फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SCO vs ZIM: जिम्बाब्वे टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 में पहुंचा, स्कॉटलैंड को हराया, भारत के ग्रुप में मिली जगह

Fri, 21 Oct 2022 04:53 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, होबार्ट (ऑस्ट्रेलिया)

खास बातें

SCO vs ZIM T20 Live Score T20 World Cup 2022 Scotland vs Zimbabwe Scorecard and Result News Update in Hindi:  टी20 वर्ल्ड कप का 12वां मुकाबला स्कॉटलैंड और जिम्बाब्वे के बीच खेला गया। ग्रुप-बी के इस मुकाबले में दोनों टीमें होबार्ट में आमने-सामने हुई। जिम्बाब्वे ने पांच विकेट से मैच को जीतकर सुपर-12 में अपनी जगह पक्की की।
विज्ञापन
जिम्बाब्वे बनाम स्कॉटलैंड - फोटो : ICC
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:42 PM, 21-Oct-2022

SCO vs ZIM T20 Live: जिम्बाब्वे ने स्कॉटलैंड को किया बाहर

जिम्बाब्वे ने पहले राउंड में ग्रुप-बी के आखिरी मुकाबले में स्कॉटलैंड को पांच विकेट से हरा दिया। उसने इस जीत के साथ ही सुपर-12 में अपनी जगह पक्की कर ली है। वह ग्रुप-बी में शीर्ष पर रहने के कारण सुपर-12 के ग्रुप-2 में पहुंच गया। वहां उसके साथ भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड की टीम है। स्कॉटलैंड हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। ग्रुप-बी से आयरलैंड की टीम सुपर-12 के ग्रुप-1 में गई। वहां उसके साथ डिफेंडिंग चैंपियन और मेजबान ऑस्ट्रेलिया के अलावा आयरलैंड, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और श्रीलंका की टीमें हैं।

स्कॉटलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने 20 ओवर में छह विकेट पर 132 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम ने 18.3 ओवर में पांच विकेट पर 133 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। उसके लिए कप्तान क्रेग इर्विन ने सर्वाधिक 58 रन बनाए। सिकंदर रजा ने 40 रनों की पारी खेली। मिल्टन शुंबा 11 और रयान बर्ल नौ रन बनाकर नाबाद रहे। सीन विलियम्स ने सात और रेजिस चकाबला ने चार रन बनाए। वेस्ले मधेवेरे खाता नहीं खोल पाए। स्कॉटलैंड के लिए जोश डेवी ने सर्वाधिक दो विकेट लिए। सुपर-12 में जिम्बाब्वे अपना पहला मैच 24 अक्तूबर को होबार्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी।

04:27 PM, 21-Oct-2022

SCO vs ZIM T20 Live: सिकंदर रजा आउट, जीत के करीब जिम्बाब्वे

जिम्बाब्वे ने 15 ओवर में चार विकेट पर 106 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 30 गेंद पर 23 रन बनाने हैं। सिकंदर रजा 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने 23 गेंद पर 40 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। रजा ने अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए। कप्तान क्रेग इर्विन 49 गेद पर 51 रन बनाकर नाबाद हैं।

03:57 PM, 21-Oct-2022

SCO vs ZIM T20 Live: सीन विलियम्स पवेलियन लौटे

जिम्बाब्वे को तीसरा झटका माइकल लीस्क ने दिया। उन्होंने आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर सीन विलियम्स को आउट कर दिया। विलियम्स ने 12 गेंद पर सात रन बनाए। जिम्बाब्वे ने 10 ओवर में तीन विकेट पर 55 रन बना लिए हैं। क्रेग इर्विन 36 गेंद पर 35 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं, सिकंदर रजा ने पांच गेंद पर छह रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 10 ओवर में 78 रन बनाने हैं।

विज्ञापन
03:43 PM, 21-Oct-2022

SCO vs ZIM T20 Live: जिम्बाब्वे ने पावरप्ले में बनाए 30 रन

जिम्बाब्वे की पारी का पावरप्ले (शुरुआती छह ओवर) समाप्त हो गया है। उसने इस दौरान दो विकेट लपर 30 रन बनाए। क्रेग इर्विन 22 गेंद पर 20 और सीन विलियम्सन सात गेंद पर चार रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 23 रनों की साझेदारी कर ली है।

03:22 PM, 21-Oct-2022

SCO vs ZIM T20 Live: जिम्बाब्वे को लगा दोहरा झटका

जिम्बाब्वे को पहले ही ओवर में झटका लगा। रेजिस चकाबवा को ब्रैड व्हील ने तीसरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू कर दिया। चकाबवा ने चार रन बनाए थे। अगले ओवर में जोश डेवी ने वेस्ले मधेवेरे को पवेलियन भेज दिया। मधेवेरे पांच गेंद खेलने के बावजूद खाता नहीं खोल पाए। डेवी ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। क्रेग इर्विन दो रन बनाकर नाबाद हैं। सीन विलियम्स क्रीज पर उतरे हैं।

विज्ञापन
03:07 PM, 21-Oct-2022

SCO vs ZIM T20 Live: स्कॉटलैंड ने बनाए 132 रन

स्कॉटलैंड की टीम ने जिम्बाब्वे को 133 रन का लक्ष्य दिया है। उसने 20 ओवर में छह विकेट पर 132 रन बनाए। इस मैच को जीतने वाली टीम सुपर-12 में पहुंच जाएगी। वहीं, हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। स्कॉटलैंड के लिए जॉर्ड मुंसी ने सर्वाधिक 54 रन बनाए। कैलम मैकलॉयड ने 25 रनों की पारी खेली। इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं पाया। कप्तान रिची बेरिंगटन ने 13 और माइकल लीस्क ने 12 रन बनाए। माइकल जोंस ने चार और मैथ्यू क्रॉस ने एक रन बनाए। क्रिस ग्रीव्स तीन और जोश डेवी चार रन बनाकर नाबाद रहे। जिम्बाब्वे के लिए तेंदई चतारा और रिचर्ड एनगारवा ने दो-दो विकेट लिए। ब्लेसिंग मुजरबानी और सिकंदर रजा को एक-एक सफलता मिली।

02:43 PM, 21-Oct-2022

SCO vs ZIM T20 Live: स्कॉटलैंड को लगा चौथा झटका

स्कॉटलैंड की टीम को चौथा झटका 17वें ओवर में लगा। जॉर्ज मुंसी को रिचर्ड एनगारवा ने आउट कर दिया। मुंसी 51 गेंद पर 54 रन बनाकर मिल्टन शुंबा को कैच थमा बैठे। उन्होंने सात चौके लगाए। माइकल लीस्क और कैलम मैकलॉयड क्रीज पर हैं। मैकलॉयड ने 20 गेंद पर 16 रन बना लिए हैं।

02:08 PM, 21-Oct-2022

SCO vs ZIM T20 Live: स्कॉटलैंड का स्कोर 50 रन के पार

पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड की टीम का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 55 रन के पार जा चुका है। जॉर्ज मुन्सी एक छोर संभालकर खेल रहे हैं और अपनी टीम को बेहतर स्कोर की तरफ ले जा रहे हैं, लेकिन दूसरे छोर पर अब तक उन्हें किसी का साथ नहीं मिला है। 

01:38 PM, 21-Oct-2022

SCO vs ZIM T20 Live: स्कॉटलैंड का पहला विकेट गिरा

पांच रन के स्कोर पर स्कॉटलैंड का पहला विकेट गिरा है। तेंदई चतारा की गेंद पर सिकंदर रजा ने माइकल जोन्स का कैच पकड़ा। उन्होंने चार रन बनाए। 

01:17 PM, 21-Oct-2022

SCO vs ZIM T20 Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

जिम्बाब्वे: क्रेग एर्विन (कप्तान), रेजिस चकबवा (विकेटकीपर), वेस्ले मधेवेरे, सीन विलियम्स, सिकंदर रजा, मिल्टन शुंबा, रयान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, रिचर्ड नगारवा, तेंदई चतरा, ब्लेसिंग मुजरबानी।

स्कॉटलैंड: जॉर्ज मुंसी, माइकल जोन्स, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), रिची बेरिंगटन (कप्तान), माइकल लीस्क, कैलम मैकलियोड, क्रिस ग्रीव्स, मार्क वाट, जोश डेवी, सफ्यान शरीफ, ब्रैड व्हील।

01:04 PM, 21-Oct-2022

SCO vs ZIM T20 Live: स्कॉटलैंड की टीम पहले करेगी बल्लेबाजी

स्कॉटलैंड के कप्तान रिची बेरिंगटन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। जिम्बाब्वे की टीम में कप्तान क्रेग इर्विन की वापसी हुई है। वह पिछले मैच में नहीं खेल पाए थे।

12:50 PM, 21-Oct-2022

SCO vs ZIM: जिम्बाब्वे टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 में पहुंचा, स्कॉटलैंड को हराया, भारत के ग्रुप में मिली जगह

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। टी20 वर्ल्ड कप का 12वां मुकाबला स्कॉटलैंड और जिम्बाब्वे के बीच थोड़ी देर में खेला जाएगा। ग्रुब-बी के इस मुकाबले में दोनों टीमें होबार्ट में आमने-सामने होंगी। स्कॉटलैंड और जिम्बाब्वे के दो-दो अंक हैं। इस मैच को जीतने वाली टीम सुपर-12 में पहुंच जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें