फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WPL Auction 2027 Live: डब्ल्यूपीएल की नीलामी जारी, मोलिन्यूक्स पर लगी बड़ी बोली; कमालिनी को गुजरात ने खरीदा

Wed, 28 Oct 2026 06:22 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि

खास बातें

WPL 2027 Auction Sold Unsold Players Live Updates: महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2027 सीजन के लिए आज खिलाड़ियों की मिनी नीलामी हो रही है। कुल 27 उपलब्ध स्लॉट के लिए 150 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। इस नीलामी के जरिये सभी फ्रेंचाइजी अपनी टीमों को मजबूत करना चाहेंगी। 
विज्ञापन
डब्ल्यूपीएल की नीलामी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:15 PM, 28-Oct-2026

WPL Auction 2027 Live: अनकैप्ड बल्लेबाज

  • पूर्वजा वेलवेकर 10 लाख रुपये आधार मूल्य। शुरुआत में किसी ने नहीं खरीदा। 
  • वृंदा दिनेश 10 लाख रुपये आधार मूल्य। शुरुआत में किसी ने नहीं खरीदा। 
  • गौतम नाइक 10 लाख रुपये आधार मूल्य। शुरुआत में किसी ने नहीं खरीदा। 
  • दिशा कासट 10 लाख रुपये आधार मूल्य। मुंबई इंडियंस ने 10 लाख रुपये में खरीदा। 
  • हुमैरा काजी 10 लाख रुपये आधार मूल्य। शुरुआत में किसी ने नहीं खरीदा। 
  • स्वेता सहरावत 10 लाख रुपये आधार मूल्य। शुरुआत में किसी ने नहीं खरीदा। 

06:11 PM, 28-Oct-2026

WPL Auction 2027 Live: कैप्ड स्पिन गेंदबाज

  • प्रिया मिश्रा 30 लाख रुपये आधार मूल्य। शुरुआत में किसी ने नहीं खरीदा। 
  • साइका इशाक 30 लाख रुपये आधार मूल्य। शुरुआत में किसी ने नहीं खरीदा। 
  • नोनकुलुलेको मलाबा 30 लाख रुपये आधार मूल्य। शुरुआत में किसी ने नहीं खरीदा। 
  • आशा शोभना 30 लाख रुपये आधार मूल्य। शुरुआत में किसी ने नहीं खरीदा। 

06:07 PM, 28-Oct-2026

WPL Auction 2027 Live: कैप्ड तेज गेंदबाज

  • सइमा ठाकोर 30 लाख रुपये आधार मूल्य। शुरुआत में किसी ने नहीं खरीदा। 
  • तायला व्लामनिक 30 लाख रुपये आधार मूल्य। शुरुआत में किसी ने नहीं खरीदा। 
  • मिताली अयोध्या 30 लाख रुपये आधार मूल्य। शुरुआत में किसी ने नहीं खरीदा। 
  • रोजमेरी मेयर 30 लाख रुपये आधार मूल्य। शुरुआत में किसी ने नहीं खरीदा। 
  • तितस साधू 30 लाख रुपये आधार मूल्य। शुरुआत में किसी ने नहीं खरीदा। 

विज्ञापन
06:03 PM, 28-Oct-2026

WPL Auction 2027 Live: कैप्ड विकेटकीपर

  • उमा छेत्री 30 लाख रुपये आधार मूल्य। शुरुआत में किसी ने नहीं खरीदा। 
  • सुषमा वर्मा 30 लाख रुपये आधार मूल्य। यूपी वारियर्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • तानिया भाटिया 30 लाख रुपये आधार मूल्य। शुरुआत में किसी ने नहीं खरीदा।  
  • नुजहत परवीन 30 लाख रुपये आधार मूल्य। शुरुआत में किसी ने नहीं खरीदा। 

05:47 PM, 28-Oct-2026

WPL Auction 2027 Live: कैप्ड खिलाड़ी

  • सोफी मोलिन्यूक्स 50 लाख रुपये का आधार मूल्य। यूपी वारियर्स ने 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा। 
  • ओर्ला फेंडरकास्ट 30 लाख रुपये का आधार मूल्य। गुजरात ने 30 लाख रुपये में खरीदा। 
  • चमारी अट्टापट्टू 30 लाख रुपये का आधार मूल्य। शुरुआत में किसी ने नहीं खरीदा। 
  • स्नेह राणा 30 लाख रुपये का आधार मूल्य। यूपी वारियर्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा। 
  • ग्रेस हैरिस 30 लाख रुपये का आधार मूल्य। यूपी वारियर्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा। 

विज्ञापन
05:40 PM, 28-Oct-2026

WPL Auction 2027 Live: कैप्ड बल्लेबाज

  • तेजल हस्बनिस का आधार मूल्य 30 लाख रुपये है। शुरुआत में किसी ने नहीं खरीदा। 
  • सोफी डंकले 50 लाख रुपये का आधार मूल्य। शुरुआत में किसी ने नहीं खरीदा। 
  • आयुषी सोनी 30 लाख रुपये का आधार मूल्य। शुरुआत में किसी ने नहीं खरीदा। 
  • किरण नवगिरे 40 लाख रुपये का आधार मूल्य। दिल्ली कैपिटल्स ने 75 लाख रुपये में खरीदा। 
  • जी कमालिनी 40 लाख रुपये का आधार मूल्य। गुजरात जायंट्स ने 40 लाख रुपये में खरीदा। 

05:39 PM, 28-Oct-2026

WPL Auction 2027 Live: नीलामी शुरू

डब्ल्यूपीएल 2027 सीजन के लिए मिनी नीलामी शुरू हो गई है। सबसे बड़े कैप्ड खिलाड़ियों की बोल लग रही है। सबसे पहले राघवी बिष्ट की बोली लग रही है। उनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये है। राघवी को किसी ने नहीं खरीदा। 

04:58 PM, 28-Oct-2026

WPL Auction 2027 Live: कितने बजे शुरू होगी नीलामी

डब्ल्यूपीएल की मिनी नीलामी भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे से शुरू होगी। मिनी नीलामी की शुरुआत कैप्ड खिलाड़ियों के राउंड से होगी जिसमें इसी क्रम में बल्लेबाज, ऑलराउंडर, विकेटकीपर, तेज गेंदबाज और स्पिनर शामिल होंगे।

04:54 PM, 28-Oct-2026

WPL Auction 2027 Live: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की स्थिति

रिटेन किए गए खिलाड़ी: एलिस पेरी, जॉर्जिया वोल, लॉरेन बेल, नादिन डी क्लार्क, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, प्रथ्योषा कुमार, प्रेमा रावत, राधा यादव, ऋचा घोष, सयाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, स्मृति मंधाना।
शेष स्लॉट: पांच (दो विदेशी)
खर्च की गई रकम: 13.85 करोड़ रुपये
शेष पर्स: 1.15 करोड़ रुपये

04:53 PM, 28-Oct-2026

WPL Auction 2027 Live: दिल्ली कैपिटल्स की स्थिति

रिटेन किए गए खिलाड़ी: एनाबेल सदरलैंड, चिनेले हेनरी, लौरा वोल्वार्ड्ट, लुसी हैमिल्टन, मारिजाने काप, दीया यादव, जेमिमा रोड्रिग्स, ममता मादीवाला, मिन्नू मणि, एन श्री चरणी, नंदिनी शर्मा, निकी प्रसाद, शेफाली वर्मा।
शेष स्लॉट: पांच (एक विदेशी)
खर्च की गई रकम: 13.90 करोड़ रुपये 
शेष पर्स: 1.10 करोड़ रुपये 

04:53 PM, 28-Oct-2026

WPL Auction 2027 Live: मुंबई इंडियंस की स्थिति

रिटेन किए गए खिलाड़ी: मेली केर, हेली मैथ्यूज, नैट साइवर-ब्रंट, निकोला कैरी, अमनजोत कौर, हरमनप्रीत कौर, राहिला फिरदौस, एस. सजना, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, वैष्णवी शर्मा, तारा नॉरिस (यूपी वॉरियर्स से ट्रेड की गईं)।
शेष स्लॉट: छह (कोई विदेशी खिलाड़ी नहीं)
खर्च की गई रकम: 14.10 करोड़ रुपये
शेष पर्स: 90 लाख रुपये

04:52 PM, 28-Oct-2026

WPL Auction 2027 Live: यूपी वॉरियर्स की स्थिति

रिटेन किए गए खिलाड़ी: मेग लैनिंग, फोबे लिचफील्ड, सोफी एक्लेस्टोन, दीप्ति शर्मा, हरलीन देओल, क्रांति गौड़, प्रतिका रावल, शिखा पांडे, शिप्रा गिरी, सिमरन शेख।
शेष स्लॉट: आठ (तीन विदेशी)
खर्च की गई रकम: 11.25 करोड़ रुपये
शेष पर्स: 3.75 करोड़ रुपये

04:52 PM, 28-Oct-2026

WPL Auction 2027 Live: गुजरात जायंट्स की स्थिति

रिटेन किए गए खिलाड़ी: एश्ले गार्डनर, बेथ मूनी, सोफी डिवाइन, रेणुका सिंह ठाकुर, भारती फुलमाली, काश्वी गौतम, कनिका आहूजा, तनुजा कंवर, जॉर्जिया वेयरहम, अनुष्का शर्मा, हैप्पी कुमारी, किम गार्थ, यास्तिका भाटिया, राजेश्वरी गायकवाड़, जिन्तिमणि कलिता।
शेष स्लॉट: तीन (एक विदेशी)
खर्च की गई रकम: 13.75 करोड़ रुपये
शेष पर्स: 1.25 करोड़ रुपये

04:51 PM, 28-Oct-2026

WPL Auction 2027 Live: प्रत्येक टीम में कितने खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल? 

नीलामी में शामिल कुछ प्रमुख नामों में भारत की स्नेह राणा, वेस्टइंडीज की डिएंड्रा डॉटिन, श्रीलंका की चमारी अथापट्टू, इंग्लैंड की सोफिया डंकले, और ऑस्ट्रेलिया की सोफी मोलिन्यूक्स तथा जेस जोनासन शामिल हैं। यूपी वॉरियर्स नीलामी में सबसे ज्यादा आठ स्लॉट भरने और सबसे बड़ी रकम (3.75 करोड़ रुपये) के साथ उतर रही है। दो बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के पास सबसे कम बजट (90 लाख रुपये) बचा है, लेकिन उन्हें छह जगह भरनी हैं। हर टीम में ज्यादा से ज्यादा 18 खिलाड़ी हो सकते हैं, जिनमें से छह विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं। इसके लिए कुल बजट 15 करोड़ रुपये का है। 

04:51 PM, 28-Oct-2026

WPL Auction 2027 Live: कितने खिलाड़ी नीलामी में उतरेंगे

महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2027 सीजन के लिए खिलाड़ियों की मिनी नीलामी आज कोच्चि में हो रही है। इन पांच टीमों को मिनी ऑक्शन में कुल 27 स्लॉट (जिसमें विदेशी खिलाड़ियों के लिए सात स्लॉट शामिल हैं) भरने हैं। इनके पास खर्च करने के लिए कुल 8.15 करोड़ रुपये की ही रकम है। नीलामी के लिए कुल 150 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें से 28 विदेशी खिलाड़ी हैं। इनमें एसोसिएट टीमों के छह खिलाड़ी भी शामिल हैं। 

04:48 PM, 28-Oct-2026

WPL Auction 2027 Live: डब्ल्यूपीएल की नीलामी जारी, मोलिन्यूक्स पर लगी बड़ी बोली; कमालिनी को गुजरात ने खरीदा

WPL 2027 Auction Sold Unsold Players Live Updates: महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2027 सीजन के लिए आज खिलाड़ियों की मिनी नीलामी हो रही है। कुल 27 उपलब्ध स्लॉट के लिए 150 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। इस नीलामी के जरिये सभी फ्रेंचाइजी अपनी टीमों को मजबूत करना चाहेंगी। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें