फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPW vs MI Live Score : मुंबई ने यूपी से लिया पिछली हार का बदला, हेली की टीम को 42 रन से हराया

Thu, 07 Mar 2024 11:16 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

 WPL Live Cricket Score, UPW vs MI Women’s Premier League 2024 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज महिला प्रीमियर लीग का 14वां मैच यूपी वॉरियर्स और मुंबई इंडियंस के बीच दिल्ली में खेला जा रहा है। हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और 161 रन का लक्ष्य तैयार किया।
विज्ञापन
UPW vs MI - फोटो : BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:43 PM, 07-Mar-2024

UPW vs MI Live Score : मुंबई ने 43 रन से जीता मैच

मुंबई इंडियंस ने 43 रन से यूपी वॉरियर्स के खिलाफ महिला प्रीमियर लीग का 14वां मुकाबला जीत लिया। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम ने यूपी से पिछले मैच में मिली हार का बदला ले लिया।161 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई। एलिसा हेली और किरण नवगिरे फ्लॉप साबित हुईं। भारतीय बल्लेबाज ने सिर्फ सात रन बनाए। टीम को दूसरा झटका चमारी अटापट्टू के रूप में लगा। वह तीन रन बनाकर आउट हुईं। कप्तान एलिसा हेली भी ज्यादा देर तक मैदान पर टिक नहीं पाईं। शबनिम इस्माइल ने उन्हें पांचवें ओवर की पहली गेंद पर बोल्ड कर दिया।

मुंबई के खिलाफ यूपी के लिए दीप्ति शर्मा ने सर्वाधिक रन बनाए। उन्होंने छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 53 रन बनाए और राजेश्वरी गायकवाड़ (एक रन) के साथ नाबाद रहीं। इसके अलावा ग्रेस हैरिस ने 1, श्वेता सहरावत ने 17, सोफी एक्लेस्टोन ने शून्य, उमा क्षेत्री ने आठ और साइमा ठाकुर ने शू्न्य रन बनाए। मुंबई के लिए साइका इशाक ने तीन विकेट लिए जबकि नैट सिवर ब्रंट को दो सफलता मिलीं। वहीं, शबनिम इस्माइल, हेली मैथ्यूज, पूजा वस्त्रकार और सजीवन सजना ने एक-एक विकेट हासिल किया। 

10:15 PM, 07-Mar-2024

UPW vs MI Live Score : यूपी को लगा सातवां झटका

श्वेता सहरावत 17 रन, पूनम खेमनार सात रन और सोफी एक्लेस्टोन शून्य रन बनाकर आउट हो गईं। फिलहाल क्रीज पर दीप्ति शर्मा 14 रन और उमा क्षेत्री छह रन बनाकर नाबाद खेल रही हैं। टीम को जीत के लिए 30 गेंदों में 86 रन की जरुरत है।

09:54 PM, 07-Mar-2024

UPW vs MI Live Score : ग्रेस हैरिस 15 रन बनाकर आउट

यूपी वॉरियर्स को चौथा झटका ग्रेस हैरिस के रूप में लगा। उन्हें साइका इशाक ने 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट किया। वह 23 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हो गईं। फिलहाल क्रीज पर दीप्ति और श्वेता हैं। 

विज्ञापन
09:28 PM, 07-Mar-2024

UPW vs MI Live Score : मुंबई के खिलाफ संघर्ष कर रही यूपी

मुंबई के गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ यूपी का बल्लेबाजी क्रम संघर्ष करता दिख रहा है। टीम को दूसरा झटका चमारी अटापट्टू के रूप में लगा जबकि तीसरा विकेट एलिसा हेली का गिरा। दोनों तीन- तीन रन बना सकीं। फिलहाल क्रीज पर ग्रेस हैरिस और दीप्ति शर्मा हैं। टीम को जीत के लिए 85 गेंदों में 144 रन की जरूरत है।

09:15 PM, 07-Mar-2024

UPW vs MI Live Score : यूपी को लगा पहला झटका

मुंबई इंडियंस के खिलाफ यूपी वॉरियर्स को पहला झटका किरण नविगिरे के रूप में लगा। उन्हें साइका इशाक ने दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट किया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए चमारी अटापट्टू आई हैं। 

विज्ञापन
09:09 PM, 07-Mar-2024

UPW vs MI Live Score : यूपी की पारी शुरू

मुंबई के खिलाफ यूपी की शुरुआत धीमी हुई है। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। सलामी बल्लेबाजी के लिए एलिसा हेली और किरण नवगिरे क्रीज पर।

08:52 PM, 07-Mar-2024

UPW vs MI Live Score : मुंबई ने यूपी को दिया 161 रन का लक्ष्य

यूपी वॉरियर्स के खिलाफ मुंबई ने 161 रन का लक्ष्य तैयार किया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियं की  शुरुआत कुछ खास नहीं हुई। टीम को पहला झटका हेली मैथ्यूज के रुप में लगा जिन्हें चमारी अटापट्टू ने अपना शिकार बनाया। हेली सिर्फ चार रन बना सकीं। वहीं, यास्तिका भाटिया नौ रन बनाकर आउट हुईं जिन्हें चमारी ने ही पवेलियन भेजा। मुंबई के लिए सधी हुई पारी खेलने वाली नैट सिवर ब्रंट 35 रन बनाकर आउट हो गईं। तीसरे विकेट के लिए नैट और हरमनप्रीत कौर के बीच 59 रन की साझेदारी हुई।

पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए अमेलिया कर आईं।टीम को चौथा झटका कप्तान के रुप में लगा जिन्हें साइमा ठाकुर ने क्लीन बोल्ड कर दिया। भारतीय बल्लेबाज 33 रन बनाने में कामयाब हुईं। पांचवें विकेट के लिए अमनजोत कौर और अमेलिया कर के बीच 13 रन की पार्टनरशिप हुई। अमनजोत सात रन बनाकर आउट हो गईं। वहीं, अमेलिया कर 39 रन बना सकीं। उन्होंने सजीवन सजना के साथ छठे विकेट के लिए 40 रन से ज्यादा की साझेदारी की। यूपी के खिलाफ सजना 22 रन बनाकर नाबाद रहीं। यूपी के लिए चमारी अटापट्टू ने दो विकेट लिए जबकि राजेश्वरी गायकवाड़, दीप्ति शर्मा और साइमा ठाकुर को एक-एक विकेट मिला।

 

08:28 PM, 07-Mar-2024

UPW vs MI Live Score : कप्तान 33 रन बनाकर आउट

मुंबई इंडियंस को चौथा झटका हरमनप्रीत कौर के रुप में लगा। उन्हें साइमा ठाकुर ने 15वें ओवर की पहली गेंद पर आउट किया। फिलहाल क्रीज पर अमेलिया और अमनोजत हैं। 15 ओवर के बाद टीम का स्कोर 117/4 है।

08:13 PM, 07-Mar-2024

UPW vs MI Live Score : मुंबई को लगा तीसरा झटका

यूपी वॉरियर्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए सधी हुई पारी खेलनी वाली नैट सिवर ब्रंट 35 रन बनाकर आउट हो गईं। तीसरे विकेट के लिए नैट और हरमनप्रीत कौर के बीच 59 रन की साझेदारी हुई। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए अमेलिया कर आई हैं। 12 ओवर के बाद टीम का स्कोर 82/3 है।

07:43 PM, 07-Mar-2024

UPW vs MI Live Score : मुंबई का दूसरा विकेट गिरा

मुंबई इंडियंस को दूसरा झटका यास्तिका भाटिया के रुप में लगा। उन्हें चमारी अटापट्टू ने चौथे ओवर की चौथी गेंद पर आउट किया। भाटिया सिर्फ नौ रन बना सकीं। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर आई हैं। 

07:38 PM, 07-Mar-2024

UPW vs MI Live Score : मुंबई का पहला विकेट गिरा

यूपी के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत धीमी हुई। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरीं हेली मैथ्यूज दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हो गईं। उन्हें चमारी अटापट्टू ने शिकार बनाया। फिलहाल क्रीज पर यास्तिका भाटिया और नैट सिवर ब्रंट हैं। तीन ओवर के बाद टीम का स्कोर 13/1 है।

07:05 PM, 07-Mar-2024

UPW vs MI Live Score : दोनों टीमों की प्लेइंग 11

यूपी वारियर्स: एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), किरण नवगिरे, चमारी अटापट्टू, उमा छेत्री, ग्रेस हैरिस, श्वेता सहरावत, पूनम खेमनार, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, राजेश्वरी गायकवाड़, साइमा ठाकुर।

मुंबई इंडियंस: यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हेली मैथ्यूज, नैट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, एस सजना, शबनिम इस्माइल, हुमैरा काजी, साइका इशाक।

07:02 PM, 07-Mar-2024

UPW vs MI Live Score : मुंबई ने जीता टॉस, चुनी बल्लेबाजी

गत विजेता मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। उम्मीद है कि पिछली गलतियों से सबक लेकर गत विजेता विरोधी टीम को मात देने में कामयाब होगी। इस मैच में एमआई बिना किसी बदलाव के उतरी है जबकि यूपी की टीम में एक बदलाव हुआ है। 

06:56 PM, 07-Mar-2024

UPW vs MI Live Score : महिला प्रीमियर लीग के लिए दोनों टीमें

मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर, अमनदीप कौर, अमेलिया केर, क्लोय ट्रायन, एलिसा मैथ्यूज, हुमैरा काजी, इसाबेल वॉन्ग, जिंतिमनी कलिता, कृथना बालाकृष्णन, नताली सीवर ब्रंट, पूजा वस्त्राकर, सजीवन सजना, प्रियंका बाला (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया, फातिमा जाफर, साइका इशाक, शबनिम इस्माइल।

यूपी वॉरियर्स: एलिसा हीली (कप्तान/विकेटकीपर), डैनी व्याट, किरण नवगिरे, श्वेता सहरावत, वृंदा दिनेश, चमारी अटापट्टू, दीप्ति शर्मा, ग्रेस हैरिस, पार्श्ववी चोपड़ा, पूनम खेमनार, एस यशश्री, सोफी एक्लेस्टोन, ताहलिया मैक्ग्रा, लक्ष्मी यादव (विकेटकीपर), अंजलि सरवानी, गौहर सुल्ताना, राजेश्वरी गायकवाड़, साइमा ठाकुर।

06:32 PM, 07-Mar-2024

UPW vs MI Live Score : मुंबई ने यूपी से लिया पिछली हार का बदला, हेली की टीम को 42 रन से हराया

महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का 14वां मैच आज दिल्ली के अरुण जेट्ली स्टेडियम में यूपी वॉरियर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। पिछले मैच में यूपी ने मुंबई को करारी शिकस्त दी थी। इस मुकाबले में हरमनप्रीत कौर की टीम वापसी के लिए उतरेगी। फिलहाल एमआई अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है जबकि यूपी पांच मैचों में दो जीत दर्ज करने के बाद चौथे स्थान पर है। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें