महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 सीजन के लिए मेगा नीलामी गुरुवार को पूरी हो गई है। इस नीलामी में 277 खिलाड़ी शामिल थे जिसमें से 67 खिलाड़ियों की बोली लगी। कुल 73 रिक्त स्थानों के लिए बोली लगाई गई, लेकिन इसमें पांच फ्रेंचाइजी ने 67 खिलाड़ियों को खरीदा जिसमें 23 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। इस नीलामी में सबसे ज्यादा कीमत पर भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा बिकीं जिन्हें यूपी वारियर्स ने आरटीएम का इस्तेमाल कर 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा। इस नीलामी में सभी फ्रेंचाइजी ने मिलाकर कुल 40.8 करोड़ रुपये खर्च किए। डब्ल्यूपीएल 2026 सीजन की शुरुआत नौ जनवरी से शुरू होगी जिसका फाइनल मुकाबला पांच फरवरी को खेला जाएगा।
सभी टीमों की मौजूदा स्थिति इस प्रकार है...
मार्की खिलाड़ियों के बिकने के बाद सभी टीमों की स्थिति इस प्रकार है...
डब्ल्यूपीएल के आगामी सत्र के लिए नई दिल्ली में मेगा नीलामी शुरू हो गई है। सबसे पहले मार्की खिलाड़ियों की बोली लगेगी।
डब्ल्यूपीएल की मेगा नीलामी अब से कुछ ही देर में शुरू होगी। सबसे पहले मार्की खिलाड़ियों की बोली लगेगी। नीलामी के लिए बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मनहास, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी और दिल्ली कैपिटल्स की ओर से सौरव गांगुली वेन्यू पर पहुंच गए हैं।
टीमों का शेष पर्स (रुपये)
| टीम | शेष पर्स (रुपये) |
|---|---|
| रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 6.15 करोड़ |
| मुंबई इंडियंस | 5.75 करोड़ |
| दिल्ली कैपिटल्स | 5.7 करोड़ |
| गुजरात जायंट्स | 9 करोड़ |
| यूपी वॉरियर्स | 14.5 करोड़ |
विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वाली द.अफ्रीकी कप्तान एल. वोलवार्ड्ट, नादिन डीक्लार्क, ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली, मेग लैनिंग, लिचफील्ड, न्यूजीलैंड की अमेलिया केर, इंग्लैंड की एक्लेस्टोन पर बड़ी बोली लगने की उम्मीद है।
वनडे विश्व कप जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों की भारी मांग होगी। टूर्नामेंट की प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट दीप्ति शर्मा पर अच्छी बोली लगने की संभावना है। उन्हें विश्व कप फाइनल के तुरंत बाद यूपी वॉरियर्स ने रिलीज कर दिया था। अगर क्रांति और चरणी जैसी युवा खिलाड़ी धनराशि के मामले में दीप्ति की बराबरी कर लें तो किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए। इन दोनों ने विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करके प्रभावित किया था। हरलीन देओल, रेणुका सिंह और स्नेह राणा भी नीलामी का हिस्सा हैं।
अब तक स्मृति मंधाना (3.4 करोड़) टूर्नामेंट की सबसे महंगी खिलाड़ी हैं जिन्हें 2023 में बंगलूरू ने अपने साथ जोड़ा था। ऑक्शन में गेंदबाज श्री चरणी, क्रांति गौड़ और ओपनर प्रतिका रावल भी बड़ी कमाई कर सकती हैं।
नीलामी में शामिल होने वाली मार्की खिलाड़ी
सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड) - आधार मूल्य 50 लाख रुपये
सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड) - आधार मूल्य 50 लाख रुपये
एलिसा हीली (ऑस्ट्रेलिया) - आधार मूल्य 50 लाख रुपये
अमेलिया केर (न्यूजीलैंड) - आधार मूल्य 50 लाख रुपये
मेग लेनिंग (ऑस्ट्रेलिया) - आधार मूल्य 50 लाख रुपये
दीप्ति शर्मा (भारत) - आधार मूल्य 50 लाख रुपये
रेणुका ठाकुर (भारत) - आधार मूल्य 40 लाख रुपये
लॉरा वोलवार्ट (दक्षिण अफ्रीका) - आधार मूल्य 30 लाख रुपये
पांच फ्रेंचाइजी के पास 50 भारतीय खिलाड़ियों और 23 विदेशी खिलाड़ियों के लिए 73 स्लॉट उपलब्ध हैं। इस मेगा बोली का मुख्य आकर्षण महिला विश्व कप की विजेता टीम भारत की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा हैं, जिन्हें उत्तर प्रदेश ने रिलीज कर दिया था। विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहीं दीप्ति के पास इस बार सबसे महंगी भारतीय खिलाड़ी बनने का मौका है।
WPL 2026 Auction Sold Unsold Players Live Updates: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के आगामी सत्र के लिए आज मेगा नीलामी होगी। कुल 277 खिलाड़ी इस नीलामी में शामिल हैं और 73 खाली स्थान के लिए बोली लगेंगी।