फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SA vs BAN Highlights: दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को 149 रन से हराया, अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंची

Tue, 24 Oct 2023 10:30 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

खास बातें

ICC ODI World Cup 2023 South Africa vs Bangladesh 2023 Highlights: वनडे विश्व कप 2023 के 23वें मैच में दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को हरा दिया है। इस जीत के साथ अफ्रीकी टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर आ गई है और सेमीफाइनल के लिए अपना दावा मजबूत किया है। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 382 रन बनाए। इसके जवाब में बांग्लादेश 233 रन ही बना पाया और मैच 149 रन से हार गया।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:10 PM, 24-Oct-2023

दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को हराया

दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को 149 रन से हरा दिया है। इस टूर्नामेंट में यह दक्षिण अफ्रीका की चौथी जीत है। इस मैच में जीत के साथ ही अफ्रीकी टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर आ गई है। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट खोकर 382 रन बनाए थे। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 46.4 ओवर में 233 रन ही बना पाई और मैच 149 रन से हार गई। बांग्लादेश के लिए महमुदुल्लाह रियाद ने 111 रन बनाए, लेकिन उनकी पारी टीम के काम नहीं आ सकी। दक्षिण अफ्रीका के लिए क्विंटन डिकॉक ने 174 और हेनरिक क्लासेन ने 90 रन बनाए। कप्तान मार्करम ने 60 रन का योगदान दिया। 

मैच में क्या हुआ?
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफ्रीकी टीम की शुरुआत खराब रही थी। रीज हेंड्रिक्स 12 रन और रसी वान डर डुसेन एक रन बनाकर आउट हुए। हेंड्रिक्स को शोरिफुल और डुसेन के मिराज ने आउट किया। इसके बाद क्विंटन डिकॉक ने कप्तान एडेन मार्करम के साथ तीसरे विकेट के लिए 131 रन की साझेदारी निभाई। डिकॉक ने वनडे करियर का 20वां और इस विश्व कप का तीसरा शतक लगाया। वहीं, मार्करम ने वनडे करियर का नौवां अर्धशतक लगाया। इस साझेदारी को शाकिब ने तोड़ा। मार्करम 69 गेंद में सात चौके की मदद से 60 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, डिकॉक ने अपने 150वें वनडे में 140 गेंद में 15 चौके और सात छक्के की मदद से 174 रन की पारी खेली। यह इस विश्व कप का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम था। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 163 रन की पारी खेली थी। इसके बाद हेनरिक क्लासेन ने 34 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। क्लासेन और डिकॉक के बीच 141 रन की साझेदारी हुई। क्लासेन 49 गेंद में दो चौके और आठ छक्के की मदद से 90 रन की पारी खेली। डेविड मिलर 15 गेंद में एक चौका और चार छक्के की मदद से 34 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, मार्को यानसेन एक रन बनाकर नाबाद रहे।

383 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए कभी भी बांग्लादेश की टीम लय में नहीं दिखी। तंजिद हसन और लिटन दास ने धीमी शुरुआत की। इस जोड़ी ने छह ओवर में 30 रन जोड़े और इसी स्कोर पर तंजिद हसन आउट हो गए। अगली ही गेंद पर नजमुल हसन भी आउट हो गए। कप्तान शाकिब एक रन और मुश्फिकुर रहीम आठ रन बनाकर आउट हुए। लिटन दास भी 44 गेंद में 22 रन बनाकर चलते बने। 81 रन पर बांग्लादेश के छह विकेट गिर गए थे। महमुदुल्लाह ने एक छोर संभाला और मेहदी हसन-नसुम अहम 19 रन बनाकर उनका साथ निभाते रहे। हसन महमूद ने 15 और मुश्तफिजुर ने 11 रन बनाए। इस बीच महमुदुल्लाह तेजी से रन बनाते रहे और अपना शतक पूरा किया। वह 111 रन के स्कोर पर आउट हुए। इस समय बांग्लादेश का स्कोर 227/9 था। इसके बाद पूरी टीम 233 रन पर सिमट गई। दक्षिण अफ्रीका के लिए गेराल्ड कोट्जे ने तीन विकेट लिए। मार्को यानसेन, कगिसो रबाडा और लिजार्ड विलियम्स को दो-दो विकेट मिले। केशव महाराज ने एक विकेट लिया।

10:01 PM, 24-Oct-2023

SA vs BAN Live: महमुदुल्लाह 111 रन बनाकर आउट

227 रन पर बांग्लादेश का नौवां विकेट गिरा है। महमुदुल्लाह  रियाद 111 गेंद में 111 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। गेराल्ड कोट्जे ने उन्हें मार्को यानसेन के हाथों कैच कराया। अब मुस्तफिजुर और शोरिफुल इस्लाम क्रीज पर हैं।

09:58 PM, 24-Oct-2023

SA vs BAN Live: महमुदुल्लाह रियाद का शतक

महमुदुल्लाह रियाद ने 104 गेंद में अपना शतक पूरा किया है। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की है और अपनी टीम को बड़ी हार से बचाया है। बांग्लादेश के लिए यह मैच जीतना लगभग नामुमकिन है, लेकिन महमुदुल्लाह ने अकेले लड़ाई की है।

विज्ञापन
09:45 PM, 24-Oct-2023

SA vs BAN Live: बांग्लादेश का स्कोर 200 रन के पार

आठ विकेट के नुकसान पर बांग्लादेश का स्कोर 200 रन के पार जा चुका है। महमुदुल्लाह रियाद अपने शतक के करीब पहुंच गए हैं। वहीं, मुस्तफिजुर उनका साथ दे रहे हैं।

09:14 PM, 24-Oct-2023

SA vs BAN Live: बांग्लादेश का आठवां विकेट गिरा

159 रन पर बांग्लादेश का आठवां विकेट गिरा है। हसन महमूद 25 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। कगिसो रबाडा ने धीमी गेंद पर उन्हें गेराल्ड कोट्जे के हाथों कैच कराया। महमुदुल्लाह के साथ मुश्तफिजुर क्रीज पर हैं।

विज्ञापन
09:12 PM, 24-Oct-2023

SA vs BAN Live: बांग्लादेश का स्कोर 150 रन के पार

सात विकेट के नुकसान पर बांग्लादेश का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। महमुदुल्लाह रियाद अर्धशतक लगाकर अपनी टीम के लिए लड़ाई कर रहे हैं। हालांकि, बांग्लादेश के लिए जीत हासिल करना बेहद मुश्किल होगा।

09:11 PM, 24-Oct-2023

SA vs BAN Live: महमुदुल्लाह का अर्धशतक

महमुदुल्लाह रियाद ने 67 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने इस मैच में अकेले बांग्लादेश के लिए लड़ाई की है।

08:40 PM, 24-Oct-2023

SA vs BAN Live: बांग्लादेश का सातवां विकेट गिरा

122 रन के स्कोर पर बांग्लादेश का सातवां विकेट गिरा है। नसुम अहमद 19 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। गेराल्ड कोट्जे ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच पकड़ा। महमुदुल्लाह के साथ महमूद हसन क्रीज पर हैं।

08:33 PM, 24-Oct-2023

SA vs BAN Live: बांग्लादेश का स्कोर 100 रन के पार

बांग्लादेश का स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 100 रन के पार जा चुका है। महमुदुल्लाह और नसुम अच्छी साझेदारी कर चुके हैं। बांग्लादेश की हार लगभग तय है, लेकिन यह जोड़ी लड़ाई कर रही है। 28 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 114/6 है।

08:14 PM, 24-Oct-2023

SA vs BAN Live: बांग्लादेश का छठा विकेट गिरा

81 रन के स्कोर पर बांग्लादेश का छठा विकेट गिरा है। मेहदी हसन मिराज 19 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। केशव महाराज ने उन्हें फेहलुकवायो के हाथों कैच कराया। 24 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 89/6 है।

07:47 PM, 24-Oct-2023

SA vs BAN Live: बांग्लादेश का पांचवां विकेट गिरा

58 रन पर बांग्लादेश का पांचवां विकेट गिरा है। लिटन दास 44 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। कगिसो रबाडा ने उन्हें विकेटों के सामने फंसाया। महमुदुल्लाह के साथ मेहदी हसन मिराज क्रीज पर हैं। 17 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 63/5 है।

07:29 PM, 24-Oct-2023

SA vs BAN Live: बांग्लादेश का चौथा विकेट गिरा

42 रन के स्कोर पर बांग्लादेश का चौथा विकेट गिरा है। मुश्फिकुर रहीम 17 गेंद में आठ रन बनाकर आउट हो चुके हैं। गेराल्ड कोट्जे ने उन्हें फेहलुकवायों के हाथों कैच कराया। अब लिटन दास के साथ महमुदुल्लाह क्रीज पर हैं। 13 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 48/4 है।

07:00 PM, 24-Oct-2023

SA vs BAN Live: बांग्लादेश का तीसरा विकेट गिरा

31 रन पर बांग्लादेश का तीसरा विकेट गिरा है। कप्तान शाकिब अल हसन एक रन बनाकर आउट हुए। विलियम्स ने उन्हें क्लासेन के हाथों कैच कराया। अब लिटन दास के साथ मुश्फिकुर रहीम क्रीज पर हैं।

06:52 PM, 24-Oct-2023

SA vs BAN Live: बांग्लादेश का पहला विकेट गिरा

30 रन के स्कोर पर बांग्लादेश का पहला विकेट गिरा है। तंजिद हसन 17 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मार्को यानसेन ने उन्हें हेनरिक क्लासेन के हाथों कैच कराया। अगली ही गेंद पर उन्होंने नजमुल हसन शान्तो को भी आउट किया। शान्तो पहली गेंद पर ही पवेलियन लौट गए, वह अपना खाता तक नहीं खोल पाए। क्लासेन ने उनका कैच पकड़ा। अब लिटन दास के साथ शाकिब अल हसन क्रीज पर हैं।

06:47 PM, 24-Oct-2023

SA vs BAN Live: बांग्लादेश की बल्लेबाजी शुरू

383 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। लिटन दास के साथ तंजिद हसन क्रीज पर हैं। बड़े स्कोर का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने धीमी शुरुआत की है। छह ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 30/0 है।

05:51 PM, 24-Oct-2023

SA vs BAN Live: दक्षिण अफ्रीका ने बनाए 382/5

दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश के सामने 383 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफ्रीकी टीम की शुरुआत खराब रही थी। रीज हेंड्रिक्स 12 रन और रसी वान डर डुसेन एक रन बनाकर आउट हुए। हेंड्रिक्स को शोरिफुल और डुसेन के मिराज ने आउट किया। इसके बाद क्विंटन डिकॉक ने कप्तान एडेन मार्करम के साथ तीसरे विकेट के लिए 131 रन की साझेदारी निभाई। डिकॉक ने वनडे करियर का 20वां और इस विश्व कप का तीसरा शतक लगाया। वहीं, मार्करम ने वनडे करियर का नौवां अर्धशतक लगाया। इस साझेदारी को शाकिब ने तोड़ा। मार्करम 69 गेंद में सात चौके की मदद से 60 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, डिकॉक ने अपने 150वें वनडे में 140 गेंद में 15 चौके और सात छक्के की मदद से 174 रन की पारी खेली। यह इस विश्व कप का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम था। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 163 रन की पारी खेली थी। इसके बाद हेनरिक क्लासेन ने 34 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। क्लासेन और डिकॉक के बीच 141 रन की साझेदारी हुई। क्लासेन 49 गेंद में दो चौके और आठ छक्के की मदद से 90 रन की पारी खेली। डेविड मिलर 15 गेंद में एक चौका और चार छक्के की मदद से 34 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, मार्को यानसेन एक रन बनाकर नाबाद रहे। 

05:22 PM, 24-Oct-2023

SA vs BAN Live: क्विंटन डिकॉक पवेलियन लौटे

दक्षिण अफ्रीका को 46वें ओवर में 309 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। हसन महमूद ने क्विंटन डिकॉक को नसुम अहमद के हाथों कैच कराया। उन्होंने 140 गेंद में 15 चौके और सात छक्के की मदद से 174 रन की पारी खेली। यह इस विश्व कप का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम था। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 163 रन की पारी खेली थी।

05:17 PM, 24-Oct-2023

SA vs BAN Live: क्लासेन का अर्धशतक

हेनरिक क्लासेन ने 34 गेंद में अर्धशतक जड़ा। यह इस विश्व कप का पांचवां सबसे तेज अर्धशतक रहा। 44 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर तीन विकेट पर 300 रन है। फिलहाल डिकॉक 168 रन और क्लासेन 50 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

05:09 PM, 24-Oct-2023

SA vs BAN Live: डिकॉक के 150 रन पूरे

डिकॉक ने 129 गेंद में 150 रन पूरे किए। 43 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने तीन विकेट गंवाकर 283 रन बना लिए हैं। डिकॉक 158 रन और क्लासेन 43 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

04:22 PM, 24-Oct-2023

SA vs BAN Live: क्विंटन डिकॉक का शतक

क्विंटन डिकॉक ने इस विश्व कप का अपना तीसरा और वनडे करियर का 20वां शतक लगाया। उन्होंने 101 गेंद में शतक पूरा किया। अब तक अपनी पारी में वह छह चौके और चार छक्के लगा चुके हैं। डिकॉक ने इससे पहले श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। श्रीलंका के खिलाफ 100 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने 109 रन बनाए थे। 35 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका स्कोर तीन विकेट पर 196 रन है। डिकॉक 103 गेंद में 101 रन और क्लासेन 12 गेंद में 19 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 

04:05 PM, 24-Oct-2023

SA vs BAN Live: कप्तान मार्करम आउट

दक्षिण अफ्रीका को 31वें ओवर में 167 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। शाकिब अल हसन ने एडेन मार्करम को लिटन दास के हाथों कैच कराया। वह 69 गेंद में 60 रन बना सके। उन्होंने डिकॉक के साथ मिलकर 131 रन की साझेदारी निभाई। 31 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर तीन विकेट पर 169 रन है। फिलहाल क्विंटन डिकॉक 92 रन और हेनरिक क्लासेन एक रन बनाकर क्रीज पर हैं।

03:45 PM, 24-Oct-2023

SA vs BAN Live: मार्करम का भी अर्धशतक

26 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने दो विकेट गंवाकर 141 रन बना लिए हैं। फिलहाल एडेन मार्करम 57 गेंदों में 51 रन और क्विंटन डिकॉक ने 73 गेंदों में 75 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 100+ रन की साझेदारी हो चुकी है। डिकॉक ने 31वां अर्धशतक लगाया, जबकि मार्करम ने नौवां अर्धशतक जड़ा।

03:29 PM, 24-Oct-2023

SA vs BAN Live: मार्करम-डिकॉक क्रीज पर

22 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने दो विकेट गंवाकर 113 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्विंटन डिकॉक 63 गेंदों में 68 रन और एडेन मार्करम 31 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 70 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। 

03:11 PM, 24-Oct-2023

SA vs BAN Live: डिकॉक का अर्धशतक

क्विंटन डिकॉक ने 47 गेंद में अर्धशतक जड़ा। यह उनके वनडे करियर का 31वां अर्धशतक रहा। डिकॉक इस विश्व कप में शानदार फॉर्म में रहे हैं। वह दो शतक भी लगा चुके हैं। दक्षिण अफ्रीका ने 18 ओवर की समाप्ती तक दो विकेट गंवाकर 92 रन बना लिए हैं। फिलहाल डिकॉक 54 और कप्तान एडेन मार्करम 24 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

02:35 PM, 24-Oct-2023

SA vs BAN Live: दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका

आठवें ओवर में 36 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका लगा। मेहदी हसन मिराज ने रसी वान डर डुसेन को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह एक रन बना सके। फिलहाल क्विंटन डिकॉक और कप्तान एडेन मार्करम क्रीज पर हैं। आठ ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर दो विकेट पर 36 रन है।

02:26 PM, 24-Oct-2023

SA vs BAN Live: दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका

दक्षिण अफ्रीका को सातवें ओवर में 33 के स्कोर पर पहला झटका लगा। शोरिफुल इस्लाम ने रीजा हेंड्रिक्स को क्लीन बोल्ड किया। वह 19 गेंदों में 12 रन बना सके। फिलहाल क्विंटन डिकॉक और रसी वान डर डुसेन क्रीज पर हैं। सात ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर एक विकेट पर 35 रन है।

02:24 PM, 24-Oct-2023

SA vs BAN Live: दक्षिण अफ्रीका की सधी हुई शुरुआत

दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत सधी हुई रही है। पांच ओवर में उन्होंने बिना विकेट गंवाए 25 रन बना लिए हैं। फिलहाल रीजा हेंड्रिक्स 12 रन और क्विंटन डिकॉक 12 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

01:41 PM, 24-Oct-2023

SA vs BAN Live: दोनों टीमें इस प्रकार हैं

बांग्लादेश: तंजीद हसन, लिटन दास, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, हसन महमूद

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, रासी वान डर डुसेन, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लिजाड विलियम्स।

01:39 PM, 24-Oct-2023

SA vs BAN Live: दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। आज भी तेम्बा बावुमा नहीं खेल रहे हैं। एडेन मार्करम ही उनकी जगह कप्तानी कर रहे हैं। अफ्रीकी टीम में एक बदलाव है। लुंगी एनगिटी चोटिल होने की वजह से नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह लिजाड विलियम्सन को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है। वहीं, बांग्लादेश की टीम में नियमित कप्तान शाकिब अल हसन की वापसी हुई है। तौहिद हृदोय यह मैच नहीं खेल रहे हैं।

01:13 PM, 24-Oct-2023

SA vs BAN Live: डिकॉक को मुंबई में खेलने का अनुभव

इंग्लैंड के खिलाफ अनुभवी सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक सस्ते में आउट हो गए थे, लेकिन टीम 399 रन बनाने में सफल रही। डिकॉक ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के प्रतिनिधित्व के दौरान इस मैदान पर काफी क्रिकेट खेला है और वह बांग्लादेश के खिलाफ अपने इस अनुभव का फायदा उठाना चाहेंगे।

01:13 PM, 24-Oct-2023

SA vs BAN Live: जीत की पटरी पर लौटा दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100 रन से अधिक के अंतर से जीत के साथ विश्व कप में अपना अभियान शानदार तरीके से शुरू किया था। टीम को हालांकि नीदरलैंड के खिलाफ एक चौंकाने वाली हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका इसके बाद इंग्लैंड को 229 रन से हराकर अपने अभियान को पटरी पर लाने में सफल रहा।

01:12 PM, 24-Oct-2023

SA vs BAN Live: दोनों टीमों के आंकड़े

दक्षिण अफ्रीका की टीम वनडे में बांग्लादेश से छह मैचों में हारी है और इसमे तीन मैच पिछले चार साल के हैं। दोनों टीमों के बीच विश्व कप के चार मुकाबलों में बांग्लादेश ने दक्षिण अफ्रीका को 2007 और 2019 में शिकस्त दी है। दक्षिण अफ्रीका को स्पिन गेंदबाज हरफनमौला बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन और मेहदी हसन मिराज से सतर्क रहना होगा।

01:11 PM, 24-Oct-2023

SA vs BAN Live: दक्षिण अफ्रीकी टीम शानदार फॉर्म में

इंग्लैंड के खिलाफ 229 रन की बड़ी जीत दर्ज करने वाली दक्षिण अफ्रीका की टीम मंगलवार को विश्व कप मैच में जब बांग्लादेश के खिलाफ उतरेगी तो उसके सामने शानदार प्रदर्शन को जारी रखने की चुनौती होगी। बांग्लादेश की टीम मौजूदा विश्वकप में अब तब संघर्ष करती दिखी है लेकिन इस टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसका रिकॉर्ड अच्छा है।

01:03 PM, 24-Oct-2023

SA vs BAN Highlights: दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को 149 रन से हराया, अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंची

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज वनडे विश्व कप 2023 के 23वें मैच में दक्षिण अफ्रीका का सामना बांग्लादेश से है। अफ्रीकी टीम फिलहाल अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है, जबकि बांग्लादेश की टीम सातवें स्थान पर है। बांग्लादेश की टीम इस मैच को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति सुधारना चाहेगी, वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल के लिए अपना दावा मजबूत करना चाहेगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें