12वें ओवर की तीसरी गेंद पर जाधव ने सिक्स लगाकर रनों की रफ्तार बढ़ाने की कोशिश की। 12 ओवर के बाद सनराइजर्स ने तीन विकेट खोकर 100 रन बना लिए हैं। जीत के लिए जाधव और विलियमसन दोनों को ही आक्रामक बल्लेबाजी करनी होगी।
17वें ओवर की अंतिम गेंद पर शतक लगाया। यह उनका पहला आईपीएल शतक रहा। इससे पहले 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उन्होंने 55 गेंदों पर 90 रन की पारी खेली थी। इस सीजन का यह तीसरा शतक रहा। उनसे पहले संजू सैमसन और आरसीबी के देवदत्त पडिक्कल शतक जड़ चुके हैं। 18 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 185 रन।
छठा ओवर कराने आए भुवनेश्वर को ओवर की पहली गेंद पर बटलर ने चौका जड़ा। तीसरी गेंद पर फिर बटलर ने शानदार टाइमिंग दिखाई और चौका लगाया। इस ओवर में एक सिंगल और दो चौकों की मदद से नौ रन आए। छह ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 42 रन।
दूसरा ओवर संदीप शर्मा ने किया। यह ओवर भी खासा किफायती साबित हुआ और महज तीन रन ही आए। दो ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर बिना किसी नुकसान के पांच रन।