ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने गत विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 110 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ हैदराबाद ने सत्र का समापन किया। रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 278 रन बनाए। यह आईपीएल का तीसरा सर्वोच्च स्कोर है। जवाब में कोलकाता 18.4 ओवर में 168 रन पर ऑलआउट हो गई। सनराइजर्स के लिए जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा और हर्ष दुबे ने तीन-तीन विकेट झटके।
आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स का इस मुकाबले के साथ सफर समाप्त हो गया। हैदराबाद 14 में से छह जीत और सात मैचों में हार के साथ छठे पायदान पर रही। वहीं, केकेआर पांच जीत और सात हार के साथ आठवें स्थान पर रही। हैदराबाद ने केकेआर को 110 रनों से हराकर अपनी दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इससे पहले टीम ने 2019 में आरसीबी को हैदराबाद में 118 रनों के अंतर से हराया था।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता के बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। उनके लिए मनीष पांडे ने सर्वाधिक 37 रनों की पारी खेली। इसके अलावा हर्षित राणा 34 और सुनील नरेन 31 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, क्विंटन डिकॉक (9), अजिंक्य रहाणे (15) रिंकू सिंह (9) और आंद्रे रसेल (0) जैसे बल्लेबाज हैदराबाद के गेंदबाजों के आगे पस्त दिखे। इस मुकाबले में रमनदीप सिंह ने 13 रन बनाए जबकि वैभव अरोड़ा खाता भी नहीं खोल पाए। वहीं, एनरिक नॉर्त्जे खाता खोले बिना नाबाद रहे।
इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 278 रन बनाए। उनके लिए दाएं हाथ के बल्लेबाज क्लासेन ने सर्वाधिक 105 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं, ट्रेविस हेड 40 गेंदों में 76 रन बनाकर आउट हुए। केकेआर के लिए सुनील नरेन ने दो और वैभव अरोड़ा ने एक विकेट झटका।
इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने सनराइजर्स हैदराबाद को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी हुई। सुनील नरेन ने अभिषेक को अपना शिकार बनाया। वह 16 गेंदों में चार चौके और दो छक्के की मदद से 32 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद नरेन ने ट्रेविस हेड को पवेलियन की राह दिखाई। वह छह चौके और इतने ही छक्के की मदद से 76 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 26 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।
कोलकाता के खिलाफ खेले जा रहे इस मुकाबले में हेनरिक क्लासेन अलग रंग में नजर आए। उन्होंने महज 37 गेंदों में शानदार शतक पूरा किया और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले संयुक्त रूप से तीसरे बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने यूसुफ पठान की बराबरी कर ली, जिन्होंने 2010 में 37 गेंदों में शतक लगाया था। इस शानदार पारी की बदौलत हैदराबाद ने आईपीएल के इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा टोटल बना लिया। इससे पहले टीम ने राजस्थान के खिलाफ लीग चरण के अपने पहले मुकाबले में छह विकेट खोकर 286 रन बनाए थे। इस मैच में ईशान किशन ने 29 रन बनाए जबकि अनिकेत वर्मा 12 रन बनाकर नाबाद रहे।
रमनदीप सिंह 13 रन बनाकर आउट हो गए। अब क्रीज पर हर्षित राणा आए हैं।
कोलकाता को छठा झटका लगा। ईशान मलिंगा ने अंगकृष रघुवंशी को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ 14 रन बना पाए। अब क्रीज पर रमनदीप आए हैं।
कोलकाता को चौथा झटका हर्ष दुबे ने दिया। उन्होंने रिंकू सिंह को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ नौ रन बना पाए। अब क्रीज पर आंद्रे रसेल आए हैं।
ईशान मलिंगा ने कोलकाता को तीसरा झटका दिया। उन्होंने क्विंटन डिकॉक को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ नौ रन बना पाए। अब क्रीज पर रिंकू सिंह और अंगकृष रघुवंशी मौजूद हैं।
केकेआर को कप्तान अजिंक्य रहाणे के रूप में दूसरा झटका लगा है। रहाणे 15 रन बनाकर आउट हुए। हैदराबाद के गेंदबाज जयदेव उनादकट ने दूसरी सफलता हासिल की है।
जयदेव उनदाकट ने सुनील नरेन को बोल्ड कर दिया। वह सिर्फ 31 रन बना पाए। अब क्रीज पर अजिंक्य रहाणे आए हैं।
कोलकाता की पारी शुरू हो चुकी है। सुनील नरेन और क्विंटन डिकॉक क्रीज पर मौजूद हैं।
हेनरिक क्लासेन की शतकीय और ट्रेविस हेड की अर्धशतकीय पारी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 279 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 278 रन बनाए। उनके लिए दाएं हाथ के बल्लेबाज क्लासेन ने सर्वाधिक 105 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं, ट्रेविस हेड 40 गेंदों में 76 रन बनाकर आउट हुए। केकेआर के लिए सुनील नरेन ने दो और वैभव अरोड़ा ने एक विकेट झटका।
इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने सनराइजर्स हैदराबाद को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी हुई। सुनील नरेन ने अभिषेक को अपना शिकार बनाया। वह 16 गेंदों में चार चौके और दो छक्के की मदद से 32 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद नरेन ने ट्रेविस हेड को पवेलियन की राह दिखाई। वह छह चौके और इतने ही छक्के की मदद से 76 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 26 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।
कोलकाता के खिलाफ खेले जा रहे इस मुकाबले में हेनरिक क्लासेन अलग रंग में नजर आए। उन्होंने महज 37 गेंदों में शानदार शतक पूरा किया और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले संयुक्त रूप से तीसरे बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने यूसुफ पठान की बराबरी कर ली, जिन्होंने 2010 में 37 गेंदों में शतक लगाया था। इस शानदार पारी की बदौलत हैदराबाद ने आईपीएल के इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा टोटल बना लिया। इससे पहले टीम ने राजस्थान के खिलाफ लीग चरण के अपने पहले मुकाबले में छह विकेट खोकर 286 रन बनाए थे। इस मैच में ईशान किशन ने 29 रन बनाए जबकि अनिकेत वर्मा 12 रन बनाकर नाबाद रहे।
हेनरिक क्लासेन ने 37 गेंदों में आईपीएल का संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज शतक जड़ा है। उन्होंने इस मामले में यूसुफ पठान की बराबरी कर ली। उन्होंने भी 37 गेंदों में शतक लगाया था।
हैदराबाद को तीसरा झटका वैभव अरोड़ा ने दिया। उन्होंने ईशान किशन को अपना शिकार बनाया। वह 29 रन बनाकर आउट हुए।
हैदराबाद को दूसरा झटका ट्रेविस हेड के रूप में लगा। उन्हें सुनील नरेन ने अपना शिकार बनाया। वह 76 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल क्रीज पर हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन मौजूद हैं।
हेनरिक क्लासेन ने 17 गेंदों में अर्धशतक जड़ा है। वह अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं।
ट्रेविस हेड ने 26 गेंदों में शानदार अर्धशतक जड़ा है। वह दमदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद को पहला झटका सुनील नरेन ने दिया। उन्होंने अभिषेक शर्मा को अपना शिकार बनाया। वह 32 रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर हेनरिक क्लासेन आए हैं। सात ओवर के बाद स्कोर 93/1 है।
हैदराबाद की पारी शुरू हो चुकी है। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड क्रीज पर मौजूद हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: मोहम्मद शमी, हर्ष दुबे, सचिन बेबी, जीशान अंसारी, सिमरजीत सिंह।
कोलकाता नाइट राइडर्स: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, एनरिक नॉर्त्जे, वरुण चक्रवर्ती।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: अनुकूल रॉय, वेंकटेश अय्यर, अंगकृष रघुवंशी, स्पेंसर जॉनसन, लवनिथ सिसोदिया।
सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। कप्तान पैट कमिंस ने बताया कि इस मैच में हैदराबाद बिना किसी बदलाव के साथ उतरेगी। वहीं, कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है।
केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे सत्र में 375 रन के साथ उनके सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। वहीं, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन और रिंकू सिंह जैसे बल्लेबाजों की मौजूदगी में टीम के लिए सबसे ज्यादा छक्के रहाणे ने ही लगाए हैं। उनके नाम 20 छक्के है जबकि नरेन और रसेल ने क्रमश: 16 और 14 छक्के लगाए हैं। रसेल और रिंकू की 16 से 20 ओवरों के बीच लगातार बड़े शॉट लगाने में विफलता भी टीम को महंगी पड़ी।
केकेआर के लिए इस सत्र में सबसे बड़ी निराशा उनके सबसे महंगे खिलाड़ी हरफनमौला वेंकटेश अय्यर रहे। फ्रेंचाइजी ने इस बल्लेबाज के लिए 23.75 करोड़ रुपये खर्च किये लेकिन वह 11 मैच में सिर्फ 142 रन की बना सके। उन्होंने इस दौरान एक मैच में 60 रन बनाये थे और अगर उनकी उस पारी को हटा दिया जाये तो 10 मैचों में बायें हाथ के इस बल्लेबाज के नाम महज 82 रन है। उन्होंने के इस सत्र में गेंदबाजी भी नहीं की ऐसे में आईपीएल की बड़ी नीलामी में उन पर खर्च किये गये रकम को लेकर सवाल उठना तय है।
अजिंक्य रहाणे की टीम को 17 मई को आरसीबी के साथ खेलना था। लीग के एक सप्ताह के निलंबन के बाद यह पहला मैच था। बंगलूरू में बारिश ने हालांकि उस मैच के साथ केकेआर की प्लेऑफ में पहुंचने की मामूली उम्मीदों को भी पूरी तरह से खत्म कर दिया। प्लेऑफ के चारों स्थान तय हो चुके हैं ऐसे में यह मैच महज औपचारिकता ही है लेकिन दोनों टीमें लीग का सुखद अंत करने के लिए प्रेरित होगी। यह दोनों टीमों को अगले सत्र के लिए टीम की रूपरेखा तय करने और मौजूदा सत्र के प्रदर्शन का आकलन करने का मौका देगा।
इसे विडंबना ही कहें कि जब केकेआर और एसआरएच ने 2024 आईपीएल का अपना आखिरी मैच खेला था तो वह फाइनल मुकाबला था जहां श्रेयस अय्यर की टीम ने एकतरफा मैच में पैट कमिंस की टीम को मात दी थी। दोनों टीमों के सामने अपने अभियान को छठे स्थान पर रहते हुए खत्म करने की चुनौती होगी। मैच में एसआरएच का पलड़ा थोड़ी भारी होगा। इस टीम ने शुक्रवार रात को आरसीबी को 42 रन से हराया था। केकेआर ने लीग में अपना पिछला मैच सात मई को ईडन गार्डन्स में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ खेला था। पैट कमिंस इस सत्र का अंत जीत के साथ करना चाहेंगे। ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन और अनिकेत वर्मा की मौजूदगी वाला उनका मजबूत बल्लेबाजी लाइन-अप यहां कोटला मैदान में बल्लेबाजी के लिए माकूल परिस्थितियों का लुत्फ उठाना चाहेगा।
गत विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) आईपीएल के मौजूदा सत्र में प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। रविवार को उसका सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। पैट कमिंस की टीम भी प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। यह केकेआर का आखिरी मुकाबला है, ऐसे में टीम सत्र का समापन जीत के साथ करना चाहेगी। आईपीएल 2025 का 68वां मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।
IPL Live Cricket Score, SRH vs KKR Indian Premier League 2025: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2025 का 68वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमें अपने अभियान का समापन जीत के साथ करना चाहेंगी।