फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ WTC FINAL 2021: बारिश के कारण पहले दिन का खेल रद्द, टॉस भी नहीं हो सका

Fri, 18 Jun 2021 07:28 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्प्टन

खास बातें

IND vs NZ WTC FINAL 2021: भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के पहले दिन का खेल शुक्रवार को लगातार बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। साउथम्पटन में लगातार बारिश होने की वजह से अंपायर को यह फैसला लेना पड़ा। भारतीय समयानुसार साढ़े सात बजे अंपायर ने एक बार और मैदान का मुआयना किया, इसके बाद उन्होंने रद्द करने का फैसला लिया। डब्ल्यूटीसी फाइनल मैच में टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे होना था। मगर लगातार बारिश के चलते टॉस भी नहीं हो सका और पहले दिन के खेल को रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
साउथम्पटन में लगातार बारिश के चलते पहले दिन का खेल रद्द - फोटो : social media
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:26 PM, 18-Jun-2021

भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के पहले दिन का खेल शुक्रवार को लगातार बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। साउथम्पटन में लगातार बारिश होने की वजह से अंपायर को यह फैसला लेना पड़ा। भारतीय समयानुसार साढ़े सात बजे अंपायर ने एक बार और मैदान का मुआयना किया, इसके बाद उन्होंने रद्द करने का फैसला लिया। डब्ल्यूटीसी फाइनल मैच में टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे होना था। मगर लगातार बारिश के चलते टॉस भी नहीं हो सका और पहले दिन के खेल को रद्द कर दिया गया।
 

07:18 PM, 18-Jun-2021

बारिश के कारण पहले दिन का खेल रद्द

बारिश के कारण पहले दिन का खेल रद्द
 

07:09 PM, 18-Jun-2021

क्या है टीम इंडिया की कमजोरी?

  • टेस्ट फाइनल से पहले कोई अभ्यास मैच नहीं खेला है 
  • कप्तान विराट ने नवंबर 2019 से शतक नहीं लगाया 
  • रोहित के ओपनिंग जोड़ीदार के रूप में गिल के पास इंग्लैंड का अनुभव नहीं 
  • पिछला टेस्ट टीम ने मार्च में खेला, लगभग तीन माह हो गए 
  • तेज गेंदबाजों में मोहम्मद शमी चोट के बाद वापसी कर रहे हैं 

विज्ञापन
06:53 PM, 18-Jun-2021

पहले दिन का खेल होगा या नहीं!

बता दें बारिश के चलते टॉस में काफी देरी हुई। तीन बजे से मैच शुरू होना लेकिन अभी तक टॉस भी नहीं हो सका। पहले दिन का खेल कब शुरू होगा इसका फैसला पिच और मैदान का मुआयना करने के बाद ही लिया जाएगा। 7: 30 बजे के बाद पता चलेगा कि पहले दिन का खेल होगा या नहीं।

06:38 PM, 18-Jun-2021

साढ़े सात बजे एक बार फिर होगा मैदान का मुआयना

अंपायर मैदान का मुआयना करने पहुंचे हैं। भारतीय समयानुसार साढ़े सात बजे अंपायर एक बार और मैदान का मुआयना करेंगे। इसके बाद ही मैच पर फैसला लिया जाएगा। बता दें कि पिछले 50 मिनट से मैदान को सुखाने का काम किया जा रहा है।    

विज्ञापन
06:32 PM, 18-Jun-2021

पिच अभी भी ढकी हुई है

बता दें कि अभी भी एजिस बाउल की पिच ढकी हुई है और टॉस में देरी हो रही है। आईसीसी ने खराब मौसम के कारण नुकसान हुए समय की भरपाई के लिए रिजर्व डे रखा है। इस मैच के अधिकांश समय के लिए साउथम्पटन में बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

06:19 PM, 18-Jun-2021

बीते आधे घंटे से बारिश बंद

बीते आधे घंटे से बारिश बंद है। पानी को मैदान से बाहर हटाया जा रहा है।
 

06:15 PM, 18-Jun-2021

साउथम्पटन का नजारा

06:11 PM, 18-Jun-2021

गीली आउटफील्ड के कारण मैच में देरी

लगातार बारिश की वजह से पूरा मैदान गीला है। गीली आउटफील्ड के कारण मैच के शुरू होने में देरी हो रही है। 

06:04 PM, 18-Jun-2021

फाइनल से पहले रोहित ने कीवी गेंदबाजों को लेकर क्या कहा?

फाइनल से पहले रोहित शर्मा ने कीवी गेंदबाजों को लेकर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि 'स्टार स्पोर्ट्स' से कहा, 'मैं उन गेंदबाजों का पहले सामना कर चुका हूं तथा उनके मजबूत और कमजोर पक्षों को जानता हूं। यह सब परिस्थितियों, टीम की स्थिति और हम पहले खेल रहे हैं या बाद में, इस पर निर्भर करेगा।' बता दें कि गीली आउटफील्ड के कारण मैच में देरी हो रही है। 

05:51 PM, 18-Jun-2021

बारिश थमने का इंतजार

 

05:39 PM, 18-Jun-2021

मैच शुरू होने की संभावना कम

साउथम्पटन में बारिश रुक गई है। मगर आउटफील्ड पूरी तरह से गीली है। ऐसे में आज अगर मैच शुरू भी होता है तो कम ही ओवर्स खेले जाएंगे। 

05:34 PM, 18-Jun-2021

साउथम्पटन में मौसम हुआ साफ, बारिश रुकी

05:18 PM, 18-Jun-2021

माइकल वॉन ने उड़ाया टीम इंडिया का मजाक

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने टीम इंडिया का मजाक उड़ाया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, मुझे लगता है कि मौसम ने टीम इंडिया को बचा लिया।
 

04:50 PM, 18-Jun-2021

टॉस के बिना ही लिया गया पहले दिन का लंच ब्रेक

साउथम्पटन में लगातार बारिश हो रही है। इसके चलते अभी तक टॉस भी नहीं हो सका। टॉस के बिना ही पहले दिन का लंच ब्रेक ले लिया गया है।

04:40 PM, 18-Jun-2021

कीवी टीम की मजबूती क्या है?

  • इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीत से टीम का मनोबल ऊंचा 
  • ड्यूक गेंदों से भारत के मुकाबले ज्यादा अभ्यास का मौका 
  • कप्तान विलियम्सन कोहनी की चोट ठीक होने से मिलेगा लाभ
  • नए बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं  
  • तेज गेंदबाजों साउदी-बोल्ट का दाएं-बाएं हाथ का अच्छा तालेमल

04:34 PM, 18-Jun-2021

क्या है टीम इंडिया की मजबूती

  • विराट रोहित, पुजारा और रहाणे जैसे शीर्ष क्रम के बल्लेबाज हैं 
  • भारतीय ओपनरों ने विश्व चैंपियनशिप चक्र में सात शतक लगाए हैं
  • बारिश की संभावना को देखते हुए अश्विन-जडेजा की स्पिन जोड़ी प्रभावी
  • बुमराह, शमी और इशांत के रूप में तेज गेंदबाजों की बेहतरीन तिकड़ी  
  • भारत का निचला क्रम भी बल्लेबाजी में उपयोगी योगदान देने में सक्षम 

04:24 PM, 18-Jun-2021

भारत ने 17 में से 12 मैच जीते हैं 

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में भारत ने 17 में से 12 मैच जीतकर फाइनल तक का सफर तय किया तो दूसरी ओर न्यूजीलैंड सात मुकाबलों में जीत हासिल कर दूसरे स्थान पर रहकर खिताबी मुकाबले में पहुंची है। 

04:12 PM, 18-Jun-2021

फाइनल के लिए हैं खास नियम

  • मौसम के लिए छठा दिन यानी 23 जून को रिजर्व रखा गया है
  • मैच टाई या ड्रॉ होने पर दोनों ही टीमें संयुक्त विजेता होगी
  • खिताबी मुकाबला ड्यूक बॉल से खेला जाएगा
  • संयुक्त विजेता होने पर इनामी राशि दोनों टीमों के बीच बांटी जाएगी।

04:07 PM, 18-Jun-2021

विराट के पास पहली बार ICC ट्रॉफी जीतने का मौका

तीनों प्रारूपों में महेंद्र सिंह धोनी से कप्तानी का दायित्व संभालने के बाद विराट कोहली के पास पहली बार आईसीसी ट्रॉफी जीतने का मौका है। विराट के नेतृत्व में टीम 2017 के चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची लेकिन पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा। उसके बाद 2019 के वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारे। 

04:02 PM, 18-Jun-2021

लंच से पहले शुरू नहीं होगा खेल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज से होने वाला विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल बारिश के कारण बाधित हुआ। अब तक टॉस भी नहीं हो सका। आधिकारियों के मुताबिक, लंच से पहले खेल शुरू नहीं होगा।

03:53 PM, 18-Jun-2021

कैसी होगी पिच 

द एजिस बाउल के पिच क्यूरेटर ने कहा है कि विकेट पर पेस होगा। यहां बॉल कैरी करेगी और बाउंस भी होगा।

03:46 PM, 18-Jun-2021

धुल सकता है पहले दिन का खेल

साउथम्पटन में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। पूरे दिन मौसम खराब रहने का अनुमान है। ऐसे में पहले दिन का खेल बारिश में धुल जाने की आशंका है। इस मैच के लिए एक दिन रिजर्व के तौर पर रखा गया है। मैच के दौरान पहले दिन 80 प्रतिशत बारिश और तूफान की संभावना पहले से जताई जा रही थी। मौसम के एक्सपर्ट्स का मानना है कि मैच के दौरान कम से कम एक दिन के खेल का जरूर नुकसान होगा।

03:39 PM, 18-Jun-2021

फाइनल को लेकर छोटे बच्चों का संदेश

03:30 PM, 18-Jun-2021

रोहित शर्मा या शुभमन गिल करेंगे पारी की शुरुआत

फाइनल मैच का अपना एक अलग दबाव होता है और पारी की शुरुआत करने जा रहे रोहित शर्मा या शुभमन गिल से बेहतर इसे कौन समझ सकता है। दोनों को टिम साउथी और बोल्ट की नई गेंद का सामना करना होगा। 

03:22 PM, 18-Jun-2021

रोहित की असली परीक्षा इस फाइनल में 

रोहित भारत में कामयाब रहे हैं लेकिन उनकी तकनीक और तेवर की असली परीक्षा इस फाइनल और उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला में होगी। ऋषभ पंत और वेगनेर की टक्कर भी रोचक रहेगी। दूसरी ओर न्यूजीलैंड के नये सितारे कॉन्वे को जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी का सामना करना होगा।

 

03:17 PM, 18-Jun-2021

कागजों पर दोनों टीमें बराबर

कागजों पर दोनों टीमें बराबरी की लग रही है लेकिन सीम और स्विंग की मददगार परिस्थितियों में कीवी गेंदबाज कहर बरपा सकते हैं और इंग्लैंड ने हाल ही में टेस्ट श्रृंखला में यह अनुभव किया। 

03:11 PM, 18-Jun-2021

2 बजकर 30 मिनट पर होना था टॉस

भारतीय समय के अनुसार, टॉस दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर होना था। मैच की पहली गेंद तीन बजे डाली जानी थी। हालांकि अब इसमें बदलाव हुआ है और निर्धारित समय पर टॉस नहीं हो पाएगा। पहले सेशन का खेल नहीं होने की घोषणा की गई है। बारिश के कारण मैदान कवर्स से ढका हुआ है और अंपायरों ने निरीक्षण के बाद मैच में देरी होने की बात की है।

03:05 PM, 18-Jun-2021

पहला सेशन रद्द, टॉस में भी देरी

03:01 PM, 18-Jun-2021

कोहली को एक अदद खिताब की जरूरत

बतौर कप्तान विराट कोहली ने अपना लोहा मनवाया है हालांकि महेंद्र सिंह धोनी से तुलना उनके लिए आसान नहीं रही है। कोहली को एक अदद खिताब की जरूरत है। हर कप्तान को होती है लेकिन भारतीय कप्तान को सबसे ज्यादा है। फाइनल में विराट भारत को जिताने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाएंगे। कोहली की अक्सर इस बात के लिए आलोचना की जाती है कि वह अपनी कप्तानी में भारत को आईसीसी लेवल का टूर्नामेंट कब जिताएंगे। उनके लिए टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल जीतने का बेहतर मौका है। 

02:58 PM, 18-Jun-2021

विराट कोहली के पास इतिहास रचने का मौका

विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का मौका है। यदि भारतीय टीम फाइनल को जीतने में सफल रहती है तो वह विराट की कप्तानी में पहली बार आईसीसी का कोई बड़ा टूर्नामेंट अपने नाम करेगी। भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में होने के बावजूद वह कोई खिताब अपने नाम नहीं कर पाए हैं। 

02:52 PM, 18-Jun-2021

फाइनल के लिए ऐसी है टीम इंडिया की प्लेइंग XI

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा और मोहम्मद शमी।

02:44 PM, 18-Jun-2021

ऐसे रहा तो रिजर्व डे के दिन मैच पूरा किया जा सकता है

अगर पांच दिनों में से किसी दिन बारिश के कारण ओवर्स खराब होते हैं, तो रिजर्व डे के दिन मैच पूरा किया जा सकता है। हालांकि, मैच पूरी तरह से बारिश के कारण धुल जाता है तो आईसीसी द्वारा भारत और न्यूजीलैंड दोनों को ही संयुक्त विजेता घोषित किया जा सकता है।

02:41 PM, 18-Jun-2021

पांचों दिन बारिश की आशंका

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, साउथम्पटन में 18 से 22 जून के बीच रोज बारिश की आशंका जताई गई है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या हर दिन के मैच में बारिश बाधा बनेगी?

02:34 PM, 18-Jun-2021

इस मुकाबले पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस मुकाबले पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। बता दें कि साउथम्पटन में पूरी रात बारिश होती रही है, ऐसे में पहले से ही मौसम को लेकर आशंकाएं जताई जा रही थीं।

02:30 PM, 18-Jun-2021

लंच से पहले खेल शुरू नहीं हो सकता

लगातार बारिश की वजह से टॉस में भी देरी हो सकता है और लंच से पहले खेल शुरू नहीं हो सकता है। 

02:28 PM, 18-Jun-2021

साउथम्पटन में लगातार बारिश जारी है

साउथम्पटन में लगातार बारिश जारी है...कीवी टीम के सदस्य व खिलाड़ी कॉफी का लुत्फ उठा रहे हैं। 
 

02:24 PM, 18-Jun-2021

नहीं होगा पहले सेशन का खेल

बीसीसीआई ने ट्वीट कर कहा है कि लगातार बारिश होने के चलते पहले सेशन का खेल नहीं होगा। 
 

02:14 PM, 18-Jun-2021

IND vs NZ WTC FINAL 2021: बारिश के कारण पहले दिन का खेल रद्द, टॉस भी नहीं हो सका

नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है...भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला आज से खेला जाना है। मगर साउथम्प्टन में झमाझम बारिश हो रही है। ऐसे में मैच देरी से शुरू हो सकता है। डब्ल्यूटीसी फाइनल मैच में टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे होना है। मगर टॉस भी सही समय पर हो, इसमें भी संदेह लग रहा है। सभी के जेहन में बस एक ही सवाल है कि क्या तय समय पर शुरू हो पाएगा भारत-न्यूजीलैंड मुकाबला? दोनों टीमें लंबे समय से इस महामुकाबले का इंतजार कर रही थीं लेकिन ऐसा ना हो की बारिश मैच का मजा किरकिरा कर दे।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें