फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SRH vs CSK Highlights: हैदराबाद ने चेन्नई को 10 रन से हराया, ईशान मलिंगा ने झटके तीन विकेट

Sat, 18 Apr 2026 11:35 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रन से हरा दिया। शनिवार को खेले गए मुकाबले में हैदराबाद ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 194 रन बनाए। जवाब में चेन्नई की टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट पर 184 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई।
विज्ञापन
सैमसन और ऋतुराज - फोटो : IPL
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:35 PM, 18-Apr-2026

हैदराबाद ने चेन्नई को हराया

सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रन से हरा दिया। शनिवार को खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में नौ विकेट पर 194 रन बनाए। जवाब में चेन्नई की टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट पर 184 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई।

11:18 PM, 18-Apr-2026

SRH vs CSK Live Score: चेन्नई को सातवां झटका

चेन्नई को सातवां झटका साकिब हुसैन ने दिया। उन्होंने शिवम दुबे को बोल्ड किया। वह 21 रन बनाकर लौटे। अब जेमी ओवरटन और अंशुल कंबोज क्रीज पर हैं।

11:06 PM, 18-Apr-2026

SRH vs CSK Live Score: चेन्नई को छठा झटका

चेन्नई को छठा झटका ईशान मलिंगा ने दिया। उन्होंने मैथ्यू शॉर्ट को अनिकेत वर्मा के हाथों कैच कराया। वह 30 गेंदों में 34 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब शिवम दुबे का साथ देने जेमी ओवरटन आए हैं।

विज्ञापन
10:40 PM, 18-Apr-2026

SRH vs CSK Live Score: पांचवां विकेट गिरा

चेन्नई को पांचवां झटका शिवांग कुमार ने दिया। उन्होंने लिविंगस्टोन के हाथों डेवाल्ड ब्रेविस को कैच कराया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। अब शिवम दुबे आए हैं। 

10:35 PM, 18-Apr-2026

SRH vs CSK Live Score: चेन्नई को चौथा झटका

चेन्नई को चौथा झटका ईशान मलिंगा ने दिया। उन्होंने सरफराज खान को नीतीश रेड्डी के हाथों कैच कराया। वह 25 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब मैथ्यू शॉर्ट का साथ देने डेवाल्ड ब्रेविस आए हैं। 11 ओवर के बाद स्कोर चार विकेट पर 112 रन है।

विज्ञापन
10:28 PM, 18-Apr-2026

SRH vs CSK Live Score: 10 ओवर का खेल पूरा

10 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। चेन्नई ने तीन विकेट पर 111 रन बना लिए हैं। मैथ्यू शॉर्ट और सरफराज खान क्रीज पर हैं।

10:11 PM, 18-Apr-2026

SRH vs CSK Live Score: पावरप्ले समाप्त हुआ

पावरप्ले में चेन्नई ने तीन विकेट गंवाए। संजू सैमसन सात, ऋतुराज गायकवाड़ 19 और आयुष म्हात्रे 30 रन बनाकर आउट हो गए। मैथ्यू शॉर्ट और सरफराज खान क्रीज पर हैं। छह ओवर के बाद स्कोर तीन विकेट पर 76 रन है।

09:34 PM, 18-Apr-2026

SRH vs CSK Live Score: चेन्नई को पहला झटका

चेन्नई को पहला झटका नीतीश रेड्डी ने दिया। उन्होंने संजू सैमसन को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ सात रन बना पाए। अब ऋतुराज गायकवाड़ का साथ देने आयुष म्हात्रे आए हैं।

09:27 PM, 18-Apr-2026

SRH vs CSK Live Score: चेन्नई की पारी शुरू

चेन्नई की पारी शुरू हो चुकी है। संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ क्रीज पर मौजूद हैं।

09:14 PM, 18-Apr-2026

SRH vs CSK Live Score: हैदराबाद ने 194 रन बनाए

सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 195 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में नौ विकेट पर 194 रन बनाए। सीएसके के लिए अंशुल कंबोज और जेमी ओवरटन ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि मुकेश चौधरी ने दो सफलता हासिल की। वहीं, एक विकेट गुरजपनीत सिंह के नाम रहा।

08:36 PM, 18-Apr-2026

SRH vs CSK Live Score: हैदराबाद को पांचवां झटका

हैदराबाद को पांचवां झटका भी ओवरटन ने दिया। उन्होंने नीतीश रेड्डी को पवेलियन भेजा। वह सिर्फ 12 रन बना पाए। अब क्रीज पर क्लासेन का साथ देने सलिल अरोड़ा आए हैं।

08:19 PM, 18-Apr-2026

SRH vs CSK Live Score: हैदराबाद को चौथा झटका

ओवरटन ने अनिकेत वर्मा को पवेलियन भेजा। वह सिर्फ दो रन बना पाए। अब क्लासेन का साथ देने नीतीश रेड्डी आए हैं।

08:15 PM, 18-Apr-2026

SRH vs CSK Live Score: हैदराबाद को तीसरा झटका

हैदराबाद को तीसरा झटका ओवरटन ने दिया। उन्होंने सैमसन के हाथों अभिषेक शर्मा को कैच कराया। वह 22 गेंदों में 59 रन बनाकर आउट हुए। अब हेनरिक क्लासेन और अनिकेत वर्मा क्रीज पर मौजूद हैं।

07:57 PM, 18-Apr-2026

SRH vs CSK Live Score: ईशान किशन आउट

ईशान किशन इस मुकाबले में खाता भी नहीं खोल सके। वह भी मुकेश चौधरी का शिकार बने। छह ओवर में हैदराबाद ने दो विकेट पर 75 रन बना लिए हैं।

07:54 PM, 18-Apr-2026

SRH vs CSK Live Score: हैदराबाद को पहला झटका

हैदराबाद को पहला झटका मुकेश चौधरी ने दिया। उन्होंने ट्रेविस हेड को गायकवाड़ के हाथों कैच कराया। वह 20 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए। अब अभिषेक का साथ देने ईशान किशन आए हैं।

07:33 PM, 18-Apr-2026

SRH vs CSK Live Score: हैदराबाद की पारी शुरू

हैदराबाद की पारी शुरू हो चुकी है। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड क्रीज पर मौजूद हैं।

07:10 PM, 18-Apr-2026

SRH vs CSK Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, रामकृष्ण घोष, मैट हेनरी।

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: स्मरण रविचंद्रन, हर्ष दुबे, लियाम लिविंगस्टोन, दिलशान मदुशंका, हर्षल पटेल।

07:02 PM, 18-Apr-2026

SRH vs CSK Live Score: चेन्नई ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद एक बदलाव के साथ उतरी है। दिलशान मदुशंका को हर्ष दुबे की जगह शामिल किया गया है।

06:52 PM, 18-Apr-2026

SRH vs CSK Highlights: हैदराबाद ने चेन्नई को 10 रन से हराया, ईशान मलिंगा ने झटके तीन विकेट

IPL Live Cricket Score, SRH vs CSK Indian Premier League 2026 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2026 का 27वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच हैदराबाद में खेला जा रहा है। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें