फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RR vs MI Highlights: राजस्थान ने मुंबई को 27 रन से हराया, यशस्वी के बाद बर्गर-संदीप और बिश्नोई चमके

Wed, 08 Apr 2026 12:35 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

खास बातें

राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 रन से हरा दिया। गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बारिश बाधा बनी, जिसकी वजह से टॉस में देरी हुई और मैच 11-11 ओवर्स का हो सका। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान 11 ओवर में तीन विकेट पर 150 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 11 ओवर में नौ विकेट पर 123 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
राजस्थान ने मुंबई को हराया - फोटो : IANS
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:34 AM, 08-Apr-2026

राजस्थान ने मुंबई को हराया

राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 रन से हरा दिया। मंगलवार को गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 13वें मुकाबले में बारिश बाधा बनी, जिसकी वजह से टॉस में देरी हुई और मैच 11-11 ओवर्स का हो सका। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने यशस्वी जायसवाल की तूफानी अर्धशतकीय पारी की मदद से 11 ओवर में तीन विकेट पर 150 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 11 ओवर में नौ विकेट पर 123 रन ही बना सकी।

12:16 AM, 08-Apr-2026

RR vs MI Live Score: मुंबई को सातवां झटका

मुंबई को सातवां झटका नांद्रे बर्गर ने दिया। उन्होंने रवि बिश्नोई के हाथों नमन धीर को आउट कराया। वह 13 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए। अब शार्दुल ठाकुर का साथ देने दीपक चाहर आए हैं। नौ ओवर के बाद स्कोर सात विकेट पर 107 रन है।

12:14 AM, 08-Apr-2026

RR vs MI Live Score: मुंबई को छठा झटका

मुंबई को छठा झटका देशपांडे ने दिया। उन्होंने रदरफोर्ड को आउट किया। वह 25 रन बनाकर लौटे। 

विज्ञापन
11:58 PM, 07-Apr-2026

RR vs MI Live Score: हार्दिक और तिलक आउट हुए

मुंबई की हालत काफी नाजुक नजर आ रही है। हार्दिक पांड्या नौ और तिलक वर्मा 14 रन बनाकर आउट हो गए। अब क्रीज पर नमन धीर और शेरफेन रदरफोर्ड मौजूद हैं।

11:42 PM, 07-Apr-2026

RR vs MI Live Score: मुंबई को तीसरा झटका

मुंबई को तीसरा झटका संदीप शर्मा ने दिया। उन्होंने रोहित शर्मा को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह सिर्फ पांच रन बना पाए। अब तिलक का साथ देने हार्दिक पांड्या आए हैं।

विज्ञापन
11:35 PM, 07-Apr-2026

RR vs MI Live Score: मुंबई को दूसरा झटका

20 पर मुंबई को दूसरा झटका लगा। नांद्रे बर्गर ने आर्चर के हाथों सूर्यकुमार यादव को आउट कराया। वह सिर्फ छह रन बना पाए। अब तिलक वर्मा आए हैं।

11:29 PM, 07-Apr-2026

RR vs MI Live Score: मुंबई को पहला झटका

मुंबई को पहला झटका जोफ्रा आर्चर ने दिया। उन्होंने जुरेल के हाथों रेयान रिकेल्टन को कैच कराया। वह सिर्फ आठ रन बना पाए। अब रोहित का साथ देने सूर्यकुमार यादव आए हैं। एक ओवर के बाद मुंबई का स्कोर एक विकेट पर 10 रन है।

11:25 PM, 07-Apr-2026

RR vs MI Live Score: मुंबई की पारी शुरू

मुंबई की पारी शुरू हो चुकी है। रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन क्रीज पर मौजूद हैं।

11:13 PM, 07-Apr-2026

RR vs MI Live Score: राजस्थान ने मुंबई को दिया 151 रन का लक्ष्य

राजस्थान ने मुंबई को 151 रनों का लक्ष्य दिया है। गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जा रहा मुकाबला बारिश के कारण देरी से शुरू हुआ। अंपायर्स ने ओवर्स में कटौती का निर्णय लिया और दोनों टीमों को 11-11 ओवर खेलने का मौका दिया गया है। पहली पारी समाप्त हो चुकी है और राजस्थान रॉयल्स ने 11 ओवर में तीन विकेट पर 150 रन बना लिए हैं। उनके लिए यशस्वी जायसवाल ने सर्वाधिक 77 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं, वैभव सूर्यवंशी 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 

10:56 PM, 07-Apr-2026

RR vs MI Live Score: राजस्थान को तीसरा झटका

राजस्थान को तीसरा झटका अल्लाह गजनफर ने दिया। उन्होंने तिलक वर्मा के हाथों रियान पराग को कैच कराया। वह 10 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए। अब शिमरॉन हेटमायर आए हैं। नौ ओवर के बाद स्कोर तीन विकेट पर 122 रन है।

10:50 PM, 07-Apr-2026

RR vs MI Live Score: जायसवाल का आईपीएल में 17वां अर्धशतक

यशस्वी जायसवाल ने 23 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का 17वां अर्धशतक पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और राजस्थान का स्कोर दो विकेट पर 100 के पार पहुंच गया है।

10:42 PM, 07-Apr-2026

RR vs MI Live Score: राजस्थान को दूसरा झटका

राजस्थान को दूसरा झटका अल्लाह गजनफर ने दिया। उन्होंने ध्रुव जुरेल को अपना शिकार बनाया, जो सिर्फ दो रन बना सके। अब यशस्वी का साथ देने रियान पराग आए हैं।

10:37 PM, 07-Apr-2026

RR vs MI Live Score: राजस्थान को पहला झटका

राजस्थान को पहला झटका शार्दुल ठाकुर ने दिया। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया। वह 14 गेंदों में एक चौके और पांच छक्के की मदद से 39 रन बनाकर आउट हुए। अब यशस्वी का साथ देने ध्रुव जुरेल आए हैं। पांच ओवर के बाद स्कोर एक विकेट पर 80 रन है।

10:20 PM, 07-Apr-2026

RR vs MI Live Score: वैभव ने बुमराह के खिलाफ जड़े दो छक्के

पारी का दूसरा ओवर बुमराह ने फेंका। वैभव ने इस ओवर में बुमराह के खिलाफ कुल दो छक्के लगाए।

10:16 PM, 07-Apr-2026

RR vs MI Live Score: यशस्वी ने पहले ओवर में दिखाए तेवर

यशस्वी जायसवाल ने पहले ही ओवर में अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। उन्होंने दीपक चाहर के खिलाफ 22 रन झटके। अब पारी का दूसरा ओवर बुमराह फेंकने आए हैं।

10:11 PM, 07-Apr-2026

RR vs MI Live Score: राजस्थान की पारी शुरू

राजस्थान की पारी शुरू हो चुकी है। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर हैं।

09:59 PM, 07-Apr-2026

RR vs MI Live: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: रवि बिश्नोई, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, ब्रिजेश शर्मा, रवि बिश्नोई, शुभम दुबे।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, अल्लाह गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: अश्विनी कुमार, शेरफेन रदरफोर्ड, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, राज बावा।

09:57 PM, 07-Apr-2026

RR vs MI Live: मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान हार्दिक पांड्या की इस मैच में वापसी हुई है। वहीं, ट्रेंट बोल्ट भी खेलते नजर आएंगे। राजस्थान रॉयल्स ने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है।

09:40 PM, 07-Apr-2026

RR vs MI Live Score: ओवर्स में कटौती

गुवाहाटी में बारिश थम चुकी है। आधिकारिक प्रसारणकर्ता के मुताबिक, 9:55 बजे टॉस होगा और खेल 10:10 बजे शुरू होगा। बारिश के कारण अंपायर्स ने ओवर्स में कटौती का फैसला लिया है। अब यह मुकाबला 11-11 ओवर का होगा। पावरप्ले 3.2 ओवर का होगा।

08:41 PM, 07-Apr-2026

RR vs MI Live Score: ओवर्स में कटौती

स्थानीय समय के अनुसार रात 8:40 बजे से ओवर कम होना शुरू होंगे। वहीं, 5-5 ओवर के मैच के लिए कटऑफ टाइम रात 10:56 है।

08:18 PM, 07-Apr-2026

RR vs MI Live Score: खेल अब भी रुका

राजस्थान और मुंबई के बीच मैच बारिश के कारण अभी भी रुका हुआ है। बीच में बारिश रुक गई थी और कवर्स भी हटा लिए गए थे, लेकिन बारिश फिर आ गई जिससे अब तक मैच शुरू नहीं हो सका है।

07:59 PM, 07-Apr-2026

RR vs MI Live Score: गुवाहाटी में बारिश की आंख-मिचौली जारी

गुवाहाटी में बारिश की आंख-मिचौली जारी है। बारिश एक बार फिर आ गई है और कवर्स से मैदान को ढका गया है।

07:35 PM, 07-Apr-2026

RR vs MI Live Score: गुवाहाटी में थमी बारिश

गुवाहाटी में बारिश थम गई है। मैदान से कवर्स हटा दिए गए हैं। उम्मीद है कि जल्द ही मुकाबला शुरू होगा।

06:54 PM, 07-Apr-2026

RR vs MI Live Score: टॉस में होगी देरी

बारिश के कारण राजस्थान और मुंबई के बीच खेले जाने वाले मुकाबले के टॉस में देरी होगी। आईपीएल की तरफ से जारी किए गए अपडेट के मुताबिक, टॉस देरी से होगा। जल्द ही नए समय का एलान किया जाएगा। बता दें कि, इस मैच का टॉस शाम 7 बजे होना था, लेकिन अब नए समय पर होगा।



06:30 PM, 07-Apr-2026

RR vs MI Live Score: कैसा है गुवाहाटी का मौसम?

गुवाहाटी में इस वक्त तेज बारिश हो रही है और ठंडी हवाएं चल रहीं हैं। मुंबई इंडियंस ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें खिलाड़ी ठंड से कांपते दिख रहे हैं।



06:06 PM, 07-Apr-2026

RR vs MI Live Score: यशस्वी-सूर्यवंशी दिला रहे मजबूत शुरुआत

राजस्थान की टीम इस सीजन बेहद मजबूत नजर आ रही है। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की सलामी जोड़ी टीम को मजबूत शुरुआत दिला रही है, जबकि ध्रुव जुरेल भी आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं। कप्तान रियान पराग ने अभी तक बल्ले से कोई खास योगदान नहीं दिया है, लेकिन उन्हें अपने नेतृत्वकौशल से आत्मविश्वास मिलेगा। गेंदबाजों में तुषार देशपांडे और रवि बिश्नोई का प्रदर्शन प्रभावशाली रहा है। बिश्नोई ने दो मैचों में पांच विकेट लिए हैं। वहीं, देशपांडे ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी ओवर में 10 रन का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए डेथ ओवरों के अपने कौशल का अच्छा नमूना पेश किया था।

05:52 PM, 07-Apr-2026

RR vs MI Live Score: बल्लेबाजी में बदलाव की संभावना कम

मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों को हालांकि राजस्थान के शीर्ष क्रम के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। राजस्थान के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। इस बात की संभावना कम है कि मुंबई की टीम बल्लेबाजी क्रम में किसी तरह का बदलाव करेगी। राजस्थान की टीम ने अभी तक आक्रामक रवैया अपनाया है और मुंबई को उस सतर्क रहने की जरूरत होगी।

05:51 PM, 07-Apr-2026

RR vs MI Live Score: हार्दिक कर सकते हैं वापसी

हार्दिक की अनुपस्थिति के कारण टीम संयोजन में भी फेरबदल करना पड़ा। उनकी जगह टीम में शामिल किए गए दीपक चाहर ने सधी हुई गेंदबाजी की, लेकिन अनुभवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट की जगह कॉर्बिन बॉश को लाने का फैसला उल्टा पड़ गया, क्योंकि दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज ने जमकर रन लुटाए। मुंबई के लिए राहत की बात यह है कि हार्दिक ने अभ्यास शुरू कर दिया है जिससे कि उनकी वापसी की संभावना मजबूत बन गई है। पहले मैच में गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करने वाले शार्दुल ठाकुर पिछले मैच में महंगे साबित हुए, वहीं हमेशा भरोसेमंद रहने वाले जसप्रीत बुमराह किफायती तो रहे हैं लेकिन इस सत्र में अभी तक विकेट नहीं ले पाए हैं। स्पिन विभाग में मिचेल सैंटनर ने अफगानिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर अल्लाह गजनफर की जगह टीम में अपने चयन को सही साबित किया और संभावना है कि वह अपना स्थान बरकरार रखेंगे।

05:50 PM, 07-Apr-2026

RR vs MI Live Score: राजस्थान का मुंबई से सामना

आईपीएल 2026 में मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। इस मैच में सबसे ज्यादा नजर हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर रहेगी जो पिछले मैच में अस्वस्थ होने के कारण नहीं खेल सके थे। मुंबई ने मौजूदा सीजन की शुरुआत जीत के साथ की थी, लेकिन उसे पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। अब उसका का सामना ऐसी टीम से है जो फिलहाल अजेय चल रही है। 

05:45 PM, 07-Apr-2026

RR vs MI Highlights: राजस्थान ने मुंबई को 27 रन से हराया, यशस्वी के बाद बर्गर-संदीप और बिश्नोई चमके

IPL Live Cricket Score, RR vs MI Indian Premier League 2026 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2026 का 13वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में पांच बार की विजेता मुंबई की नजरें जीत की लय हासिल करने पर होंगी। वहीं, राजस्थान लगातार तीसरे मुकाबले में जीत दर्ज करना चाहेगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें