फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RR vs PBKS Highlights: पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को पांच रन से हराया, नाथन एलिन ने चार विकेट झटके

Wed, 05 Apr 2023 11:52 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

खास बातें

RR vs PBKS Match Highlights: पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर आईपीएल 2023 में लगातार दूसरी जीत हासिल की है। गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 197 रन बनाए। इसके जवाब में राजस्थान की टीम 192 रन ही बना सकी और मैच पांच रन से हार गई।
विज्ञापन
राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:49 PM, 05-Apr-2023

पंजाब ने राजस्थान को पांच रन से हराया

पंजाब किंग्स ने राजस्थान को पांच रन से हरा दिया है। पंजाब की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 197 रन बनाए थे। इसके जवाब में राजस्थान की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर 192 रन ही बना पाई और मैच पांच रन से हार गई। पंजाब के लिए शिखर धवन ने नाबाद 86 और प्रभसिमरन सिंह ने 60 रन बनाए। वहीं, राजस्थान के लिए संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। हेटमायर ने 36 और ध्रुव जूरेल ने 32 रन की पारी खेली। यह पंजाब की टीम की लगातार दूसरी जीत है। वहीं, राजस्थान की पहली हार है।

11:47 PM, 05-Apr-2023

RR vs PBKS Live score: राजस्थान का सातवां विकेट गिरा

186 रन के स्कोर पर राजस्थान का सातवां विकेट गिरा। ध्रुव जूरेल और शिमरोन हेटमायर के बीच गलतफहमी के चलते हेटमायर को अपना विकेट गंवाना पड़ा। उन्होंने 18 गेंद में 36 रन बनाए।

11:31 PM, 05-Apr-2023

RR vs PBKS Live score: जूरेल-हेटमायर के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

ध्रुव जूरेल और शिमरोन हेटमायर के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाज आक्रामक अंदाज में खेल रहे हैं और राजस्थान की टीम को मैच में वापस ले आए हैं। राजस्थान को जीत के लिए आखिरी ओवर में 16 रन की जरूरत है।

विज्ञापन
11:23 PM, 05-Apr-2023

RR vs PBKS Live score: राजस्थान का स्कोर 150 रन के पार

छह विकेट के नुकसान पर राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। शिमरोन हेटमायर अपने दम पर राजस्थान की टीम को मैच में बनाए हुए हैं। वह आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं।

11:09 PM, 05-Apr-2023

RR vs PBKS Live score: राजस्थान का छठा विकेट गिरा

124 रन के स्कोर पर राजस्थान की टीम का छठा विकेट गिरा है। देवदत्त पडीक्कल 26 गेंद में 21 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। नाथन एलिस ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब शिमरोन हेटमायर पर ही राजस्थान को जीत दिलाने की जिम्मेदारी है। राजस्थान की टीम को जीत के लिए आखिरी पांच ओवर में 74 रन की जरूरत है।

विज्ञापन
11:06 PM, 05-Apr-2023

RR vs PBKS Live score: राजस्थान की आधी टीम पवेलियन लौटी

121 रन के स्कोर पर राजस्थान की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। नाथन एलिस ने रियान पराग को शाहरुख खान के हाथों कैच कराया। पराग ने 12 गेंद में 20 रन बनाए। अब देवदत्त पडीक्कल के साथ शिमरोन हेटमायर क्रीज पर हैं।

10:46 PM, 05-Apr-2023

RR vs PBKS Live score: राजस्थान का चौथा विकेट गिरा

91 रन के स्कोर पर राजस्थान रॉयल्स का चौथा विकेट गिरा है। संजू सैमसन 25 गेंद में 42 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। नाथन एलिस ने उन्हें मैथ्यू शॉर्ट के हाथों कैच कराया। सैमसन ने अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया। अब देवदत्त पडीक्कल के साथ रियान पराग क्रीज पर हैं। 12 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर चार विकेट पर 102 रन है।

10:41 PM, 05-Apr-2023

RR vs PBKS Live score: राजस्थान का स्कोर 90 रन के पार

तीन विकेट के नुकसान पर राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 90 रन के पार जा चुका है। संजू सैमसन और देवदत्त पडीक्कल क्रीज पर है। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी हो रही है और राजस्थान की टीम मैच में बनी हुई है। ये दोनों मैच को अंत तक ले जाना चाहेंगे।

10:25 PM, 05-Apr-2023

RR vs PBKS Live score: राजस्थान ने पावरप्ले में 57 रन बनाए

राजस्थान रॉयल्स ने 198 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पावरप्ले में तीन विकेट खोकर 57 रन बनाए हैं। संजू सैमसन और देवदत्त पडीक्कल क्रीज पर हैं। वहीं, यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर और रविचंद्रन अश्विन आउट हो चुके हैं। अब सैमसन और पडीक्कल बड़ी साझेदारी कर अपनी टीम को लक्ष्य के करीब ले जाना चाहेंगे। सात ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर तीन विकेट पर 63 रन है।

10:20 PM, 05-Apr-2023

RR vs PBKS Live score: राजस्थान का तीसरा विकेट गिरा

57 रन के स्कोर पर राजस्थान रॉयल्स का तीसरा विकेट गिरा है। जोस बटलर 11 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। नाथन एलिस ने अपनी ही गेंद पर उनका शानदार कैच पकड़ा। अब संजू सैमसन के साथ देवदत्त पडीक्कल क्रीज पर हैं।

10:17 PM, 05-Apr-2023

RR vs PBKS Live score: राजस्थान का स्कोर 50 रन के पार

दो विकेट के नुकसान पर राजस्थान का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। जोस बटलर और संजू सैमसन क्रीज पर हैं। दोनों बल्लेबाज तेजी से रन बना रहे हैं। ये दोनों बड़ी साझेदारी कर अपनी टीम को लक्ष्य के करीब ले जाना चाहेंगे।

10:07 PM, 05-Apr-2023

RR vs PBKS Live score: राजस्थान का दूसरा विकेट गिरा

26 रन के स्कोर पर राजस्थान का दूसरा विकेट गिरा है। ओपनर अश्विन खाता खोले बिना आउट हो चुके हैं। उन्होंने कुल चार गेंदों का सामना किया और अर्शदीप सिंह की गेंद कप्तान शिखर धवन ने उनका कैच पकड़ा। इस मैच में यह अर्शदीप की दूसरी सफलता है। अब जोस बटलर के साथ कप्तान संजू सैमसन क्रीज पर हैं।

09:57 PM, 05-Apr-2023

RR vs PBKS Live score: राजस्थान का पहला विकेट गिरा

13 रन के स्कोर पर राजस्थान रॉयल्स का पहला विकेट गिरा है। यशस्वी जायवाल आठ गेंद में 11 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। अर्शदीप सिंह ने उन्हें मैथ्यू शॉर्ट के हाथों कैच कराया। अब अश्विन के साथ जोश बटलर क्रीज पर हैं। दोनों पावरप्ले में तेजी से रन बनाना चाहेंगे।

09:47 PM, 05-Apr-2023

RR vs PBKS Live score: राजस्थान की बल्लेबाजी शुरू

198 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। यशस्वी जायसवाल और रविचंद्रन अश्विन ने पारी की शुरुआत की है। आमतौर पर जोस बटलर जायसवाल के साथ पारी की शुरुआत करते हैं, लेकिन इस मैच में अश्विन को पारी की शुरुआत करने के लिए भेजा गया है।

09:31 PM, 05-Apr-2023

RR vs PBKS Live score: पंजाब ने 197 रन बनाए

पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 197 रन बनाए हैं। पंजाब के लिए प्रभसिमरन सिंह ने शानदार शुरुआत की थी और 60 रन बनाए थे। उनके अलावा शिखर धवन ने नाबाद 86 रन बनाए। जीतेश शर्मा ने भी 27 रन की पारी खेली। राजस्थान के लिए जेसन होल्डर ने दो विकेट लिए। चहल और अश्विन को एक-एक विकेट मिला।

09:28 PM, 05-Apr-2023

RR vs PBKS Live score: पंजाब का चौथा विकेट गिरा

196 रन के स्कोर पर पंजाब का चौथा विकेट गिरा है। शाहरुख खान 10 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। जेसन होल्डर ने उन्हें जोस बटलर के हाथों कैच कराया।

09:23 PM, 05-Apr-2023

RR vs PBKS Live score: पंजाब का स्कोर 190 रन के पार

पंजाब किंग्स का स्कोर तीन विकेट पर 190 रन के पार जा चुका है। शिखर धवन और शाहरुख खान क्रीज पर है। दोनों अंतिम ओवर में बड़े शॉट लगाकर अपनी टीम का स्कोर 200 रन के पार ले जाना चाहेंगे। धवन के पास आखिरी ओवर में शतक पूरा करने का भी मौका है।

09:06 PM, 05-Apr-2023

RR vs PBKS Live score: चहल की जगह जूरेल राजस्थान की टीम

राजस्थान की टीम में युजवेन्द्र चहल की जगह ध्रुव जूरेल को शामिल किया गया है। वह इंपैक्ट प्लेयर के रूप में टीम का हिस्सा बने हैं। जूरेल राजस्थान की पारी में बल्ले के साथ मैच पलटने की क्षमता रखते हैं।

09:04 PM, 05-Apr-2023

RR vs PBKS Live score: पंजाब का तीसरा विकेट गिरा

159 रन के स्कोर पर पंजाब का तीसरा विकेट गिरा है। रविचंद्रन अश्विन ने सिकंदर रजा को क्लीन बोल्ड किया। रजा ने दो गेंद में एक रन बनाया। अब शिखर धवन के साथ शाहरुख खान क्रीज पर है। 

08:57 PM, 05-Apr-2023

RR vs PBKS Live score: पंजाब का दूसरा विकेट गिरा

158 रन के स्कोर पर पंजाब किंग्स का दूसरा विकेट गिरा है। जीतेश शर्मा 27 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। जीतेश शर्मा ने अपनी पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया। युजवेन्द्र चहल ने उन्हें रियान पराग के हाथों कैच कराया। अब धवन के साथ सिकंदर रजा क्रीज पर हैं।

08:52 PM, 05-Apr-2023

RR vs PBKS Live score: धवन और जीतेश के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

शिखर धवन और जीतेश शर्मा के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाज तेजी से रन बना रहे हैं। पंजाब का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। अब यह टीम आसानी से 200 रन का आंकड़ा पार कर सकती है।

08:48 PM, 05-Apr-2023

RR vs PBKS Live score: शिखर धवन का अर्धशतक

शिखर धवन ने 36 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अपनी पारी में अब तक सात चौके और एक छक्का लगाया। उनकी शानदार पारी के चलते पंजाब का स्कोर एक विकेट पर 150 रन के करीब पहुंच गया है।

08:38 PM, 05-Apr-2023

RR vs PBKS Live score: पंजाब का स्कोर 100 रन के पार

एक विकेट के नुकसान पर पंजाब की टीम का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। शिखर धवन और जीतेश शर्मा क्रीज पर हैं। दोनों अच्छी गति से रन बना रहे हैं। धवन अपने अर्धशतक के करीब पहुंच रहे हैं। 13 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर एक विकेट पर 123 रन है।

08:28 PM, 05-Apr-2023

RR vs PBKS Live score: राजपक्षे चोटिल होकर पवेलियन लौटे

शिखव धवन के शानदार शॉट के सामने आने से भानुका राजपक्षे चोटिल हो गए हैं। वह मैदान से बाहर जा चुके हैं और शिखर धवन के साथ जीतेश शर्मा क्रीज पर हैं। 11 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर एक विकेट पर 95 रन है।

08:20 PM, 05-Apr-2023

RR vs PBKS Live score: पंजाब किंग्स का पहला विकेट गिरा

90 रन के स्कोर पर पंजाब किंग्स को पहला झटका लगा है। प्रभसिमरन सिंह 34 गेंद में 60 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। जेसन होल्डर ने उन्हें जोस बटलर के हाथों कैच कराया। प्रभासिमरन ने अपनी पारी में सात चौके और तीन छक्के लगाए। बटलर ने आगे दौड़ लगाते हुए शानदार कैच पकड़कर प्रभसिमरन सिंह को पवेलियन भेजा। 10 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर एक विकेट पर 92 रन है। अब कप्तान शिखर धवन के साथ भानुका राजपक्षे क्रीज पर है।

08:08 PM, 05-Apr-2023

RR vs PBKS Live score: प्रभसिमरन सिंह का अर्धशतक

प्रभसिमरन सिंह ने 28 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए हैं। आईपीएल में यह उनका पहला अर्धशतक है। उनकी शानदार पारी के चलते पंजाब का स्कोर बिना नुकसान 70 रन के पार जा चुका है।

08:00 PM, 05-Apr-2023

RR vs PBKS Live score: पंजाब किंग्स ने पावरप्ले में 63 रन बनाए

पंजाब किंग्स के लिए शिखर धवन और प्रभसिमरन सिंह की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत की है। खासकर प्रभसिमरन तेजी से रन बना रहे हैं। पावरप्ले के बाद पंजाब का स्कोर 63-0 है। अब ये दोनों शतकीय साझेदारी कर अपनी टीम को बड़े स्कोर की तरफ ले जाना चाहेंगे।

07:54 PM, 05-Apr-2023

RR vs PBKS Live score: पंजाब किंग्स का स्कोर 50 रन के पार

पंजाब किंग्स का स्कोर बिना किसी नुकसान के 50 रन के पार जा चुका है। प्रभसिमरन सिंह बहुत ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। शिखर धवन भी अच्छे अंदाज में खेल रहे हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। अब यह जोड़ी पंजाब को बड़े स्कोर तक ले जाना चाहेगी। पांच ओवर के बाद पंजाब का स्कोर बिना किसी नुकसान के 56 रन है।

07:45 PM, 05-Apr-2023

RR vs PBKS Live score: पंजाब किंग्स की आक्रामक शुरुआत

पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स की टीम ने आक्रामक शुरुआत की है। प्रभसिमरन सिंह और शिखर धवन तेजी से रन बना रहे हैं। चार ओवर के बाद पंजाब का स्कोर बिना किसी नुकसान के 45 रन हो चुका है।

07:32 PM, 05-Apr-2023

RR vs PBKS Live Score: पंजाब की बल्लेबाजी शुरू

पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। कप्तान शिखर धवन और प्रभसिमरन सिंह की सलामी जोड़ी क्रीज पर है। राजस्थान के लिए ट्रेंट बोल्ट ने गेंदबाजी की शुरुआत की है। पहले ओवर में पंजाब ने सात रन बनाए हैं।

07:05 PM, 05-Apr-2023

RR vs PBKS Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा, शाहरुख खान, सैम करन, सिकंदर रजा, नाथन एलिस, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।
सब्सीट्यूट खिलाड़ीः अथर्व ताइदे, हरप्रीत भाटिया, मैथ्यू शॉर्ट, मोहित राठी और ऋषि धवन।

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), देवदत्त पडीक्कल, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, केएम आसिफ, युजवेंद्र चहल।
सब्सीट्यूट खिलाड़ीः आकाश वशिष्ठ, मुरुगन अश्विन, कुलदीप यादव और दोनोवेन फेरेरिया।
 

07:02 PM, 05-Apr-2023

RR vs PBKS Live Score: राजस्थान ने जीत टॉस

राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में ओस बहुत ज्यादा गिरती है और बाद में बल्लेबाजी करना आसान होता है। इसी वजह से संजू सैमसन ने पहले गेंदबाजी चुनी है। पंजाब के कप्तान शिखर धवन ने कहा है कि भारत में ओस कोई नई बात नहीं है और वह इसके लिए तैयार हैं। दोनों टीमों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

06:53 PM, 05-Apr-2023

RR vs PBKS Live Score: पंजाब ने कोलकाता पर दर्ज की थी जीत

पंजाब किंग्स ने अपने पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को मात दी थी। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 191 रन बनाए थे। इसके जवाब में कोलकाता की टीम 16 ओवर में सात विकेट पर 146 रन बना पाई थी। इसके बाद बारिश आ गई और डकवर्थ लुईस नियम के तहत मैच का नतीजा निकला। पंजाब ने यह मैच सात रन से जीता। इस मैच में पंजाब के लिए भानुका राजपक्षे और शिखर धवन ने शानदार बल्लेबाजी की थी। वहीं, अर्शदीप सिंह ने गेंद के साथ कमाल किया था।

06:51 PM, 05-Apr-2023

RR vs PBKS Live Score: राजस्थान ने हैदराबाद से जीता था पहला मैच

राजस्थान रॉयल्स ने अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 72 रन से हराया था। इस मैच में राजस्थान के लिए जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी की थी। वहीं, गेंद के साथ ट्रेंट बोल्ट और युजवेन्द्र चहल ने शानदार प्रदर्शन किया था। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 203 रन बनाए थे। वहीं, हैदराबाद की टीम इसके जवाब में आठ विकेट खोकर 131 रन ही बना पाई थी।

06:36 PM, 05-Apr-2023

RR vs PBKS Highlights: पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को पांच रन से हराया, नाथन एलिन ने चार विकेट झटके

नमस्कार, अमर उजाला के लाइब ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल में आज पंजाब किंग्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से है। दोनों टीमें अपना पहला मैच जीत चुकी हैं और यह मैच भी अपने नाम कर लगातार दूसरी जीत हासिल करना चाहेंगी। अगर राजस्थान की टीम यह मैच जीतती है तो अंक तालिका में शीर्ष पर आ सकती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें