फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ WTC Final : खराब रोशनी के कारण जल्दी खत्म हुआ दूसरे दिन खेल, भारत का स्कोर 146/3

Sat, 19 Jun 2021 10:54 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन

खास बातें

WTC Final IND vs NZ : भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के दूसरे दिन का खेल खराब रोशनी के कारण जल्दी खत्म हो गया। दरअसल, दूसरे दिन का खेल 98 ओवर का होना था, लेकिन खराब रोशनी के कारण 64.4 ओवर ही हो सका। भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट के नुकसान पर 146 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 44 और अजिंक्य रहाणे 29 रन बनाकर नाबाद हैं। अंपायरों ने रोशनी की स्थिति का आकलन करने के बाद भारतीय समयानुसार रात दस बजकर 40 मिनट (स्थानीय समयानुसार शाम छह बजकर 10 मिनट) पर दिन का खेल समाप्त करने की घोषणा की। 
विज्ञापन
खराब रोशनी के चलते जल्दी खत्म हुआ खेल - फोटो : social media
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:52 PM, 19-Jun-2021

98 ओवर का होना था दूसरे दिन का खेल पर...

भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के दूसरे दिन का खेल खराब रोशनी के कारण जल्दी खत्म हो गया। दरअसल, दूसरे दिन का खेल 98 ओवर का होना था, लेकिन खराब रोशनी के कारण 64.4 ओवर ही हो सका। भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट के नुकसान पर 146 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 44 और अजिंक्य रहाणे 29 रन बनाकर नाबाद हैं। अंपायरों ने रोशनी की स्थिति का आकलन करने के बाद भारतीय समयानुसार रात दस बजकर 40 मिनट (स्थानीय समयानुसार शाम छह बजकर 10 मिनट) पर दिन का खेल समाप्त करने की घोषणा की। अब अगर सब कुछ सही रहा तो तीसरे दिन का खेल तय समय के अनुसार ही खेला जाएगा। इससे पहले, पहले सेशन में भारतीय टीम की अच्छी शुरुआत हुई लेकिन सलामी बल्लेबाजों के विकेट गिरने के बाद स्कोर काफी धीमी हो गई। पुजारा भी ज्यादा देर तक पिच पर नहीं टिक पाए। इस तरह टीम इंडिया के शुरुआती के तीन विकेट जल्दी गिर गए। बता दें कि पहले दिन का खेल बारिश के कारण रद्द हो गया था। 

10:43 PM, 19-Jun-2021

खराब रोशनी के कारण जल्दी खत्म हुआ दूसरे दिन खेल

खराब रोशनी के कारण जल्दी खत्म हुआ दूसरे दिन खेल
 

10:38 PM, 19-Jun-2021

किसको कितनी इनामी राशि

  • विजेता : 11.72 करोड़ रुपये (साथ में चैंपियनशिप गदा)
  • उपविजेता : 5.86 करोड़ रुपये 
  • तीसरा स्थान : 3.3 करोड़ रुपये 
  • चौथा स्थान : 2.5 करोड़ रुपये 
  • पांचवां स्थान : 1.46 करोड़ रुपये ( जबकि बाकी बची चारों टीमों को लगभग 73 लाख रुपये दिए जाएंगे)

विज्ञापन
10:31 PM, 19-Jun-2021

मैदान पहुंचे अंपायर

मैदान पहुंचकर अंपायर जायजा ले रहे हैं लेकिन खेल कराया जाना मुश्किल लग रहा है।

10:28 PM, 19-Jun-2021

फाइनल के लिए हैं खास नियम

  • मौसम के लिए छठा दिन यानी 23 जून को रिजर्व रखा गया है
  • मैच टाई या ड्रॉ होने पर दोनों ही टीमें संयुक्त विजेता होगी
  • खिताबी मुकाबला ड्यूक बॉल से खेला जाएगा
  • संयुक्त विजेता होने पर इनामी राशि दोनों टीमों के बीच बांटी जाएगी।

विज्ञापन
10:21 PM, 19-Jun-2021

चार दिन में नतीजा नहीं निकला तो रिजर्व डे का इस्तेमाल होगा

मैच में आईसीसी ने रिजर्व डे भी रखा है। पहला दिन धुलने के बाद यदि चार दिन में नतीजा नहीं निकला तो रिजर्व डे का इस्तेमाल किया जाएगा। बारिश की वजह से नुकसान हुए समय की भरपाई के लिए 23 जून को रिजर्व डे के तौर पर रखा गया है। जितने समय का नुकसान होगा, रिजर्व डे पर उतना ज्यादा समय बढ़ाया जाएगा। इसकी घोषणा मैच रेफरी टेस्ट मैच का पांचवां दिन खत्म होने से एक घंटे पहले करेंगे।

10:12 PM, 19-Jun-2021

कोहली ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड

विराट कोहली बतौर कप्तान सबसे ज्यादा 61 टेस्ट खेलने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा है। धोनी ने 60 टेस्ट में कप्तानी की थी। तीसरे नंबर पर सौरव गांगुली हैं, जिन्होंने 49 टेस्ट में कप्तानी की थी।

10:07 PM, 19-Jun-2021

क्या होगा आज के खेल का?

मैच से पहले आज 98 ओवर का खेल कराया जाना तय किया गया था लेकिन खराब मौसम और खराब रोशनी के चलते ऐसा होना मुश्किल लग रहा है। दूसरे और तीसरे सेशन में 15-15 मिनट का समय भी बढ़ाया गया था।

10:05 PM, 19-Jun-2021

विराट के पास पहली बार ICC ट्रॉफी जीतने का मौका

तीनों प्रारूपों में महेंद्र सिंह धोनी से कप्तानी का दायित्व संभालने के बाद विराट कोहली के पास पहली बार आईसीसी ट्रॉफी जीतने का मौका है। विराट के नेतृत्व में टीम 2017 के चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची लेकिन पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा। उसके बाद 2019 के वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारे।

09:56 PM, 19-Jun-2021

खेल का 33.2 ओवर्स बचा है पर बीते 15 मिनट से खेल रुका हुआ है

बता दें कि आज के खेल का 33.2 ओवर्स बचा है। बीते 15 मिनट से खेल रुका हुआ है। 

09:42 PM, 19-Jun-2021

फिलहाल मैच रुका हुआ है

पहले सेशन में भारतीय टीम की अच्छी शुरुआत हुई लेकिन सलामी बल्लेबाजों के विकेट गिरने के बाद स्कोर काफी धीमी हो गई। पुजारा भी ज्यादा देर तक पिच पर नहीं टिक पाए। इस तरह टीम इंडिया के शुरुआती के तीन विकेट जल्दी गिर गए। फिलहाल खराब रोशनी के चलते मैच रुका हुआ है। कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे क्रीज पर जमे हुए हैं।

09:26 PM, 19-Jun-2021

खराब रोशनी के चलते फिर रुका खेल, भारत का स्कोर 146/3

खराब रोशनी के चलते एक बार फिर खेल रुक गया है। भारत का स्कोर 146/3 (64.4 ओवर्स). विराट कोहली 44 और अजिंक्य रहाणे 29 रनबनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। 
 

09:18 PM, 19-Jun-2021

दोबारा खेल शुरू होने के बाद गजब का जोश

09:05 PM, 19-Jun-2021

विराट-रहाणे ने जोड़े 50 रन

विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे के बीच चौथे विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी हो चुकी है। विराट 40 और रहाणे 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। 61 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 138/3.

08:38 PM, 19-Jun-2021

खराब रोशनी के कारण फिर रुका खेल,

खराब रोशनी के कारण खेल फिर रुका हुआ है। 58.4 ओवर में भारत ने तीन विकेट के नुकसान पर 134 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 40 और अजिंक्य रहाणे 22 रन बनाकर नाबाद हैं। 
 

08:29 PM, 19-Jun-2021

विराट कोहली अर्धशतक के करीब

भारतीय कप्तान विराट कोहली अपने अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। इस वक्त वो 105 गेंदों में 40 रन बनाकर खेल रहे हैं। दूसरी ओर रहाणे कप्तान का बखूबी साथ दे रहे हैं। रहाणे 22 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। 

08:18 PM, 19-Jun-2021

चायकाल के बाद का खेल शुरू

चायकाल के बाद का खेल शुरू हो गया है। खराब रोशनी के चलते जल्दी टी ब्रेक लिया गया था। 57 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 129/3. विराट कोहली 39 और रहाणे 18 रनबनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।
 

08:10 PM, 19-Jun-2021

खराब रोशनी के कारण फिलहाल मैच रुका हुआ है

बता दें कि साउथम्पटन में दूसरे दिन एक बार फिर मौसम बिगड़ गया है। इसके चलते जल्दी टी ब्रेक ले लिया गया। खराब रोशनी के कारण फिलहाल मैच रुका हुआ है। 
 

07:52 PM, 19-Jun-2021

चायकाल तक टीम इंडिया का स्कोर 120/3

चायकाल (55.3 ओवर्स) तक टीम इंडिया का स्कोर 120/3. विराट कोहली 35 और अजिंक्य रहाणे 13 रन बनाकर नाबाद हैं। बता दें कि खराब मौसम के कराण जल्दी टी ब्रेक लिया गया। 
 

07:30 PM, 19-Jun-2021

लंबी पारी खेलने में नाकाम रहे रोहित और गिल

रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने अनुशासित बल्लेबाजी करके न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को मिल रही स्विंग का शुरू में डटकर सामना किया लेकिन वे लंबी पारियां खेलने में नाकाम रहे। पुजारा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उन्होंने 36 गेंदों के बाद चौके के साथ खाता खोला। 

07:19 PM, 19-Jun-2021

50 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 106/3

50 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 106/3. विराट कोहली 27 और अजिंक्य रहाणे 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

07:07 PM, 19-Jun-2021

भारत के 100 रन पूरे

भारत के 100 रन पूरे हो चुके हैं। 47 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 100/3. विराट कोहली 23 और अजिंक्य रहाणे 6 रन बनाकर नाबाद हैं। 

06:48 PM, 19-Jun-2021

43 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 93/3

भारत ने तीन विकेट के नुकसान पर 93 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 18 और अजिंक्य रहाणे 4 रन बनाकर नाबाद हैं।

06:36 PM, 19-Jun-2021

भारत को लगा तीसरा झटका

41वें ओवर की पहली गेंद पर ट्रेंट बोल्ट ने पुजार को फंसाया और उन्हें एलबीडब्ल्यू कराकर चलता किया। तीसरे विकेट के लिए पुजारा और विराट के 25 रनों की साझेदारी हुई। चेतेश्वर पुजारा 54 गेंदों पर सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हुए। उनको ट्रेंट बोल्ट ने पांचवीं बार आउट किया। बोल्ट पुजारा को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले कीवी गेंदबाज हैं।

अंपायर रिव्यू पर मचा बवाल
भारत के कप्तान विराट कोहली अपनी पारी के दौरान अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ के उनके खिलाफ रिव्यू लेने से नाराज दिखे। भारतीय पारी के 41वें ओवर की आखिरी गेंद पर कोहली ने लेग स्टंप से बाहर जाती गेंद पर शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद विकेटकीपर के पास गई। इसके बाद तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट  कैच आउट की अपील करते हैं।  लेकिन कीवी टीम के कप्तान केन विलियमसन निर्धारित समय के अंदर डीआरएस नहीं लेते हैं। इसके बाद अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ लेग अंपायर से इस बारे में बात करने करते हैं और अंपायर रिव्यू लेने का फैसला करते हैं। इसके बाद इसकोलेकर बवाल मच गया।
 

06:14 PM, 19-Jun-2021

कोहली को एक अदद खिताब की जरूरत

बतौर कप्तान विराट कोहली ने अपना लोहा मनवाया है हालांकि महेंद्र सिंह धोनी से तुलना उनके लिए आसान नहीं रही है। कोहली को एक अदद खिताब की जरूरत है। हर कप्तान को होती है लेकिन भारतीय कप्तान को सबसे ज्यादा है। फाइनल में विराट भारत को जिताने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाएंगे। कोहली की अक्सर इस बात के लिए आलोचना की जाती है कि वह अपनी कप्तानी में भारत को आईसीसी लेवल का टूर्नामेंट कब जिताएंगे। उनके लिए टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल जीतने का बेहतर मौका है। 

06:12 PM, 19-Jun-2021

36 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 78/2

36 ओवर्स की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर 78/2. चेतेश्वर पुजारा 8 और विराट कोहली 7 रन बनाकर नाबाद हैं। 

06:02 PM, 19-Jun-2021

36 गेंदें खेलने के बाद पुजारा ने चौके से खोला खाता

चेतेश्वर पुजारा ने 36 गेंदें खेलने के बाद चौके से अपना खाता खोला है। 33वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका जड़ा। वैगनर गेंदबाजी कर रहे थे।

05:54 PM, 19-Jun-2021

विराट के पास लंबी पारी खेलने का बेहतरीन मौका

पहले सेशन में भारतीय टीम की अच्छी शुरुआत हुई लेकिन सलामी बल्लेबाजों के विकेट गिरने के बाद स्कोर काफी धीमी हो गई है। हालांकि, कोहली और पुजारा क्रीज पर जमे हुए हैं। कोहली के पास एक लंबी पारी खेलने का बेहतरीन मौका है। फैंस भी उनसे यही उम्मीद कर रहे होंगे की खिताबी मुकाबले में भारतीय कप्तान दोहरा शतक नहीं तो कम से कम सेंचुरी तो अवश्य लगाएं। बता दें कि विराट इस वक्त सात रन बनाकर खेल रहे हैं। इसके लिए उन्होंने 28 गेंदों का सामना किया है।

05:41 PM, 19-Jun-2021

दोनों कप्तानों की बीच गहरी दोस्ती, दोनों ने की एक-दूसरे की खूब तारीफ

भारतीय कप्तान विराट कोहली और कीवी कप्तान केन विलियमसन के बीच गहरी दोस्ती है। दोनों खिलाड़ी एक दूसरे को अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2008 से जानते हैं।
 

05:33 PM, 19-Jun-2021

रोहित की असली परीक्षा इस फाइनल में, पर पहली पारी में फेल 

रोहित भारत में कामयाब रहे हैं लेकिन उनकी तकनीक और तेवर की असली परीक्षा इस फाइनल में होनी है। मगर वह पहली पारी में महज 34 रन बनाकर आउट हो गए। डब्ल्यूटीसी फाइनल के बाद उनकी परीक्षा इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला में होगी। ऋषभ पंत और वैगनर की टक्कर भी रोचक रहेगी। दूसरी ओर न्यूजीलैंड के नए सितारे कॉन्वे को जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी का सामना करना होगा।

05:24 PM, 19-Jun-2021

विराट कोहली के पास इतिहास रचने का मौका

विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का मौका है। यदि भारतीय टीम फाइनल को जीतने में सफल रहती है तो वह विराट की कप्तानी में पहली बार आईसीसी का कोई बड़ा टूर्नामेंट अपने नाम करेगी। भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में होने के बावजूद वह कोई खिताब अपने नाम नहीं कर पाए हैं। 

05:14 PM, 19-Jun-2021

लंच ब्रेक तक टीम इंडिया का स्कोर 69/2

टीम इंडिया ने लंच ब्रेक तक दो विकेट के नुकसान पर 69 रन बना लिए हैं। कप्तान विराट कोहली 6 और चेतेश्वर पुजारा 0 रन बनाकर नाबाद हैं। 
 

05:03 PM, 19-Jun-2021

पुजारा अभी तक खाता भी नहीं खोल पाए हैं

टेस्ट में बेस्ट माने जाने वाले टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा अभी तक खाता नहीं खेल पाए हैं। 24 गेंदें खेल चुके हैं।  

05:01 PM, 19-Jun-2021

27 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 68/2

27 ओवर्स की समाप्ति के बाद भारत का  दो विकेट के नुकसान पर 68 है। चेतेश्वर पुजारा 0 और विराट कोहली 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

04:58 PM, 19-Jun-2021

विराट कोहली ने आते ही चौका जड़ दिया

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आते ही चौका जड़ दिया। 27वें ओवर (वैगनर) की पहली गेंद पर कप्तान ने शानदार चौका लगाया।

04:48 PM, 19-Jun-2021

टीम इंडिया को दूसरा झटका, गिल आउट

25वें ओवर की तीसरे गेंद पर टीम इंडिया को दूसरा झटका लगा। शुभमन गिल भी आउट तीन चौके की मदद से 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे। नील वैगनर उन्हें वीकेटकीपर वीजे वाटलिंग के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया।

04:37 PM, 19-Jun-2021

विराट ने फ्लाइंग सिख को कुछ यूं किया याद

कोहली ने ट्वीट किया, 'उन्होंने पूरे देश को उत्कृष्टता के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कभी हार नहीं मानने और अपने सपने पूरे करने के लिए कोशिश करने की प्रेरणा दी। रेस्ट इन पीस मिल्खा सिंह जी। आपको कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।
 

04:35 PM, 19-Jun-2021

21 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 62/1

21 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 62/1. शुभमन गिल 27 और चेतेश्वर पुजारा 0 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

04:29 PM, 19-Jun-2021

टीम इंडिया को लगा पहला झटका, रोहित लौटे पवेलियन

टीम इंडिया को पहला झटका लगा है। 21वें ओवर की पहली गेंद पर जैमीसन ने हिटमैन को पवेलियन का रास्ता दिखाया। रोहित 34 रन बनाकर आउट हो गए। पहले विकेट के लिए रोहित और गिल के बीच 62 रनों की साझेदारी हुई।

04:18 PM, 19-Jun-2021

टीम इंडिया का स्कोर 50 के पार

18 ओवर्स की समाप्ति के बाद टीम इंडिया का स्कोर 53. रोहित शर्मा 29 और शुभमन गिल 23 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। 
 

04:06 PM, 19-Jun-2021

मिल्खा सिंह की याद में काली पट्टी बांध कर मैदान पर उतरी टीम इंडिया

फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह की याद में टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दूसरे दिन काली पट्टी बांधकर खेल रही है। मिल्खा सिंह का कोरोना संक्रमण से जूझने के बाद कल देर रात चंडीगढ में निधन हो गया था। कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री समेत शीर्ष भारतीय खिलाड़ियों ने ट्विटर पर शोक जताया।
 

04:01 PM, 19-Jun-2021

89 साल के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

भारत अपने 89 साल के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पहली बार न्यूट्रल वेन्यू पर खेल रही है। भारतीय क्रिकेट टीम के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब भारतीय टीम किसी दूसरी टीम से तीसरे देश में ये मुकाबला खेल रही है। इससे पहले कभी भी ऐसा नहीं हुआ है।

03:59 PM, 19-Jun-2021

न्यूजीलैंड ने तेज आक्रमण पर ज्यादा फोकस किया है

बता दें कि बारिश के कारण पहले दिन का खेल नहीं हो सका था। भारत ने दो दिन पहले घोषित टीम में बदलाव नहीं किया है। टीम में दोनों स्पिनर आर अश्विन और रविंद्र जडेजा को जगह दी गई है। वहीं, न्यूजीलैंड ने कॉलिन डि ग्रांडहोम, ट्रेंट बोल्ट, टिम साउथी, नील वेगनेर और काइल जैमीसन के साथ तेज आक्रमण पर फोकस किया है।

03:54 PM, 19-Jun-2021

12 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 41/0

टीम इंडिया ने सधी शुरुआत की है। 12 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 41/0. रोहित शर्मा 21 और शुभमन गिल 19 रन बनाकर नाबाद हैं।

03:48 PM, 19-Jun-2021

11 ओवर में न्यूजीलैंड का एक भी मेडेन ओवर नहीं

11वें ओवर की दूसरी गेंद पर काइली जैमिसन की स्विंग होती गेंद पर बेहतरीन संतुलन दिखाते हुए शुभमन गिल ने शानदार स्ट्रेट ड्राइव लगाई और गेंद को सीमारेखा के पार भेजा। हालांकि, इसके बाद जैमिसन ने बेहतरीन गेंदबाजी की। 11 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 41 रन। अभी तक न्यूजीलैंड की ओर से किसी भी गेंदबाज ने मेडेन ओवर नहीं डाला है।

03:44 PM, 19-Jun-2021

10 ओवर पूरे, भारत का स्कोर 37 रन बिना नुकसान के

10वें ओवर में भारतीय टीम के खाते में केवल एक रन आया। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 37 रन। रोहित शर्मा 38 गेंदों में 21 रन और गिल 22 गेंदों में 15 रन बना कर खेल रहे हैं।

03:36 PM, 19-Jun-2021

नौ ओवर के बाद स्कोर बिना विकेट खोए 36 रन

नौवें ओवर की तीसरी गेंद पर न्यूजीलैंड ने काइली जैमिसन की बेहतरीन फील्डिंग के दम पर एक चौका बचाया। लेकिन अगली ही गेंद पर रोहित शर्मा ने शानदार शॉट लगाया और चार रन बटोरे। रोहित 21 और गिल 14 रन बना कर खेल रहे हैं। नौ ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 36 रन।

03:33 PM, 19-Jun-2021

आठवें ओवर में आए तीन रन

आठवां ओवर बोल्ट ने कराया। इस ओवर में तीन रन आए। रोहित 18 और गिन 11 रन बना कर खेल रहे हैं। आठ ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 29 रन।

03:30 PM, 19-Jun-2021

रोहित शर्मा ने दिखाए तेवर, सातवें ओवर में दो चौके

सातवां ओवर करने टिम साउदी आए। ओवर की पहली ही गेंद पर रोहित शर्मा ने बेहतरीन स्क्वायर कट जड़ा और चार रन जुटाए। ओवर की चौथी गेंद पर रोहित ने फिर चौका लगाया और आखिरी गेंद पर दो रन लिए। रोहित शर्मा 17 रन और शुभमन गिल 8 रन बना कर खेल रहे हैं। सात ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 26 रन।

03:24 PM, 19-Jun-2021

छठे ओवर की चौथी गेंद पर मैच का पहला चौका

छठे ओवर की चौथी गेंद पर शुभमन गिल ने फाइनल का पहला चौका लगाया। बोल्ट की लेग स्टंप पर आई शॉर्ट गेंद पर शानदार पुल शॉट लगाकर उन्होंने चार रन बटोरे। इस ओवर में चार रन आए। छह ओवर के बाद टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 16 रन।

03:22 PM, 19-Jun-2021

पांच ओवर के बाद टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 12 रन

पांचवां ओवर टिम साउदी ने कराया। ओवर की पहली गेंद पर गिल ने दौड़कर तीन रन लिए। ओवर की अंतिम गेंद पर साउदी ने रोहित के एलबीडब्ल्यू की हल्की अपील की, जिसे अंपायर ने नकार दिया। पांच ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान 12 के रन।

03:18 PM, 19-Jun-2021

चार ओवर के बाद भारत का स्कोर 9/0

भारतीय पारी चार ओवर खेल चुकी है। रोहित शर्मा सात रन और शुभमन गिल एक रन बनाकर खेल रहे हैं। चार ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के नौ रन। दूसरे ओवर में शुभमन गिल रनआउट होते-होते बचे थे।

02:58 PM, 19-Jun-2021

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

न्यूजीलैंड ने प्लेइंग इलेवन में टॉम लैथम, डी कॉन्वे, केन विलियमसन, रॉस टेलर, हेनरी निकोलस, बीजे वॉटलिंग, कोलिंग ग्रांडहोम, काइली जैमिसन, टिम साउदी, नील वैगनर और ट्रेंट बोल्ट को जगह दी है। वहीं, भारतीय टीम में रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा और मोहम्मद शमी खेल रहे हैं।
 

 

02:36 PM, 19-Jun-2021

न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में शनिवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

01:41 PM, 19-Jun-2021

IND vs NZ WTC Final : खराब रोशनी के कारण जल्दी खत्म हुआ दूसरे दिन खेल, भारत का स्कोर 146/3

नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है...भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबला का आज दूसरा दिन है। बारिश के कारण पहले दिन का खेल नहीं हो सका था।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें