टी20 विश्व कप 2024 के तहत ग्रुप सी का पहला और दिन का दूसरा मुकाबला वेस्टइंडीज और पीएनजी के बीच खेला गया। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पीएनजी ने सेसे बाऊ की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 136 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज ने 19 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 137 रन बनाए। रोवमैन पॉवेल की टीम ने यह मुकाबला छह गेंदों के शेष रहते हुए पांच विकेट से मैच जीत लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत झटके के साथ हुई। एली नाओ ने जॉनसन कार्ल्स को अपना शिकार बनाया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इसके बाद मोर्चा निकोलस पूरन ने संभाला। उन्होंने सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन किंग के साथ दूसरे विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी निभाई। जॉन करिको ने विकेटकीपर बल्लेबाज पूरन को नौवें ओवर की पहली गेंद पर आउट किया। वह एक चौके और दो छक्के की मदद से 27 रन बनाने में कामयाब हुए। वहीं, किंग 34 रन बनाकर डगआउट को लौट गए। इस मैच में रोवमैन पॉवेल 15 और रदरफोर्ड दो रन बनाकर आउट हुए। डेथ ओवर्स में रॉस्टन चेज और आंद्रे रसल ने मोर्चा संभाला। दोनों के बीच 40 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। पीएनजी के खिलाफ रॉस्टन ने 42 रन बनाए जबकि रसल ने 15 रन बनाए। पीएनजी के लिए असद वाला ने दो विकेट चटकाए जबकि एली, सोपर और करिको को एक-एक सफलता मिली।
वेस्टइंडीज को पांचवां झटका शेरफेन रदरफोर्ड के रूप में लगा। उन्हें कप्तान असद वाला ने अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ दो रन बना सके। अब सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आंद्रे रसल उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए रोस्टन चेज क्रीज पर मौजूद हैं। टीम को जीत के लिए 20 गेंदों में 37 रनों की जरूरत है।
वेस्टइंडीज को चौथा झटका कप्तान रोवमैन पॉवेल के रूप में लगा। उन्हें सोपर ने अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ 15 रन बना सके। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए शेरफेन रदरफोर्ड उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए रोस्टन चेज क्रीज पर मौजूद हैं। 15 ओवर के बाद टीम का स्कोर 94/4 है।
वेस्टइंडीज को तीसरा झटका 63 रन के स्कोर पर लगा। असद वाला ने ब्रैंडन किंग को आउट किया। वह 34 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए रोवमैन पॉवेल उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए रोस्टन चेज क्रीज पर मौजूद हैं।
वेस्टइंडीज को दूसरा झटका निकोलस पूरन के रूप में लगा जो 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें कैरिको ने ऊरा के हाथों कैच कराया। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए रॉस्टन चेज उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए ब्रैंडन किंग क्रीज पर मौजूद हैं। वेस्टइंडीज को जीत के लि 67 गेंदों में 74 रनों की जरूरत है।
बारिश रुक चुकी है और मुकाबला दोबारा शुरू हो गया है। क्रीज पर ब्रैंडन किंग और निकोलस पूरन मौजूद हैं। पारी का तीसरा ओवर काबुआ मोरेया फेंक रहे हैं।
वेस्टइंडीज और पीएनजी के बीच जारी टी20 विश्व कप का दूसरा मुकाबला बारिश से प्रभावित हुआ है। रोवमैन पॉवेल की टीम को 137 रनों का लक्ष्य मिला है। वेस्टइंडीज की पारी शुरू हो चुकी है। टीम को पहला झटका जॉनसन चार्ल्स के रूप में लगा। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए निकोलस पूरन उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए ब्रैंडन किंग (8) क्रीज पर मौजूद हैं। 1.4 ओवर के बाद टीम का स्कोर 8/1 है।
पीएनजी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 136 रन बनाए हैं। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पीएनजी की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरे टॉनो ऊरा सिर्फ दो रन बना सके। उन्हें रोमारियो शेफर्ड ने पांच रन के स्कोर पर आउट किया। इसके बाद टीम को दूसरा झटका लीगा सियाका के रूप में लगा। वह सिर्फ एक रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद मोर्चा सेसे बाऊ और कप्तान असद वाला ने संभाला। दोनों के बीच 27 रनों की साझेदारी हुई जिसे अल्जारी जोसेफ ने तोड़ा। वेस्टइंडीज के खिलाफ वाला 21 रन बनाकर आउट हुए। इस मुकाबले में सेसे ने 5, हीरि हीरि ने दो, चार्ल्स एमिनी ने 12, किप्लीन डॉर्जिया ने 27 (नाबाद), चैड सोपर ने 10, एएली नाओ शून्य और काबुआ मोरिया ने दो रन (नाबाद) बनाए। वेस्टइंडीज के लिए रसल और जोसेफ ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं, अकील हुसैन, रोमारियो शेफर्ड और गुडाकेश को एक-एक सफलता मिली।
पीएनजी का पांचवां झटका चार्ल्स एमिनी के रूप में गिरा। उन्हें रसेल ने पूरन के हाथों कैच कराया। वह इस मैच में सिर्फ 12 रन बना सके। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए किपलिन डॉर्जिया उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए सेसे बाऊ क्रीज (50) पर मौजूद हैं।
पीएनजी को चौथा झटका 50 रन के स्कोर पर लगा। हिरी को गुडाकेश मोटी ने पॉवेल के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ दो रन बना सके। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए चार्ल्स एमिनी उतरे हैं। 10 ओवर के बाद टीम का स्कोर 57/4 है।
पीएनजी को तीसरा झटका कप्तान असद वाला के रूप में लगा। उन्हें अल्जारी जोसेफ ने अपना शिकार बनाया। असद इस मैच में 21 रन बनाकर आउट हुए। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए हिरी हिरी उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए सीसी बाउ क्रीज पर मौजूद हैं। सात ओवर के बाद टीम का स्कोर 39/3 है।
पीएनजी को दूसरा झटका तीसरे ओवर की पहली गेंद पर लगा। लीगा सियाका को अकील हुसैन ने बोल्ड किया। वह सिर्फ एक रन बना सके। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए सीसी बाउ उतरे हैं।
पीएनजी को पहला झटका पांच रन के स्कोर पर लगा। रोमारियो शेफर्ड ने पारी के दूसरे ओवर में टॉनी ऊरा को निकोलस पूरन के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ दो रन बना सके। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए लगी सियाका उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए कप्तान असद वाला क्रीज पर मौजूद हैं। दो ओवर के बाद पीएनजी का स्कोर 7/1 है।
पीएनजी की पारी शुरू हो गई है। सलामी बल्लेबाजी के लिए असद वाला और टोनी उरा उतरे हैं। दोनों अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। वहीं, वेस्टइंडीज की तरफ से अकील हुसैन गेंदबाजी कर रहे हैं।
पापुआ न्यू गिनी : टोनी उरा, सेसे बाउ, असद वाला (कप्तान), लेगा सियाका, हिरी हिरी, चार्ल्स अमिनी, किपलिन डोरिगा (विकेटकीपर), एली नाओ, चाड सोपर, काबुआ मोरिया, जॉन करिको।
वेस्टइंडीज : जॉनसन चार्ल्स, ब्रैंडन किंग, रोस्टन चेज, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल (कप्तान), आंद्रे रसेल, रोमारियो शेफर्ड, शेरफेन रदरफोर्ड, अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोटी।
टी20 विश्व कप 2024 के दूसरे मुकाबले में सह-मेजबान वेस्टइंडीज ने पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
दो बार टी-20 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान डेरेन सैमी अब कोच के तौर पर टीम के साथ हैं और रोवमैन पॉवेल की अगुआई वाली टीम ने अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया पर जीत हासिल कर अपने इरादे पहले ही जाहिर कर दिए हैं। वहीं, असादुल्ला वाला की अगुवाई वाली पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी) 2021 के बाद दूसरी बार इस टूर्नामेंट में खेलेगी, उसने जुलाई 2023 में पूर्वी एशिया पैसिफिक क्षेत्रीय फाइनल के जरिये अपना स्थान पक्का किया है। असादुल्ला 2021 अभियान में 10 खिलाड़ियों में से एक थे। टीम में आठ ऑलराउंडर हैं।
ईडन गार्डन में कार्लोस ब्रेथवेट के चार छक्कों से दूसरा टी-20 विश्वकप जीतने के आठ से ज्यादा साल बाद वेस्टइंडीज की टीम रविवार को यहां जब नौंवे चरण में घरेलू मैदान पर पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी) के खिलाफ उतरेगी तो उसकी कोशिश जीत से शुरूआत कर मजबूती हासिल करने की होगी। दो बार की चैंपियन इससे पहले 2012 में चैंपियन बनी थी। लेकिन इसके बाद टीम बदलाव के दौर में खुद को संभाल नहीं सकी और उसका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। 2021 में उन्हें पांच में से चार मैच में हार मिली जिससे टीम सुपर 12 से बाहर हो गई। इसके बाद तो हालत और खराब हो गए और आस्ट्रेलिया में 2022 चरण में वेस्टइंडीज कमजोर स्कॉटलैंड और आयरलैंड से हारकर मुख्य दौर के लिए क्वालिफाई भी नहीं कर सकी। अब जब टूर्नामेंट उनकी सरजमीं पर हो रहा है तो वे ट्राफी जीतने के लिए बेताब होंगे।