फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SL vs BAN: श्रीलंका ने बांग्लादेश को पांच विकेट से हराया, असलंका ने नाबाद 80 रन बनाकर दिलाई जीत

Sun, 24 Oct 2021 07:23 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह

खास बातें

Sri Lanka vs Bangladesh (SL vs BAN) T20: टी-20 वर्ल्ड कप के 15वें मैच में श्रीलंका ने बांग्लादेश को पांच विकेट से हरा दिया है। श्रीलंका के लिए असलंका और भानुका राजपक्षा ने अर्धशतक लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। 
विज्ञापन
श्रीलंका बनाम बांग्लादेश टी20 लाइव स्कोर - फोटो : twitter@officialSLC
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:15 PM, 24-Oct-2021

टी-20 वर्ल्डकप में सुपर-12 में पहुंचने के बाद श्रीलंका ने अपना पहला मैच जीत लिया है। श्रीलंकाई टीम ने बांग्लादेश को पांच विकेट से हराया है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने चार विकेट खोकर 171 रन बनाए थे। बांग्लादेश के लिए नईम ने 62 और मुश्फिकुर रहीम ने 57 रन की पारी खेली थी। वहीं श्रीलंका के लिए करुणारत्ने, फर्नांडो और लहिरू कुमारा ने एक-एक विकेट लिया। 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका के लिए तरिथ असलंका ने 49 गेंदों में 80 रनों की नाबाद पारी खेली। भानुका राजापक्षे ने 31 गेंदों में 53 रन बनाकर उनका साथ दिया और श्रीलंका ने यह मैच सात गेंद रहते पांच विकेट से जीत लिया। बांग्लादेश के लिए नसुम अहमद और शाकिब अल हसन ने दो-दो विकेट लिए। मोहम्मद सैफुद्दीन को भी एक विकेट मिला। 

07:02 PM, 24-Oct-2021

श्रीलंका का पांचवां विकेट गिरा

165 रन पर श्रीलंका का पांचवां विकेट गिरा। भानुका राजपक्षा 53 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद असलंका ने दासुन शनाका के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाई। असलंका 80 रन बनाकर नाबाद रहे।

06:52 PM, 24-Oct-2021

श्रीलंका का स्कोर 150 के पार

श्रीलंका का स्कोर 150 रन के पार हो चुका है। मैच पर इस टीम ने अपनी पकड़ बना ली है। 3 ओवर में 13 रन की जरूरत है।

विज्ञापन
06:48 PM, 24-Oct-2021

असलंका और राजपक्षा के बीच 50 रन की साझेदारी

असलंका और राजपक्षा बांग्लादेश की पकड़ से मैच को दूर ले जाते दिख रहे हैं। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 60 से ज्यादा रन की साझेदारी कर ली है।

06:36 PM, 24-Oct-2021

असलंका की फिफ्टी

असलंका ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की दूसरी फिफ्टी लगाई। उन्होंने भानुका राजपक्षा के साथ 30 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है।

विज्ञापन
06:22 PM, 24-Oct-2021

हसरंगा लौटे पवेलियन 

श्रीलंका की टीम एक बार फिर से मुश्किल में फंस गई है। उसने अपना चौथा विकेट भी गंवा दिया है. पिछले मैच के हीरो रहे वनिंदु हसरंगा छह रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें सैफ़ुद्दीन ने नईम के हाथों कैच कराया। 10 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर: 80/4, भानुका राजापक्षा (0*), चरिथ असलंका (46*)

 

06:13 PM, 24-Oct-2021

शाकिब ने अफरीदी को पछाड़ा 

शाकिब अल हसन के नाम टी-20 वर्ल्ड कप में अब 41 विकेट हो गए हैं। वह अब टी-20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ दिया।

06:11 PM, 24-Oct-2021

शाकिब को दोहरी सफलता 

स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने दूसरे ओवर में मैच का रुख बांग्लादेश की तरफ मोड़ दिया है। उन्होंने अपने दूसरे ओवर में महज एक रन दिया और दो बड़े विकेट हासिल किए। शाकिब ने पहले निसंका को बोल्ड किया और उसके बाद अविष्का की गिल्ली भी उड़ाई। 

05:55 PM, 24-Oct-2021

पहला पावरप्ले समाप्त 

श्रीलंका ने पहले विकेट जल्दी गंवाने के बाद जोरदार वापसी की। पथुम निसंका और चरिथ असलंका ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए महज 32 गेंदों में 52 रन की साझेदारी कर ली है। छह ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर: 54/1, पथुम निसंका (19*), चरिथ असलंका (32*)
 

05:42 PM, 24-Oct-2021

नासुम का महंगा ओवर 

पहले ओवर में शानदार गेंदबाजी करने वाले नासुम दूसरे ओवर में काफी महंगे साबित हुए। उनके इस ओवर में असलंका ने दो छक्के लगाए। ओवर से आए कुल 16 रन। तीन ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर: 26/1, पथुम निसंका (4*), चरिथ असलंका (21*)

 

05:33 PM, 24-Oct-2021

श्रीलंका को लगा पहला झटका 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत बेहद खराब हुई। टीम ने पहले ही ओवर में कुसल पेरेरा का विकेट गंवा दिया। नासुम ने एक रन के स्कोर पर कुसल की गिल्लियां बिखेर दी। एक ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर: 4/1, चरिथ असलंका (1*), पथुम निसंका (2*)

05:25 PM, 24-Oct-2021

बांग्लादेश ने श्रीलंका को दिया 172 रन का लक्ष्य

बांग्लादेश ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट खोकर 171 रन बनाए। श्रीलंका को मुकाबला जीतने के लिए 172 रनों की दरकार है। बांग्लादेश की तरफ से मोहम्मद नईम ने सर्वाधिक 62 रन बनाए जबकि मुश्फिकुर रहीम 57 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका की तरफ से लाहिरू कुमार, चमीका करुणारत्ने और बिनुरा फ़र्नांडो ने एक-एक विकेट लिए।

05:11 PM, 24-Oct-2021

अफिफ रनआउट 

बांग्लादेश को चौथा झटका अफिफ के रूप में लगा है। कुमारा ने अपनी गेंदबाजी में ही अफिफ को सात रन के स्कोर पर रनआउट कर दिया। 

05:08 PM, 24-Oct-2021

रहीम का टी-20 वर्ल्ड कप में पहला अर्धशतक

मुश्फिकुर रहीम ने शानदार पारी खेलते हुए 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप में अपना अर्धशतक भी पूरा किया है। बांग्लादेश के भी 150 रन पूरे हो गए हैं। 
 

04:56 PM, 24-Oct-2021

बिनुरा को पहली सफलता 

बिनुरा फ़र्नांडो ने आखिरकार बांग्लादेश की बड़ी साझेदारी को तोड़ दिया है। उन्होंने मोहम्मद नईम को अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया। नईम ने आउट होने से पहले 52 गेंदों में 62 रन बनाए। 

04:54 PM, 24-Oct-2021

रहीम ने की हसरंगा की धुनाई 

वनिंदु हसरंगा आज काफी महंगे साबित हुए हैं। मुश्फिकुर ने उनके तीसरे ओवर की शुरू की दो गेंदों में लगाकर चौके लगाए। 15 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर: 118/2, मोहम्मद नईम (56*), मुशफ़िकुर रहीम (34*)


 

04:47 PM, 24-Oct-2021

बांग्लादेश के 100 रन पूरे

लहिरु कुमारा का तीसरा ओवर काफी महंगा साबित हुआ। नईम ने इस ओवर में लगातार दो चौके लगाए। बांग्लादेश के 100 रन भी पूरे हो गए हैं। 14 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर: 107/2, मोहम्मद नईम (55*), मुशफ़िकुर रहीम (24*)

 

04:44 PM, 24-Oct-2021

नईम का अर्धशतक

बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद नईम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।  
 

04:32 PM, 24-Oct-2021

10 ओवर समाप्त

10 ओवर का खेल खत्म हो चुका है और बांग्लादेश की टीम शुरुआती झटकों के बावजूद रन गति को बनाए हुए है। 10 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर: 72/2, मुशफ़िकुर रहीम (4*), मोहम्मद नईम (40*)

 



 

04:31 PM, 24-Oct-2021

करुणारत्ने ने किया शाकिब का शिकार 

बांग्लादेश को बड़ा झटका लगा है। फॉर्म में चल रहे शाकिब अल हसन इस बार बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्हें करुणारत्ने ने 10 के स्कोर पर बोल कर दिया है। 8 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर: 58/2, मोहम्मद नईम (29*), मुशफ़िकुर रहीम (1*)

04:24 PM, 24-Oct-2021

पहला पावरप्ले समाप्त 

शुरू के छह ओवर समाप्त हो चुके हैं. यह सत्र दोनों टीमों के लिए मिलाजुला रहा। बांग्लादेश ने जहां 40 रन बटोरे तो वहीं श्रीलंका ने लिटन दास का अहम विकेट चटकाया। छह ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर: 41/1, शाकिब अल हसन (1*), मोहम्मद नईम (22*)
 

04:22 PM, 24-Oct-2021

टॉस अपडेट:

शारजाह के मैदान में श्रीलंका ने टॉस जीतकर बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।
 

04:09 PM, 24-Oct-2021

SL vs BAN: श्रीलंका ने बांग्लादेश को पांच विकेट से हराया, असलंका ने नाबाद 80 रन बनाकर दिलाई जीत

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है। आज टी-20 वर्ल्ड कप का 15वां मैच दो एशियाई देशों के बीच खेला जा रहा है। सुपर 12 स्टेज के ग्रुप ए के मुकाबले में श्रीलंका और बांग्लादेश की टीम आमने-सामने है। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें