चेन्नई को जीत के लिए 6 गेंदों में 3 रन की दरकार है।
11वें ओवर की पहली गेंद पर जेसन होल्डर ने हैदराबाद को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने ऋतुराज गायकवाड़ को विलियमसन के हाथों कैच आउट कराकर चेन्नई की सलामी जोड़ी को तोड़ दिया। गायकवाड़ 38 गेंदों में चार चौके और दो छक्के की मदद से 45 रन बनाए। पहले विकेट के लिए डुप्लेसिस और गायकवाड़ के बीच 75 रनों की साझेदारी हुई।
गायकवाड़ और फाफ के बीच पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है।
छह ओवर्स के बाद चेन्नई ने बिना किसी नुकसान के 47 रन बना लिए हैं। ऋतुराज गायकवाड़ 31 और फाफ डुप्लेसिस 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी धोनी की टीम ने धीमी शुरुआत की है। दो ओवर्स के बाद सीएसके ने बिना किसी नुकसान के 7 रन बनाए हैं।
हैदराबाद के 135 रन के लक्ष्य के जवाब में चेन्नई की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। फाफ डुप्लेसिस और ऋतुराज गायकवाड़ ओपनिंग करने आए हैं। हैदराबाद की तरफ से पहला ओवर संदीप शर्मा डाल रहे हैं।
छह ओवर्स के बाद हैदराबाद ने एक विकेट के नुकसान पर 41 रन बना लिए हैं। ऋद्धिमान साहा और 24 और केन विलियमसन 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
मैच में हैदराबाद ने धीमी शुरुआत की है। दो ओवर्स के बाद सनराइजर्स ने 5 रन बनाए हैं। जेसन रॉय 1 और ऋद्धिमान साहा 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।