जोस हेजलवुड ने दूसरी सफलता हासिल करते हुए देवदत्त पडिक्कल को पवेलियन भेज दिया है। हेजलवुड ने अपने आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर पडिक्कल को दिनेश कार्तिक के हाथों कैच कराया। पडिक्कल 12 गेंदों में नौ रन बनाकर आउट हुए। 17 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 148/3, जोस बटलर (95*), शिमरोन हेटमायर (0*)
वानिंदु हसरंगा के आखिरी ओवर में जोस बटलर ने दो छक्के लगाकर 14 रन बटोरे। राजस्थान को जीत के लिए 24 गेंदों में 18 रन की दरकार। 16 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 140/2, जोस बटलर (88*), यशस्वी जायसवाल (8*)
वानिंंदु हसरंगा ने एक बार फिर से संजू सैमसन को अपनी फिरकी में फंसा लिया है। हसरंगा ने संजू को सीजन में तीसरी बार आउट किया। उन्होंने इस बार अपने तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर सैमसन को कार्तिक के हाथों स्टंपिंग कराया। सैमसन ने आउट होने से पहले 21 गेंदों में 23 रन बनाए। 12 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 114/2, जोस बटलर (69*), यशस्वी जायसवाल (1*)
जोस बटलर को 66 रन के स्कोर पर बड़ा जीवनदान मिल गया है। 11वें ओवर की हर्षल की पहली गेंद पर बटलर शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन गेंद बाहरी किनारा लेकर विकेट के पीछे सीधा दिनेश कार्तिक के हाथों में गई लेकिन वह उसे पकड़ने में नाकाम रहे। 11 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 112/1, जोस बटलर (68*), संजू सैमसन (23*)
संजू सैमसन और जोस बटलर ने मिलकर तेजी से टीम के स्कोर को 100 रन के पार पहुंचा दिया है। दोनों के बीच में दूसरे विकेट के लिए 40 रन से अधिक की साझेदारी कर ली है। 10 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 103/1, जोस बटलर (66*), संजू सैमसन (16*)
जोस बटलर ने अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए सीजन का पांचवां अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने हर्षल पटेल की गेंद पर चौका लगाकर 23 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। बटलर ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान छह चौके और तीन छक्के जड़े। सात ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 77/1, जोस बटलर (54*), संजू सैमसन (2*)
जोस हेजलवुड ने अपने दूसरे ओवर में वापसी करते हुए बैंगलोर को पहली सफलता दिला दी है। हेजलवुड ने ओवर की पहली गेंद पर यशस्वी को विराट के हाथों कैच कराया। जायसवाल ने आउट होने से पहले 13 गेंदों में 21 रन बनाए। छह ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 67/1, जोस बटलर (45*), संजू सैमसन (1*)
जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए पांच ओवर में ही टीम के स्कोर को 50 के पार पहुंचा दिया है। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 30 गेंदों में 61 रन की साझेदारी हो चुकी है। पांच ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 61/0, जोस बटलर (40*), यशस्वी जायसवाल (21*)
राजस्थान रॉयल्स की तरफ से जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल ने पारी की शुरुआत की है जबकि बैंगलोर की तरफ से मोहम्मद सिराज ने नई गेंद थामी है। यशस्वी ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए सिराज के ओवर में दो छक्के और एक चौका लगाया और कुल 16 रन बटोरे। एक ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 16/0, जोस बटलर (0*), यशस्वी जायसवाल (16*)
महिपाल लोमरोर भी सस्ते में पवेलियन लौटे। उन्हें ओबेड मकॉय ने अपने तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर अश्विन के हाथों कैच कराया। लोमरोर ने आउट होने से पहले 10 गेंदों में सिर्फ आठ रन बनाए। 18 ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर: 146/5, शाहबाज अहमद (4*), दिनेश कार्तिक (6*)
रविचंद्रन अश्विन ने आखिरकार मैच की पहली सफलता हासिल कर ली है। उन्होंने अपने आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर रजत पाटीदार को बटलर के हाथों कैच कराया। पाटीदार अश्विन की गेंद पर लगातार दूसरा छक्का लगाना चाहते थे लेकिन लॉन्ग ऑफ पर बाउंड्री के पास खड़े जोस बटलर ने बेहतरीन कैच पकड़ा। रजत 42 गेंदों में 58 रन बनकर आउट हुए। 16 ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर: 132/4, महिपाल लोमरोर (4*), दिनेश कार्तिक (1*)
रजत पाटीदार ने अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए एक और अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने छक्के के साथ 40 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। पाटीदार ने अपनी पारी के दौरान दो छक्के और चार चौके लगाए। 15 ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर: 123/3, रजत पाटीदार (52*), महिपाल लोमरोर (2*)
ग्लेन मैक्सवेल एक तेज तर्रार पारी खेलकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें ट्रेंट बोल्ट ने अपने आखिरी ओवर की छठी गेंद पर मकॉय के हाथों कैच कराया। मैक्सवेल ने आउट होने से पहले 13 गेंदों में 24 रन बनाए। 14 ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर: 111/3, रजत पाटीदार (44*), महिपाल लोमरोर (0*)
युजवेंद्र चहल अपने दूसरे ओवर में भी महंगे साबित हुए। उनके ओवर में मैक्सवेल ने एक छक्का और एक चौका लगाया और 15 रन बटोरे। इसी के साथ आरसीबी के 100 रन भी पूरे हो गए। 13 ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर: 107/2, रजत पाटीदार (43*), ग्लेन मैक्सवेल (21*)
बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसी एक धीमी पारी खेलकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें ओबेड मकॉय ने अपने दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर अश्विन के हाथों कैच कराया। डुप्लेसी ने आउट होने से पहले 27 गेंदों में 25 रन बनाए। 11 ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर: 81/2, रजत पाटीदार (38*), ग्लेन मैक्सवेल (1*)
रजत पाटीदार और फाफ डुप्लेसी ने मिलकर मजबूत साझेदारी कर ली है। दोनों के बीच में दूसरे विकेट के लिए 43 गेंदों में 60 रन की साझेदारी हो चुकी है। नौ ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर: 69/1, फाफ डुप्लेसी (24*), रजत पाटीदार (28*)
बैंगलोर की टीम विराट कोहली का विकेट जल्दी गंवाने के बाद संभलने में लगी है। कप्तान फाफ डुप्लेसी और रजत पाटीदार क्रीज पर मौजूद हैं और पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। दोनों नें टीम के स्कोर को 50 के पार पहुंचा दिया है। सात ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर: 52/1, फाफ डुप्लेसी (19*), रजत पाटीदार (18*)
पिछले मैच में नाबाद शतक लगाने वाले रजत पाटीदार को इस मैच में 13 रन पर बड़ा जीवनदान मिल गया है। पावरप्ले के आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर रजत ने बैकवर्ड प्वाइंट पर शॉट खेला लेकिन वहां मौजूद रियान पराग ने कैच छोड़ दिया। इसी के साथ पावरप्ले भी समाप्त हो गाया। इस दौरान बैंगलोर ने एक विकेट खोकर 46 रन बनाए। छह ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर: 46/1, फाफ डुप्लेसी (17*), रजत पाटीदार (14*)
विराट कोहली एक बार फिर से बड़े मैच में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। वह आठ गेंदों में सात रन बनाकर आउट हुए। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर विकेट के पीछे सैमसन के हाथों कैच कराया। दो ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर: 13/1, फाफ डुप्लेसी (2*), रजत पाटीदार (0*)
विराट कोहली ने मैच का पहला छक्का लगाया। उन्होंने ट्रेंट बोल्ट के पहले ओवर की आखिरी गेंद पर कलाइयों के सहारे हवाई शॉट खेला और गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाया। एक ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर: 8/0, विराट कोहली (7*), फाफ डुप्लेसी (1*)
दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले पांच मुकाबलों में बैंगलोर का पलड़ा भारी रहा है। इस दौरान आरसीबी ने चार जीत दर्ज की है जबकि राजस्थान ने एक बार बाजी मारी है। राजस्थान के लिए अच्छी बात यह है कि उसने पिछली भिड़ंत यानी पिछले महीने खेले गए मुकाबले में बैंगलोर को 29 रन से हराया था। इस सीजन में दोनों टीमें दो बार एक-दूसरे से भिड़ी हैं। इसमें बैंगलोर और राजस्थान दोनों ने एक-एक जीत हासिल की है।
राजस्थान और बैंगलोर दोनों टीमों के लिए फाइनल में पहुंचने का आज आखिरी मौका है। दूसरे क्वॉलिफायर में जीतने वाली टीम खिताबी मुकाबले में गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी। जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा।