फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WPL 2023: मंधाना की आरसीबी को महिला प्रीमियर लीग में मिली पहली जीत, यूपी वॉरियर्स को पांच विकेट से हराया

Wed, 15 Mar 2023 11:10 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

खास बातें

WPL Highlights Cricket Score, UP vs RCB Women’s Premier League 2023 :  महिला प्रीमियर लीग के 13वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने यूपी वॉरियर्स को पांच विकेट से हरा दिया। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया। आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। यूपी वॉरियर्स की टीम 19.3 ओवर में 135 रन पर सिमट गई। आरसीबी ने 18 ओवर में पांच विकेट पर 136 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। इस टूर्नामेंट में उसकी यह पहली जीत है।
विज्ञापन
कनिका आहूजा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:52 PM, 15-Mar-2023

RCB vs UP Live Score: आखिरकार आरसीबी को जीत मिल गई

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को महिला प्रीमियर लीग में जिस जीत की तलाश थी वह उसे छठे मैच में जाकर मिली। स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली इस टीम ने यूपी वॉरियर्स को पांच विकेट से हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत हासिल की। इससे पहले उसे मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स (दो बार), गुजरात जाएंट्स और यूपी वॉरियर्स के हाथों हार मिली थी।

आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। यूपी वॉरियर्स की टीम 19.3 ओवर में 135 रन पर सिमट गई। आरसीबी ने 18 ओवर में पांच विकेट पर 136 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। इस टूर्नामेंट में उसकी यह पहली जीत है।

कनिका और ऋचा ने दिलाई जीत
आरसीबी के लिए 20 साल की कनिका आहूजा और 19 साल की ऋचा घोष ने मैच जिताऊ पारी खेली। कनिका ने 30 गेंद पर 46 रन बनाए। वहीं, ऋचा 32 गेंद पर 31 रन बनाकर नाबाद रहीं। अनुभवी हीथर नाइट ने 24 रनों का योगदान दिया। सोफी डिवाइन ने 14 और एलिस पैरी ने 10 रन बनाए। कप्तान स्मृति मंधाना एक बार फिर फेल रहीं। वह खाता खोले बगैर आउट हो गईं। श्रेयंका पाटिल ने नाबाद पांच रन बनाए। यूपी वॉरियर्स के लिए दीप्ति शर्मा ने दो विकेट लिए। सोफी एक्लेस्टोन, देविका वैद्य और ग्रेस हैरिस को एक-एक सफलता मिली।

 

10:45 PM, 15-Mar-2023

RCB vs UP Live Score: आरसीबी को लगा बड़ा झटका

आरसीबी को बड़ा झटका सोफी एक्लेस्टोन ने दिया। उन्होंने 17वें ओवर की चौथी गेंद पर कनिका आहूजा को क्लीन बोल्ड कर दिया। कनिका ने इस मैच में आरसीबी के लिए सबसे अच्छी बल्लेबाजी की। उन्होंने 30 गेंद पर 46 रन बनाए। इस दौरान कनिका ने आठ चौके लगाए। उन्होंने छक्का भी लगाया। आरसीबी ने 17 ओवर में पांच विकेट पर 124 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 18 गेंद पर 12 रन बनाने हैं। ऋचा घोष 20 और श्रेयंका पाटिल चार रन बनाकर खेल रही हैं।

10:34 PM, 15-Mar-2023

RCB vs UP Live Score: जीत के करीब आरसीबी

आरसीबी की टीम जीत के करीब पहुंच गई है। उसने 15 ओवर में चार विकेट पर 114 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए पांच ओवर में 22 रन बनाने हैं। कनिका आहूज ने टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया है। उन्होंने 26 गेंद पर 44 रन बनाए हैं। ऋचा घोष 21 गेंद पर 16 रन बनाकर खेल रही हैं।

विज्ञापन
10:07 PM, 15-Mar-2023

RCB vs UP Live Score: आरसीबी को लगा चौथा झटका

आरसीबी को चौथा झटका दीप्ति शर्मा ने दिया है। उन्होंने नौवें ओवर की आखिरी गेंद पर हीथर नाइट को आउट कर दिया। यह आरसीबी के लिए बड़ा झटका है। नाइट ने 21 गेंद पर 24 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने पांच चौके लगाए। हीथर नाइट का कैच किरण नवगिरे ने लिया। आरसीबी ने नौ ओवर में चार विकेट पर 60 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 66 गेंद पर 76 रन बनाने हैं। कनिका आहूज 11 रन बनाकर नाबाद हैं। नाइट के आउट होने के बाद ऋचा घोष क्रीज पर आई हैं।

09:58 PM, 15-Mar-2023

RCB vs UP Live Score: आरसीबी को लगा तीसरा झटका

आरसीबी को तीसरा झटका देविका वैद्य ने दिया। उन्होंने एलिस पैरी को आउट कर दिया। पैरी 13 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हुईं। उन्होंने एक चौका लगाया। आरसीबी ने सात ओवर में तीन विकेट पर 49 रन बना लिए हैं। हीथर नाइट 19 और कनिका आहूजा पांच रन बनाकर खेल रही हैं।

विज्ञापन
09:40 PM, 15-Mar-2023

RCB vs UP Live Score: आरसीबी को लगा दोहरा झटका

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम को दोहरा झटका लगा है। उसकी दोनों ओपनर्स पवेलियन लौट गईं। सोफी डिवाइन पहले ओवर की अंतिम गेंद पर आउट हो गईं। उन्होंने छह गेंद पर 14 रन बनाए। इस दौरान डिवाइन ने दो चौके और एक छक्का लगाया। उनके बाद दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर दीप्ति शर्मा ने स्मृति मंधाना को क्लीन बोल्ड कर दिया। मंधाना खाता नहीं खोल सकीं। आरसीबी ने तीन ओवर में दो विकेट पर 27 रन बना लिए हैं। हीथर नाइट 12 और एलिस पैरी एक रन बनाकर खेल रही हैं। 

09:15 PM, 15-Mar-2023

RCB vs UP Live Score: आरसीबी को मिला 136 रन का लक्ष्य

आरसीबी ने यूपी वॉरियर्स को 19.3 ओवर में 135 रन पर ऑलआउट कर दिया। यूपी के लिए ग्रेस हैरिस ने सर्वाधिक 46 रन बनाए। दीप्ति शर्मा और किरण नवगिरे ने 22-22 रन बनाए। सोफी एक्लेस्टोन ने 12 रनों का योगदान दिया। आरसीबी के लिए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की स्टार खिलाड़ी एलिस पैरी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। सोफी डिवाइन और आशा शोभना को दो-दो सफलता मिली। मेगन शुट और श्रेयंका पाटिल ने एक-एक विकेट लिए।

08:47 PM, 15-Mar-2023

RCB vs UP Live Score: यूपी को लगा दोहरा झटका

यूपी वॉरियर्स को छठा झटका 16वें ओवर में लगा। एलिस पैरी ने पहली ही गेंद पर दीप्ति शर्मा को आउट कर दिया। पैरी की फुलटॉस गेंद को बाउंड्री से बाहर भेजने के प्रयास में दीप्ति आउट हो गईं। श्रेयंका पाटिल ने उनका कैच लिया। दीप्ति ने 19 गेंद पर 22 रन बनाए। उन्होंने ग्रेस हैरिस के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी की। एलिस पैरी ने इसके बाद तीसरी गेंद पर ग्रेस हैरिस को भी आउट कर दिया। हैरिस अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर सकीं। वह 32 गेंद पर 46 रन बनाकर आउट हो गईं। ऋचा घोष ने उनका कैच लिया।

08:44 PM, 15-Mar-2023

RCB vs UP Live Score: ग्रेस हैरिस और दीप्ति ने आरसीबी को किया परेशान

यूपी वॉरियर्स की पारी को ग्रेस हैरिस और दीप्ति शर्मा ने संभाल लिया है। दोनों ने छठे विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी कर ली है। यूपी ने 15 ओवर में पांच विकेट पर 100 रन बनाए हैं। ग्रेस हैरिस 46 और दीप्ति 22 रन बनाकर खेल रही हैं।

08:23 PM, 15-Mar-2023

RCB vs UP Live Score: यूपी वॉरियर्स की पारी के आधे ओवर समाप्त

यूपी वॉरियर्स की पारी के आधे ओवर समाप्त हो चुके हैं। उसने 10 ओवर में पांच विकेट पर 43 रन बनाए हैं। ग्रेस हैरिस और दीप्ति शर्मा छह-छह रन बनाकर खेल रही हैं। टीम को पांचवां झटका सिमरन शेख के रूप में लगा। सिमरन नौ गेंद पर दो रन बनाकर आउट हो गईं। आशा शोभना की गेंद पर कनिका आहूजा ने उनका कैच लिया।

07:58 PM, 15-Mar-2023

RCB vs UP Live Score: पावरप्ले के बाद यूपी को लगा झटका

यूपी वॉरियर्स की पारी का पावरप्ले समाप्त हो चुका है। उसने छह ओवर में तीन विकेट पर 29 रन बना लिए थे। पावरप्ले के समाप्ता होने के बाद यूपी को चौथा झटका लग गया। किरण नवगिरे को आशा शोभना ने आउट कर दिया। नवगिरे 26 गेंद पर 22 रन बनाकर ऋचा घोष को कैच थमा बैठीं।

07:40 PM, 15-Mar-2023

RCB vs UP Live Score: यूपी वॉरियर्स की खराब शुरुआत

यूपी वॉरियर्स की शुरुआत मैच में काफी खराब रही। उसे शुरुआती दो ओवरों में तीन झटके लग गए। देविका वैद्य और एलिसा हीली पहले ही ओवर में आउट हो गईं। सोफी डिवाइन ने देविका को पारी की दूसरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू कर दिया। वह खाता नहीं खोल सकीं। डिवाइन ने छठी गेंद पर एलिसा हीली को आशा शोभना के हाथों कैच करा दिया। हीली तीन गेंद पर एक रन ही बना सकीं। डिवाइन के बाद मेगन शुट ने कहर बरपाया। उन्होंने अपने पहले और पारी के दूसरे ओवर में आरसीबी को तीसरी सफलता दिलाई। शुट ने ताहलिया मैक्ग्रा को विकेटकीपर ऋचा घोष के हाथों कैच कराया। मैक्ग्रा दो गेंद पर दो रन ही बना सकीं। फिलहाल किरण नवगिरे और ग्रेस हैरिस क्रीज पर हैं।

07:10 PM, 15-Mar-2023

RCB vs UP Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

यूपी वॉरियर्स: एलिसा हीली (कप्तान/विकेटकीपर), देविका वैद्य, किरण नवगिरे, ग्रेस हैरिस, ताहलिया मैक्ग्रा, सिमरन शेख, सोफी एक्लेस्टोन, दीप्ति शर्मा, श्वेता सहरावत, अंजलि सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, एलिस पैरी, हीथर नाइट, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्रेयंका पाटिल, दिशा कसात, मेगन शुट, आशा शोभना, रेणुका ठाकुर सिंह, कनिका आहूजा।

07:02 PM, 15-Mar-2023

RCB vs UP Live Score: यूपी की टीम पहले करेगी बल्लेबाजी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की कप्तान स्मृति मंधाना ने यूपी वॉरियर्स के खिलाफ टॉस जीत लिया है। उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। आरसीबी की टीम में कनिका आहूजा की वापसी हुई है। वहीं, यूपी वॉरियर्स ने शबनम इस्माइल की जगह ग्रेस हैरिस को टीम में लिया है।

06:38 PM, 15-Mar-2023

WPL 2023: मंधाना की आरसीबी को महिला प्रीमियर लीग में मिली पहली जीत, यूपी वॉरियर्स को पांच विकेट से हराया

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। महिला प्रीमियर लीग में 13वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और यूपी वॉरियर्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। आरसीबी का यह टूर्नामेंट में छठा मुकाबला है। उसे अब तक पांचों मैच में हार मिली है। अगर आरसीबी इस मैच में भी हार जाता है तो वह एलिमिनेटर में नहीं पहुंच पाएगा। दूसरी ओर, यूपी वॉरियर्स ने चार में से दो मैच जीते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें