फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SRH vs RCB: शाहबाज ने सनराइजर्स से छीनी जीत, रोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने मारी बाजी

Wed, 14 Apr 2021 11:21 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

खास बातें

SRH vs RCB IPL HIGHLIGHTS: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को छह रनों से हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 149 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 9 विकेट गंवाकर 143 रन ही बना पाई।
विज्ञापन
Sunrisers Hyderabad (SRH) बनाम Royal Challengers Bangalore (RCB) लाइव क्रिकेट स्कोर - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:12 PM, 14-Apr-2021

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की रोमांचक जीत

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को छह रनों से हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 149 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 9 विकेट गंवाकर 143 रन ही बना पाई।
 

11:04 PM, 14-Apr-2021

छह गेंदों में 16 रन 

सनराइजर्स की टीम को यह मैच जीतने के लिए आखिरी छह गेंदों में 16 रनों की दरकार है।

11:03 PM, 14-Apr-2021

जेसन होल्डर आउट 

सनराइजर्स के लिए जीत अब मुश्किल हो गई है। उसने पिछली 15 गेंदों में अपने पांच विकेट गंवा दिए हैं। जेसन होल्डर भी चार रन बनाकर सिराज का शिकार हुए। 

विज्ञापन
11:00 PM, 14-Apr-2021

विजय शंकर आउट 

सनराइजर्स हैदराबाद मुश्किल में, पिछली 12 गेंदों में गंवाए चार अहम विकेट। सनराइजर्स को आखिरी 12 गेंदों में 27 रनों की जरूरत।

10:52 PM, 14-Apr-2021

शाहबाज अहमद का गेम चेंजिंग ओवर 

शाहबाज अहमद का दूसरा ओवर बैंगलोर के लिए काफी अच्छा साबित हो रहा है। अहमद ने अपने दूसरे ओवर में तीन खिलाड़ियों को आउट किया। ओवर की पहली गेंद पर बेयरस्टो आउट हुए और उसके बाद दूसरी और आखिरी गेंद पर मनीष पांडे और अब्दुल समद भी पवेलियन लौट गए।
 

विज्ञापन
10:41 PM, 14-Apr-2021

30 गेंदें और 42 रन 

15 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और अब सनराइजर्स को यह मैच जीतने के लिए आखिरी 30 गेंदों में 42 रनों की जरूरत है। उसकी तरफ से मनीष पांडे और जॉनी बेयरस्टो क्रीज पर हैं। 15 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर: 108/2, मनीष पांडे (37*), जॉनी बेयरस्टो (6*)

      

10:35 PM, 14-Apr-2021

वार्नर आउट 

सनराइजर्स के कप्तान डेविड वार्नर एक शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें जेमीसन ने अपनी धीमी गेंद पर क्रिस्टियन के हाथों कैच करवाया। वार्नर ने आउट होने से पहले 37 गेंदों में 54 रन बनाए। 14 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर: 102/2, मनीष पांडे (33*), जॉनी बेयरस्टो (4*)

 

10:28 PM, 14-Apr-2021

वार्नर का 49वां अर्धशतक

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर का आईपीएल का बेहतरीन फॉर्म बरकरार है। वार्नर ने दूसरे मैच में अर्धशतक जड़ दिया है। यह उनका आईपीएल  करियर का 49वां अर्धशतक है। उन्होंने 31 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की।
 

10:05 PM, 14-Apr-2021

वार्नर-मनीष में अर्धशतकीय साझेदारी 

साहा का विकेट गिरने के बाद कप्तान डेविड वार्नर और मनीष पांडे ने टीम को संभालते हुए दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी भी कर ली है। आठ ओवर के बाद सनराइजर्स का स्कोर: 65/1, डेविड वॉर्नर (30*), मनीष पांडे (26*)

 

09:57 PM, 14-Apr-2021

सनराइजर्स के 50 रन पूरे

डेविड वार्नर ने सिराज के तीसरे ओवर में कोई ढिलाई नहीं दी और 12 रन बटोरे। पहला पावरप्ले समाप्त, छह ओवर के बाद सनराइजर्स का स्कोर: 50/1, डेविड वॉर्नर (28*), मनीष पांडे (14*)
 

09:48 PM, 14-Apr-2021

हैदराबाद के लिए बढ़िया ओवर

सनराइजर्स ने चौथे ओवर में जेमीसन के खिलाफ बढ़िया रन बटोरे। जेमिसन के दूसरे ओवर से 17 रन आए। चार ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर: 32/1, डेविड वॉर्नर (17*), मनीष पांडे (8*)

  

09:42 PM, 14-Apr-2021

सिराज की जोरदार शुरुआत 

आरसीबी के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने बेहतरीन शुरुआत की है। उन्होंने अपने शुरू के दो ओवर में एक मेडेन और एक विकेट के साथ सिर्फ दो रन दिए हैं। तीन ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर: 15/1, डेविड वॉर्नर (7*), मनीष पांडे (1*)

 

09:39 PM, 14-Apr-2021

रिद्धिमान साहा आउट 

सनराइजर्स ने रिद्धिमान साहा को एक बार फिर से ओपनिंग की जिम्मेदारी दी लेकिन वह इस बार भी फेल रहे। उन्हें सिराज ने अपने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर मैक्सवेल के हाथों कैच करवाया। साहा नौ गेंदों में एक रन ही बना पाए।

09:29 PM, 14-Apr-2021

सिराज का शानदार ओवर 

बैंगलोर की तरफ से मोहम्मद सिराज ने शानदार शुरुआत की है। उन्होंने शुरुआती पांच गेंदों में कोई रन नहीं दिए, आखिरी गेंद पर भी बाई के चार रन मिले। एक ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर: 4/0, ऋद्धिमान साहा (0*), डेविड वार्नर (0*)
 

09:25 PM, 14-Apr-2021

सनराइजर्स की बल्लेबाजी शुरू

आरसीबी के 150 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए सनराइजर्स की तरफ से रिद्धिमान साहा और डेविड वार्नर की जोड़ी मैदान पर। बैंगलोर की तरफ से सिराज ने की है गेंदबाजी की शुरुआत।

09:14 PM, 14-Apr-2021

सनराइजर्स को मिला 150 रन का लक्ष्य

चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 149 रन का स्कोर बनाया है। अब सनराइजर्स हैदराबाद को जीत के लिए 150 रन बनाने होंगे। बैंगलोर की तरफ से ग्लेन मैक्सवेल ने अर्धशतकीय पारी खेली जबकि हैदराबाद की तरफ से जेसन होल्डर ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए वहीं राशिद के खाते में दो विकेट गए।

 

09:01 PM, 14-Apr-2021

मैक्सवेल का अर्धशतक 

ग्लेन मैक्सवेल ने आखिरकार आईपीएल में अर्धशतक का अपना सूखा खत्म किया। उन्होंने मुश्किल में फंसी बैंगलोर के लिए एक महत्वपूर्ण पारी खेली। 
 

08:53 PM, 14-Apr-2021

आरसीबी की बढ़ी मुश्किलें 

बैंगलोर की टीम ने पिछले 18 रन के अंदर अपने चार विकेट गंवा दिए हैं। विराट-डीविलियर्स के बाद सुंदर और क्रिस्चियन भी लौटे पवेलियन। 17 ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर: 110/6, ग्लेन मैक्सवेल (35*), काइल जेमिसन (1*)
 

08:42 PM, 14-Apr-2021

आरसीबी के 100 रन पूरे

बैंगलोर की टीम ने 15वें ओवर में अपने 100 रन पूरे किए। जबकि उसके दो स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और एबी डीविलियर्स दोनों पवेलियन लौटे चुके हैं। 15 ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर: 103/4, ग्लेन मैक्सवेल (31*), वॉशिंगटन सुंदर (7*)

 

08:38 PM, 14-Apr-2021

एबी डीविलियर्स आउट 

राशिद खान ने एक बार फिर से हैदराबाद को बड़ी सफलता दिलाई है। राशिद ने अपने तीसरे ओवर में एबी डीविलियर्स को वार्नर के हाथों कैच करवाया। डीविलियर्स पांच गेंदों में सिर्फ एक रन बना पाए। 14 ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर: 96/4, ग्लेन मैक्सवेल (30*), वॉशिंगटन सुंदर (1*)
 

 

08:32 PM, 14-Apr-2021

होल्डर का सफल ओवर 

जेसन होल्डर ने तीसरे ओवर में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने महज एक रन देकर विराट कोहली का बड़ा विकेट अपने नाम किया। 13 ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर: ग्लेन मैक्सवेल (28*), एबी डीविलियर्स (0*)
 
 

08:29 PM, 14-Apr-2021

'विराट' विकेट

जेसन होल्डर ने हैदराबाद को दिलाई बड़ी सफलता। होल्डर ने अपने कोटे के तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर विराट कोहली को विजय शंकर के हाथों कैच करवाया। विराट 29 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हुए। एबी डीविलियर्स क्रीज पर पहुंचे।

08:21 PM, 14-Apr-2021

नदीम का महंगा ओवर 

शाहबाज नदीम ने अपने कोटे के आखिरी ओवर में 22 रन लुटा दिए। उनकी इस ओवर में मैक्सवेल ने दो छक्के और एक चौका लगाया। नदीम ने अपने चार ओवर में 36 रन देकर एक विकेट लिया। 11 ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर: 85/2, विराट कोहली (29*), ग्लेन मैक्सवेल (26*)
 

08:18 PM, 14-Apr-2021

राशिद-नदीम की फिरकीबाजी

राशिद-नदीम ने पिछले चार ओवरों में पूरी तरह से दबाव बनाकर रखा है। दोनों ने सिर्फ 16 रन दिए हैं। 10 ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर: 63/2, विराट कोहली (24*), ग्लेन मैक्सवेल (9*)

 

08:15 PM, 14-Apr-2021

नदीम की किफायती गेंदबाजी 

सीजन का पहला मैच खेल रहे शाहबाज नदीम ने अभी तक पूरी तरह से बैंगलोर के बल्लेबाजों पर दबाव बनाकर रखा है। उन्होंने अपने तीसरे ओवर में सिर्फ तीन रन दिए। अभी तक उन्होंने तीन ओवर की गेंदबाजी में 14 रन देकर एक विकेट लिया है।

08:09 PM, 14-Apr-2021

बैंगलोर के 50 रन पूरे 

पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर की टीम ने 50 रन पूरे कर लिए हैं। हालांकि उसे दो झटके भी लगे हैं। आठ ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर: 55/2, विराट कोहली (21*), ग्लेन मैक्सवेल (5*)

 

08:05 PM, 14-Apr-2021

शाहबाज अहमद आउट 

बैंगलोर का दूसरा विकेट गिरा। हैदराबाद के स्पिनर शाहबाज नदीम ने अपने दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर शाहबाज अहमद को रशिद खान के हाथों कैच करवाया। अहमद ने 10 गेंदों में 14 रनों का योगदान दिया। नदीम का किफायती ओवर, एक रन देकर लिया एक विकेट। सात ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर: 48/2, विराट कोहली (20*), ग्लेन मैक्सवेल (0*)

 

08:02 PM, 14-Apr-2021

पहला पावरप्ले समाप्त

बैंगलोर की एक सधी हुई शुरुआत। विराट सेना ने पहले छह ओवरों में एक विकेट खोकर 47 रन बनाए। 

07:51 PM, 14-Apr-2021

गेंदबाजी में बदलाव

सनराइजर्स ने पांचवें ओवर में अपने स्पिनर शाहबाज नदीम को गेंदबाजी पर लगाया है। बैंगलोर ने शुरू के चार ओवरों में एक विकेट खोकर 26 रन बनाए हैं।

07:46 PM, 14-Apr-2021

देवदत्त पडीक्कल आउट

भुवनेश्वर कुमार ने आरसीबी की पहला बड़ा झटका दिया है। भुवी ने अपने दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर देवदत्त पडीक्कल को शाहबाज नदीम के हाथों कैच करवाया। पडीक्कल अपने पहले मैच में सिर्फ 11 रन बना पाए। तीन ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर: 20/1, विराट कोहली (6*), शाहबाज़ अहमद (1*)

07:40 PM, 14-Apr-2021

मैच शुरू 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से इस बार विराट कोहली और देवदत्त पडीक्कल ने पारी की शुरुआत की है। दो ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर: 16/0, विराट कोहली (5*), देवदत्त पड़िक्कल (10*)

  

07:23 PM, 14-Apr-2021

टीमों में बदलाव

इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों ने अहम बदलाव किए हैं। बैंगलोर ने रजत पाटीदार की जगह पर देवदत्त पडीक्कल को शामिल किया है जबकि हैदराबाद ने मोहम्मद नबी की जगह पर जेसन होल्डर और संदीप शर्मा की जगह पर शाहबाज नदीम को मौका दिया है।

07:11 PM, 14-Apr-2021

प्लेइंग XI

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: 
विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडीक्कल, एबी डीविलियर्स, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, वाशिंगटन सुंदर, डेनियल क्रिस्टियन, काइल जैमीसन, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज

सनराइजर्स हैदराबाद: 
डेविड वार्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, मनीष पांडे, ऋद्धिमान साहा, जेसन होल्डर, अब्दुल समद, विजय शंकर, भुवनेश्वर कुमार, राशिद खान, टी नटराजन, शाहबाज़ नदीम
 

07:00 PM, 14-Apr-2021

टॉस रिपोर्ट

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।

06:52 PM, 14-Apr-2021

देवदत्त की हो सकती है वापसी 

पहले मैच में शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी की बल्लेबाजी प्रतिभाशाली देवदत्त पडीक्कल की वापसी से और मजबूत होगी। पडीक्कल कोरोना संक्रमण से उबर चुके हैं और अब खेलने के लिए पूरी तरह से फिट हैं। वह 22 मार्च को कोरोना संक्रमण की चपेट में आए थे और एकांतवास पर थे। कर्नाटक के 20 वर्ष के बाएं हाथ के बल्लेबाज पडिक्कल ने पिछले सत्र में 15 मैचों में टीम के लिए सर्वाधिक 473 रन बनाए थे। अपने पहले ही सत्र में उन्होंने पांच अर्द्धशतक जड़े थे। इसके बाद सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में छह मैचों में 218 और विजय हजारे ट्रॉफी में सात मैचों में 737 रन बनाए। पडीक्कल बुधवार को नहीं भी खेल पाते हैं तो आरसीबी के लिए कोहली और वाशिंगटन सुंदर पारी की शुरुआत करेंगे।

06:51 PM, 14-Apr-2021

वार्नर-बेयरस्टो कर सकते हैं ओपनिंग 

दूसरी ओर सनराइजर्स के दोनों सलामी बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा और वॉर्नर केकेआर के खिलाफ नाकाम रहे। वे लय में लौटने की कोशिश करेंगे। सनराइजर्स वॉर्नर के साथ पारी की शुरुआत के लिए जॉनी बेयरस्टो को भी उतार सकते हैं। बेयरस्टो ने पहले मैच में अर्द्धशतक जमाया जबकि मनीष पांडे ने 44 गेंद में 61 रन का योगदान दिया। केन विलियम्सन का इस मैच में भी खेलना संभव नहीं है क्योंकि कोच ट्रेवर बेलिस ने कहा कि उन्हें पूरी तरह फिट होने में समय लगेगा। भुवनेश्वर कुमार ने केकेआर के खिलाफ काफी रन दिए लेकिन वह ज्यादा समय खराब फॉर्म में रहने वाले गेंदबाजों में से नहीं हैं।

06:48 PM, 14-Apr-2021

आमने-सामने के रिकॉर्ड 

हैदराबाद और बैंगलोर के बीच अब तक 17 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें सनराइजर्स का पलड़ा भारी रहा है।
 

06:37 PM, 14-Apr-2021

SRH vs RCB: शाहबाज ने सनराइजर्स से छीनी जीत, रोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने मारी बाजी

नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है। आईपीएल 2021 में आज दो अनुभवी कप्तानों के बीच भिड़ंत है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में विराट कोहली जहां रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की अगुवाई करेंगे तो वहीं दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद की कमान डेविड वार्नर के हाथों में होगी। चैलेंजर्स इस सीजन का पहला मुकाबला जीत चुकी है जबकि सनराइजर्स को अभी जीत का स्वाद चखना है। ऐसे में स्टार खिलाड़ियों से भरी दोनों टीमों के बीच एक जोरदार टक्कर होने की पूरी उम्मीद है। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें