूवमेंट की उम्मीद नहीं है। हालांकि, नई गेंद से शुरुआत में टेनिस बॉल जैसा उछाल मिल सकता है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, पिच बल्लेबाजी के लिए और बेहतर होती जाएगी।

न्यूजीलैंड ने ऑकलैंड में 259 रन बनाकर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया था। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस सीरीज में पिचें बल्लेबाजों के लिए कितनी मददगार रही हैं। इसके बावजूद मिचेल सैंटनर ने अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया है। उन्होंने चार मैचों में नौ विकेट लिए हैं और उनका कुल इकॉनमी रेट सात रन प्रति ओवर से कम रहा है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच हैमिल्टन में पिछली भिड़ंत भी रोमांचक रही थी। उस मुकाबले का फैसला सुपर ओवर में हुआ था। ऐसे में इस बार भी दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर की उम्मीद है।

11:33 AM, 01-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: क्या आप जानते हैं?

  • भारत ने इस कैलेंडर वर्ष में 39 टी20 मैचों में 11 बार 200 से ज्यादा रन लुटाए हैं। टी20 क्रिकेट के सभी प्रारूपों में एक कैलेंडर वर्ष के दौरान किसी टीम का यह सबसे खराब रिकॉर्ड है।
  • ग्लेन फिलिप्स भारत के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनके नाम अब 276 रन हैं।
  • इस साल न्यूजीलैंड की कैच पकड़ने की सफलता दर 74.1 प्रतिशत रही है। दुनिया की शीर्ष 12 रैंकिंग वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय टीमों में यह दूसरा सबसे खराब प्रदर्शन है। पाकिस्तान 73.1 प्रतिशत के साथ सबसे नीचे है।

11:33 AM, 01-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: टीम न्यूज- भारत

ईशान किशन दूसरे और तीसरे टी20 मुकाबले से बाहर रहने के बाद चौथे मैच में टीम में लौटे। उन्होंने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी संभाली। अब देखना होगा कि वैभव सूर्यवंशी को आखिरी और औपचारिक मुकाबले में मौका मिलता है या नहीं। वैभव को दूसरे और तीसरे मैच में टीम से अंदर-बाहर किया गया था। खासकर तब, जब संजू सैमसन विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी नहीं संभालते हैं।

भारत ने अब तक तेज गेंदबाजों पर ज्यादा भरोसा जताया है। यही वजह है कि कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती को अभी तक मौका नहीं मिला है। अक्षर पटेल का प्रदर्शन भी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। अर्शदीप सिंह की जगह तय रही है, जबकि बाकी चारों तेज गेंदबाजों को भी पर्याप्त मौके दिए गए हैं। टीम भुवनेश्वर कुमार को भी फिर से मौका दे सकती है। उनकी लंबे समय बाद हुई वापसी अब तक खास नहीं रही है। उन्होंने तीन मैचों में सिर्फ एक विकेट लिया है।

11:31 AM, 01-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: टीम न्यूज- न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड ने भी अपने तेज गेंदबाजी आक्रमण में बदलाव किए हैं। इनमें से कुछ बदलाव चोट के कारण करने पड़े हैं। लॉकी फर्ग्यूसन और मैट हेनरी चोटिल हैं, जबकि काइल जैमीसन वनडे सीरीज में टीम के साथ जुड़ेंगे। इन खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में मैथ्यू फिशर को अप्रत्याशित रूप से मौका मिला है। फिशर ने अब तक खेले गए दो मैचों में तीन विकेट लिए हैं। हार का सिलसिला टूटने के बाद न्यूजीलैंड की टीम उसी संयोजन के साथ उतरने पर विचार कर सकती है।

11:21 AM, 01-Nov-2026

IND vs NZ 5th T20 Highlights: पांचवें टी20 में सात विकेट से जीता न्यूजीलैंड, भारत ने सीरीज 3-2 से अपने नाम की

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी टी20 आज हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में खेला जाएगा। भारत चार मैचों में से पहले ही तीन मैच जीत चुका है। वहीं, कीवियों ने पिछले मैच में जीत दर्ज की थी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें