फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SMAT Final Highlights: फाइनल में झारखंड ने हरियाणा को 69 रन से रौंदा, पहली बार जीता खिताब; ईशान-कुशाग्र चमके

Thu, 18 Dec 2025 08:21 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे

खास बातें

झारखंड ने हरियाणा को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में 69 रनों से हराकर पहली बार खिताब अपने नाम किया। यह उनकी इस टूर्नामेंट की पहली ट्रॉफी है।
विज्ञापन
झारखंड बनाम हरियाणा - फोटो : BCCI- videograb
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:20 PM, 18-Dec-2025

झारखंड ने जीता फाइनल, खिताब नाम किया

झारखंड ने हरियाणा को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में 69 रनों से हराकर पहली बार खिताब अपने नाम किया। यह उनकी इस टूर्नामेंट की पहली ट्रॉफी है। गुरुवार को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में झारखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट पर 262 रन बनाए। जवाब में हरियाणा की टीम 18.3 ओवर में 193 रन पर ही ऑलआउट हो गई। 

08:00 PM, 18-Dec-2025

SMAT Final Live Score: झारखंड जीत के करीब

हरियाणा के नौ विकेट गिर चुके हैं। झारखंड जीत के करीब है।

07:47 PM, 18-Dec-2025

SMAT Final Live Score: 136 पर हरियाणा को सातवां झटका

हरियाणा को सातवां झटका बाल कृष्ण ने दिया। उन्होंने सुमित कुमार को विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ पांच रन बना सके। अब समंत का सात देने अंशुल कंबोज आए हैं।

विज्ञापन
07:36 PM, 18-Dec-2025

SMAT Final Live Score: छठा झटका

हरियाणा को छठा झटका सुशांत मिश्रा ने दिया। उन्होंने 11वें ओवर में पार्थ वत्स को अनुकूल रॉय के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ चार रन बना सके। अब समंत का साथ देने सुमित कुमार आए हैं।

07:32 PM, 18-Dec-2025

SMAT Final Live Score: 104 पर हरियाणा की आधी टीम लौटी पवेलियन

अनुकूल रॉय ने हरियाणा को पारी के 10वें ओवर में दो झटके दिए। उन्होंने पहले निशांत सिंधु को अपना शिकार बनाया। वह 31 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रॉय ने यशवर्धन दलाल को रजनदीप के हाथों कैच कराया। वह 22 गेंदों में 53 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब समंत जाखर का साथ देने पार्थ वत्स आए हैं। 10 ओवर के बाद टीम का स्कोर पांच विकेट पर 107 रन है।

विज्ञापन
07:26 PM, 18-Dec-2025

SMAT Final Live Score: यशवर्धन का 19 गेंदों में अर्धशतक

हरियाणा के यशवर्धन ने 19 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। वह 260 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं और निशांत सिंधु के साथ चौथे विकेट के लिए 60 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। नौ ओवर के बाद हरियाणा का स्कोर तीन विकेट पर 103 रन है।

07:07 PM, 18-Dec-2025

SMAT Final Live Score: 36 पर हरियाणा को तीसरा झटका

36 पर हरियाणा को तीसरा झटका लगा है। सुशांत मिश्रा ने अर्श रंगा को अपना शिकार बनाया। वह 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब यशवर्धन दलाल का साथ देने निशांत सिंधू आए हैं। 

06:44 PM, 18-Dec-2025

SMAT Final Live Score: हरियाणा की खराब शुरुआत

हरियाणा की खराब शुरुआत हुई है। पहले ओवर में विकास सिंह ने उन्हें दो झटके दिए। कप्तान अंकित कुमार और आशीष सिवाच खाता भी नहीं खोल पाए।

06:39 PM, 18-Dec-2025

SMAT Final Live Score: हरियाणा की पारी शुरू

हरियाणा की पारी शुरू हो चुकी है। कप्तान अंकित कुमार और अर्श रंगा क्रीज पर मौजूद हैं।

06:30 PM, 18-Dec-2025

SMAT Final Live Score: झारखंड की पारी समाप्त

ईशान किशन के शतक और कुमार कुशाग्र के अर्धशतक की मदद से झारखंड ने हरियाणा के सामने 263 रनों का लक्ष्य रखा है। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में हरियाणा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। 

झारखंड की शुरुआत इस मैच में झटके साथ हुई। पहले ही ओवर में अंशुल कंबोज ने विराट सिंह को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ दो रन बना सके। इसके बाद सलामी बल्लेबाज ईशान किशन को कुमार कुशाग्र का साथ मिला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 177 रनों की साझेदारी हुई। इस दौरान ईशान किशन ने 45 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में अभिषेक शर्मा के बराबर पहुंच गए। दोनों के नाम इस टूर्नामेंट में पांच-पांच शतक दर्ज हैं। 

सुमित कुमार ने ईशान और कुशाग्र की साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने कप्तान ईशान को बोल्ड किया। वह 49 गेंदों में छह चौके और 10 छक्के की मदद से 101 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, कुशाग्र को जाखर ने अपना शिकार बनाया। वह 38 गेंदों में आठ चौके और पांच छक्के की मदद से 81 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद मोर्चा अनुकूल रॉय और रॉबिन मिंज ने संभाला। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 75 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। अनुकूल 20 गेंदों में 40 और रॉबिन 14 गेंदों में 31 रन बनाकर नाबाद रहे। हरियाणा के लिए अंशुल कंबोज, सुमित कुमार और समंत जाखर ने एक-एक विकेट लिया।

05:50 PM, 18-Dec-2025

SMAT Final Live Score: कुमार कुशाग्र आउट हुए

कुमार कुशाग्र भी पवेलियन लौट गए। उन्हें समंत जाखर ने अपना शिकार बनाया। वह 38 गेंदों में आठ चौके और पांच छक्के की मदद से 81 रन बनाकर आउट हुए। अब अनुकूल का साथ देने रॉबिन मिंज आए हैं।

05:44 PM, 18-Dec-2025

SMAT Final Live Score: शतकीय पारी खेलकर लौटे ईशान किशन

ईशान किशन शतकीय पारी खेलकर पवेलियन लौटे। उन्होंने 49 गेंदों में छह चौके और 10 छक्के की मदद से 101 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने दूसरे विकेट के लिए कुमार कुशाग्र के साथ 177 रनों की साझेदारी निभाई। अब कुशाग्र का साथ देने अनुकूल रॉय आए हैं।

05:40 PM, 18-Dec-2025

SMAT Final Live Score: ईशान किशन का शतक

ईशान किशन ने 45 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। वह कुमार कुशाग्र के साथ 170 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं।

05:26 PM, 18-Dec-2025

SMAT Final Live Score: कुमार कुशाग्र का पचासा

ईशान किशन के बाद कुमार कुशाग्र ने भी फाइनल मुकाबले में अर्धशतक पूरा कर लिया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच 130 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है।

05:08 PM, 18-Dec-2025

SMAT Final Live Score: ईशान किशन का अर्धशतक

ईशान किशन शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया है। आठ ओवर के बाद टीम का स्कोर 101/1 है।

05:01 PM, 18-Dec-2025

SMAT Final Live Score: छह ओवर के बाद स्कोर 60 के पार

छह ओवर का खेल पूरा हो चुका है। ईशान किशन अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। झारखंड का स्कोर 60 के पार पहुंच गया है।

04:35 PM, 18-Dec-2025

SMAT Final Live Score: झारखंड को पहला झटका

अंशुल कंबोज ने पारी के पहले ओवर में झारखंड को पहला झटका दिया। उन्होंने विराट सिंह को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ दो रन बना पाए। अब ईशान किशन का साथ देने कुमार कुशाग्र आए हैं।

04:31 PM, 18-Dec-2025

SMAT Final Live Score: झारखंड की पारी शुरू

झारखंड की पारी शुरू हो चुकी है। विराट सिंह और ईशान किशन क्रीज पर मौजूद हैं। 

04:15 PM, 18-Dec-2025

SMAT Final Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

हरियाणा: अर्श रंगा, अंकित कुमार (कप्तान), निशांत सिंधु, यशवर्धन दलाल (विकेटकीपर), सामंत जाखड़, पार्थ वत्स, आशीष सिवाच, सुमित कुमार, अंशुल कंबोज, अमित राणा, इशांत भारद्वाज।

झारखंड: ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), विराट सिंह, कुमार कुशाग्र, रॉबिन मिंज, अनुकूल रॉय, पंकज कुमार, राजनदीप सिंह, बाल कृष्णा, विकाश सिंह, सुशांत मिश्रा, सौरभ शेखर।

04:14 PM, 18-Dec-2025

SMAT Final Live Score: हरियाणा ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में हरियाणा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

04:11 PM, 18-Dec-2025

SMAT Final Live Score: हरियाणा और झारखंड की टीमें इस प्रकार हैं

झारखंड: ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), विराट सिंह, कुमार कुशाग्र, रॉबिन मिंज, अनुकूल रॉय, पंकज कुमार, राजनदीप सिंह, बाल कृष्ण, विकाश सिंह, सुशांत मिश्रा, सौरभ शेखर, अमित कुमार, उत्कर्ष सिंह।

हरियाणा: अर्श रंगा, अंकित कुमार (कप्तान), निशांत सिंधु, आशीष सिवाच, यशवर्धन दलाल (विकेटकीपर), सामंत जाखड़, पार्थ वत्स, सुमित कुमार, अंशुल कंबोज, अमित राणा, इशांत भारद्वाज, विवेक नरेश कुमार, अनुज ठकराल, अर्पित राणा, भुवन रोहिल्ला, मयंक शांडिल्य, युवराज योगेंदर सिंह, युजवेंद्र चहल। 

04:07 PM, 18-Dec-2025

SMAT Final Live Score: खिताब से एक कदम दूर दोनों टीमें 

अंकित कुमार के नेतृत्व वाली हरियाणा ग्रुप सी में सात मैचों में पांच जीत के साथ दूसरे स्थान पर रही थी। टीम को गुजरात और पुडुचेरी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। दूसरी तरफ, ईशान किशन की अगुआई वाली झारखंड की टीम ग्रुप डी में शीर्ष पर रही थी और टीम ने सभी आठ मुकाबले जीते थे। अब हरियाणा और झारखंड की टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी। 

03:53 PM, 18-Dec-2025

SMAT Final Highlights: फाइनल में झारखंड ने हरियाणा को 69 रन से रौंदा, पहली बार जीता खिताब; ईशान-कुशाग्र चमके

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों ने टूर्नामेंट के दौरान अपना दबदबा दिखाया है और ये खिताब से एक कदम की दूरी पर है। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें