फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RR vs SRH Highlights: क्वालिफायर-2 में पहुंची राजस्थान, एलिमिनेटर में हार के साथ हैदराबाद का सफर समाप्त

Wed, 27 May 2026 11:29 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर

खास बातें

राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से हराकर क्वालिफायर-2 में जगह बना ली। अब टीम का सामना 29 मई को गुजरात टाइटंस से होगा। 
विज्ञापन
ईशान किशन - फोटो : IANS
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:27 PM, 27-May-2026

राजस्थान ने हैदराबाद को हराया

राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से हराकर क्वालिफायर-दो में जगह बना ली। अब टीम का सामना गुजरात टाइटंस से 29 मई यानी शुक्रवार को होगा। बुधवार को मुल्लांपुर में खेले गए आईपीएल मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने वैभव सूर्यवंशी (97) और ध्रुव जुरेल (50) की तूफानी पारियों की मदद से 20 ओवर में आठ विकेट पर 243 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद 19.2 ओवर में सिर्फ 196 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई।

10:57 PM, 27-May-2026

RR vs SRH Live Score: हैदराबाद को आठवां झटका

हैदराबाद को आठवां झटका जडेजा ने दिया। उन्होंने सलिल को बर्गर के हाथों कैच कराया। वह 21 गेंदों में 35 रन बनाकर आउट हुए। अब शिवांग कुमार का साथ देने ईशान मलिंगा आए हैं।

10:41 PM, 27-May-2026

RR vs SRH Live Score: नीतीश और कमिंस आउट हुए

नीतीश रेड्डी 38 और पैट कमिंस एक रन बनाकर आउट हो गए। अब सलिल अरोड़ा और शिवांग कुमार क्रीज पर मौजूद हैं। 

विज्ञापन
10:25 PM, 27-May-2026

RR vs SRH Live Score: हैदराबाद को पांचवां झटका

हैदराबाद को पांचवां झटका यश राज पुंजा ने दिया। उन्होंने क्लासेन को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 18 रन बनाकर आउट हुए। अब नीतीश और सलिल क्रीज पर मौजूद हैं। नौ ओवर के बाद स्कोर पांच विकेट पर 114 रन है।

10:06 PM, 27-May-2026

RR vs SRH Live Score: हैदराबाद को चौथा झटका

हैदराबाद को चौथा झटका जोफ्रा आर्चर ने दिया। वह सिर्फ 17 रन बना पाए। अब बल्लेबाजी के लिए नीतीश कुमार रेड्डी आए हैं।

विज्ञापन
09:58 PM, 27-May-2026

RR vs SRH Live Score: हैदराबाद को तीसरा झटका

हैदराबाद को तीसरा झटका बर्गर ने दिया। उन्होंने आर्चर के हाथों आर स्मरण को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ एक रन बना पाए। अब बल्लेबाजी के लिए क्लासेन आए हैं।

09:55 PM, 27-May-2026

RR vs SRH Live Score: हैदराबाद को दूसरा झटका

हैदराबाद को दूसरा झटका आर्चर ने ही दिया। उन्होंने ईशान किशन को फरेरा के हाथों कैच कराया। वह 11 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हुए। अब ट्रेविस हेड का साथ देने आर स्मरण आए हैं।

09:40 PM, 27-May-2026

RR vs SRH Live Score: हैदराबाद की झटके से शुरुआत

हैदराबाद की झटके से शुरुआत हुई है। अभिषेक शर्मा को जोफ्रा आर्चर ने पहले ही ओवर में पवेलियन भेज दिया। वह खाता भी नहीं खोल सके। अब ईशान किशन आए हैं। उनका साथ देने के लिए ट्रेविस हेड मौजूद हैं।

09:26 PM, 27-May-2026

RR vs SRH Live Score: राजस्थान ने हैदराबाद को 244 रनों का लक्ष्य दिया

राजस्थान ने हैदराबाद को 244 रनों का लक्ष्य दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 243 रन बनाए। उनके लिए वैभव सूर्यवंशी ने 97 और ध्रुव जुरेल ने 50 रनों की पारियां खेलीं। वहीं, हैदराबाद के लिए प्रफुल्ल हिंगे ने तीन विकेट लिए जबकि ईशान मलिंगा, शिवांग कुमार और नीतीश रेड्डी ने एक-एक विकेट झटके।

09:10 PM, 27-May-2026

RR vs SRH Live Score: शनाका आउट हुए

राजस्थान को पांचवां झटका ईशान मलिंगा ने दिया। उन्होंने अभिषेक के हाथों दासुन शनाका को कैच कराया। अब क्रीज पर डोनोवन फरेरा और रवींद्र जडेजा मौजूद हैं। 18 ओवर के बाद स्कोर पांच विकेट पर 233 रन है।

08:56 PM, 27-May-2026

RR vs SRH Live Score: राजस्थान को चौथा झटका

राजस्थान को चौथा झटका प्रफुल्ल हिंगे ने दिया। उन्होंने क्लासेन के हाथों कप्तान रियान पराग को कैच कराया। वह 12 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए। अब फरेरा का साथ देने दासुन शनाका आए हैं।

08:50 PM, 27-May-2026

RR vs SRH Live Score: जुरेल आउट हुए

इस मैच में राजस्थान को तीसरा झटका प्रफुल्ले हिंगे ने दिया। उन्होंने नीतीश के हाथों जुरेल को आउट कराया। वह 21 गेंदों में 50 रन बनाकर आउट हुए। अब रियान पराग का साथ देने डोनोवन फरेरा आए हैं। 

08:29 PM, 27-May-2026

RR vs SRH Live Score: राजस्थान को दूसरा झटका

राजस्थान को दूसरा झटका शिवांग कुमार ने दिया। उन्होंने अभिषेक शर्मा के हाथों यशस्वी जायसवाल को कैच कराया। वह 29 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हुए। अब ध्रुव जुरेल और रियान पराग आए हैं। 11 ओवर के बाद स्कोर दो विकेट पर 151 रन है।

08:18 PM, 27-May-2026

RR vs SRH Live Score: वैभव 97 रन बनाकर आउट

राजस्थान को पहला झटका प्रफुल्ल हिंगे ने दिया। उन्होंने आक्रामक फॉर्म में नजर आ रहे है वैभव सूर्यवंशी को आर स्मरण के हाथों कैच कराया। वह 29 गेंदों में पांच चौके और 12 छक्के की मदद से 97 रन बनाकर आउट हुए। वह क्रिस गेल के सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। गेल ने 30 गेंदों में आईपीएल का सबसे तेज शतक लगाया था। अब यशस्वी का साथ देने ध्रुव जुरेल आए हैं। नौ ओवर के बाद स्कोर एक विकेट पर 129 रन है।

07:50 PM, 27-May-2026

RR vs SRH Live Score: वैभव ने तोड़ा क्रिस गेल का महारिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने इस मुकाबले में आक्रामक प्रदर्शन करते हुए क्रिस गेल का महारिकॉर्ड तोड़ दिया। वह एक सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले गेल ने आईपीएल 2012 में 59 छक्के लगाए थे। सूर्यवंशी ने 16 गेंदों में अपना अर्धशतक भी पूरा किया।

07:30 PM, 27-May-2026

RR vs SRH Live Score: राजस्थान की पारी शुरू

राजस्थान की पारी शुरू हो चुकी है। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर मौजूद हैं।

07:07 PM, 27-May-2026

RR vs SRH Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, यश राज पुंजा।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: शुभम दुबे, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे।

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल।

07:01 PM, 27-May-2026

RR vs SRH Live Score: हैदराबाद ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान पैट कमिंस ने बताया कि प्रफुल्ल हिंगे की वापसी हुई है। वहीं, राजस्थान के खेमे में रवींद्र जडेजा की वापसी हुई है। शुभम दुबे को इम्पैक्ट के रूप में रखा गया है।

06:09 PM, 27-May-2026

RR vs SRH Live Score: वैभव-यशस्वी पर निर्भर राजस्थान

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियाग पराग ने खुद स्वीकार किया कि उनकी टीम को लीग चरण के आखिरी दिन तक इंतजार करने से बहुत पहले ही क्वालिफाई कर लेना चाहिए था, लेकिन अब जबकि टीम वहां पहुंच गई है तब वह आगे बढ़ने के लिए बेताब होगी। रॉयल्स के शीर्ष क्रम में सूर्यवंशी (583 रन), यशस्वी जायसवाल (397) और ध्रुव जुरेल (458) ने सर्वाधिक रन बनाए हैं।

बेखौफ बल्लेबाजी करने वाले सूर्यवंशी एक बार फिर कमिंस, ईशान मलिंगा (19) और साकिब हुसैन जैसे गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करने से नहीं हिचकिचाएंगे। अगर यह युवा बल्लेबाज पावरप्ले में अच्छी शुरुआत देता है तो वह विपक्षी टीम से मैच छिन सकता है। नांद्रे बर्गर और बृजेश शर्मा ने भी आर्चर का तेज गेंदबाजी विभाग में अच्छा साथ दिया है। युवा लेग-स्पिनर यश राज पुंजा अपने पहले आईपीएल सत्र में ही रवि बिश्नोई से आगे निकलकर प्रमुख स्पिनर के रूप में उभरे हैं, जबकि अनुभवी रवींद्र जडेजा को बल्ले और गेंद दोनों से और बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है।

06:08 PM, 27-May-2026

RR vs SRH Live Score: शीर्ष क्रम है हैदराबाद का मजबूत पक्ष

  • सनराइजर्स की तरफ से भी शीर्ष क्रम के तीन बल्लेबाजों अभिषेक शर्मा (563 रन), ट्रेविस हेड (393) और ईशान किशन (569) ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। 
  • नंबर चार पर बल्लेबाजी करने वाले हेनरिक क्लासेन (606) का विशेष रूप से उल्लेख करना जरूरी है, क्योंकि उन्होंने अब तक शानदार बल्लेबाजी की है।
  • हैदराबाद अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है और बल्लेबाजी उनका हमेशा से मजबू पक्ष रहा है। 
  • ट्रेविस हेड मौजूदा सीजन में कई मौकों पर इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे हैं और एलिमिनेटर में भी इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलने उतर सकते हैं।

06:08 PM, 27-May-2026

RR vs SRH Live Score: सनराइजर्स को वैभव-आर्चर से रहना होगा सावधान

अपने विस्फोटक बल्लेबाजों की मौजूदगी से बेहद मजबूत नजर आ रही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जब राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी की तो उसे 15 वर्ष के वैभव सूर्यवंशी और तेज तर्रार गेंदबाज जोफ्रा आर्चर से सावधान रहना होगा। सनराइजर्स की टूर्नामेंट की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही थी, लेकिन उसने दूसरे चरण में लय हासिल कर ली। नियमित कप्तान पैट कमिंस के आने से भी टीम को काफी फायदा हुआ, क्योंकि उसने अपने इन आखिरी सात मैचों में से पांच में जीत हासिल की। सनराइजर्स ने लीग चरण में राजस्थान रॉयल्स को दो बार हराया था और इस तरह से कमिंस और उनकी टीम को बहुत अधिक दबाव वाले नॉकआउट मुकाबले में मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल होगी।

06:07 PM, 27-May-2026

RR vs SRH Live Score: राजस्थान और हैदराबाद के बीच टक्कर

ग्रुप चरण में शानदार प्रदर्शन कर प्लेऑफ का टिकट कटाने वाली राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बुधवार को एलिमिनेटर मुकाबले में एक दूसरे के सामने होंगी। दोनों टीमों के लिए इस मैच में जीत दर्ज करना बेहद जरूरी है क्योंकि यहां अगर हारे तो फाइनल की उम्मीदें खत्म हो जाएंगी। एलिमिनेटर की विजेता का सामना क्वालिफायर-1 की हारने वाली टीम से शुक्रवार को होगा। इस मैच में सबसे दिलचस्प बात 15 साल के वैभव सूर्यवंशी और अनुभवी तेज गेंदबाज पैट कमिंस का सामना करते हुए देखना होगा। 

05:41 PM, 27-May-2026

RR vs SRH Highlights: क्वालिफायर-2 में पहुंची राजस्थान, एलिमिनेटर में हार के साथ हैदराबाद का सफर समाप्त

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुल्लांपुर में खेला जाएगा। दोनों टीमें इस मैच में जीत का लक्ष्य लेकर उतरेंगी। जो भी टीम जीतेगी वह 29 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालिफायर-2 में भिड़ेगी। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें