टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका। रोहित शर्मा 30 रन बनाकर आउट। 27वें ओवर की पांचवीं गेंद पर टिम साउथी ने हिटमैन को अपना शिकार बनाया। इस तेज गेंदबाज ने रोहित को LBW आउट किया। बता दें कि पहली पारी में भी रोहित 34 रन बनाकर आउट हो गए थे। जैमीसन ने उन्हें साउथी के हाथों कैच आउट कराया था।
21 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 40/1. रोहित शर्मा 23 और चेतेश्वर पुजारा 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। इसके साथ ही भारत ने न्यूजीलैंड पर 8 रन की बढ़त बना ली है।
आठ ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 15/0. रोहित शर्मा 13 और शुभमन गिल 2 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत अभी न्यूजीलैंड से 15 रन पीछे है।
नन्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन अपने 33वें अर्धशतक से महज छह रन दूर हैं। इस वक्त वह 167 गेंदों में 44 रन बनाकर खेल रहे हैं।
70वें ओवर की तीसरी गेंद पर इशांत शर्मा ने हेनरी निकोल्स (7) को रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन का रास्ता दिखाया। 70 ओवर्स के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 135/4. केन विलियमसन 19 और बीजे वाटलिंग 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
ऐसा है पांचवें दिन का खेल (91 ओवर्स)
साउथम्पटन में बारिश रुक गई है। कुछ देर में पांचवें दिन का खेल शुरू हो सकता है।