प्रेटोरियस ने अपने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर छक्का खाने के बाद अच्छी वापसी की और सिर्फ छह रन दिए। उनके ओवर में हैदराबाद ने कुल 12 रन बटोरे। 17 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 147/4, शशांक सिंह (11*), निकोलस पूरन (32*)
हैदराबाद की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एडन मार्करम भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। वह 10 गेंदों में 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें मिचेस सैंटनर ने जडेजा के हाथों कैच कराया। 10 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 89/3, केन विलियमसन (31*), निकोलस पूरन (1*)
मार्को यानसेन अपने आखिरी ओवर में बेहद खर्चीले साबित हुए। उनके इस ओवर में कॉन्वे ने दो छक्के और एक चौका समेत कुल 20 रन बटोरे। 15 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर: 153/0, ऋतुराज गायकवाड़ (83*), डेवोन कॉन्वे (62*)
हैदराबाद के स्टार गेंदबाज उमरान मलिक इस मैच में पूरी तरह से कमजोर रहे हैं। उन्होंने अपने तीसरे ओवर में 17 रन खर्च दिए। उनके ओवर में ऋतुराज और कॉन्वे ने मिलकर एक छक्का और दो चौके लगाए। 12 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर: 117/0, ऋतुराज गायकवाड़ (77*), डेवोन कॉन्वे (33*)
उमरान मलिक अपने पहले ओवर में महंगे साबित हुए। उन्होंने इसमें 13 रन खर्चे। इसमें ऋतुराज ने एक छक्का और एक चौका लगाया। आठ ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर: 60/0, ऋतुराज गायकवाड़ (41*), डेवोन कॉन्वे (15*)
वाशिंगटन सुंदर चौथे ओवर में फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए। इसके बाद वह फ़िज़ियो के साथ मैदान से बाहर चले गए। उनकी जगह पर एडेन मारक्रम को गेंद थमाई गई है।
चेन्नई सुपर किंग्स ने शुरू के छह ओवरों यानी पहले पावरप्ले में बिना कोई विकेट गंवाए 40 रन बनाए। इस दौरान हैदराबाद एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाई। छह ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर: 40/0, ऋतुराज गायकवाड़ (26*), डेवोन कॉन्वे (10*)
ऋतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल में अपने 1000 रन पूरे कर लिए हैं. वह अब पारियों के मामले में संयुक्त रूप से सबसे तेज 1000 आईपीएल रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है।
डेवोन कॉन्वे और ऋतुराज गायकवाड़ ने चेन्नई को सधी हुई शुरुआत दिलाई है। दोनों बल्लेबाज बिना किसी गलती के धीरे-धीरे पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। चार ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर: 23/0, ऋतुराज गायकवाड़ (12*), डेवोन कॉन्वे (8*)
सीजन शुरू होने से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने रवींद्र जडेजा को कप्तानी सौंप दी थी। हालांकि, आठ मैचो में छह हार के बाद जडेजा ने फिर से धोनी को कमान सौंप दी। धोनी ने आज टॉस के बाद कहा कि खिलाड़ियों की चोट इस खेल का हिस्सा है। हालांकि हमें अपने कमज़ोरियों पर काम कर के मैच जीतने की राह तलाशनी होगी। साथ ही हमने क्षेत्ररक्षण के दौरान भी काफ़ी गलतियां की है।
सनराइजर्स हैदराबाद:
अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, एडन मारक्रम, निकोलस पूरन, शशांक सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार. मार्को यानसन, टी नटराजन, उमरान मलिक
चेन्नई सुपर किंग्स:
रॉबिन उथप्पा, ऋतुराज गायकवाड़,डेवन कॉन्वे, सिमरजीत सिंह. अंबाती रायुडू, रवींद्र जाडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), ड्वेन प्रिटोरियस, महीश थीक्षणा, मुकेश चौधरी
चेन्नई और हैदराबाद के बीच खेले गए पिछले पांच मुकाबलों में सुपर किंग्स का पलड़ा भारी रहा है। चेन्नई ने तीन मैच जीते हैं तो वहीं हैदराबाद को सिर्फ दो जीत हासिल हुई है। हालांकि, इस सीजन के पहले मैच में हैदराबाद ने चेन्नई को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी थी।