फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SRH vs PBKS Highlights: हैदराबाद ने पंजाब को 33 रन से हराया, कूपर कोनोली की शतकीय पारी

Wed, 06 May 2026 11:13 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

खास बातें

सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 33 रन से हरा दिया। बुधवार को खेले गए मैच में हैदराबाद ने 235 रन बनाए। जवाब में पंजाब की टीम सिर्फ 202 रन बना सकी। उनके लिए कूपर कोनोली ने शतकीय पारी खेली। हालांकि, वह टीम को जीत नहीं दिला सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:12 PM, 06-May-2026

हैदराबाद ने पंजाब को हराया

सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 33 रनों से हरा दिया। बुधवार को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स की टीम ने ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 235 रन बनाए। जवाब में पंजाब किंग्स निर्धारित ओवरों में सात विकेट पर 202 रन बना सकी। उनके लिए कूपर कोनोली ने 107 रनों की नाबाद पारी खेली। 

10:39 PM, 06-May-2026

SRH vs PBKS Live Score: पंजाब को छठा झटका लगा

पंजाब को छठा झटका लगा साकिब हुसैन ने दिया। उन्होंने नीतीश रेड्डी के हाथों शशांक सिंह को कैच कराया। वह सिर्फ चार रन बना पाए। अब मार्को यानसेन बल्लेबाजी के लिए आए हैं। इससे पहले कूपर कोनोली ने अर्धशतक पूरा किया और वह क्रीज पर डटे हैं।

10:28 PM, 06-May-2026

SRH vs PBKS Live Score: पंजाब को पांचवां झटका लगा

पंजाब को पांचवां झटका कमिंस ने दिया। उन्होंने सूर्यांश शेडगे को अभिषेक के हाथों कैच कराया। वह 25 रन बनाकर आउट हुए। अब शशांक सिंह आए हैं।

विज्ञापन
10:01 PM, 06-May-2026

SRH vs PBKS Live Score: 63 पर पंजाब को चौथा झटका

पंजाब को चौथा झटका शिवांग कुमार ने दिया। उन्होंने मार्कस स्टोइनिस को ईशान किशन के हाथों कैच कराया। वह 14 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए। अब कूपर कोनोली का साथ देने सूर्यांश शेडगे आए हैं। सात ओवर के बाद स्कोर चार विकेट पर 64 रन है।

09:42 PM, 06-May-2026

SRH vs PBKS Live Score: 23 पर पंजाब ने तीसरा विकेट गंवाया

पंजाब को तीसरा झटका ईशान मलिंगा ने दिया। उन्होंने कमिंस के हाथों श्रेयस अय्यर को कैच कराया। वह पांच गेंदों में सिर्फ पांच रन बना पाए। अब कूपर कोनोली का साथ देने मार्कस स्टोइनिस आए हैं।

विज्ञापन
09:30 PM, 06-May-2026

SRH vs PBKS Live Score: पंजाब को शुरुआती झटके

पंजाब को शुरुआती झटके कमिंस और नीतीश रेड्डी ने दिए। दोनों ने क्रमश: प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह को पवेलियन भेजा। अब कूपर कोनोली और श्रेयस अय्यर क्रीज पर मौजूद हैं।

09:26 PM, 06-May-2026

SRH vs PBKS Live Score: पंजाब की पारी शुरू

पंजाब की पारी शुरू हो चुकी है। प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या क्रीज पर मौजूद हैं।

09:10 PM, 06-May-2026

SRH vs PBKS Live Score: हैदराबाद ने पंजाब को दिया 236 रन का लक्ष्य

हैदराबाद ने पंजाब के सामने 236 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 235 रन बनाए।

08:53 PM, 06-May-2026

SRH vs PBKS Live Score: क्लासेन का अर्धशतक

हेनरिक क्लासेन ने 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। इसी के साथ हैदराबाद ने 200 रन भी पूरे कर लिए। फिलहाल क्रीज पर क्लासेन के अलावा नीतीश रेड्डी भी मौजूद हैं।

08:49 PM, 06-May-2026

SRH vs PBKS Live Score: 16 ओवर का खेल पूरा

16 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और हैदराबाद ने तीन विकेट पर 182 रन बना लिए हैं। हेनरिक क्लासेन 39 और नीतीश कुमार रेड्डी सात रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

08:38 PM, 06-May-2026

SRH vs PBKS Live Score: हैदराबाद को तीसरा झटका लगा

हैदराबाद को तीसरा झटका अर्शदीप सिंह ने दिया। उन्होंने सूर्यांश शेडगे के हाथों ईशान किशन को कैच कराया। वह 32 गेंदों में दो चौके और चार छक्के की मदद से 55 रन बनाकर आउट हुए। अब क्लासेन का साथ देने नीतीश रेड्डी आए हैं।

08:34 PM, 06-May-2026

SRH vs PBKS Live Score: ईशान किशन का अर्धशतक

ईशान किशन ने 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। 

08:13 PM, 06-May-2026

SRH vs PBKS Live Score: नौ ओवर का खेल पूरा

नौ ओवर का खेल पूरा हो चुका है और हैदराबाद ने दो विकेट पर 107 रन बना लिए हैं। ईशान किशन 17 और हेनरिक क्लासेन 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

08:03 PM, 06-May-2026

SRH vs PBKS Live Score: हैदराबाद को दूसरा झटका लगा

हैदराबाद को दूसरा झटका चहल ने दिया। उन्होंने यानसेन के हाथों हेड को कैच कराया। वह 19 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए। अब ईशान किशन का साथ देने हेनरिक क्लासेन आए हैं। 

07:47 PM, 06-May-2026

SRH vs PBKS Live Score: हैदराबाद को 54 पर पहला झटका लगा

हैदराबाद को पहला झटका लॉकी फर्ग्यूसन ने चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर दिया। उन्होंने श्रेयस अय्यर के हाथों अभिषेक शर्मा को कैच कराया। वह 13 गेंदों में दो चौके और चार छक्के की मदद से 35 रन बनाकर आउट हुए। अब ट्रेविस हेड का साथ देने ईशान किशन आए हैं।

07:32 PM, 06-May-2026

SRH vs PBKS Live Score: हैदराबाद की पारी शुरू

हैदराबाद की पारी शुरू हो चुकी है। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड क्रीज पर मौजूद हैं।

07:11 PM, 06-May-2026

SRH vs PBKS Live Score: दोनों टीमों के इम्पैक्ट सब

सनराइजर्स हैदराबाद: अनिकेत वर्मा, प्रफुल्ल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे और हर्षल पटेल।

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, हरप्रीत बराड़, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, मुशीर खान। 

07:06 PM, 06-May-2026

SRH vs PBKS Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन।

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, लोकी फर्ग्यूसन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

07:03 PM, 06-May-2026

SRH vs PBKS Live Score: पंजाब ने जीता टॉस

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पंजाब ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। शशांक सिंह की प्लेइंग-11 में वापसी हुई है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने भी एक बदलाव किया है। नीतीश रेड्डी की प्लेइंग-11 में वापसी हुई है। सनराइजर्स के कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि वह भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लेते।

06:26 PM, 06-May-2026

SRH vs PBKS Live Score: हैदराबाद का प्रदर्शन

दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद 10 में से 6 मुकाबले जीतकर प्वाइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर है। इस टीम ने खराब शुरुआत के बाद अपनी किस्मत पलटी और लगातार पांच मैच जीते। इसके बाद, इसी स्टेडियम में खेले गए अपने पिछले मैच में उन्हें तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के हाथों 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

06:26 PM, 06-May-2026

SRH vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स का प्रदर्शन

आईपीएल 2025 की उपविजेता पंजाब किंग्स  नौ में से छह मुकाबले जीतकर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर मौजूद है। इस टीम ने शुरुआती सात मुकाबलों में छह जीत दर्ज की, जबकि एक मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा, लेकिन अगले दो मुकाबलों में उसे लगातार हार का सामना करना पड़ा है। 

06:16 PM, 06-May-2026

SRH vs PBKS Live Score: हैदराबाद का पंजाब से सामना

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 49वें मैच में 2016 की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) का सामना प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर मौजूद पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) से होगा। यह मैच बुधवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। 

06:10 PM, 06-May-2026

SRH vs PBKS Highlights: हैदराबाद ने पंजाब को 33 रन से हराया, कूपर कोनोली की शतकीय पारी

IPL Live Cricket Score, SRH vs PBKS Indian Premier League 2026 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2026 का 49वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच हैदराबाद में खेला जाएगा। इस मैच में जीत के साथ पंजाब की टीम प्लेऑफ के लिए अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें