फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SA vs NED Highlights: नीदरलैंड की ऐतिहासिक जीत; दक्षिण अफ्रीका को 38 रन से हराया, इस विश्व कप में दूसरा उलटफेर

Tue, 17 Oct 2023 11:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला

खास बातें

 ICC ODI World Cup 2023 South Africa vs Netherlands 2023 Highlights: वनडे विश्व कप के 15वें मैच में दक्षिण अफ्रीका को नीदरलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 245 रन बनाए। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 207 रन बना पाई और मैच 38 रन से हार गई।
विज्ञापन
icc cricket world cup - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:01 PM, 17-Oct-2023

SA vs NED Highlights: नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराया

नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 38 रन से हरा दिया है। इस विश्व कप में यह दूसरा बड़ा उलटफेर है। इससे पहले अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को हराया था। बारिश से बाधित इस मैच में दोनों पारियों से सात-सात ओवर कम कर दिए गए थे। ऐसे में 43 ओवर के इस मैच में नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट खोकर 245 रन बनाए। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 42.5 ओवर में 207 रन ही बना सकी और मैच 38 रन से हार गई।

वनडे विश्व कप 2023 इंग्लैंड के बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम भी उलटफेर का शिकार हुई है। दक्षिण अफ्रीका को नीदरलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। इस विश्व कप में यह अफ्रीका की तीन मुकाबलों में पहली हार है। इससे पहले इस टीम ने श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया को हराया था, लेकिन नीदरलैंड की टीम बड़ा उलटफेर करने में सफल रही। बारिश के कारण मैच देरी से शुरू हुआ और दोनों पारियों से सात-सात ओवर की कटौती हुई। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। नीदरलैंड की शुरुआत कुछ खास नहीं थी। 82 रन पर आधी टीम पवेलियन लौट गई थी। इसके बाद कप्तान एडवर्ड्स ने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ मिलकर बेहतरीन साझेदारियां की और अपनी टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। नीदरलैंड के लिए कप्तान चार्ल्स एडवर्ड्स ने नाबाद 78 रन बनाए। वन डर मर्वे ने 29 और आर्यन दत्त ने नौ गेंद में 23 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी, मार्को यानसेन और कगिसो रबाडा ने दो-दो विकेट लिए। गेराल्ड कोट्जी और केशव महाराज को एक-एक विकेट मिला।

246 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही। 36 रन के स्कोर पर पहला विकेट गिरा। डिकॉक 20 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद बावुमा 16 रन के निजी स्कोर पर चलते बने। मार्करम एक और डुसेन चार रन बनाकर आउट हुए। क्लासेन और मिलर ने पांचवें विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी कर थोड़ी उम्मीदें जगाई, लेकिन क्लासेन के आउट होने के बाद मिलर अकेले पड़ गए। यानसेन नौ रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मिलर भी 43 रन के निजी स्कोर पर चलते बने और दक्षिण अफ्रीका की हार तय हो गई। कोट्जे 22 रन बनाकर आउट हुए। रबाडा ने नौ रन बनाए। अंत में केशव महाराज और लुंगी एनगिडी ने टीम का स्कोर 207 रन तक पहुंचाया। हालांकि, इसके बावजूद टीम को 38 रन से हार का सामना करना पड़ा।

10:24 PM, 17-Oct-2023

SA vs NED Live: दक्षिण अफ्रीका का नौवां विकेट गिरा

166 रन के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका का नौवां विकेट गिरा है। बस डे लिडे ने कगिसो रबाडा को सयब्रांड के हाथों कैच कराया। रबाडा ने छह गेंद में नौ रन बनाए। अब केशव महाराज और लुंगी एनगिडी क्रीज पर हैं। दक्षिण अफ्रीका की हार तय हो चुकी है। नीदरलैंड ऐतिहासिक जीत के करीब है।

10:19 PM, 17-Oct-2023

SA vs NED Live: दक्षिण अफ्रीका का आठवां विकेट गिरा

147 रन के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका का आठवां विकेट गिरा है। गेराल्ड कोट्जे 23 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। बस डे लिडे ने उन्हें विकेटकीपर चार्ल्स एडवर्ड्स के हाथों कैच कराया। अब दक्षिण अफ्रीका की हार लगभग तय हो चुकी है। 35 ओवर के बाद टीम का स्कोर 166/8 है।

विज्ञापन
10:06 PM, 17-Oct-2023

SA vs NED Live: दक्षिण अफ्रीका के सात विकेट गिरे

145 रन के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका के सात विकेट गिर चुके हैं। डेविड मिलर 52 गेंद में 43 रन बनाकर आउट हुए। लोगन वन बीक ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब दक्षिण अफ्रीका की हार लगभग तय हो चुकी है। गोराल्ड कोट्जे के साथ केशव महाराज क्रीज पर हैं। अफ्रीकी टीम को जीत के लिए लगभग 100 रन की जरूरत है।

09:45 PM, 17-Oct-2023

SA vs NED Live: दक्षिण अफ्रीका का छठा विकेट गिरा

109 रन के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका का छठा विकेट गिरा है। मार्को यानसेन 25 गेंद में नौ रन बनाकर आउट हो चुके हैं। वन मीकेरेन ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब डेविड मिलर के साथ कोट्जे क्रीज पर हैं। 27 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 123/6 है।

विज्ञापन
09:44 PM, 17-Oct-2023

SA vs NED Live: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 100 रन के पार

पांच विकेट के नुकसान पर दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। मिलर और यानसेन क्रीज पर हैं। दोनों की कोशिश बड़ी साझेदारी कर अपनी टीम को लक्ष्य के करीब ले जाने की होगी। 24 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 107/5 है।

09:21 PM, 17-Oct-2023

SA vs NED Live: दक्षिण अफ्रीका की आधी टीम पवेलियन लौटी

89 रन के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। हेनरिक क्लासेन 28 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हुए। वन बीक ने उन्हें विक्रमजीत सिंह के हाथों कैच कराया। अब डेविड मिलर और मार्को यानसेन क्रीज पर हैं। 21 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 96/5 है।

09:05 PM, 17-Oct-2023

SA vs NED Live: मिलर-क्लासेन ने संभाली दक्षिण अफ्रीका की पारी

डेविड मिलर और हेनरिक क्लासेन ने मिलकर दक्षिण अफ्रीका की पारी संभाली है। दोनों अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और अपनी टीम को लक्ष्य की तरफ ले जा रहे हैं। 18 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 82/4 है।

08:38 PM, 17-Oct-2023

SA vs NED Live: दक्षिण अफ्रीका का चौथा विकेट गिरा

246 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका का चौथा विकेट 44 रन के स्कोर पर गिरा है। अब अफ्रीकी टीम मुश्किल में आ चुकी है। हेनरिक क्लासेन के साथ डेविड मिलर क्रीज पर हैं, जबकि यह पारी का 12वां ओवर है।

08:33 PM, 17-Oct-2023

SA vs NED Live: दक्षिण अफ्रीका के तीन विकेट गिरे

42 रन के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका का तीसरा विकेट गिरा है। एडेन मार्करम तीन गेंद में एक रन बनाकर आउट हो चुके हैं। वैन मीकेरेन ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब डुसेन के साथ हेनरिक क्लासेन क्रीज पर हैं।

08:27 PM, 17-Oct-2023

SA vs NED Live: दक्षिण अफ्रीका के दो विकेट गिरे

दक्षिण अफ्रीका का दूसरा विकेट 39 रन के स्कोर पर गिरा है। तेम्बा बावुमा 31 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। वन डर मर्वे ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब रासी वन डर डुसेन और एडेन मार्करम क्रीज पर हैं। 10 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 41/2 है।

08:20 PM, 17-Oct-2023

SA vs NED Live:दक्षिण अफ्रीका का पहला विकेट गिरा

246 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 36 रन के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका का पहला विकेट गिरा है। क्विंटन डिकॉक 22 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। एकरमन ने उन्हें विकेटकीपर एडवर्ड्स के हाथों कैच कराया। अब बावुमा के साथ रासी वन डर डुसेन क्रीज पर हैं।

07:59 PM, 17-Oct-2023

SA vs NED Live: दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू

246 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। क्विंटन डिकॉक और तेम्बा बावुमा ने पारी की शुरुआत की है। दोनों अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। पांच ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 21/0 है।

07:23 PM, 17-Oct-2023

SA vs NED Live: नीदरलैंड ने 245 रन बनाए

नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट खोकर 245 रन बनाए हैं। दक्षिण अफ्रीका को यह मैच जीतने के लिए 43 ओवर में 246 रन बनाने होंगे। बारिश बाधित मैच में नीदरलैंड की शुरुआत कुछ खास नहीं थी। 82 रन पर आधी टीम पवेलियन लौट गई थी। इसके बाद कप्तान एडवर्ड्स ने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ मिलकर बेहतरीन साझेदारियां की और अपनी टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। नीदरलैंड के लिए कप्तान चार्ल्स एडवर्ड्स ने नाबाद 78 रन बनाए। वन डर मर्वे ने 29 और आर्यन दत्त ने नौ गेंद में 23 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी, मार्को यानसेन और कगिसो रबाडा ने दो-दो विकेट लिए। गेराल्ड कोट्जी और केशव महाराज को एक-एक विकेट मिला।

07:08 PM, 17-Oct-2023

SA vs NED Live: नीदरलैंड का आठवां विकेट गिरा

204 रन के स्कोर पर नीदरलैंड का आठवां विकेट गिरा है। वन डर मर्वे 19 गेंद में 29 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। लुंगी एनगिडी ने उन्हें विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक के हाथों कैच कराया। अब कप्तान एडवर्ड्स के साथ आर्यन दत्त क्रीज पर हैं।

07:06 PM, 17-Oct-2023

SA vs NED Live: नीदरलैंड का स्कोर 200 रन के पार

सात विकेट के नुकसान पर नीदरलैंड का स्कोर 200 रन के पार जा चुका है। वन डर मर्वे और चार्ल्स एडवर्ड्स के बीच शानदार अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। ये दोनों अपनी टीम को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचा चुके हैं।

07:02 PM, 17-Oct-2023

SA vs NED Live: मर्वे और एडवर्ड्स के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

नीदरलैंड के वन डर मर्वे और एडवर्ड्स के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों अंत के ओवरों में तेज गति से रन बना रहे हैं और अपनी टीम को अच्छे स्कोर की तरफ ले जा रहे हैं। नीदरलैंड का स्कोर सात विकेट पर 200 रन के करीब पहुंच चुका है।

06:44 PM, 17-Oct-2023

SA vs NED Live: नीदरलैंड का स्कोर 150 रन के पार

सात विकेट के नुकसान पर नीदरलैंड का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। वन डर मर्वे और चार्ल्स एडवर्ड्स आक्रामक बल्लेबाजी कर अपनी टीम को अच्छे स्कोर तक ले जा रहे हैं। 36 ओवर के बाद नीदरलैंड का स्कोर 163/7 है।

06:36 PM, 17-Oct-2023

SA vs NED Live: नीदरलैंड के सात विकेट गिरे

140 रन के स्कोर पर नीदरलैंड का सातवां विकेट गिरा है। लोगन वन बीक 27 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। केशव महाराज ने उन्हें विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक के हाथों स्टंप कराया। अब कप्तान एडवर्ड्स के साथ वन डर मर्वे क्रीज पर हैं। 34 ओवर के बाद नीदरलैंड का स्कोर 141/7 है।

06:24 PM, 17-Oct-2023

SA vs NED Live: नीदरलैंड के छह विकेट गिरे

112 रन के स्कोर पर नीदरलैंड के छह विकेट गिर चुके हैं। तेजा 25 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मार्को यानसेन ने उन्हें विकेटों के सामने फंसाया। अब कप्तान चार्ल्स एडवर्ड्स के साथ लोगन वन बीक क्रीज पर हैं। 31 ओवर के बाद नीदरलैंड का स्कोर 126/6 है।

06:05 PM, 17-Oct-2023

SA vs NED Live: नीदरलैंड का स्कोर 100 रन के पार

पांच विकेट के नुकसान पर नीदरलैंड का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। तेजा और स्कॉट के बीच अच्छी साझेदारी हो चुकी है। दोनों अच्छी गति से रन बना रहे हैं और अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक ले जाने की कोशिश कर रहे हैं।

05:39 PM, 17-Oct-2023

SA vs NED Live: नीदरलैंड के पांच विकेट गिरे

82 रन के स्कोर पर नीदरलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। सायब्रांड 37 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। लुंगी एनगिडी ने उन्हें मार्को यानसेन के हाथों कैच कराया। अब तेजा के साथ कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स क्रीज पर हैं।

05:19 PM, 17-Oct-2023

SA vs NED Live: नीदरलैंड का चौथा विकेट गिरा

50 रन के स्कोर पर बांग्लादेश का चौथा विकेट गिरा है। कोलिन एकरमन 25 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। गोराल्ड कोट्जी ने उन्हें बोल्ड किया। अब तेजा के साथ सायब्रांड क्रीज पर हैं। 18 ओवर के बाद नीदरलैंड का स्कोर 72/4 है।

05:17 PM, 17-Oct-2023

SA vs NED Live: नीदरलैंड का स्कोर 50 रन के पार

तीन विकेट के नुकसान पर नीदरलैंड का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। खराब शुरुआत के बाद यह टीम बड़ी साझेदारी के जरिए वापसी करना चाहेगी। 43 ओवर के मैच में नीदरलैंड को चुनौतीपूर्ण लक्ष्य देने के लिए कम से कम 250 रन बनाने होंगे।

04:54 PM, 17-Oct-2023

SA vs NED Live: नीदरलैंड का तीसरा विकेट गिरा

40 रन के स्कोर पर नीदरलैंड का तीसरा विकेट गिर चुका है। बस दे लिडे सात गेंद में दो रन बनाकर आउट हो चुके हैं। कगिसो रबाडा ने उन्हें विकेटों के सामने फंसाया। अब एकरमन के साथ सायब्रांड क्रीज पर हैं। 12 ओवर के बाद नीदरलैंड का स्कोर 43/3 है।

04:34 PM, 17-Oct-2023

SA vs NED Live: नीदरलैंड का दूसरा विकेट गिरा

24 रन के स्कोर पर नीदरलैंड का दूसरा विकेट गिर चुका है। ओडवड 25 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हुए। मार्को यानसेन ने उन्हें क्विंटन डिकॉक के हाथों कैच कराया। एकेरमन के साथ बस दे लिडे क्रीज पर हैं।

04:28 PM, 17-Oct-2023

SA vs NED Live: नीदरलैंड का पहला विकेट गिरा

22 रन के स्कोर पर नीदरलैंड की टीम का पहला विकेट गिरा है। विक्रम 16 गेंद में दो रन बनाकर आउट हो चुके हैं। कगिसो रबाडा ने उन्हें हनेरिक क्लासेन के हाथों कैच कराया। यह वनडे में रबाडा का 150वां विकेट था। अब ओडवनड के साथ एकरमन क्रीज पर हैं।

04:09 PM, 17-Oct-2023

SA vs NED Live: नीदरलैंड की बल्लेबाजी शुरू

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नीदरलैंड की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। बारिश के कारण यह मैच देरी से शुरू हुआ है और दक्षिण अफ्रीका ने पहले गेदंबाजी करने का फैसला किया है। बारिश के चलते काफी समय बर्बाद होने के कारण यह मुकाबला 43-43 ओवर का होगा। दोनों पारियों ने सात ओवर की कटौती हुई है।

03:36 PM, 17-Oct-2023

SA vs NED Live: बारिश रुकी

बारिश रुक चुकी है। बादल भी हट चुके हैं। ऐसे में अंपायर्स ने शाम चार बजे मैच शुरू करने का फैसला लिया है। यह मुकाबला 43-43 ओवर का होगा। पहला पावरप्ले एक से नौ ओवर का होगा, अगला पावरप्ले 10-35 ओवर का होगा और अंतिम पावरप्ले 36-43 ओवर का होगा। तीन गेंदबाज अधिकतम नौ ओवर फेंक सकते हैं, जबकि दो गेंदबाज अधिकतम आठ ओवर फेंक सकते हैं।

03:24 PM, 17-Oct-2023

SA vs NED Live: धर्मशाला में बारिश रुकी

धर्मशाला में बारिश रुक गई है। आसमान भी साफ हो चुका है और मैदान में भरपूर रोशनी है। अब मैदान सूखते ही खेल शुरू हो जाएगा। हालांकि, मैदान सूखने में थोड़ा समय लगेगा। बारिश रुकने की वजह से मैच शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है।

03:07 PM, 17-Oct-2023

SA vs NED Live: बारिश की वजह से मैच शुरू होने में देरी

धर्मशाला में तेज बारिश शुरू हो गई है। एक घंटे की देरी से ढाई बजे टॉस हुआ और तीन बजे मैच शुरू करने का प्लान था। हालांकि, अब तेज बारिश की वजह से पूरे मैदान को कवर्स से ढक दिया गया है। 

02:40 PM, 17-Oct-2023

SA vs NED Live: दोनों टीमें इस प्रकार हैं

नीदरलैंड: विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ'डॉड, कॉलिन एकरमैन, बास डी लीडे, तेजा निदामानुरु, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), साइब्रैंड एंगेलब्रेक्ट, रोल्फ वान डर मर्व, लोगन वान बीक, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन।

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), तेम्बा बावुमा (कप्तान), रसी वान डर डुसेन, एडेन मार्करम, हेनरिच क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, गेराल्ड कोएत्जी।

02:38 PM, 17-Oct-2023

SA vs NED Live: दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीता

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। बावुमा ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। चाइनमैन स्पिनर तबरेज शम्सी की जगह तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है। वहीं, नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने भी एक बदलाव किया है। ऑलराउंडर लोगन वान बीक की वापसी हुई है। वहीं, रेयान क्लेन को बाहर किया गया है।

01:54 PM, 17-Oct-2023

SA vs NED Live: फिर शुरू हुई बारिश

धर्मशाला में फिर से बारिश शुरू हो चुकी है। मैदान को वापस से कवर्स से ढक दिया गया है। अब टॉस में और देरी हो सकती है। पहले इसे दो बजे कराने पर फैसला लिया गया था। 

01:32 PM, 17-Oct-2023

SA vs NED Live: बारिश के कारण टॉस में देरी

धर्मशाला में बारिश की वजह से टॉस में देरी हुई है। हालांकि, अब बारिश रुक चुकी, लेकिन ओवरकास्ट कंडीशंस हैं। आउटफील्ड से कवर्स हटा लिए गए हैं, लेकिन पिच को अभी भी ढक कर रखा गया है। धर्मशाला के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है, जिसकी  वजह से वहां का तापमान बहुत गिर गया है। ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर्स के मुताबिक अब दो बजे टॉस होगा, वहीं ढाई बजे मैच की शुरुआत होगी।

01:11 PM, 17-Oct-2023

SA vs NED Live: धर्मशाला में हो रही बारिश

धर्मशाला में फिलहाल बारिश हो रही है। धर्मशाला के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है, जिसकी  वजह से वहां का तापमान बहुत गिर गया है। अभी फिलहाल बारिश हो रही है और पिच समेत पूरे मैदान को कवर्स से ढक दिया गया है।

01:10 PM, 17-Oct-2023

SA vs NED Live: 2022 में नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया था उलटफेर

नीदरलैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की नजरें 2022 टी20 विश्व कप का बदला लेने और बड़े अंतर से जीत दर्ज करने पर लगी होगी। नीदरलैंड ने टी20 विश्व कप 2009 में इंग्लैंड को लॉर्ड्स पर हराकर उलटफेर किया था। इसके बाद 2022 टी20 विश्व कप के सुपर-12 राउंड में नीदरलैंड ने तेम्बा बावुमा की अगुआई वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम को हराकर विश्व कप से बाहर किया था।

इससे पाकिस्तानी टीम को फायदा हुआ था और टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई थी। स्कॉट एडवडर्स की अगुआई वाली टीम उस जीत से प्रेरणा लेना चाहेगी, लेकिन टी20 और वनडे क्रिकेट में जमीन-आसमान का अंतर है। वैसे क्रिकेट में चमत्कार होते हैं और दिल्ली में रविवार को अफगानिस्तान ने मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड को हराकर इसकी बानगी दी। ऐसे में नीदरलैंड एक और उलटफेर करने की फिराक में होगा।

01:09 PM, 17-Oct-2023

SA vs NED Live: क्लासेन-मिलर भी शानदार फॉर्म में

तीनों ने श्रीलंका के खिलाफ शतक जमाए, जबकि हेनरिच क्लासेन और डेविड मिलर ने भी उपयोगी पारियां खेली। श्रीलंकाई बल्लेबाजों के सामने उसके गेंदबाज उतने प्रभावी नहीं रहे, लेकिन अगले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने वापसी की। डिकॉक ने लगातार दूसरा शतक जमाया, जबकि गेंदबाजी में मार्को जेनसेन और कैगिसो रबादा प्रभावी रहे। दक्षिण अफ्रीका ने यह मैच 177 रन से जीता।

01:09 PM, 17-Oct-2023

SA vs NED Live: शानदार फॉर्म में दक्षिण अफ्रीका की टीम

दक्षिण अफ्रीका ने दिल्ली में पहले मैच में श्रीलंका के खिलाफ पांच विकेट पर 428 रन का रिकॉर्ड स्कोर बनाने के बाद 102 रन से जीत दर्ज की। इसके बाद लखनऊ में पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराया। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें जहां अपने रसूख के अनुरूप नहीं खेल पा रही है, वहीं दक्षिण अफ्रीका ने हर विभाग में दमदार खेल दिखाया है। विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक, शीर्ष क्रम के बल्लेबाज रसी वान डर डुसेन और एडेन मार्करम ने प्रभावित किया है।

01:08 PM, 17-Oct-2023

SA vs NED Live: दक्षिण अफ्रीका की टीम ने बजाई खतरे की घंटी

विश्व कप में अब तक शानदार फॉर्म में चल रही दक्षिण अफ्रीका ने विरोधी टीमों के लिए खतरे की घंटी बजा दी है और मंगलवार को नीदरलैंड पर शानदार जीत दर्ज करके वह अपनी स्थिति और मजबूत करने उतरेगी। पिछले दो मैचों में दक्षिण अफ्रीका ने दिखा दिया कि अब वह ‘चोकर्स ’ (दबाव के आगे घुटने टेकने वाले ) का ठप्पा हटाने के इरादे से आए हैं।

01:02 PM, 17-Oct-2023

SA vs NED Highlights: नीदरलैंड की ऐतिहासिक जीत; दक्षिण अफ्रीका को 38 रन से हराया, इस विश्व कप में दूसरा उलटफेर

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज वनडे विश्व कप के 15वें मैच में दक्षिण अफ्रीका का सामना नीदरलैंड से है। यह मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। नीदरलैंड की टीम जहां अपने पिछले दोनों मैच गंवा चुकी है, वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अपने पिछले दोनों मैच जीते हैं। तेम्बा बावुमा दक्षिण अफ्रीका की और स्कॉट एडवर्ड्स नीदरलैंड की कप्तानी कर रहे हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें