मथिसा पथिराना ने 49वें ओवर की पहली गेंद पर श्रीलंका की पारी को समेट दिया। उन्होंने नसुम अहमद को क्लीन बोल्ड कर दिया। बांग्लादेश की टीम 258 रन के लक्ष्य के सामने 48.1 ओवर में 236 रनों पर सिमट गई। श्रीलंका ने 21 रन से मैच को अपने नाम कर लिया। सुपर-4 में यह उसका पहला मैच था और उसने दो अंक हासिल किए। दूसरी ओर, बांग्लादेश को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। उसे पिछले मैच में पाकिस्तान ने भी हराया था। उसके दो मैच में शून्य अंक हैं और वह टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो चुका है।
बांग्लादेश के बल्लेबाज फेल
बांग्लादेश के लिए तौहीद ने सबसे ज्यादा 82 रन बनाए। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। मुशफिकुर रहीम (29 रन), मेहदी हसन मिराज (28 रन) और मोहम्मद नईम (21 रन) ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पाए। लिटन दास 15 और कप्तान शाकिब अल हसन तीन रन ही बना सके। श्रीलंका के लिए मथीशा पथिराना, दासुन शनाका और महीश तीक्ष्णा ने तीन-तीन विकेट लिए।
समरविक्रमा ने श्रीलंका के लिए बनाए सबसे ज्यादा रन
सदीरा समरविक्रमा (93) और कुसल मेंडिस (50) की मदद से श्रीलंका ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 257 रन बनाए। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले मेजबान टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। समरविक्रमा ने 72 गेंदों पर खेली अपनी पारी में आठ चौके और दो छक्के लगाए। मेंडिस ने 73 गेंदों की पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया। पाथुम निसांका ने 40 रन का योगदान दिया। हालांकि मजबूत शुरुआत के बाद श्रीलंका की टीम ज्यादा बड़ा स्कोर बनाने में विफल रही। बांग्लादेश के लिए हसन महमूद ने 57 रन देकर तीन विकेट लिए।
तस्कीन अहमद ने 62 रन देकर विकेट लिए। शोरिफुल इस्लाम को दो विकेट मिले। अगर बांग्लादेश के क्षेत्ररक्षकों ने एक-दो कैच नहीं छोड़े होते तो श्रीलंका की टीम और मुश्किलों में होती। दिमुथ करुणारत्ने (18) के जल्द आउट होने जाने के बाद निसांका और मेंडिस ने दूसरे विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी की। हालांकि मेंडिस उतना आत्मविश्वास के साथ नहीं खेल रहे थे। निसांका को शोरिफुल ने आउट कर दिया। उसके बाद अगले 14 ओवरों में टीम ने तीन विकेट और गंवाए। समरविक्रमा पारी के अंतिम ओवर में आउट हुए अगर उन्हें दूसरे छोर से और सहयोग मिला होता तो वह श्रीलंका को और बेहतर स्थिति में पहुंचा सकते थे।
श्रीलंका के खिलाफ बांग्लादेश के छह बल्लेबाज आउट हो गए हैं। टीम को छठा झटका महीश तीक्षणा ने दिया। उन्होंने 42वें ओवर की तीसरी गेंद पर शमीम हुसैन को एलबीडब्ल्यू कर दिया। शमीम 10 गेंद पर नौ रन ही बना सके। बांग्लादेश ने 42 ओवर में छह विकेट पर 183 रन बना लिए हैं। तौहीद और नसुम क्रीज पर हैं।
बांग्लादेश को पांचवां झटका श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने दिया। उन्होंने अनुभवी मुशफिकुर रहीम को आउट कर दिया। रहीम 48 गेंद पर 29 रन बनाकर आउट हुए। कसुन रजिता ने उनका कैच लिया। बांग्लादेश ने 38 ओवर में पांच विकेट पर 160 रन बनाए हैं। तौहीद हृदय 51 और शमीम हुसैन एक रन बनाकर नाबाद हैं। बांग्लादेश को आखिरी 12 ओवर में जीत के लिए 98 रन बनाने हैं।
बांग्लादेश की टीम ने 32 ओवर में चार विकेट पर 132 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 18 ओवर में 126 रन और बनाने हैं। चार विकेट गिरने के बाद अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम और तौही ह्रदय ने पारी को संभाल लिया है। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी कर ली है। तौहीद 33 और रहीम 21 रन बनाकर नाबाद हैं।
83 रन के स्कोर पर बांग्लादेश का चौथा विकेट गिरा है। वेलालगे ने लिटन दास के कुसल मेंडिस के हाथों कैच कराया। दास ने 24 गेंद में 15 रन बनाए। अब मुश्फिकुर रहीम के साथ तोविद हृदॉय क्रीज पर हैं। 21 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 85/4 है।
70 रन के स्कोर पर बांग्लादेश का तीसरा विकेट गिरा है। कप्तान शाकिब अल हसन को मथीशा पाथिराना ने विकेट के पीछे कुसल मेंडिस के हाथों कैच कराया। शकिब ने सात गेंद में तीन रन बनाए। अब लिटन दास के साथ मुश्फिकुर रहीम क्रीज पर हैं।
60 रन के स्कोर पर बांग्लादेश का दूसरा विकेट गिरा है। मोहम्मद नईम को दसून शनाका ने कुसल मेंडिस के हाथों कैच कराया। नईम ने 46 गेंद में 21 रन बनाए। अब लिटन दास के साथ कप्तान शाकिब अल हसन क्रीज पर हैं। 15 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 65/2 है।
55 रन के स्कोर पर बांग्लादेश का पहला विकेट गिरा है। श्रीलंकाई कप्तान दसून शनाका ने मेहदी हसन मिराज को हेमंता के हाथों कैच कराया। मिराज ने 29 गेंद में 28 रन बनाए। अब नईम के साथ लिटन दास क्रीज पर हैं। 13 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 59/1 है।
बांग्लादेश का स्कोर बिना किसी नुकसान के 50 रन के पार जा चुका है। मेहदी हसन मिराज और मोहम्मद नईम ने बहुत अच्छी शुरुआत की है। दोनों संभलकर खेल रहे हैं और अच्छी गति से रन बना रहे हैं। ये दोनों आसानी से अपनी टीम को लक्ष्य के करीब ले जाना चाहेंगे। 11 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर बिना किसी नुकसान के 55 रन है।
257 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। मेहदी हसन मिराज और मोहम्मद नईम क्रीज पर हैं। दोनों ने अच्छी शुरुआत की है। तीन ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर बिना किसी नुकसान के 20 रन है।
पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने नौ विकेट पर 257 रन बनाए हैं। बांग्लादेश के सामने 258 रन का लक्ष्य है। श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा 93 रन सदीरा समरविक्रमा ने बनाए। कुसल मेंडिस ने भी बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। पथुम निसांका ने 40 और कप्तान शनाका ने 24 रन का योगदान दिया। बांग्लादेश के लिए हसन महमूद ने तीन विकेट लिए। शोरिफुल इस्लाम और तस्किन अहमद को दो-दो विकेट मिले।
224 रन के स्कोर पर श्रीलंका का छठा विकेट गिरा है। कप्तान दसून शनाका 32 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। हसन महमूद ने बोल्ड किया। शनाका ने स्कूप शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले पर लगकर स्टंप पर चली गई। अब समरविक्रमा और वेलालगे क्रीज पर हैं।
पांच विकेट के नुकसान पर श्रीलंका का स्कोर 200 रन के पार जा चुका है। समरविक्रमा अर्धशतक लगाकर खेल रहे हैं और कप्तान शनाका उनके साथ है। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी हो चुकी है और श्रीलंकाई टीम अच्छे स्कोर की तरफ बढ़ रही है। 44 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 206/5 है।
सदीरा समरविक्रमा ने 45 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उनकी शानदार पारी के दम पर श्रीलंकाई टीम अच्छे स्कोर तक पहुंच सकती है। कप्तान शनाका के साथ उन्होंने अच्छी साझेदारी की है। 42 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 193/5 है।
164 रन के स्कोर पर श्रीलंका के पांच विकेट गिर चुके हैं। धनंजय डे सिल्वा के रूप में टीम को पांचवां झटका लगा। वह 16 गेंद में छह रन बनाकर आउट हो चुके हैं। हसन महमूद ने उन्हें विकेटकीपर मुश्फिकुर रहीम के हाथों कैच कराया। अब सदीरा समरविक्रमा के साथ दसून शनाका क्रीज पर हैं। 40 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 176/5 है।
चार विकेट के नुकसान पर श्रीलंका का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। सदीरा समरविक्रमा और धनंजय डे सिल्वा क्रीज पर हैं। अच्छी शुरुआत के बाद श्रीलंकाई टीम ने तीन विकेट जल्दी गंवा दिए हैं। ऐसे में इन दोनों को अच्छी साजेदारी कर टीम को संभालना होगा और अच्छे स्कोर तक ले जाना होगा।
144 रन के स्कोर पर श्रीलंका का चौथा विकेट गिरा है। चरिथ असालंका 23 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। तस्किन अहमद ने उन्हें शाकिब अल हसन के हाथों कैच कराया। अब सदीरा समरविक्रमा के साथ धनंजय डे स्लिवा क्रीज पर हैं। 33 ओवर के बाद श्रीलंका स्कोर 145/4 है।
117 रन के स्कोर पर श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा है। कुसल मेंडिस 73 गेंद में 50 रन बनाकर आउट हुए। शोरिफुल इस्लाम ने उन्हें विकेटों के सामने फंसाया। अब सदीरा समरविक्रमा के साथ चरिथ असालंका क्रीज पर हैं। 27 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 127/3 है।
कुसल मेंडिस ने 69 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया। यह वनडे में उनका 24वां अर्धशतक है। उनकी बेहतरीन पारी के चलते श्रीलंका की टीम अच्छी स्थिति में बनी हुई है।
108 रन के स्कोर पर श्रीलंका का दूसरा विकेट गिरा है। पथुम निसांका 60 गेंद में 40 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके लगाए। शोरिफुल इस्लाम ने उन्हें विकटों के सामने फंसाया। अब कुसल मेंडिस के साथ सदीरा समरविक्रमा क्रीज पर हैं। 25 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 113/2 है।
एक विकेट के नुकसान पर श्रीलंका का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। कुसल मेंडिस और पथुम निसांका के बीच बेहतरीन साझेदारी हो चुकी है और दोनों अपनी टीम को बेहतर स्थिति में पहुंचा चुके हैं। 23 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 108/1 है।
पथुम निसांका और कुसल मेंडिस के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों लंबी पारी खेलने के मूड में दिख रहे हैं और सुपर चार के अहम मैच में अपनी टीम को मजबूत स्थिति में ले आए हैं। 21 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 91/1 है।
एक विकेट के नुकसान पर श्रीलंका का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। मेंडिस और निसांका अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों संभलकर खेल रहे हैं और बड़ी साझेदारी कर श्रीलंका को अच्छे स्कोर तक ले जाना चाहेंगे। पावरप्ले के बाद श्रीलंका का स्कोर 51/1 है।
34 रन के स्कोर पर श्रीलंका का पहला विकेट गिरा है। दिमुथ करुणारत्ने 17 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। हसन महमूद ने उन्हें विकेटकीपर मुश्फिकुर रहीम के हाथों कैच कराया। अब निसांका के साथ कुसल मेंडिस क्रीज पर हैं। सात ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 39/1 है।
श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। पाथुम निसांका और दिमुथ करुणारत्ने क्रीज पर हैं। दोनों ने मिलकर श्रीलंकाई टीम को अच्छी शुरुआत दी है। पांच ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर बिना किसी नुकसान के 26 रन है।
बांग्लादेश: मोहम्मद नईम, मेहदी हसन मिराज, लिटन दास, शाकिब अल हसन (कप्तान), तौहिद हृदॉय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), शमीम हुसैन, तस्किन अहमद, शोरिफुल इस्लाम, हसन महमूद, नसुम अहमद।
श्रीलंका: पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेलालगे, महीश तीक्ष्णा कसून राजिता, मथीशा पथिराना।
बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। बांग्लादेश की टीम एक बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है। अफीफ हुसैन की जगह नसूम अहमद को मौका दिया गया है। श्रीलंकाई टीम में कोई बदलाव नहीं है।
श्रीलंका की टीम ने पिछला एशिया कप जीता था। हालांकि, वह एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला गया था। वनडे में श्रीलंका के लिए चैंपियन बनना आसान नहीं होगा, लेकिन यह टीम पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल कर फाइनल के लिए अपनी राह आसान करना चाहेगी।
एशिया कप 2023 में सुपर चार का पहला मुकाबला बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेला गया था। पाकिस्तान की टीम ने आसानी से यह मैच अपने नाम किया था। इसके साथ ही पाकिस्तान के लिए फाइनल की राह आसान हो गई, जबकि बांग्लादेश के लिए दोनों मुकाबले करो या मरो वाले हो गए हैं।
Live Cricket Score Today, Sri lanka vs Bangladesh Asia Cup 2023: नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशिया कप में सुपर चार का दूसरा मैच बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच है। बांग्लादेश की टीम सुपर चार के पहले मैच में पाकिस्तान से हार चुकी है और फाइनल की रेस में बने रहने के लिए इस टीम को जीत जरूरी है। वहीं, गत चैंपियन श्रीलंका भी जीत के साथ फाइनल के लिए अपना दावा मजबूत करना चाहेगा।