भारत ने अंडर-19 विश्वकप का खिताब जीत लिया है। फाइनल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 100 रन से हराया। यह टीम इंडिया का रिकॉर्ड छठा खिताब है। इससे पहले भारत ने 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में अंडर-19 विश्व कप खिताब पर कब्जा जमाया था। भारत ने इंग्लैंड के सामने 412 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में इंग्लिश टीम 40.2 ओवर में 311 रन रन पर सिमट गई। टीम इंडिया के लिए वैभव सूर्यवंशी फाइनल के सुपरस्टार रहे। उन्होंने 80 गेंद में 175 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं, इंग्लैंड की ओर से कैलब फाल्कनर ने शतक जड़ा, लेकिन टीम को नहीं जिता पाए। फाल्कनर ने 67 गेंद पर 115 रन की पारी खेली।
40 ओवर के बाद इंग्लैंड ने नौ विकेट पर 307 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड को 60 गेंद में 105 रन की जरूरत है। कैलब फाल्कनर ने शतक जड़ा है।
भारत छठे खिताब से एक विकेट दूर है। अंबरीश ने लम्सडेन को कैच आउट कराया। इंग्लैंड ने नौ विकेट पर 287 रन बना लिए हैं।
इंग्लैंड को 36वें ओवर में 269 के स्कोर पर आठवां झटका लगा। अंबरीश ने जेम्स मिंटो को कैच आउट कराया। वह 28 रन बना सके। फिलहाल कैलेब फाल्कनर और मेनी लम्सडेन क्रीज पर हैं। इंग्लैंड को 84 गेंद में 141 रन की जरूरत है। 36 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर आठ विकेट पर 271 रन है।
इंग्लैंड को 96 गेंद में 147 और रन की जरूरत है। उसने 34 ओवर में सात विकेट गंवाकर 265 रन बना लिए हैं। फिलहाल मिंटो और फाल्कनर क्रीज पर हैं। भारत जीत से तीन विकेट दूर है।
कैलब फेलकूनर ने 26 गेंदों पर अर्धशतक पूरा कर लिया है। भारत के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड का स्कोर 230 रन के पार पहुंच गया है।
इंग्लैंड को 22वें ओवर में दीपेश देवेंद्रन ने दो-दो झटके दिए। उन्होंने पहले चौथी गेंद फरहान अहमद को कैच आउट कराया। फरहान एक रन बना सके। इसके बाद आखिरी गेंद पर सेबास्टियन मॉर्गन को पवेलियन भेजा। वह खाता नहीं खोल सके।
इंग्लैंड को 21वें ओवर में 174 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। कप्तान आयुष म्हात्रे ने बेन डॉकिंस को खिलन के हाथों कैच कराया। वह 56 गेंद में सात चौके और दो छक्कों की मदद से 66 रन बनाकर आउट हुए। 21वें ओवर में ही आखिरी गेंद पर राल्फी एल्बर्ट रन आउट हो गए। वह खाता नहीं खोल सके। इंग्लिश टीम पर खतरा मंडराने लगा है। फिलहाल कैलेब फाल्कनर और फरहान अहमद क्रीज पर हैं। इंग्लैंड को जीत के लिए अभी भी 238 रन की दरकार है।
इंग्लैंड को 18वें ओवर में 142 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। कनिष्क चौहान ने कप्तान थॉमस रियू को आयुष म्हात्रे के हाथों कैच कराया। वह 18 गेंद में 31 रन बना सके। फिलहाल बेन डॉकिंस और कैलेब फाल्कनर क्रीज पर हैं।
17 ओवर के बाद इंग्लैंड ने दो विकेट गंवाकर 130 रन बना लिए हैं। फिलहाल थॉमस रियू और बेन डॉकिंस क्रीज पर हैं। इंग्लिश टीम 7.65 के रन रेट से रन बना रही है। डॉकिंस 45 रन और कप्तान रियू 20 रन बनाकर क्रीज पर हैं। इंग्लैंड को जीत के लिए अभी 282 रन और बनाने हैं।
इंग्लैंड को 13वें ओवर में 93 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। खिलन पटेल ने बेन मायेस को हेनिल पटेल के हाथों कैच कराया। वह 28 गेंद में 45 रन बना सके। अपनी पारी में उन्होंने सात चौके और दो छक्के लगाए। फिलहाल कप्तान थॉमस रियू और बेन डॉकिंस क्रीज पर हैं।
इंग्लैंड ने नौ ओवर के बाद एक विकेट गंवाकर 51 रन बना लिए हैं। फिलहाल बेन मायेस 11 रन और बेन डॉकिन्स 22 रन बनाकर क्रीज पर हैं। अंबरीश ने मूर्स को आउट किया था। वह 17 रन बना सके थे।
इंग्लैंड को 19 के स्कोर पर पहला झटका लगा। आरएस अंबरीश ने जोसेफ मूर्स को बोल्ड किया। वह 16 गेंद में 17 रन बना सके। पांच ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर एक विकेट पर 19 रन है। फिलहाल बेन डॉकिन्स और बेन मायेस क्रीज पर हैं।
इंग्लैंड की पारी की शुरुआत हो चुकी है। डॉकिन्स और मूर्स क्रीज पर हैं। आरएस अंबरीश ने पहला ओवर मेडन डाला। वहीं, दूसरा ओवर भी मेडन रहा। इंग्लैंड दो ओवर के बाद कोई रन नहीं बना सका है।
भारत ने अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में 50 ओवर में नौ विकेट पर 411 रन बनाए। यह अंडर-19 विश्व कप के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। इस मामले में भारत ने इंग्लैंड का ही रिकॉर्ड तोड़ा। इंग्लैंड ने इसी विश्व कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ छह विकेट पर 404 रन बनाए थे। वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ 175 रन की पारी खेली, जिसकी बदौलत भारत इस विशाल स्कोर तक पहुंच पाया। इंग्लैंड के सामने 412 रन का पहाड़ जैसा स्कोर है और चेज आसान नहीं रहने वाला है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही थी। 20 पर पहला झटका लगा था। एरॉन जॉर्ज नौ रन बनाकर आउट हुए थे। हालांकि, इसके बाद वैभव सूर्यवंशी और कप्तान आयुष म्हात्रे ने इंग्लिश गेंदबाजों की बखिया उधेड़ कर रख दी। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 90 गेंद में 142 रन की साझेदारी निभाई। म्हात्रे 51 गेंद में सात चौके और दो छक्कों की मदद से 53 रन बनाकर आउट हुए। वैभव ने 32 गेंद में अर्धशतक और 55 गेंद में शतक पूरा किया। फिर 71 गेंद में 150 रन बनाए। वह 80 गेंद में 15 चौके और 15 छक्कों की मदद से 175 रन बनाए। वैभव ने तीसरे विकेट के लिए वेदांत त्रिवेदी के साथ 39 गेंद में 89 रन की साझेदारी निभाई। वैभव का विकेट 251 के स्कोर पर गिरा। इसके बाद भारत ने 160 रन बनाए और सात विकेट गंवाए। वेदांत ने 36 गेंद में 32 रन, विहान मल्होत्रा ने 36 गेंद में 30 रन की पारी खेली। वहीं, अभिज्ञान कुंडू ने 31 गेंद में 40 रन बनाए। आरएस अंबरीश 18 रन बना सके। वहीं, कनिष्क चौहान ने 20 गेंद में नाबाद 37 रन बनाए। खिलन पटेल तीन रन, हेनिल पटेल पांच रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड की ओर से जेम्स मिंटो ने तीन विकेट लिए। वहीं, सेबास्टियन मॉर्गन और एलेक्स ग्रीन को दो-दो विकेट मिले। वहीं, मैनी लम्सडन को एक विकेट मिला।
भारत को 393 के स्कोर पर नौवां झटका लगा। हेनिल पटेल रन आउट हुए। फिलहाल कनिष्क चौहान और दीपेश देवेंद्रन क्रीज पर हैं।
भारत को 47वें ओवर में 375 के स्कोर पर आठवां झटका लगा। सेबास्टियन मॉर्गन ने खिलन पटेल को कैच आउट कराया। वह तीन रन बना सके। फिलहाल हेनिल पटेल और कनिष्क चौहान क्रीज पर हैं।
भारत को 367 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। आरएस अंबरीश को जेम्स मिंटो ने क्लीन बोल्ड किया। वह 18 रन बना सके। फिलहाल खिलन पटेल और कनिष्क चौहान क्रीज पर हैं। 46 ओवर के बाद भारत का स्कोर सात विकेट पर 372 रन है।
भारत को 359 के स्कोर पर छठा झटका लगा। मॉर्गन ने अभिज्ञान कुंडू को कैच आउट कराया। कुंडू ने 31 गेंद में छह चौके और एक छक्के की मदद से 40 रन बनाए। फिलहाल आरएस अंबरीश और कनिष्क चौहान क्रीज पर हैं।
भारत को 37वें ओवर में 308 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। वेदांत त्रिवेदी 36 गेंद में तीन चौके की मदद से 32 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल आरएस अंबरीश और अभिज्ञान कंडू क्रीज पर हैं।
भारत ने 36 ओवर के बाद चार विकेट गंवाकर 308 रन बना लिए हैं। फिलहाल वेदांत त्रिवेदी 33 गेंद में 32 रन और अभिज्ञान कुंडू दो रन बनाकर क्रीज पर हैं। विहान मल्होत्रा 36 गेंद में 30 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंद में 175 रन की पारी खेली। कप्तान आयुष म्हात्रे ने 53 रन बनाए। एरॉन जॉर्ज नौ रन बनाकर आउट हुए थे।
भारत को चौथा झटका लगा। विहान मल्होत्रा 36 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने चौथे विकेट के लिए वेदांत त्रिवेदी के साथ 51 रनों की साझेदारी निभाई। अब क्रीज पर अभिज्ञान कुंडू आए हैं।
34 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। भारत ने तीन विकेट पर 302 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर वेदांत त्रिवेदी और विहान मल्होत्रा मौजूद हैं। दोनों के बीच 51 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
भारत ने 29 ओवर के बाद तीन विकेट गंवाकर 275 रन बना लिए हैं। फिलहाल विहान मल्होत्रा 10 रन और वेदांत त्रिवेदी 22 रन बनाकर क्रीज पर हैं। इससे पहले वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंद में 175 रन की पारी खेली। वहीं म्हात्रे ने 53 रन बनाए। भारतीय टीम विशाल स्कोर की तरफ बढ़ रही है।
वैभव सूर्यवंशी 80 गेंद में 175 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 15 चौके और 15 छक्के लगाए। भारत ने 26 ओवर में तीन विकेट पर 253 रन बना लिए हैं। फिलहाल वेदांत त्रिवेदी और विहान मल्होत्रा क्रीज पर हैं।
वैभव ने 71 गेंद में 150 रन पूरे कर लिए हैं। वह 72 गेंद में 155 रन और वेदांत त्रिवेदी तीन रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 24 गेंद में 62 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत ने 23 ओवर के बाद दो विकेट पर 224 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया विशाल स्कोर की तरफ बढ़ रही है।
वैभव सूर्यवंशी का तूफान जारी है। उन्होंने शतक लगाने के बाद चौके और छक्कों की बरसात कर दी है। भारत ने 22 ओवर में दो विकेट पर 213 रन बना लिए हैं। वैभव 67 गेंद में 145 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनके साथ वेदांत त्रिवेदी क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 18 गेंद में 50+ रन की साझेदारी हो चुकी है। इसमें से वेदांत का कॉन्ट्रिब्यूशन सिर्फ दो रन का है।
वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में शतक जड़ दिया है। उन्होंने 55 गेंदों में शतक पूरा किया। वैभव ने अब तक आठ चौके और आठ छक्के लगा दिए हैं। 20 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 167 रन है। वैभव के साथ वेदांत क्रीज पर हैं। एरॉन जॉर्ज नौ रन बनाकर आउट हुए थे। वहीं, आयुष म्हात्रे ने 51 गेंद में सात चौके और दो छक्के की मदद से 53 रन बनाए। म्हात्रे और वैभव के बीच दूसरे विकेट के लिए 142 रन की साझेदारी हुई।
आखिरकार एलेक्स ग्रीन आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी के बीच साझेदारी को तोड़ने में कामयाब रहे। 19वें ओवर में 162 के स्कोर पर म्हात्रे बड़े शॉट के चक्कर में बेन मायेस को कैच थमा बैठे। वह 51 गेंद में 53 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने सात चौके और दो छक्के लगाए। म्हात्रे ने वैभव के साथ 142 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल वैभव का साथ देने वेदांत त्रिवेदी आए हैं। वैभव शतक के करीब हैं।
भारत के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी शतक के करीब हैं। टीम इंडिया ने 18 ओवर के बाद भारत ने एक विकेट पर 152 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी 52 गेंद में 97 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं, आयुष म्हात्रे ने 50 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनका लगातार दूसरा पचास से ज्यादा का स्कोर है।
वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे के बीच 100+ रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत ने 15 ओवर में एक विकेट पर 122 रन बना लिए हैं। फिलहाल वैभव 41 गेंद में 71 रन और म्हात्रे 38 गेंद में 39 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 66 गेंद में 102 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत को एकमात्र झटका एरॉन जॉर्ज के रूप में लगा है। वह नौ रन बना सके।
भारत ने 14 ओवर के बाद एक विकेट गंवाकर 107 रन बना लिए हैं। फिलहाल वैभव सूर्यवंशी 37 गेंद में 57 रन और कप्तान आयुष म्हात्रे 36 गेंद में 38 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
वैभव सूर्यवंशी का बल्ला फाइनल में भी चला है। उन्होंने केवल 32 गेंद में अर्धशतक जड़ा। यह उनका इस टूर्नामेंट में छह पारियों में तीसरा 50+ का स्कोर रहा। इस दौरान उन्होंने केवल 15 डॉट गेंदें खेली हैं। अब तक वह छह चौके और तीन छक्के लगा चुके हैं। उनके साथ कप्तान आयुष म्हात्रे भी तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह 27 गेंद में 32 रन और वैभव 34 गेंद में 55 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत ने 12 ओवर के बाद एक विकेट गंवाकर 98 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम आठ से ज्यादा के रन रेट से बल्लेबाजी कर रही है।
10 ओवर के बाद भारत ने एक विकेट गंवाकर 79 रन बना लिए हैं। फिलहाल आयुष म्हात्रे 20 गेंद में 26 रन और वैभव सूर्यवंशी 29 गेंद में 42 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत को पहला झटका 20 के स्कोर पर एरॉन जॉर्ज के रूप में लगा था। अब वैभव और म्हात्रे ने 50 से ज्यादा रन की साझेदारी कर ली है।
आठ ओवर के बाद भारत ने एक विकेट गंवाकर 53 रन बना लिए हैं। फिलहाल आयुष म्हात्रे 14 गेंद में 18 रन और वैभव सूर्यवंशी 23 गेंद में 24 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत को एकमात्र झटका एरॉन जॉर्ज के रूप में लगा। वह नौ रन बना सके। उन्हें एलेक्स ग्रीन ने आउट किया।
भारत को चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर 20 के स्कोर पर पहला झटका लगा। एरॉन जॉर्ज नौ रन बनाकर कैच आउट हुए। उन्हें एलेक्स ग्रीन ने बेन मायेस के हाथों कैच कराया। फिलहाल वैभव सूर्यवंशी के साथ कप्तान आयुष म्हात्रे क्रीज पर हैं।
भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 विश्व कप के खिताबी मुकाबले की शुरुआत हो चुकी है। टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी कर रही है। भारत की ओर से एरॉन जॉर्ज और वैभव सूर्यवंशी क्रीज पर हैं। इंग्लैंड के लिए मॉर्गन ने गेंदबाजी की शुरुआत की। पहले ओवर में चार रन बने। एरॉन जॉर्ज ने ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका लगाया।
भारत: एरॉन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन।
इंग्लैंड: बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूर्स, बेन मेयस, थॉमस रियू (विकेटकीपर/कप्तान), कैलेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स ग्रीन।
भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। म्हात्रे ने कहा कि पिच बैटिंग के लिए अच्छी दिख रही है और वह फाइनल जैसे दबाव वाले मैच में वह पहले बल्लेबाजी कर दबाव बनाना चाहेंगे। वहीं, इंग्लैंड के कप्तान थॉमस रियू ने कहा कि वह पहले गेंदबाजी ही करना चाहते थे, इसलिए टॉस का ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं है, जबकि इंग्लैंड ने एक बदलाव किया है।
अंडर-19 वनडे विश्व कप में भारत का रिकॉर्ड शानदार रहा है। 1988 में शुरू हुए इस टूर्नामेंट में भारत ने 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में खिताब पर कब्जा जमाया था। वहीं, इंग्लैंड ने पिछली बार 1998 में अंडर-19 विश्व कप जीता था। भारत ने साल 2022 में भी इंग्लैंड को फाइनल में हराकर खिताब जीता था। एक बार फिर टीम इंडिया से वही उम्मीद है। भारतीय टीम लगातार छठी बार फाइनल में पहुंची है और कुल मिलाकर अपना 10वां फाइनल खेल रही है।
छठा खिताब जीतने की कोशिश में जुटी भारत की अंडर 19 क्रिकेट टीम जब आईसीसी अंडर 19 विश्व कप के फाइनल में शुक्रवार को इंग्लैंड से खेलेगी तो उसकी उम्मीदें शानदार फॉर्म में चल रहे अपने बल्लेबाजों पर टिकी होंगी। अफगानिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने जीत दर्ज की जिसमें कप्तान आयुष म्हात्रे और सलामी बल्लेबाज एरॉन जॉर्ज ने यादगार पारियां खेली। इस जीत से पांच बार की चैम्पियन भारतीय टीम का हौसला बढा है जिसने पिछली बार 2022 में खिताब जीता था।
भारत ने अमेरिका के खिलाफ पहले ग्रुप मैच से ही बेहतरीन खेल दिखाया है। सेमीफाइनल में 300 से अधिक के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान को हराकर भारतीय टीम ने अपराजेय रिकॉर्ड कायम रखा । अब उसका सामना एक और अपराजेय टीम इंग्लैंड से होना है। भारत को बखूबी पता है कि गत चैम्पियन आस्ट्रेलिया को हराकर इंग्लैंड के हौसले बुलंद है और उसे हराना आसान नहीं होगा।
भारत को एक ईकाई के रूप में अच्छा प्रदर्शन करना होगा और नजरें वैभव सूर्यवंशी पर भी लगी होंगी जिनके बल्ले से हो रही आतिशबाजी का जवाब तलाशने के लिये विरोधी गेंदबाज जूझते नजर आये हैं। अगले महीने 15 वर्ष के हो रहे सूर्यवंशी तीन अर्धशतक और एक शतक लगा चुके हैं। इंग्लैंड के सामने उन्हें हालांकि संयम से खेलना होगा क्योंकि मैन्नी लुम्सडेन की अगुवाई में उसके पास मजबूत तेज गेंदबाजी आक्रमण है। भारत का अंडर 19 विश्व कप फाइनल में रिकॉर्ड अच्छा रहा है और दसवीं बार टीम फाइनल में पहुंची है। पिछली बार 2022 में वेस्टइंडीज में हुए टूर्नामेंट में भारत ने इंग्लैंड को ही हराया था।
अफगानिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में म्हात्रे के फॉर्म में लौटने से बल्लेबाजी और मजबूत हुई है। मध्यक्रम में विहान मल्होत्रा ने कई अच्छी पारियां खेली हैं जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू भी दो अर्धशतक लगा चुके हैं। दीपेश देवेंद्रन , हेनिल पटेल और आर एस अम्बरीश की मौजूदगी में भारतीय तेज आक्रमण भी अच्छा रहा है लेकिन इंग्लैंड के बल्लेबाज तेज गेंदबाजों को खेलने में माहिर हैं । ऐसे में स्पिनर कनिष्क चौहान और खिलन पटेल की भूमिका अहम हो जायेगा हालांकि टीम संयोजन पिच की स्थिति पर निर्भर करेगा।
टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले शीर्ष पांच गेंदबाजों में कोई भारतीय नहीं है। इंग्लैंड के मैन्नी लुम्सडेन 15 विकेट लेकर शीर्ष पर है, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने एक ईकाई के रूप में अच्छा प्रदर्शन किया है। इंग्लैंड के लिये बेन मायेस ने एक शतक और दो अर्धशतक समेत 399 रन बनाये हैं। कप्तान थॉमस रियू भी अच्छे फॉर्म में हैं और सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक समेत 299 रन बना चुके हैं।
भारत: एरॉन जॉर्ज, अभिज्ञान कुंडू, हरवंश पंगालिया, वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, दीपेश देवेंद्रन, हेनिल पटेल, मोहम्मद एनान, उद्धव मोहन और किशन सिंह।
इंग्लैंड: थॉमस रियू (कप्तान), राल्फी अलबर्ट, अली फारूक, बेन डॉकिंस, कालेब फाकनेर, फरहान अहमद, एलेक्स फ्रेंच, एलेक्स ग्रीन, ल्यूक हैंड्स, इसाक मोहम्मद, मैन्नी लुम्सडेन, बेन मायेस, जेम्स मिंटो, जोसेफ मूरेस, सेबेस्टियन मॉर्गन।
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 वनडे विश्व कप का खिताबी मुकाबला खेला जाना है। यह मुकाबला हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान में खेला जाएगा। टीम इंडिया छठी बार खिताब जीतने उतरी है। वहीं, इंग्लैंड दूसरी बार खिताब जीतने उतरा है। दोनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।