फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ WTC Final: लगातार बारिश के कारण चौथे दिन का खेल रद्द, नहीं फेंकी जा सकी एक भी गेंद

Mon, 21 Jun 2021 07:29 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

IND vs NZ WTC Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के चौथे दिन का खेल लगातार बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। चौथे दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। तीसरे दिन का खेल भी खराब रोशनी के कारण जल्दी खत्म कर दिया गया था। बता दें कि फाइनल मुकाबले में चार दिन में केवल 140 ओवरों का खेल ही हो पाया है।
विज्ञापन
चौथे दिन का खेल रद्द - फोटो : social media
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:29 PM, 21-Jun-2021

बारिश के कारण चौथे दिन का खेल रद्द

भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के चौथे दिन का खेल लगातार बारिश के चलते रद्द कर दिया गया। इससे पहले तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ने भारत के 217 रन के जवाब में अपनी पहली पारी में दो विकेट पर 101 रन बनाए थे। तीसरे दिन भी आउटफील्ड गीली होने के कारण खेल देर से शुरू हुआ था और खराब रोशनी के कारण इसे जल्दी समाप्त करना पड़ा था। बारिश के कारण पहले दिन खेल नहीं हो पाया था जबकि दूसरे दिन 64.4 ओवर का ही खेल हो सका था। खराब रोशनी के कारण दूसरे दिन तीसरे सत्र में अधिकतर समय खेल नहीं हो पाया था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) अब बर्बाद समय की भरपाई के लिए छठे दिन का उपयोग करेगी क्योंकि मैच में अभी तक केवल 141.1 ओवर ही संभव हो पाए हैं। यदि मैच ड्रॉ समाप्त होता है तो दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया जाएगा।
 

07:22 PM, 21-Jun-2021

डब्ल्यूटीसी में कैसा रहा है न्यूजीलैंड का सफर

  • श्रीलंका के साथ उसके घर पर 1-1 से ड्रॉ
  • ऑस्ट्रेलिया से उसकी जमीन पर 0-3 से हारे
  • भारत को घरेलू सीरीज में 2-0 से मात दी 
  • विंडीज को घरेलू मैदान पर 2-0 से हराया 
  • पाकिस्तान को अपनी सरजमीं पर 2-0 से पीटा 
  • बांग्लादेश के साथ दो मैचों की सीरीज रद्द 

06:55 PM, 21-Jun-2021

डब्ल्यूटीसी में कैसा रहा है भारत का सफर

  • वेस्टइंडीज को उसके घर में 2-0 से हराया 
  • दक्षिण अफ्रीका को घरेलू मैदान में 3-0 से मात दी
  • बांग्लादेश को घरेलू धरती पर 2-0 से शिकस्त दी 
  • न्यूजीलैंड से विदेशी शृंखला में 0-2 से हारे 
  • ऑस्ट्रेलिया को उसके घर पर 2-1 से हराया 
  • इंग्लैंड को अपनी धरती पर 3-1 से मात दी 

विज्ञापन
06:46 PM, 21-Jun-2021

कुछ इस तरह था तीसरे दिन के खेल में भारतीय दर्शकों का रोमांच



 

06:31 PM, 21-Jun-2021

वसीम जाफर ने मजेदार ट्वीट कर लिए मजे

'बांट लेंगे हम आधा आधा..'
 

विज्ञापन
06:25 PM, 21-Jun-2021

डब्ल्यूटीसी फाइनल

  • पहला दिन: बारिश के कारण रद्द
  • दूसरा दिन: खराब रोशनी के चलते रहा प्रभावित
  • तीसरा तीन: आधे घंटे की देरी से शुरू हुआ खेल और आधे घंटे पहले खत्म
  • चौथा दिन: बारिश के कारण पहला सेशन धुला...और अभी तक नहीं शुरू हुआ है खेल

06:19 PM, 21-Jun-2021

क्या है विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का प्रारूप 1 अगस्त 2019-22 जून 2021 

दो वर्ष के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 12 सदस्य देशों की शीर्ष नौ टीमों के बीच मुकाबले हुए। हर सीरीज में 120 अंक आबंटित किए। हर टीम को शेष आठ में से छह अन्य टीमों के साथ खेलना था, जिसमें तीन मैच घरेलू मैदान और इतने ही मैच प्रतिद्वंद्वी के मैदान पर खेलने थे। शीर्ष दो टीमें फाइनल में पहुंची। बेशक नौ टीमों ने मैच बराबर न खेले हो लंकिन सीरीज बराबर संख्या में खेलनी थी। कोरोना महामारी के कारण कई सीरीज स्थगित हो गईं। ऐसे में आईसीसी ने जीत प्रतिशत निकाला।

06:11 PM, 21-Jun-2021

देखें पिच का हाल

06:06 PM, 21-Jun-2021

नहीं हुआ पहले सेशन का खेल

05:59 PM, 21-Jun-2021

क्या है कीवी टीम की मजबूती?

  • इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीत से टीम का मनोबल ऊंचा 
  • ड्यूक गेंदों से भारत के मुकाबले ज्यादा अभ्यास का मौका 
  • कप्तान विलियम्सन कोहनी की चोट ठीक होने से मिलेगा लाभ
  • नए बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं  
  • तेज गेंदबाजों साउदी-बोल्ट का दाएं-बाएं हाथ का अच्छा तालेमल 

05:48 PM, 21-Jun-2021

किसको कितनी इनामी राशि

  • विजेता : 11.72 करोड़ रुपये (साथ में चैंपियनशिप गदा)
  • उपविजेता : 5.86 करोड़ रुपये 
  • तीसरा स्थान : 3.3 करोड़ रुपये 
  • चौथा स्थान : 2.5 करोड़ रुपये 
  • पांचवां स्थान : 1.46 करोड़ रुपये  (जबकि बाकी बची चारों टीमों को लगभग 73 लाख रुपये दिए जाएंगे)

05:39 PM, 21-Jun-2021

मैच में अभी तक केवल 141.1 ओवर का खेल

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) अब बर्बाद समय की भरपाई के लिए छठे दिन का उपयोग करेगी क्योंकि मैच में अभी तक केवल 141.1 ओवर ही संभव हो पाए हैं। यदि मैच ड्रॉ समाप्त होता है तो दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया जाएगा।

05:29 PM, 21-Jun-2021

रिजर्व डे के लिए आईसीसी ने घटाया टिकट प्राइस

आईसीसी डब्ल्यूटीसी फाइनल के रिजर्व दिन (खेल का छठा दिन) के टिकटों की दरों में कटौती करेगा। डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए टिकटों को तीन श्रेणी में रखा गया है, जिसमें 150 जीबीपी (लगभग 15,444 रुपये), 100 जीबीपी (10,296 रुपये) और 75 जीबीपी (7,722 रुपये) शामिल है। छठे दिन के खेल के लिए तय किए दाम 100 जीबीपी (10,296 रुपये), 75 जीबीपी (7,722 रुपये) और 50 जीबीपी (5,148 रुपये) हैं।

05:10 PM, 21-Jun-2021

बारिश से धुला पहले सेशन का खेल

चौथे दिन के मैच पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। बारिश की वजह से पहले सेशन का खेल धुल गया। साउथम्पटन में आज चौथे दिन सुबह सात बजे से बारिश हो रही है। इस कारण लंच तक मैच शुरू नहीं हो सका है। 

04:58 PM, 21-Jun-2021

साउथम्पटन में बारिश जारी, टेबल टेनिस खेलते कीवी खिलाड़ी

04:53 PM, 21-Jun-2021

भारत ने 17 में से 12 मैच जीते हैं 

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में भारत ने 17 में से 12 मैच जीतकर फाइनल तक का सफर तय किया तो दूसरी ओर न्यूजीलैंड सात मुकाबलों में जीत हासिल कर दूसरे स्थान पर रहकर खिताबी मुकाबले में पहुंची है। 

04:45 PM, 21-Jun-2021

मैच के छठे दिन में पहुंचने की पूरी संभावना

पहले दिन बारिश के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी थी जबकि दूसरे दिन बारिश और खराब रोशनी के कारण लगातार व्यवधान के बीच 64.4 ओवर ही फेंके जा सके। मैच में अब तक सिर्फ 141.1 ओवर का खेल हो पाया है और ऐसे में आईसीसी इसकी भरपाई के लिए रिजर्व दिन का इस्तेमाल करेगा। बारिश की वजह से दो दिन से भी कम खेल होने के कारण मैच के छठे दिन में पहुंचने की पूरी संभावना है।

04:31 PM, 21-Jun-2021

कोहली के पास पहली बार आईसीसी ट्रॉफी जीतने का मौका

तीनों प्रारूपों में महेंद्र सिंह धोनी से कप्तानी का दायित्व संभालने के बाद विराट कोहली के पास पहली बार आईसीसी ट्रॉफी जीतने का मौका है। विराट के नेतृत्व में टीम 2017 के चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची लेकिन पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा। उसके बाद 2019 के वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारे। 

04:21 PM, 21-Jun-2021

फाइनल के लिए हैं खास नियम

  • मौसम के लिए छठा दिन यानी 23 जून को रिजर्व रखा गया है
  • मैच टाई या ड्रॉ होने पर दोनों ही टीमें संयुक्त विजेता होगी
  • खिताबी मुकाबला ड्यूक बॉल से खेला जाएगा
  • संयुक्त विजेता होने पर इनामी राशि दोनों टीमों के बीच बांटी जाएगी।

04:16 PM, 21-Jun-2021

साउथम्पटन से कोई अच्छी खबर नहीं

साउथम्पटन से कोई अच्छी खबर नहीं है। यहां लगातार बारिश हो रही है। चौथे दिन का खेल कब शुरू होगा, इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। 

04:00 PM, 21-Jun-2021

तीसरे दिन बने थे केवल 71 रन

बता दें कि टीम इंडिया ने तीसरे दिन 146/3 से आगे खेलना शुरू किया था। इसके बाद टीम ने 71 रन बनाने में सात विकेट गंवा दिए। कप्तान विराट कोहली ने 44 और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने 49 रन की पारी खेली। इससे पहले रोहित शर्मा (34), शुभमन गिल (28) और रविचंद्रन अश्विन ने 22 रन बनाए।

03:40 PM, 21-Jun-2021

साउथम्पटन में पूरे दिन बादल छाए रहेंगे

मौसम विभाग के मुताबिक साउथम्पटन में सोमवार को मौसम काफी खराब रहेगा। अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। फिलहाल सोमवार को साउथम्पटन में धूप निकलने के चांस न के बराबर हैं जबकि पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। 
 

03:32 PM, 21-Jun-2021

रिजर्व डे का हो सकता है इस्तेमाल

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में आईसीसी ने रिजर्व डे भी रखा है। पहला दिन धुलने के बाद यदि चार दिन में नतीजा नहीं निकला तो रिजर्व डे का इस्तेमाल किया जाएगा। बारिश की वजह से नुकसान हुए समय की भरपाई के लिए 23 जून को रिजर्व डे के तौर पर रखा गया है। जितने समय का नुकसान होगा, रिजर्व डे पर उतना ज्यादा समय बढ़ाया जाएगा। इसकी घोषणा मैच रेफरी टेस्ट मैच के पांचवें दिन खेल खत्म होने से एक घंटे पहले करेंगे।

03:26 PM, 21-Jun-2021

साउथम्पटन का मौसम

03:17 PM, 21-Jun-2021

चौथे दिन के खेल पर मंडरा रहा है बारिश का साया

एक्यूवेदर रिपोर्ट के मुताबिक, चौथे दिन के खेल पर बारिश का साया मंडरा रहा है। भारतीय समयनुसार रात 8:30 बजे तक भारी बारिश होने की संभावना है। ऐसे में सोमवार का खेल भारी बारिश के कारण बाधित रह सकता है। इससे पहले तीसरे दिन (20 जून) बारिश की वजह से मैच आधे घंटे देरी से शुरू हुआ था और खराब रोशनी की वजह से मैच को आधे घंटे पहले खत्म कर दिया गया। 

03:07 PM, 21-Jun-2021

साउथम्पटन का नजारा

 

02:57 PM, 21-Jun-2021

बारिश से धुल सकता है चौथे दिन का खेल

चौथे दिन का खेल बारिश से धुल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को साउथम्पटन में बारिश की संभावना 98 प्रतिशत है। 

02:51 PM, 21-Jun-2021

साउथम्पटन में बारिश जारी

बता दें कि साउथम्पटन में बारिश अब भी जारी है और खेल के समय पर शुरू होने पारी कोई संभावना नहीं है।
 

02:45 PM, 21-Jun-2021

क्या चौथे दिन भी बारिश और खराब रोशनी से प्रभावित होगा मैच?

इस खिताबी मुकाबले में पहले दिन का खेल बारिश के चलते पूरी तरह से धुल गया था। वहीं, दूसरे दिन का खेल शुरू तो हुआ मगर रुक-रुक कर चला। फिर बाद में खराब रोशनी के कारण इसे जल्दी खत्म करना पड़ा। दूसरे दिन का खेल 64.4 ओवर का ही हो पाया था। वहीं, तीसरे दिन का खेल भी खराब रोशनी के कारण प्रभावित रहा, जिसके कारण दिन के खेल को आधा घंटा पहले खत्म करना पड़ा। क्या चौथे दिन भी बारिश और खराब रोशनी से प्रभावित होगा मैच?

02:40 PM, 21-Jun-2021

पिछली 13 पारियों से शतक लगाने में नाकाम रहे हैं विराट

कप्तान कोहली न्यूजीलेंड के खिलाफ 132 गेंदों में केवल 44 रन बनाकर आउट हुए। उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही थी और उनके पास मौका भी था लेकिन नो नाकाम रहे। टेस्ट में विराट पिछली 13 पारियों से शतक नहीं लगा पाए हैं। उन्होंने पिछला शतक नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट में लगाया था।

02:35 PM, 21-Jun-2021

काइल जैमिसन: करियर में पांचवीं बार पारी में पांच विकेट

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का तीसरा दिन न्यूजीलैंड के नाम रहा। केवल सात टेस्ट मैचों के अनुभव वाले काइल जैमिसन ने करियर में पांचवीं बार पारी में पांच विकेट लेकर भारतीय पारी को जल्दी समेट दिया। 
 

02:31 PM, 21-Jun-2021

कीवी टीम अभी भारत से 116 रन पीछे

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के तीसरे भारतीय टीम की पहली पारी में 217 रन सिमटी। न्यूजीलैंड ने इसके जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट पर 101 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम इस तरह से अभी उससे 116 रन आगे है। तीसरे दिन का खेल खराब रोशनी के कारण आधा घंटा पहले समाप्त कर दिया गया था। 

02:22 PM, 21-Jun-2021

IND vs NZ WTC Final: लगातार बारिश के कारण चौथे दिन का खेल रद्द, नहीं फेंकी जा सकी एक भी गेंद

नमस्कार, अमर उजाला लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है...भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का आज चौथा दिन है। खराब रोशनी के कारण तीसरे दिन के खेल को जल्दी खत्म कर दिया गया था। दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने दो विकेट के नुकसान पर 101 रन बनाए थे। केन विलियमसन 12 और रॉस टेलर 0 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी में 217 रन बनाए थे। अब चौथे दिन का खेल कब शुरू होता है ये देखने वाली बात होगी, क्योंकि साउथम्पटन में बारिश की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि फाइनल मुकाबले में तीन दिन में केवल 140 ओवरों का खेल ही हो पाया है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें