फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SRH vs PBKS Highlights: हैदराबाद ने पांच गेंद शेष रहते चेज किए 215 रन, पंजाब को चार विकेट से हराया

Sun, 19 May 2024 07:25 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

खास बातें

SRH vs PBKS Indian Premier League 2024 Highlights: आईपीएल 2024 के 69वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना पंजाब किंग्स से था। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 214 रन बनाए थे। जवाब में सनराइजर्स ने 19.1 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
नीतीश और अभिषेक - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:16 PM, 19-May-2024

हैदराबाद ने पंजाब को चार विकेट से हराया

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2024 के 69वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को चार विकेट से हरा दिया है। आज आईपीएल 2024 का आखिरी डबल हेडर है। इसके बाद मंगलवार से प्लेऑफ की शुरुआत हो जाएगी। दूसरे स्थान के लिए जंग में सनराइजर्स ने अपना मैच जीत लिया है। अब उन्हें राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आज के दूसरे मुकाबले का इंतजार करना होगा। अगर कोलकाता की टीम हारती है या यह मैच बारिश से धुलता है तो सनराइजर्स की टीम लीग राउंड दूसरे स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करेगी।

वहीं, अगर राजस्थान की टीम कोलकाता को हराने में कामयाब रहती है तो कोलकाता पहले और राजस्थान दूसरे स्थान पर रहकर प्लेऑफ में पहुंचेगी। ऐसे में सनराइजर्स को तीसरे स्थान से संतुष्ट रहना होगा। प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है। सनराइजर्स ने लीग राउंड 14 मैचों में आठ जीत और पांच हार के साथ खत्म किया। एक मैच बारिश से धुल गया था। टीम ने कुल 17 अंक अर्जित किए। वहीं, कोलकाता के फिलहाल 19 अंक और राजस्थान के फिलहाल 16 अंक हैं। आरसीबी के 14 अंक हैं। 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने पांच विकेट गंवाकर 214 रन बनाए थे। प्रभसिमरन सिंह 45 गेंद में 71 रन, राइली रूसो ने 24 गेंद में 49 रन और अथर्व तायदे ने 27 गेंद में 46 रन की पारी खेली थी। जवाब में हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा के 28 गेंद में 66 रन और हेनरिक क्लासेन के 26 गेंद में 42 रन की बदौलत 215 रन के लक्ष्य को छह विकेट गंवाकर 19.1 ओवर में हासिल कर लिया।

07:04 PM, 19-May-2024

SRH vs PBKS Live: हैदराबाद को पांचवां झटका

हैदराबाद को 197 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। अर्शदीप सिंह ने शाहबाज अहमद को शशांक के हाथों कैच कराया। शाहबाज तीन रन बना सके। फिलहाल शशांक सिंह और हेनरिक क्लासेन क्रीज पर हैं। उन्हें 18 गेंद में 17 रन की जरूरत है।

06:44 PM, 19-May-2024

SRH vs PBKS Live: हैदराबाद को चौथा झटका

हैदराबाद को 176 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। हर्षल पटेल ने नीतीश रेड्डी को शिवम सिंह के हाथों कैच कराया। वह 25 गेंद में एक चौका और तीन छक्के की मदद से 37 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल शाहबाज अहमद और हेनरिक क्लासेन क्रीज पर हैं। 15 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर चार विकेट पर 182 रन है। अब उन्हें 30 गेंद में 33 रन की जरूरत है।

विज्ञापन
06:28 PM, 19-May-2024

SRH vs PBKS Live: हैदराबाद को तीसरा झटका

सनराइजर्स हैदराबाद को 11वें ओवर में 129 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। अभिषेक शर्मा 28 गेंद में पांच चौके और छह छक्के की मदद से 66 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें शशांक सिंह ने शिवम सिंह के हाथों कैच कराया। यह शशांक का पहला आईपीएल विकेट रहा। फिलहाल नीतीश रेड्डी और हेनरिक क्लासेन क्रीज पर हैं। 11 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर तीन विकेट पर 134 रन है। उन्हें 54 गेंद में 81 रन की जरूरत है।

