फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat Kohli PC Highlights: विराट बोले: सेलेक्शन मीटिंग से 1.5 घंटे पहले किया गया था संपर्क, सेलेक्टर्स ने मुझे अचानक बताई वनडे कप्तानी से हटाए जाने की बात

Wed, 15 Dec 2021 01:46 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

खास बातें

Virat Kohli Press Conference HIGHLIGHTS: भारत के टेस्ट कप्तान विराट कोहली तमाम अटकलों और विवादों के बीच पहली बार मीडिया के सामने आए। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में अपनी उपलब्धता और वनडे की कप्तानी से हटाए जाने जैसे कई मामलों पर अपनी बात रखी।
विज्ञापन
भारतीय कप्तान विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:34 PM, 15-Dec-2021

टी-20 की कप्तानी नहीं छोड़ने के लिए किसी ने नहीं कहा

टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने साफ किया कि जब मैंने टी-20 कप्तानी छोड़ी, तो मैंने बीसीसीआई को बताया उसमें कुछ गलती नहीं थी सभी ने इसे सही तरीके से लिया.मैंने चयनकर्ताओं को बताया था कि मैं वनडे और टेस्ट में कप्तानी करना चाहूंगा, हालांकि चयनकर्ता कोई फैसला लेते हैं तो मैं तैयार हूं। चयनकर्ताओं ने बाद में जो फैसला किया, वो सामने है।
 

01:30 PM, 15-Dec-2021

कप्तानी करने पर गर्व 

विराट ने कहा, 'कप्तान होने पर मुझे बहुत गर्व है, मैंने जितना हो सके उतना अच्छा किया है। अच्छा करने की मेरी प्रेरणा बिल्कुल भी कम नहीं होगी। कप्तानी के बारे में मैं एक बात कहूंगा कि मैं इस काम के प्रति पूरी तरह ईमानदार रहा हूं। बल्लेबाजी करते हुए, यह कभी दूर नहीं जाता। भूमिकाओं को समझता हूं।'

01:28 PM, 15-Dec-2021

रोहित की कमी खलेगी 

विराट ने टेस्ट मैचों में रोहित की गैरमौजूदगी पर कहा कि उनकी कमी खलेगी। यह मयंक के लिए मौका है। कोहली ने जडेजा की गैरमौजूदगी को बड़ा झटका बताया और उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना की।  

विज्ञापन
01:18 PM, 15-Dec-2021

कप्तानी से हटाए जाने की मिली थी जानकारी

विराट कोहली ने वनडे की कप्तानी से हटाए जाने के संबंध में कहा कि चयन समिति ने घोषणा से डेढ़ घंटे पहले मुझसे बात की थी। मुख्य चयनकर्ता ने टेस्ट टीम की चर्चा की थी। इसके बाद बात खत्म करने से पहले चयनकर्ताओं ने मुझे बताया कि मैं वनडे कप्तान नहीं रहूँगा। मुझे इसे कोई दिक्कत नहीं है। इसके बाद इसपर कोई बात नहीं हुई। 
 

01:16 PM, 15-Dec-2021

वनडे सीरीज में खेलेंगे विराट 

विराट कोहली ने सीधे शब्दों में कहा कि वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली एकदिवसीय श्रृंखला में खेलेंगे 
 

विज्ञापन
01:10 PM, 15-Dec-2021

क्या है पूरा मामला?

इसी महीने की आठ तारीख को बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टेस्ट टीम का एलान किया। इसमें विराट कोहली को कप्तान और रोहित शर्मा को उपकप्तान बनाया गया। इसी दिन चयनकर्ताओं ने विराट कोहली को वनडे की कप्तानी से हटाकर रोहित शर्मा को नया कप्तान घोषित कर दिया। यही नहीं बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने पूरे मामले पर सफाई देते हुए इसे चयनकर्ताओं का सुझाव बताया। 

बीसीसीआई के इस फैसले के बाद से रोहित और विराट के बीच अनबन की खबरें आनी शुरू हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसत विराट वनडे की कप्तानी से हटाए जाने के बाद काफी खफा हैं। यही वजह है कि वह टेस्ट सीरीज के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में नहीं खेलना चाहते हैं। अब विराट दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलेंगे या नहीं इस पर आज उनके खुद बयान देने की उम्मीद है। 

12:58 PM, 15-Dec-2021

विराट ने तोड़ी चुप्पी: सेलेक्शन मीटिंग से 1.5 घंटे पहले किया गया था संपर्क, सेलेक्टर्स ने मुझे अचानक बताई वनडे कप्तानी से हटाए जाने की बात

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है। भारत के टेस्ट कप्तान विराट कोहली तमाम अटकलों और विवादों के बीच पहली बार मीडिया से रूबरू हो रहे हैं। वह थोड़ी देर में सभी सवालों के जवाब देकर स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें