सुपर ओवर में आखिरी गेंद पर दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया
सनराइजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपर ओवर में सात रन बनाए। यानी दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए अब आठ रन बनाने होंगे।
हैदराबाद की तरफ से डेविड वार्नर और केन विलियमसन बल्लेबाजी करने उतरे हैं, जबकि दिल्ली की तरफ से अक्षर पटेल को गेंदबाजी थमाई गई है।
सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा आईपीएल 2021 का 20वां मुकाबला टाई हो गया है. यानी अब हार-जीत का परिणाम सुपर ओवर के माध्यम से होगा। यह इस सीजन का पहला सुपर ओवर होगा। दिल्ली के 159 रन के जवाब में सनराइजर्स ने केन विलियम्सन (66*), जॉनी बेयरस्टो (38) और आखिरी के ओवरों में जगदीश सुचित के छह गेंदों में 15 रनों की मदद से 159 रन बनाए।
सनराइजर्स हैदराबाद को आखिरी 12 गेंदों में 28 रनों की जरूरत है। केन विलियमसन और विजय शंकर क्रीज पर मौजूद हैं। 18 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर: 132/6, केन विलियमसन (60*), विजय शंकर (6*)
केन विलियमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। अब टीम की जीत के लिए उन्हें आखिरी तक टिके रहने होगा। 16 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर: 117/4, केन विलियमसन (51*), अभिषेक शर्मा (5*)
अमित मिश्रा ने आज के मैच की अपनी पहली सफलता हासिल कर ली है। उन्होंने अपने तीसरे ओवर की दूसरी ही गेंद पर केदार जाधव को पंत के हाथों स्टंपिंग कराया। जादव 9 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हुए।
सनराइजर्स को अगर यह मुकाबला जीतना है तो उसे रनों की रफ्तार बढ़ानी होगी। इसमें केन विलियमसन का विकेट पर बने रहना भी बेहद जरूरी है। सनराइजर्स को अब आखिरी 36 गेंदों में जीत के लिए 56 रनों की जरूरत है। 14 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर: 104/3, केन विलियमसन (44*), केदार जाधव (9*)
विराट सिंह एक धीमी पारी खेलकर पवेलियन लौटे। वह लगातार रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। उन्हें आवेश ने अपने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर स्टोइनिस के हाथों कैच कराया। विराट 14 गेंद में चार रन बनाकर आउट हुए।
सनराइजर्स का मौजूदा रन रेट आठ का है और उन्हें जीत के लिए आवश्यक रन रेट भी आठ का ही चाहिए। यानी हैदराबाद को 60 गेंदों में 80 रनों की जरूरत है। 10 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर: 80/2, केन विलियमसन (31*), विराट सिंह (4*)
दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत आठ ओवर के खेल में अभी तक छह गेंदबाजों का इस्तेमाल कर चुके हैं। इसमें उन्हें दो सफलताएं भी मिली हैं। आठ ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर: 64/2, केन विलियमसन (17*), विराट सिंह (2*)
सनराइजर्स ने पहले पावरप्ले में तेजी से रन बटोरते हुए 50 रन पूरे कर लिए हैं। हालांकि उसके दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए है। छह ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर: 56/2, केन विलियमसन (11*), विराट सिंह (0*)
जॉनी बेयरस्टो ने आक्रामक शुरुआत की लेकिन बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्हें आवेश खान ने अपने पहले ओवर की चौथी गेंद पर धवन के हाथों कैच कराया। बेयरस्टो ने आउट होने से पहले 18 गेंदों में 38 रन बनाए।
बल्लेबाजी के लिए उतरे केन विलियमसन ने अश्विन की गेंद पर एक शानदार चौके के साथ पारी की शुरुआत की है। चार ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर: 34/1, जॉनी बेयरस्टो (22*), केन विलियमसन (5*)
सनराइजर्स का पहला विकेट डेविड वार्नर के रूप में गिरा। वार्नर एक रन लेने के चक्कर में रनआउट हुए। अश्विन की गेंद पर बेयरस्टो ने कवर की तरफ शॉट खेला और एक रन के लिए भागे लेकिन फील्डिंग पर मौजूद रबाडा ने फुर्ती से गेंद को पकड़ा और सीधे पंत के हाथों में भेजा और पंत ने बिना देर किए वार्नर को रनआउट कर दिया।
अश्विन ने दूसरे ओवर की तीसरी गेंद बेयरस्टो को डाली जिसपर कैच की अपील हुई और अंपायर ने आउट करार दिया। हालांकि बेयरस्टो ने तुरंत ही रिव्यू लिया और अंपायर को अपना फैसला पलटना पड़ा। दो ओवर के बाद सनराइजर्स का स्कोर: 10/0, जॉनी बेयरस्टो (5*), डेविड वार्नर (5*)
सनराइजर्स की तरफ से डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो की स्टार सलामी जोड़ी क्रीज पर है, जबकि रबाडा ने गेंदबाजी की शुरुआत की है।
सिद्धार्थ कौल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए एक सफल ओवर किया। उन्होंने 19वें ओवर में दो बड़े विकेट हासिल किए। ओवर की दूसरी गेंद पर ऋषभ पंत तो आखिरी गेंद पर शिमरॉन हेटमेयर को पवेलियन भेजा।
सनराइजर्स की फील्डिंग आज काफी निराशाजनक रही है। अब विजय शंकर के ओवर में सिद्धार्थ कौल ने स्मिथ का आसान कैच छोड़ा। स्मिथ को 14 के स्कोर पर यह जीवनदान मिला। 17 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 131/2, ऋषभ पंत (31*), स्टीव स्मिथ (16*)
राशिद खान का आखिरी ओवर थोड़ा महंगा साबित हुआ। उनके इस ओवर में 11 रन आए। दिल्ली की तरफ से स्टीव स्मिथ और कप्तान ऋषभ पंत स्कोर को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं। 16 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 127/2, ऋषभ पंत (29*), स्टीव स्मिथ (14*)
पृथ्वी शॉ और ऋषभ पंत के बीच आपसी तालमेल में थोड़ी गड़बड़ी हुई और शॉ रनआउट होकर पवेलियन लौटे। शॉ 39 गेंदों में 53 रन की पारी खेलकर आउट हुए। 12 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 86/2, ऋषभ पंत (2*), स्टीव स्मिथ (1*)
राशिद खान ने एक बार फिर से सनराइजर्स को पहली सफलता दिलाई है। उन्होंने अपने दूसरे ओवर की दूसरी ही गेंद पर दिल्ली की साझेदारी तोड़ी और धवन को पवेलियन की राह दिखाई। धवन ने 26 गेंदों में 28 रन बनाए। 11 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 83/1, पृथ्वी शॉ (52*), ऋषभ पंत (1*)
पृथ्वी शॉ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान शॉ ने सात चौके और एक छक्का लगाया। 10 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 80/0, पृथ्वी शॉ (50*), शिखर धवन (28*)
पृथ्वी शॉ इस वक्त सनराइजर्स के लिए बड़ी चुनौती बनते जा रहे हैं। राशिद भी पहले ओवर में थोड़े महंगे रहे और 9 रन लुटाये। 9 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 76/0, पृथ्वी शॉ (48*), शिखर धवन (26*)
सनराइजर्स ने अपने स्टार गेंदबाज राशिद खान को गेंद थमाई है। हैदराबाद को अभी भी पहले विकेट की तलाश है।
दिल्ली कैपिटल्स ने तेज और मजबूत शुरुआत करते हुए पहले पावरप्ले में 50 रन पूरे कर लिए हैं। सनराइजर्स को अभी भी पहले विकेट की तलाश है। छह ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 51/0, पृथ्वी शॉ (39*), शिखर धवन (11*)
सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से डेब्यू कर रहे जगदीश सुचित ने शानदार शुरुआत की है। उन्होंने अपने पहले ओवर में महज तीन रन दिए।
पृथ्वी शॉ पूरी तरह से आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने तीसरे ओवर में मैच का पहला छक्का लगाया। तीन ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 33/0, पृथ्वी शॉ (26*), शिखर धवन (6*)
पृथ्वी शॉ और शिखर धवन ने दिल्ली के लिए तेज शुरुआत की है। पहले ओवर में पृथ्वी ने तीन चौके लगाए और 12 रन बटोरे। इसके बाद दूसरे ओवर में भी दिल्ली ने 14 रन बनाए। दो ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 26/0, पृथ्वी शॉ (20*), शिखर धवन (5*)
सनराइजर्स हैदराबाद :
डेविड वार्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), केन विलियमसन, विजय शंकर, केदार जाधव, विराट सिंह, अभिषेक शर्मा, राशिद खान, जे सुचित, खलील अहमद, सिद्धार्थ कौल
दिल्ली कैपिटल्स:
ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, स्टीव स्मिथ, शिमरॉन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, अमित मिश्रा, कागिसो रबाडा, आवेश ख़ान
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।