06:21 PM, 19-May-2024

SRH vs PBKS Live: अभिषेक का अर्धशतक

नौ ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने दो विकेट गंवाकर 110 रन बना लिए हैं। उन्होंने अब 66 गेंद में 105 रन की जरूरत है। अभिषेक शर्मा ने 21 गेंद में आईपीएल करियर का सातवां अर्धशतक जड़ा। अभिषेक इस सीजन शानदार फॉर्म में रहे हैं। अभिषेक का साथ नीतीश रेड्ड निभा रहे हैं। 

विज्ञापन
06:01 PM, 19-May-2024

SRH vs PBKS Live: हैदराबाद को दूसरा झटका

पांचवें ओवर में 72 के स्कोर पर हैदराबाद को दूसरा झटका लगा। हर्षल पटेल ने एक महंगे ओवर के बाद राहुल त्रिपाठी को अर्शदीप के हाथों कैच कराया। त्रिपाठी ने 18 गेंद में चार चौके और दो छक्के की मदद से 33 रन की पारी खेली। दोनों के बीच 72 रन की साझेदारी हुई। इससे पहले पारी की पहली ही गेंद पर अर्शदीप सिंह ने ट्रेविस हेड को क्लीन बोल्ड किया था। वह खाता भी नहीं खोल सके थे। फिलहाल अभिषेक शर्मा और नीतीश रेड्डी क्रीज पर हैं।

05:50 PM, 19-May-2024

SRH vs PBKS Live: अभिषेक-त्रिपाठी क्रीज पर

हैदराबाद ने तीन ओवर के बाद एक विकेट गंवाकर 39 रन बना लिए हैं। फिलहाल अभिषेक शर्मा 15 रन और राहुल त्रिपाठी 23 रन बनाकर क्रीज पर हैं। अर्शदीप सिंह ने पारी की पहली ही गेंद पर ट्रेविस हेड को क्लीन बोल्ड किया था।

05:31 PM, 19-May-2024

SRH vs PBKS Live: हैदराबाद को पहली ही गेंद पर झटका

सनराइजर्स हैदराबाद को पारी की पहली ही गेंद पर झटका लगा। अर्शदीप सिंह ने ट्रेविस हेड को क्लीन बोल्ड किया। वह खाता भी नहीं खोल सके। फिलहाल राहुल त्रिपाठी और अभिषेक शर्मा क्रीज पर हैं। त्रिपाठी ने पहले ही ओवर में दो चौके भी लगाए। एक ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर एक विकेट पर नौ रन है।

05:15 PM, 19-May-2024

पंजाब ने 214 रन बनाए

पंजाब ने हैदराबाद के सामने 215 रन का लक्ष्य दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 214 रन बनाए। प्रभसिमरन सिंह ने 45 गेंद में सात चौके और चार छक्के की मदद से 71 रन की पारी खेली। वहीं, अथर्व तायदे और राइली रूसो अर्धशतक से चूक गए। अथर्व 27 गेंद में पांच चौके और दो छक्के की मदद से 46 रन और रूसो 24 गेंद में तीन चौके और चार छक्के की मदद से 49 रन बनाकर आउट हुए। कार्यवाहक कप्तान जितेश शर्मा 15 गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से 32 रन बनाकर नाबाद रहे। पंजाब ने 20वें ओवर में 19 रन बटोरे। हैदराबाद की ओर से टी नटराजन ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। वहीं, पैट कमिंस और विजयकांत व्यासकांत को एक-एक विकेट मिला।

05:06 PM, 19-May-2024

SRH vs PBKS Live: पंजाब को पांचवां झटका

पंजाब को 187 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। नटराजन ने आशुतोष को सनवीर के हाथों कैच कराया। फिलहाल जितेश शर्मा और शिवम सिंह क्रीज पर हैं। एक वक्त पंजाब का स्कोर एक विकेट पर 151 रन था। इसके बाद 36 रन बनाने में पंजाब की टीम ने चार विकेट गंवा दिए। आशुतोष दो रन बना सके।

05:00 PM, 19-May-2024

SRH vs PBKS Live: रूसो भी आउट

पंजाब को 181 के स्कोर चौथा झटका लगा। राइली रूसो 24 गेंद में तीन चौके और चार छक्के की मदद से 49 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें पैट कमिंस समद के हाथों कैच कराया। फिलहाल कप्तान जितेश शर्मा और आशुतोष शर्मा क्रीज पर हैं। 18 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर चार विकेट पर 186 रन है। पिछले 15 गेंदों से बाउंड्री नहीं आई है।

04:51 PM, 19-May-2024

SRH vs PBKS Live: शशांक रन आउट

16वें ओवर में 174 के स्कोर पर पंजाब को तीसरा झटका लगा। शशांक सिंह रन आउट हुए। वह दो रन बना सके। फिलहाल राइली रूसो 47 रन बनाकर क्रीज पर हैं। उनका साथ देने कप्तान जितेश शर्मा आए हैं।

04:42 PM, 19-May-2024

SRH vs PBKS Live: पंजाब को दूसरा झटका

पंजाब को 15वें ओवर में 151 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। श्रीलंकाई स्पिनर विजयकांत व्यासकांत ने प्रभसिमरन को विकेटकीपर क्लासेन के हाथों कैच कराया। वह 45 गेंद में सात चौके और चार छक्के की मदद से 71 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल राइली रूसो और शशांक सिंह क्रीज पर हैं। 15 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर दो विकेट पर 159 रन है। 

04:22 PM, 19-May-2024

SRH vs PBKS Live: प्रभसिमरन का अर्धशतक

प्रभसिमरन सिंह ने 34 गेंद में आईपीएल करियर का तीसरा अर्धशतक लगाया। 11 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर एक विकेट पर 109 रन है। फिलहाल राइली रूसो दो रन और प्रभसिमरन सिंह 57 रन बनाकर क्रीज पर हैं। अथर्व तायदे 46 रन बनाकर नटराजन की गेंद पर पवेलियन लौटे थे।

04:11 PM, 19-May-2024

SRH vs PBKS Live: अथर्व 46 रन बनाकर आउट

पंजाब को 10वें ओवर में 97 के स्कोर पर पहला झटका लगा। अथर्व तायदे 27 गेंद में पांच चौके और दो छक्के की मदद से 46 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नटराजन ने सनवीर सिंह के हाथों कैच कराया। फिलहाल प्रभसिमरन सिंह और राइली रूसो क्रीज पर हैं। रूसो पंजाब की टीम में शामिल एकमात्र विदेशी खिलाड़ी हैं।

03:56 PM, 19-May-2024

SRH vs PBKS Live: पावरप्ले खत्म

पावरप्ले खत्म हो चुका है। सनराइजर्स हैदराबाद ने छह ओवर के बाद बिना कोई विकेट गंवाए 61 रन बना लिए हैं। फिलहाल प्रभसिमरन सिंह 19 गेंद में 33 रन और अथर्व तायदे 17 गेंद में 27 रन बनाकर क्रीज पर हैं। पंजाब की टीम में राइली रूसो के रूप में सिर्फ एक विदेशी खिलाड़ी हैं।

03:39 PM, 19-May-2024

SRH vs PBKS Live: पंजाब की पारी शुरू

पंजाब की पारी शुरू हो चुकी है। प्रभसिमरन सिंह और अथर्व तायदे क्रीज पर हैं। पंजाब की टीम में राइली रूसो के रूप में सिर्फ एक विदेशी खिलाड़ी है। दो ओवर के बाद पंजाब का स्कोर बिना किसी विकेट के 12 रन है।

03:07 PM, 19-May-2024

SRH vs PBKS Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह, अथर्व तायदे, राइली रूसो, शशांक सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/कप्तान), आशुतोष शर्मा, शिवम सिंह, हरप्रीत बराड़, ऋषि धवन, हर्षल पटेल, राहुल चाहर। इम्पैक्ट सब: अर्शदीप सिंह, तनय त्यागराजन, प्रिंस चौधरी, विद्वत कवेरप्पा, हरप्रीत सिंह भाटिया।

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, नीतीश रेड्डी, राहुल त्रिपाठी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, सनवीर सिंह, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, विजयकांत व्यासकांत, टी नटराजन। इम्पैक्ट सब: ट्रेविस हेड, उमरान मलिक, ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, जयदेव उनादकट।

 

03:01 PM, 19-May-2024

SRH vs PBKS Live: पंजाब ने जीता टॉस

पंजाब के लिए इस मैच में विकेटकीपर जितेश शर्मा कप्तानी कर रहे हैं। शिखर धवन चोटिल हैं। वहीं, सैम करन अपने देश लौट चुके हैं। इस स्थिति में जितेश शर्मा कप्तानी कर रहे हैं। उन्होंने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। पंजाब के इंग्लिश प्लेयर्स वापस लौट चुके हैं। ऐसे में जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन नहीं खेल रहे। विदेशी खिलाड़ियों में सिर्फ राइली रूसो खेल रहे हैं। वहीं, सनराइजर्स की टीम में एक बदलाव है। आज राहुल त्रिपाठी को मौका दिया गया है।

02:40 PM, 19-May-2024

SRH vs PBKS Live: जीत के साथ विदा लेना चाहेगी पंजाब 

अंतिम चार में जगह बनाने में नाकाम रहने के बाद पंजाब किंग्स के लिए यह मौका खुद को साबित करने का होगा। टीम को इस मैच में कार्यवाहक कप्तान सैम करन के साथ इंग्लैंड के खिलाड़ियों की सेवाएं नहीं मिलेंगी। कुरेन ने राजस्थान रॉयल्स पर पांच विकेट की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई थी। कुरेन के स्वदेश लौटने के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा सत्र के अपने अंतिम मैच में पंजाब किंग्स का नेतृत्व करेंगे। जितेश के लिए यह फ्रेंचाइजियों पर प्रभाव छोड़ने का मौका हो सकता है, जो अगले साल के आईपीएल से पहले मेगा नीलामी के लिए तैयार हैं।

02:40 PM, 19-May-2024

SRH vs PBKS Live: शानदार लय में हैं हेड और अभिषेक

टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा शानदार लय में है और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से विरोधी गेंदबाजों में खौफ पैदा करने में सफल रहे हैं। इसमें हेड ज्यादा आक्रामक रहे है। उनके नाम 11 मैचों में 201.89 की शानदार स्ट्राइक रेट से 533 रन हैं। मौजूदा सत्र में वह विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ के बाद तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

02:40 PM, 19-May-2024

SRH vs PBKS Live: सनराइजर्स इस सीजन रही है अलग

आईपीएल के पिछले तीन सत्र में अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर रही सनराइजर्स की टीम ने इस साल अति-आक्रामक बल्लेबाजी दृष्टिकोण और बेहतरीन गेंदबाजी के साथ खुद को खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में स्थापित किया है। टीम ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ पिछला मैच बारिश से धुल जाने के बाद अंतिम चार में अपनी जगह पक्की की। सनराइजर्स अभी 13 मैचों में 15 अंक के साथ तालिका में तीसरे पायदान पर है। पंजाब किंग्स को हराने के बाद टीम 17 अंक तक पहुंच सकती है। सनराइजर्स पिछले छह मैचों में सिर्फ दो में जीत दर्ज करने में सफल रही। उसे तीन में हार का सामना करना पड़ा, जबकि एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। टीम के हौसले हालांकि इस बात से बुलंद होंगे कि गुजरात के खिलाफ बारिश के कारण मैच धुलने से पहले उसने लखनऊ सुपरजाएंट्स को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी थी।

02:38 PM, 19-May-2024

SRH vs PBKS Live: जितेश शर्मा करेंगे कप्तानी

पिछले तीन साल में पहली बार प्लेऑफ में जगह बनाने के बाद आत्मविश्वास से लबरेज सनराइजर्स हैदराबाद की टीम रविवार को यहां जब लीग चरण के अपने अंतिम मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैदान पर उतरेगी तो उसकी कोशिश अंक तालिका में शीर्ष दो में जगह बनाने पर होगी। दूसरी ओर, पंजाब किंग्स नियमित कप्तान शिखर धवन की अनुपस्थिति में कमान संभाल रहे सैम करन के बिना उतरेगी और उनकी जगह जितेश शर्मा इस मैच में टीम की कप्तानी करेंगे। 

02:31 PM, 19-May-2024

SRH vs PBKS Highlights: हैदराबाद ने पांच गेंद शेष रहते चेज किए 215 रन, पंजाब को चार विकेट से हराया

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2024 के 69वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना पंजाब किंग्स से है। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद की नजरें शीर्ष दो में जगह बनाने पर है। उन्हें इसके लिए जीत दर्ज करनी होगी। वहीं, यह भी मनाना होगा की राजस्थान कोलकाता से आज शाम होने वाले मैच में हार जाए। कोलकाता का शीर्ष स्थान पक्का है, जबकि बेंगलुरु की टीम चौथे स्थान पर तय है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें