35 ओवर्स की समाप्ति के बाद न्यूजीलैंड ने दो विकेट के नुकसान 92 रन बना लिए हैं। केन विलियमसन 22 और रॉस टेलर 30 रन बनाकर नाबाद हैं। यहां से न्यूजीलैंड को जीत के लिए 47 रनों की जरूरत है जबकि उसके हाथ में अभी भी आठ विकेट शेष हैं।
31वें ओवर (बुमराह) की चौथी गेंद पर स्लिप में खड़े पुजारा ने रॉस टेलर का कैच छोड़ा। इस समय टेलर 26 रन बनाकर खेल रहे थे।
रॉस टेलर ने अश्विन के ओवर (24वें) में दो चौके जड़े। इस ओवर में कुल आठ रन आए। इसी के साथ न्यूजीलैंड का स्कोर 60 हो गया है और जीत के लिए 79 रनों की दरकार है।
139 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम की बल्लेबाजी शुरू, पहला ओवर मेडन
70वें ओवर में भारत के दो विकेट गिरे। ओवर की दूसरी गेंद पर बोल्ट ने पंत को निकोल्स के हाथों कैच आउट कराया जबकि इसी ओवर की चौथी गेंद पर अश्विन (7) टेलर के हाथों कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए। बता दें कि पंत ने 88 गेंदों में चार चौके की मदद से 41 रन बनाए।
बाकी बचे दो सत्र में अधिकतम 64 ओवर किए जा सकते हैं। बारिश के कारण इस मैच में पहले और चौथे दिन एक भी गेंद नहीं डाली जा सकी थी, जिससे कारण इस मैच को रिजर्व डे तक खींचना पड़ा
60 ओवर्स की समाप्ति के बाद भारत ने पांच विकेट के नुकसान पर स्कोर 132 रन बना लिए हैं। ऋषभ पंत 32 और रविंद्र जडेजा 13 रन बनाकर नाबाद हैं।
लंच के बाद का खेल शुरू हो गया है।