सनराइजर्स हैदराबाद को जीत के लिए आखिरी 12 गेंदों में 13 रन की जरूरत है।
केन विलियमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सीजन का पहला अर्धशतक लगाया। उन्होंने फर्ग्यूसन की गेंद पर छक्के के साथ 42 गेंदों में अपने 50 रन पूरे किए।

लॉकी फर्ग्यूसन ने दूसरे ओवर में शानदार वापसी की और महज तीन रन दिए। उन्होंने इस ओवर में हैदराबाद के बल्लेबाजों को रन बनाने से रोक के रखा। 11 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 78/1, राहुल त्रिपाठी (8*), केन विलियमसन (25*)
सनराइजर्स हैदराबाद को अभिषेक शर्मा के रूप में पहला झटका लगा है। राशिद खान ने अपने दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर शर्मा को सुदर्शन के हाथों कैच कराया। अभिषेक ने आउट होने से पहले 32 गेदों में 42 रन बनाए। नौ ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 66/1, राहुल त्रिपाठी (2*), केन विलियमसन (22*)
163 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम ने दो ओवर के बाद बिना कोई विकेट गंवाए पांच रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान केन विलियम्सन चार रन और अभिषेक शर्मा एक रन बनाकर क्रीज पर हैं।
गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 163 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या ने बेहतरीन पारी खेली। वह 42 गेंदों पर 50 रन बनाकर नाबाद रहे। यह उनके आईपीएल करियर का पांचवां अर्धशतक रहा। अपनी पारी में उन्होंने चार चौके और एक छक्का लगाया। हैदराबाद की ओर से भुवनेश्वर कुमार और टी नटराजन ने दो-दो विकेट झटके।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की शुरुआत खराब रही। शुभमन गिल सात रन बनाकर आउट हुए। भुवनेश्वर की गेंद पर राहुल त्रिपाठी ने एक हाथ से डाइव लगाकर बेहतरीन कैच लपका। वहीं, युवा साई सुदर्शन नौ गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हुए। मैथ्यू वेड भी कुछ खास नहीं कर सके। वह 19 गेंदों पर 19 रन बनाकर आउट हुए। डेविड मिलर ने कप्तान हार्दिक के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी निभाई।
मिलर 12 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद हार्दिक ने अभिनव मनोहर के साथ पांचवें विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी निभाई। मनोहर 21 गेंदों पर 35 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मैच में दो-दो जीवनदान मिला। एक बार एडेन मार्करम और एक बार राहुल त्रिपाठी ने उनका आसान कैच छोड़ा। अपनी पारी में मनोहर ने पांच चौके और एक छक्का लगाया। इस बीच कप्तान हार्दिक ने अर्धशतक लगाया।
आखिरी ओवर में राहुल तेवतिया चार गेंदों पर छह रन बनाकर आउट हुए। वहीं, पारी की आखिरी गेंद पर नटराजन ने राशिद खान (0) को शानदार यॉर्कर पर क्लीन बोल्ड किया। हार्दिक 50 रन बनाकर नाबाद रहे। हालांकि, उन्होंने 13वें ओवर के बाद एक भी चौका नहीं लगाया। आखिरी पांच ओवर में गुजरात ने तीन विकेट गंवाकर 44 रन बनाए। हैदराबाद की ओर से भुवनेश्वर और नटराजन ने दो-दो विकेट झटके। वहीं, मार्को यानसेन और उमरान मलिक को एक-एक विकेट मिला।
गुजरात को 19वें ओवर में पांचवां झटका लगा। अभिनव मनोहर 21 गेंदों पर 35 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया। अभिनव को भुवनेश्वर कुमार ने राहुल त्रिपाठी के हाथों कैच कराया। इससे पहले अभिनव को दो जीवनदान मिले थे। राहुल त्रिपाठी और एडेन मार्करम ने उनका आसान कैच छोड़ा था।
16 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस ने चार विकेट गंवाकर 126 रन बना लिए हैं। फिलहाल हार्दिक पांड्या 36 गेंदों पर 45 रन और अभिनव मनोहर 14 गेंदों पर 21 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इसके साथ ही हार्दिक आईपीएल में सबसे तेज (गेंद के मामले में) 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए।
गुजरात टाइटंस शुरुआती झटकों से उबरने की कोशिश में है। उसकी तरफ से कप्तान हार्दिक पांड्या और डेविड मिलर के बीच अहम साझेदारी चल रही है। गुजरात ने अपने 100 रन भी पूरे कर लिए हैं। 13 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर: 102/3, हार्दिक पांड्या (36*), डेविड मिलर (11*)
उमरान मलिक का एक किफायती ओवर। उन्होंने अपने दूसरे ओवर में सात रन दिए। इसी के साथ गुजरात की पारी के 10 ओवर पूरे हो गए। 10 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर: 80/3, हार्दिक पांड्या (25*), डेविड मिलर (6*)
भुवनेश्वर कुमार के लिए पहला ओवर महंगा साबित हुआ। उन्होंने कुल 17 रन लुटा दिए। इसमें 11 रन वाइड में दिए। एक ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर: 17/0, मैथ्यू वेड (4*), शुभमन गिल (1*)
गुजरात की तरफ से मैथ्यू वेड और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की है। जबकि हैदराबाद ने अपने अनुभवी भुवनेश्वर कुमार को नई गेंद थमाई है।
अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करम, केन विलियमसन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शशांक सिंह, मार्को यानसेन, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक
गुजरात टाइंटस की टीम तीन मैचों में तीन जीत के साथ अंक तालिका में तीसरे पायदान पर है। जबकि सनराइजर्स हैदराबाद तीन मैचों में दो जीत के साथ आठवें स्थान पर है।
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सीजन की शुरूआत अच्छी नहीं रही थी और उसे शुरू के दोनों मैच में हार का स्वाद चखना पड़ा। हालांकि उसने तीसरे मैच में सीजन की पहली जीत दर्ज की और दो अंकों के साथ खाता खोला।