नीलामी खत्म हो चुकी है। महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन के लिए एनाबेल सदरलैंड और काश्वी गौतम सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं। सदरलैंड को दिल्ली और काश्वी को गुजरात ने दो-दो करोड़ रुपये में खरीदा। वृंदा दिनेश को यूपी वॉरियर्स ने 1.3 करोड़, शबनिम इस्माइल को मुंबई ने 1.2 करोड़, फीबी लिचफील्ड को गुजरात ने एक करोड़ रुपये में खरीदा। ये पांचों इस ऑक्शन की सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं। इस ऑक्शन से पहले कुल 30 स्लॉट खाली थे और 165 में से 30 खिलाड़ी ही बिकीं। सभी टीमों के 18-18 खिलाड़ी पूरे हो चुके हैं। एक टीम में अधिकतम छह विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं।
एक्सलरेटेड ऑक्शन पार्ट-टू शुरू हो चुका है।
10 सेट समाप्त हो चुके हैं। यानी सभी खिलाड़ी एक-एक बार ऑक्शन में उतर चुकी हैं। अब सभी पांच टीमों को एक शीट दी जाएगी, जिसमें से उन्हें पांच-पांच अनसोल्ड खिलाड़ियों को चुनना है। अब एक्सलरेटेड ऑक्शन में उन पर बोली लगेगी। सभी फ्रेंचाइजी के पास अपनी टीम को पूरी करने का आखिरी मौका होगा।
प्रिया मिश्रा को गुजरात जाएंट्स ने 20 लाख रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस 10 लाख रुपये था।
10वां सेट अनकैप्ड स्पिनर्स का है।
नौवां सेट अनकैप्ड तेज गेंदबाजों का है।
भारत की अनकैप्ड ऑलराउंडर साइमा ठाकुर को यूपी वॉरियर्स ने उनके बेस प्राइस 10 लाख रुपये में खरीदा।
भारत की ऑलराउंडर एस साजना को मुंबई इंडियंस ने 15 लाख रुपये में खरीदा। उनका बेस ब्राइस 10 लाख रुपये था। वहीं, अमनदीप कौर को भी मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइस 10 लाख रुपये में खरीदा।
पूनम खेमनार को यूपी वॉरियर्स ने उनके बेस प्राइस 10 लाख रुपये में खरीदा।
आठवें सेट में अनकैप्ड ऑलराउंडर्स की लिस्ट है यानी वह ऑलराउंडर्स जिन्हें अब तक अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है।
काश्वी गौतम पर खूब बोली लग रही है। उन्हें खरीदने के लिए गुजरात जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच लड़ाई थी। इसके बाद आरसीबी ने नाम वापस ले लिया। फिर यूपी वॉरियर्स ने बोली लगाना शुरू किया। यूपी और गुजरात के बीच लड़ाई थी। उनका बेस प्राइस 10 लाख रुपये था और उन्हें गुजरात जाएंट्स ने दो करोड़ रुपये में खरीदा।
कुल 10 सेट बनाए गए थे। जिसमें से सात सेटों का ऑक्शन पूरा हो चुका है। अब तक ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड सबसे महंगी रही हैं। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने दो करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं, भारत की अनकैप्ड बल्लेबाज वृंदा दिनेश इस ऑक्शन में अब तक की दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं। उन्हें यूपी वॉरियर्स ने 1.3 करोड़ रुपये में खरीदा। दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाज शबनिम इस्माइल को 1.2 करोड़ रुपये में मुंबई इंडियंस ने खरीदा।
किसके पर्स में कितनी राशि बची
भारत की अनकैप्ड विकेटकीपर बल्लेबाज अपर्ण मंडल को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। उनका बेस प्राइस 10 लाख रुपये था और इतने में ही दिल्ली ने खरीदा।
सातवां सेट अनकैप्ड विकेटकीपर्स का है।
भारत की अनकैप्ड बल्लेबाज त्रिशा पुजिथा को गुजरात जाएंट्स ने उनके बेस प्राइस 10 लाख रुपये में खरीदा।
भारत की अनकैप्ड शीर्ष क्रम बल्लेबाज वृंदा दिनेश ने सभी को चौंका दिया है। उनका बेस प्राइस 10 लाख रुपये था। उन्हें यूपी वॉरियर्स ने 1.30 करोड़ रुपये में खरीदा।
पांचवां सेट कैप्ड स्पिनर्स का है। यानी वो स्पिनर्स जो अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी हैं।
इंग्लैंड की तेज गेंदबाज केट क्रॉस, जिनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था, उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 30 लाख रुपये में ही खरीदा।
दक्षिण अफ्रीका की पेसर शबनिम इस्माइल, जिनका बेस प्राइस 40 लाख रुपये था। उन्हें मुंबई इंडियंस ने एक करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा।
अब कैप्ड पेस बॉलर्स पर बोली लग रही है।
तीसरा सेट विकेटकीपर बल्लेबाजों का है। पहली खिलाड़ी इंग्लैंड की विकेटकीपर बल्लेबाज बेस हीथ है, जिनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। उन्हें किसी ने नहीं खरीदा।
भारत की मेघना सिंह को गुजरात जाएंट्स ने उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खरीदा। वहीं, श्रीलंका की चमारी अटापट्टू को कोई खरीददार नही ंमिला।
वेस्टइंडीज की ऑलराउंडर डिएंड्रा डॉटिन और दक्षिण अफ्रीका की नदिन डी क्लर्क अनसोल्ड रहीं।
ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड, जिनका बेस प्राइस 40 लाख रुपये है, उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने दो करोड़ रुपये में खरीदा। सदरलैंड को खरीदने के लिए दिल्ली और मुंबई के बीच टक्कर थी, लेकिन दिल्ली ने बाजी मारी।
भारत की ऑलराउंडर देविका वैद्य, जिनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था, उन्हें किसी भऊी टीम ने नहीं खरीदा।
ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर जॉर्जिया वेयरहेम का बेस प्राइस 40 लाख रुपये था। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 40 लाख रुपये में खरीदा।
ऑक्शन में दूसरा सेट कैप्ड ऑलराउंडर्स का है। मल्लिका सागर बोली लगवा रही हैं।
इंग्लैंड की बल्लेबाज डेनी वायट को यूपी वॉरियर्स ने उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खरीदा।
2024 नीलामी में उतरने वाली पहली खिलाड़ी हैं फीबी लिचफील्ड, जो कि ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाज हैं। उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था और उन्हें एक करोड़ रुपये में गुजरात जाएंट्स ने खरीदा।
महिला प्रीमियर लीग के लिए नीलामी की शुरुआत हो चुकी है। बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने भाषण के साथ इसकी शुरुआत की। मल्लिका सागर इस नीलामी को होस्ट कर रही हैं। कुल 10 सेट होंगे। पहला सेट कैप्ड बैटर्स का है।
इस बार के ऑक्शन में 165 खिलाड़ी उतरेंगी। इनमें 104 भारतीय और 61 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। पांच टीमों के पर्स में कुल मिलाकर 17.65 करोड़ रुपये की राशि है। कुल 30 स्लॉट खाली हैं, इनमें नौ स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों को लेकर है। एक टीम में 15 से 18 खिलाड़ी हो सकते हैं। एक टीम में छह विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं।
इस बार भी पांच टीमें इस टूर्नामेंट में भाग लेंगी और मिनी ऑक्शन में जरूरी खिलाड़ियों को खरीदकर अपना संतुलन बेहतर करने की कोशिश करेंगी। हालांकि, हर टीम के प्रमुख खिलाड़ी वही रहेंगे, जो पिछले सीजन में थे।
दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग (आईपीएल) की सफलता के बाद महिलाओं के लिए भी इसी स्तर की लीग शुरू करने की मांग लंबे समय से हो रही थी और 2023 में बीसीसीआई ने इस लीग की शुरुआत की। पहले सीजन की सफलता के बाद दूसरे सीजन की तैयारी शुरू हो चुकी है।
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। महिला प्रीमियर लीग का पहला सीजन 2023 में खेला गया और बेहद सफल रहा। ऑक्शन में दुनियाभर की कई स्टार खिलाड़ियों को मौका मिला और कुछ पांच फ्रेंचाइजी द्वारा चुनी जाने में सफल रहीं। अब इस संस्करण का दूसरा ऑक्शन आज मुंबई में होने जा रहा है। पांचों फ्रेंचाइजी बची हुई राशि के साथ इसमें उतरेंगी और अपनी टीम को पूरी करने की कोशिश करेंगी।