फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SRH vs LSG Highlights: हेड-अभिषेक के तूफान में उड़ा लखनऊ, 9.4 ओवर में 10 विकेट रहते चेज किया 166 रन का लक्ष्य

Wed, 08 May 2024 10:25 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

खास बातें

SRH vs LSG Indian Premier League 2024 Highlights: आईपीएल 2024 के 57वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना लखनऊ सुपर जाएंट्स से था। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 165 रन बनाए थे। जवाब में हैदराबाद ने 9.4 ओवर में 10 विकेट रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:18 PM, 08-May-2024

हैदराबाद ने लखनऊ को हराया

सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 10 विकेट से हरा दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 165 रन बनाए थे। 166 रन के लक्ष्य को हैदराबाद की टीम ने 10 ओवर के अंदर यानी 9.4 ओवर में हासिल कर लिया। हैदराबाद ने 62 गेंद शेष रहते मैच जीता। ट्रेविस हेड ने 30 गेंद में आठ चौके और आठ छक्के की मदद से 89 रन और अभिषेक शर्मा ने 28 गेंद में आठ चौके और छह छक्के की मदद से 75 रन की नाबाद पारी खेली। अभिषेक ने छक्के के साथ मैच को खत्म किया।

इस जीत के साथ हैदराबाद की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर आ गई है। उसके 12 मैचों के बाद सात जीत और पांच हार के साथ 14 अंक हैं। हैदराबाद का नेट रन रेट +0.406 है। वहीं, लखनऊ की यह 12वें मैच में छठी हार रही। टीम 12 अंक और -0.769 के नेट रन रेट के साथ छठे स्थान पर है। हैदराबाद का अगला मैच 16 मई को गुजरात टाइटंस और 19 मई को पंजाब किंग्स से है। यह दोनों मुकाबले हैदराबाद की टीम अपने होमग्राउंड पर खेलेगी। वहीं, लखनऊ की टीम 14 मई को दिल्ली से अरुण जेटली स्टेडियम में और 17 मई को मुंबई से वानखेडे़ में भिड़ना है।

10:06 PM, 08-May-2024

SRH vs LSG Live: अभिषेक का अर्धशतक

सात ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने बिना विकेट गंवाए 126 रन बना लिए हैं। फिलहाल ट्रेविस हेड 21 गेंद में 66 रन और अभिषेक शर्मा 21 गेंद में 57 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों ने चौके-छक्कों की बौछार कर दी है। अभिषेक ने आईपीएल करियर का छठा और हेड ने पांचवां अर्धशतक लगाया।

09:58 PM, 08-May-2024

SRH vs LSG Live: हैदराबाद की तूफानी बल्लेबाजी

हैदराबाद को ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने तूफानी शुरुआत दिलाई है। दोनों ने छह ओवर में 107 रन जोड़ लिए हैं। लखनऊ के लय को इन दोनों बल्लेबाजों ने तोड़ दिया है। एलएसजी को टाइम आउट का सहारा लेना पड़ा। हेड 18 गेंद में 58 रन और अभिषेक 18 गेंद में 46 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। हेड का आईपीएल में पांचवां अर्धशतक है।

विज्ञापन
09:53 PM, 08-May-2024

SRH vs LSG Live: हेड ने 16 गेंद में अर्धशतक जड़ा

पांच ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने बिना विकेट गंवाए 87 रन बना लिए हैं। फिलहाल ट्रेविस हेड 18 गेंद में 58 रन और अभिषेक शर्मा 12 गेंद में 26 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। ऐसा लग रहा हैदराबाद की टीम जल्द ही मैच खत्म कर देगी।

09:45 PM, 08-May-2024

SRH vs LSG Live: हैदराबाद की आक्रामक शुरुआत

सनराइजर्स हैदराबाद ने आक्रामक शुरुआत की है। तीन ओवर के बाद टीम का स्कोर बिना किसी विकेट के 47 रन है। ट्रेविस हेड नौ गेंद में 26 रन और अभिषेक शर्मा नौ गेंद में 18 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

विज्ञापन
09:33 PM, 08-May-2024

SRH vs LSG Live: हैदराबाद की पारी शुरू

सनराइजर्स हैदराबाद की पारी की शुरुआत हो चुकी है। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड क्रीज पर हैं। लखनऊ के लिए पहले ओवर में कृष्णप्पा गौतम ने गेंदबाजी की। एक ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर बिना किसी विकेट के आठ रन है।

09:15 PM, 08-May-2024

SRH vs LSG Live: लखनऊ ने 166 रन का लक्ष्य दिया

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 166 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 165 रन बनाए। एक वक्त लखनऊ ने 12वें ओवर में 66 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद आयुष बदोनी और निकोलस पूरन ने 52 गेंद में 99 रन की नाबाद साझेदारी निभाई। बदोनी ने 30 गेंद में नौ चौके की मदद से नाबाद 55 रन बनाए। वहीं, पूरन 26 गेंद में छह चौके और एक छक्के की मदद से 48 रन की नाबाद पारी खेली। 

केएल राहुल 33 गेंद में 29 रन, क्विंटन डिकॉक दो रन और मार्कस स्टोइनिस तीन रन बनाकर आउट हुए। वहीं, क्रुणाल पांड्या ने 21 गेंद में 24 रन बनाए। हैदराबाद की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने दो विकेट लिए। वहीं, कप्तान पैट कमिंस को एक विकेट मिला।

09:03 PM, 08-May-2024

SRH vs LSG Live: बदोनी-पूरन के बीच 60+ रन की साझेदारी

18 ओवर के बाद लखनऊ ने चार विकेट गंवाकर 131 रन बना लिए हैं। फिलहाल आयुष बदोनी 23 गेंद में 39 रन और निकोलस पूरन 21 गेंद में 30 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 60 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। इन दोनों ने लखनऊ की पारी संभाली है।

08:51 PM, 08-May-2024

SRH vs LSG Live: बदोनी-पूरन ने संभाली पारी

15 ओवर के बाद लखनऊ ने चार विकेट गंवाकर 102 रन बना लिए हैं। फिलहाल आयुष बदोनी 23 रन और निकोलस पूरन 18 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

08:29 PM, 08-May-2024

SRH vs LSG Live: लखनऊ को चौथा झटका

लखनऊ को 66 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। 12वें ओवर में क्रुणाल ने मिड ऑफ पर शॉट खेला और एक रन के लिए दौड़े, लेकिन वहां फील्डिंग कर रहे कमिंस ने नॉन स्ट्राइकर एंड पर गजब का थ्रो किया। गेंद सीधे जाकर विकेट पर लगी। क्रुणाल क्रीज से काफी दूर थे। ऐसे में वह रन आउट हो गए। क्रुणाल ने 21 गेंद में दो छक्के की मदद से 24 रन की पारी खेली। फिलहाल निकोलस पूरन और आयुष बदोनी क्रीज पर हैं। 12 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर चार विकेट गंवाकर 69 रन है।

08:23 PM, 08-May-2024

SRH vs LSG Live: लखनऊ को तीसरा झटका

लखनऊ को 10वें ओवर में तीसरा झटका लगा। भुवनेश्वर कुमार ने केएल राहुल को टी नटराजन के हाथों कैच कराया। वह 33 गेंद में एक चौका और एक छक्के की मदद से 29 रन बना सके। 10 ओवर के बाद सनराइजर्स का स्कोर तीन विकेट पर 57 रन है। फिलहाल निकोलस पूरन और क्रुणाल पांड्या क्रीज पर हैं।

08:14 PM, 08-May-2024

SRH vs LSG Live: क्रुणाल ने लगाए दो छक्के

आठवें ओवर में जयदेव उनादकट गेंदबाजी के लिए आए और इस ओवर में क्रुणाल ने दो छक्के लगाए। लखनऊ ने इस ओवर से कुल 15 रन बटोरे। आठ ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर दो विकेट पर 45 रन है। फिलहाल कप्तान केएल राहुल 20 रन और क्रुणाल पांड्या 19 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

07:55 PM, 08-May-2024

SRH vs LSG Live: लखनऊ को दूसरा झटका

लखनऊ को पांचवें ओवर में 21 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। भुवनेश्वर कुमार ने मार्कस स्टोइनिस को सनवीर सिंह के हाथों कैच कराया। सनवीर ने बेहतरीन लो कैच लपका। स्टोइनिस तीन रन बना सके। फिलहाल कप्तान केएल राहुल और क्रुणाल पांड्या क्रीज पर हैं। पांच ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर दो विकेट पर 23 रन है।

07:43 PM, 08-May-2024

SRH vs LSG Live: लखनऊ को पहला झटका

लखनऊ सुपर जाएंट्स को तीसरे ओवर में 13 के स्कोर पर पहला झटका लगा। भुवनेश्वर कुमार ने क्विंटन डिकॉक को नीतीश रेड्डी के हाथों कैच कराया। नीतीश ने बाउंड्री पर बेहतरीन कैच लिया। फिलहाल मार्कस स्टोइनिस और कप्तान केएल राहुल क्रीज पर हैं। डिकॉक दो रन बनाकर आउट हुए।

07:35 PM, 08-May-2024

SRH vs LSG Live: लखनऊ की पारी शुरू

लखनऊ की पारी की शुरुआत हो चुकी है। क्विंटन डिकॉक और कप्तान केएल राहुल क्रीज पर हैं। हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस जन्मदिन पर खेल रहे हैं। टीम उन्हें जीत का तोहफा देना चाहेगी।

07:05 PM, 08-May-2024

SRH vs LSG Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, नीतीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, सनवीर सिंह, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, विजयकांत व्यासकांत, टी नटराजन। इम्पैक्ट सब: ग्लेन फिलिप्स, उमरान मलिक, अभिषेक शर्मा, मयंक अग्रवाल, वाशिंगटन सुंदर।

लखनऊ सुपर जाएंट्स: क्विंटन डिकॉक, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या, कृष्णप्पा गौतम, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक। इम्पैक्ट सब: मणिमारन सिद्धार्थ, युद्धवीर सिंह, देवदत्त पडिक्कल, एश्टन टर्नर, अमित मिश्रा।

07:02 PM, 08-May-2024

SRH vs LSG Live: लखनऊ ने जीता टॉस

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लखनऊ सुपर जाएंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। कप्तान केएल राहुल ने टीम में कुछ बदलाव किए हैं। आज हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस का जन्मदिन भी है। हैदराबाद ने टीम में दो बदलाव किए हैं। मयंक अग्रवाल की जगह सनवरी सिंह और मार्को यानसेन की जगह व्यासकांत को टीम में जगह दी गई है। व्यासकांत का यह आईपीएल डेब्यू है।

06:30 PM, 08-May-2024

SRH vs LSG Live: मयंक बाहर हुए

आयुष बदोनी का इस आईपीएल में प्रदर्शन औसत ही रहा है और वह अपनी उपयोगिता साबित करना चाहेंगे। गेंदबाजी में तेज गेंदबाज मयंक यादव आईपीएल से बाहर हो गए हैं जबकि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहसिन खान को भी चोट लगी है। अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन उल हक, युवा यश ठाकुर, स्टोइनिस और स्पिनर क्रुणाल पंड्या तथा रवि बिश्नोई पर दारोमदार होगा।

06:30 PM, 08-May-2024

SRH vs LSG Live: हेड के अलावा नहीं चला कोई बल्लेबाज

ट्रेविस हेड को छोड़कर बाकी बल्लेबाज पिछले कुछ मैचों में खराब फॉर्म में रहे हैं। युवा अभिषेक शर्मा पिछले चार मैचों में 30 रन से आगे नहीं जा सके हैं। सनराइजर्स के मुख्य कोच डेनियल विटोरी ने स्वीकार किया कि हर बार सलामी बल्लेबाजों पर ही जिम्मेदारी नहीं छोड़ी जा सकती, मध्यक्रम को भी कमान संभालनी होगी। हेनरिक क्लासेन लगातार अच्छा खेलने में नाकाम रहे हैं और नीतीश कुमार रेड्डी ने भी टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया है। टी नटराजन ने अच्छी गेंदबाजी की है जबकि अनुभवी भुवनेश्वर कुमार ने भी लय हासिल कर ली है। दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता के खिलाफ इकाना स्टेडियम पर निराशाजनक प्रदर्शन किया और पहली बार 200 से अधिक रन देने के बाद 137 रन पर आउट हो गई। कप्तान केएल राहुल नाकाम रहे जबकि मार्कस स्टोइनिस और निकोलस पूरन भी बड़ी पारियां नहीं खेल सके।

06:29 PM, 08-May-2024

SRH vs LSG Live: पिछले तीन मैचों में मिली हार

पैट कमिंस की कप्तानी वाली टीम में प्रतिभा की कमी नहीं है लेकिन पिछले कुछ मैचों में उसके विजय अभियान पर रोक लग गई है। पिछले चार में से तीन मैचों में सनराइजर्स को पराजय का सामना करना पड़ा है क्योंकि उसके आक्रामक बल्लेबाज नाकाम रहे हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मैच में वे बड़ा स्कोर नहीं बनाने के कारण सात विकेट से हार गए।

06:29 PM, 08-May-2024

SRH vs LSG Live: अंक तालिका का हाल

अपने बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन से उबरकर सनराइजर्स हैदराबाद लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाफ बुधवार को आईपीएल के मैच में जीत दर्ज करके प्लेऑफ का दावा पुख्ता करने के इरादे से उतरेगी। दोनों टीमों के 11 मैचों में 12 अंक हैं। सनराइजर्स का नेट रनरेट (-0.065) लखनऊ (-0.371) से बेहतर है। अंकतालिका में कोलकाता नाइटराइडर्स (16), राजस्थान रॉयल्स (16) और चेन्नई सुपरकिंग्स (12) उससे ऊपर हैं। सनराइजर्स और लखनऊ में से जो जीतेगा वह प्लेऑफ की दौड़ में एक कदम आगे होगा।

06:20 PM, 08-May-2024

SRH vs LSG Highlights: हेड-अभिषेक के तूफान में उड़ा लखनऊ, 9.4 ओवर में 10 विकेट रहते चेज किया 166 रन का लक्ष्य

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2024 के 57वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना लखनऊ सुपर जाएंट्स से है। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है। दोनों ही टीमें अपना-अपना पिछला मैच गंवाकर यहां आई हैं। दोनों टीमें जीत की पटरी पर लौटना चाहेंगी। प्लेऑफ के नजरिये से दोनों टीमों के लिए जीत जरूरी है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें