फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG W vs SL W Highlights: इंग्लैंड ने जीता पहला मैच, 87 रन से श्रीलंका को हराया; डैनी-एमी के बाद चमकीं फ्रेया

Sat, 13 Jun 2026 02:56 AM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम

खास बातें

इंग्लैंड की महिला टीम ने टी20 विश्व कप 2026 का पहला मुकाबला 87 रनों से जीत लिया। शुक्रवार को श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने वाली इंग्लैंड ने 219 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम 132 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
इंग्लैंड बनाम श्रीलंका - फोटो : @ICC
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:56 AM, 13-Jun-2026

ENG W vs SL W Highlights: इंग्लैंड ने जीता पहला मैच

महिला टी20 विश्व कप 2026 में मेजबान इंग्लैंड ने जीत के साथ शुरुआत की है। शुक्रवार को बर्मिंघम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने एमी जोन्स और डैनी व्याट-हॉज की शतकीय साझेदारी की मदद से 20 ओवर में एक विकेट पर 219 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की महिला टीम 20 ओवर में 132 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। इसी के साथ इंग्लैंड की महिला टीम ने विश्व कप का पहला मुकाबला 87 रनों से जीत लिया। 

01:31 AM, 13-Jun-2026

ENG W vs SL W Live: श्रीलंका की हालत खराब

श्रीलंका की हालत खराब नजर आ रही है। मेजबान इंग्लैंड ने चार विकेट झटके हैं। विश्मी छह, चामरी अट्टापट्टू चार, इमेशा दुलानी सात और हंसिमा करुणारत्ने 11 रन बनाकर आउट हुईं। फिलहाल हर्षिता समरविक्रमा क्रीज पर मौजूद हैं। आठ ओवर का खेल पूरा हो चुका है और श्रीलंका का स्कोर चार विकेट पर 58 रन है।

01:07 AM, 13-Jun-2026

ENG W vs SL W Live: श्रीलंका को पहला झटका

श्रीलंका की झटके के साथ शुरुआत हुई है। विश्मी गुणारत्ने को लॉरेन बेल ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह सिर्फ छह रन बना सकीं। अब चामरी अट्टापट्टू का साथ देने इमेशा दुलानी आई हैं।

विज्ञापन
12:43 AM, 13-Jun-2026

ENG W vs SL W Live: इंग्लैंड ने श्रीलंका को दिया 220 रनों का लक्ष्य

इंग्लैंड ने श्रीलंका को 220 रनों का लक्ष्य दिया है। उनके लिए डैनी व्याट हॉज ने नाबाद शतक जड़ा जबकि एमी जोन्स ने 53 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड ने टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में 20 ओवर में एक विकेट पर 219 रन बनाए।

12:07 AM, 13-Jun-2026

ENG W vs SL W Live Score: एमी जोन्स-डैनी के बीच 130+ रनों की साझेदारी

एमी जोन्स और डैनी व्याट हॉज के बीच 130 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। दोनों शानदार फॉर्म में नजर आ रही हैं। श्रीलंका को अब भी पहले विकेट की तलाश है।

विज्ञापन
11:04 PM, 12-Jun-2026

ENG W vs SL W Live Score: इंग्लैंड की पारी शुरू

इंग्लैंड की पारी शुरू हो चुकी है। एमी जोन्स और डैनी व्याट-हॉज क्रीज पर मौजूद हैं।

11:02 PM, 12-Jun-2026

ENG W vs SL W Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

इंग्लैंड: एमी जोन्स (विकेटकीपर), डैनी व्याट-हॉज, नेट शीवर-ब्रंट (कप्तान), एलिस कैप्सी, हीथर नाइट, फ्रेया केम्प, डेनिएल गिब्सन, चार्लोट डीन, सोफी एक्लेस्टोन, लिन्सी स्मिथ, लॉरेन बेल।

श्रीलंका: विशमी गुणरत्ने, चामरी अट्टापट्टू (कप्तान), इमेशा दुलानी, हर्षिता समरविक्रमा, हंसिमा करुणारत्ने, कविशा दिलहारी, नीलक्षिका सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारी, मल्की मदारा, मिताली अयोध्या।

10:40 PM, 12-Jun-2026

ENG W vs SL W Live Score: महिला टी20 विश्व कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी जारी

महिला टी20 विश्व कप 2026 का भव्य आगाज हो रहा है, जिसमें विकेड बैंड प्रस्तुति दे रहा है।

10:34 PM, 12-Jun-2026

ENG W vs SL W Live Score: श्रीलंका ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

महिला टी20 विश्व कप 2026 के उद्घाटन मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर इंग्लैंड के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। 

10:27 PM, 12-Jun-2026

Womens T20 WC 2026 Live: इंग्लैंड और श्रीलंका की टीमें पहुंचीं स्टेडियम

इंग्लैंड और श्रीलंका की महिला टीमें एजबेस्टन मैदान पर पहुंच चुकी हैं। आज टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला 11 बजे से खेला जाएगा।

10:01 PM, 12-Jun-2026

Womens T20 WC 2026 Live: विश्वकप के उद्घाटन समारोह में विकेड बैंड देगा प्रस्तुति

मैच से पहले उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमें विकेड बैंड प्रस्तुति देगा। स्टार एम्मा किंग्स्टन और जीजी स्ट्रैलन इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच होने वाले मुकाबले से पहले लाइव परफॉर्मेंस में एल्फाबा और ग्लिंडा के रूप में विकेड के पूरे कलाकारों का नेतृत्व करेंगी। यह प्रदर्शन आईसीसी के उस दृष्टिकोण का हिस्सा है जिसके तहत टूर्नामेंट को खेल से परे ले जाकर सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण अनुभव तैयार किए जाते हैं, जिनमें विशिष्ट क्रिकेट को विश्व स्तरीय मनोरंजन के साथ जोड़ा जाता है। यह आयोजन लंदन के वेस्ट एंड में 'विक्ड' के सफल प्रदर्शन की 20वीं वर्षगांठ के साथ भी मेल खाता है। महिला टी20 विश्व कप का उद्घाटन समारोह मैच से ठीक पहले आयोतिज होगा और इसके साथ ही महिला क्रिकेट के इस महाकुंभ की शुरुआत होगी। 

09:01 PM, 12-Jun-2026

Womens T20 WC 2026 Live: ऑस्ट्रेलिया को चुनौती देगा भारत

ऑस्ट्रेलिया के रास्ते में सबसे बड़ी बाधा भारत होगा जो अब सीमित ओवरों के क्रिकेट में एक मजबूत और लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीम बन गई है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम ऑस्ट्रेलिया की तरह ही एक ही समय में 50 ओवर और टी20 विश्व कप जीतने वाली दूसरी टीम बनने की कोशिश करेगी। रेणुका सिंह और क्रांति गौड़ जैसी तेज गेंदबाजों, दीप्ति शर्मा जैसी अनुभवी ऑलराउंडर और बहुत मजबूत बल्लेबाजी क्रम के साथ टीम के पास सात महीने से भी कम समय में एक और विश्व खिताब जीतने का अच्छा मौका है। श्रीलंका, वेस्टइंडीज और नई टीम आयरलैंड पर उम्मीदों का बोझ नहीं है और इससे उन्हें बिना किसी डर के मजबूत टीमों का सामना करने की प्रेरणा मिल सकती है। किसी कमजोर मानी जाने वाली टीम का शानदार प्रदर्शन इस टूर्नामेंट के प्रतिस्पर्धी माहौल के लिए भी बिल्कुल सही रहेगा।

09:01 PM, 12-Jun-2026

Womens T20 WC 2026 Live: नई खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजर

इन नई खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहेगी क्योंकि उन पर उन शानदार खिलाड़ियों की विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी है जो अपने शानदार करियर के आखिरी पड़ाव पर हैं। वर्ष 2017 के बाद पहली बार आईसीसी खिताब के बिना उतर रहे ऑस्ट्रेलिया का दबदबा अब भी कायम है और उन्हें हराना सबसे बड़ी चुनौती होगी। कई अनुभवी खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा हैं जिनमें बेथ मूनी, ताहलिया मैकग्रा, एलिस पैरी, एश्ले गार्डनर, किम गार्थ, एनाबेल सदरलैंड और मेगन शूट जैसी सीमित ओवरों की दिग्गज शामिल हैं।

08:59 PM, 12-Jun-2026

Womens T20 WC 2026 Live: पहले से कहीं अधिक बड़ा और रोमांचक होगा टूर्नामेंट

यह भाग लेने वाली टीम की संख्या (12) के हिसाब से भी सबसे बड़ा है जिसमें 2024 की तुलना में आयरलैंड और नीदरलैंड भी शामिल हो गए हैं। यह विस्तार इस बात का संकेत है कि महिला क्रिकेट दुनिया भर में मजबूत हो रहा है, लेकिन इससे भी अधिक खुशी की बात है कि सभी टीम को बराबरी का मौका मिल रहा है और नई प्रतिभाएं सामने आ रही हैं।

इंग्लैंड के पास ऐलिस कैप्सी, टिली कोर्टीन-कोलमैन और फ्रेया कैम्प जैसी युवा खिलाड़ी हैं, जबकि श्रीलंका की टीम में विश्मी गुणरत्ने, इमेशा दुलानी, कविशा दिलहारी और काव्या काविंदी जैसी खिलाड़ी शामिल हैं। न्यूजीलैंड की कप्तान अमेलिया केर 25 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय सर्किट की सबसे युवा कप्तानों में से एक हैं। उनकी 2020-21 सत्र के दौरान अवसास और आत्महत्या के विचारों से उबरने की उनकी कहानी भी बहुत प्रेरणादायक है।

मजबूत दावेदार भारत की टीम में एन श्री चरणी, यस्तिका भाटिया और नंदनी शर्मा जैसी युवा खिलाड़ी हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम अब भी खिताब जीतने के लिए अपने अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा कर रही है लेकिन उनकी टीम में बल्लेबाज जॉर्जिया वोल और बाएं हाथ की तेज गेंदबाजी लूसी हैमिल्टन के रूप में दो बेहतरीन युवा स्टार भी हैं। लॉरा वोलवार्ट की कप्तानी वाली दक्षिण अफ्रीका की टीम को कायला रेनेके और एनेरी डर्कसेन जैसे नए खिलाड़ियों की पीढ़ी आगे बढ़ रही है, जबकि अनुभवी तेज गेंदबाज शबनिम इस्माइल और डैन वैन नीकर्क को संन्यास से वापस बुलाया गया है।

08:59 PM, 12-Jun-2026

Womens T20 WC 2026 Live: टूर्नामेंट में दिखेगी कड़ी प्रतिस्पर्धा

  • पिछले नौ में से छह टूर्नामेंट जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम सातवां खिताब जीतने को बेताब होगी लेकिन अब यह काम आसान नहीं रह गया है।
  • गत चैंपियन न्यूजीलैंड की टीम भी काफी मजबूत है और फिर भारत भी है जिसने पिछले साल 50 ओवर के विश्व कप के रूप में अपना पहला वैश्विक खिताब जीता था। 
  • घरेलू परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले इंग्लैंड और पिछली तीन आईसीसी प्रतियोगिताओं के फाइनल में पहुंचे दक्षिण अफ्रीका को भी हल्के में नहीं लिया जा सकता।
  • इस लिहाज से इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच मुकाबले से शुरू हो रहा विश्व कप अब तक का सबसे प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट होगा। 
  • यह 2009 में हुए पहले सत्र के बाद से ब्रिटेन में होने वाला पहला विश्व कप भी है।

08:57 PM, 12-Jun-2026

Womens T20 WC 2026 Live: महिला विश्व कप 2026 का आज से आगाज

महिला टी20 विश्व कप 2026 की शुक्रवार से शुरुआत होने जा रही है। भारतीय महिला टीम ने अब तक कभी टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम नहीं किया है, लेकिन वह इस बार प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगी। भारत अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच से करेगा। भारत, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसी टीम आईसीसी टी20 महिला विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के पारंपरिक दबदबे को चुनौती दे सकती हैं।

08:37 PM, 12-Jun-2026

ENG W vs SL W Highlights: इंग्लैंड ने जीता पहला मैच, 87 रन से श्रीलंका को हराया; डैनी-एमी के बाद चमकीं फ्रेया

ENG W vs SL W Cricket Score, T20 World Cup 2026 Opening Ceremony Live Updates: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज से इंग्लैंड की मेजबानी में महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज होने जा रहा है। इस बार टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी टीमों को छह-छह के दो ग्रुप में बांटा गया है।  ग्रुप 1 में ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, भारत, नीदरलैंड, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका हैं। वहीं, ग्रुप 2 में इंग्लैंड, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज हैं। पहला मुकाबला इंग्लैंड और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच बर्मिंघम में खेला जाएगा। इससे पहले ग्रैंड ओपनिंग सेरेमनी होगी। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें