ईशान मलिंगा की अगुवाई में गेंदबाजों के घातक प्रदर्शन के बाद अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की शतकीय साझेदारी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट से हरा दिया। शनिवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने वैभव सूर्यवंशी की शतकीय और ध्रुव जुरेल की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 228 रन बनाए। जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद ने 18.3 ओवर में पांच विकेट पर 229 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
हैदराबाद को पांचवां झटका भी बृजेश ने दिया। उन्होंने क्लासेन को अपना शिकार बनाया। वह 24 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हुए। अब हैदराबाद को जीत के लिए दो ओवर में नौ रन चाहिए। क्रीज पर सलिल और अनिकेत वर्मा हैं।
हैदराबाद को चौथा झटका बृजेश शर्मा ने दिया। उन्होंने नीतीश रेड्डी को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 36 रन बनाकर आउट हुए। अब क्लासेन का साथ देने सलिल अरोड़ा आए हैं।
हैदराबाद को दूसरा झटका डोनोवन फरेरा ने दिया। उन्होंने जोफ्रा आर्चर के हाथों अभिषेक शर्मा को कैच आउट कराया। वह 29 गेंदों में 11 चौके और एक छक्के की मदद से 57 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब ईशान किशन का साथ देने हेनरिक क्लासेन आए हैं।
अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए। दोनों दमदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और स्कोर 130 के पार पहुंच गया है।
हैदराबाद को पहला झटका आर्चर ने दिया। उन्होंने जुरेल के हाथों ट्रेविस हेड को कैच कराया। वह पांच गेंदों में सिर्फ छह रन बना पाए। अब अभिषेक का साथ देने ईशान किशन आए हैं।
हैदराबाद की पारी शुरू हो चुकी है। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड क्रीज पर मौजूद हैं। पहला ओवर जोफ्रा आर्चर कर रहे हैं।
राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 229 रनों का लक्ष्य दिया। शनिवार को खेले जा रहे मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने वैभव सूर्यवंशी की शतकीय और ध्रुव जुरेल की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 228 रन बनाए। इस दौरान हैदराबाद के लिए ईशान मलिंगा ने दो विकेट लिए जबकि प्रफुल्ल हिंगे, पैट कमिंस, साकिब हुसैन और नीतीश कुमार रेड्डी ने एक-एक विकेट झटके।
राजस्थान को चौथा झटका कप्तान पैट कमिंस ने दिया। उन्होंने रियान पराग को बोल्ड किया। वह सिर्फ सात रन बना पाए। अब फरेरा और हेटमायर क्रीज पर मौजूद हैं।
राजस्थान को दूसरा झटका नीतीश रेड्डी ने दिया। उन्होंने ध्रुव जुरेल को पवेलियन की राह दिखाई। वह 35 गेंदों में 51 रन बनाकर लौटे। अब सूर्यवंशी का साथ देने रियान पराग आए हैं। 13 ओवर के बाद स्कोर दो विकेट पर 153 रन है।
10 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और वैभव सूर्यवंशी तथा ध्रुव जुरेल क्रीज पर डटे हैं। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी हो चुकी है। राजस्थान का स्कोर एक विकेट पर 112 रन है।
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने महज 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। फिलहाल ध्रुव जुरेल क्रीज पर मौजूद हैं। राजस्थान ने हैदराबाद के खिलाफ छह ओवर में एक विकेट पर 76 रन बना लिए हैं।
राजस्थान को पहला झटका ईशान मलिंगा ने दिया। उन्होंने क्लासेन के हाथों यशस्वी को कैच कराया। वह आठ गेंदों में 10 रन बना पाए। अब वैभव का साथ देने ध्रुव जुरेल आए हैं।
राजस्थान की पारी शुरू हो चुकी है। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर मौजूद हैं।
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि बिश्नोई, रवि सिंह, संदीप शर्मा, शुभम दुबे।
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: स्मरण रविचंद्रन, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, ट्रेविस हेड।
सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कमिंस ने बताया कि टीम ने दो बदलाव किए हैं। दिलशान मदुशंका की जगह कमिंस की वापसी हुई है जबकि हर्ष दुबे के स्थान पर प्रफुल्ल हिंगे को मौका मिला है। वहीं, राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने कोई बदलाव नहीं किया है।
IPL Live Cricket Score, RR vs SRH Indian Premier League 2026 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमें अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेंगी।