फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RR vs MI: रोहित शर्मा के जन्मदिन पर मुंबई इंडियंस की पहली जीत, राजस्थान को हराया, सूर्यकुमार-टिम डेविड रहे हीरो

Sat, 30 Apr 2022 11:52 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

खास बातें

RR vs MI (Rajasthan vs Mumbai): मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट से हराकर सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की। डेनिएल सैम्स ने 19वें ओवर में कुलदीप सेन की दूसरी गेंद पर छक्का मारकर मुंबई को जीत दिलाई। रोहित शर्मा के 35वें जन्मदिन पर मुंबई की टीम ने उन्हें जीत का शानदार तोहफा दिया।
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:35 PM, 30-Apr-2022

मुंबई की पांच विकेट से पहली जीत

मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट से हराकर सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की। डेनिएल सैम्स ने 19वें ओवर में कुलदीप सेन की दूसरी गेंद पर छक्का मारकर मुंबई को जीत दिलाई। रोहित शर्मा के 35वें जन्मदिन पर मुंबई की टीम ने उन्हें जीत का शानदार तोहफा दिया। मुंबई ने राजस्थान के 154 रन के लक्ष्य को चार गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया। मुंबई की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने सर्वाधिक 51 रन बनाए तो वहीं टिम डेविड ने आखिरी ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और नौ गेंदों पर 20 रन बनाकर नाबाद रहे।
 

09:30 PM, 30-Apr-2022

पोलार्ड आउट

कीरोन पोलार्ड फिर से फेल रहे। उन्हें कुलदीप सेन ने अपनी पहली गेंद पर चलता किया। 

09:28 PM, 30-Apr-2022

मुंबई को छह गेंदों में चार रन की दरकार 

मुंबई इंडियंस को पहली जीत के लिए छह गेंदों में चार रन की दरकार है। पोलार्ड और टिम डेविड क्रीज पर हैं।

विज्ञापन
09:20 PM, 30-Apr-2022

कुलदीप सेन का महंगा ओवर 

कुलदीप सेन ने 18वें ओवर में 13 रन खर्चे। मुंबई को जीत के लिए आखिरी 12 गेंदों में 12 रन की दरकार। 18 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 147/4, टिम डेविड (19*), कीरोन पोलार्ड (3*)

09:04 PM, 30-Apr-2022

तिलक वर्मा 35 रन बनाकर आउट

मुंबई की मुश्किलें बढ़ गई हैं। तीन गेंदों में सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा दोनों पवेलियन लौट गए हैं। प्रसिद्ध कृष्णा ने तिलक वर्मा को 35 के स्कोर पर रियान के हाथों कैच कराया। 16 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 124/4, टिम डेविड (1*), कीरोन पोलार्ड (0*)
 

विज्ञापन
08:59 PM, 30-Apr-2022

सूर्यकुमार 51 रन बनाकर आउट 

युजवेंद्र चहल ने मुंबई को बड़ा झटका दिया है। चहल ने अपने तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव को रियान पराग के हाथों कैच कराया। सूर्यकुमार ने आउट होने से पहले 39 गेंदों में 51 रन बनाए। मुंबई को जीत के लिए 30 गेंदों में 37 रन की दरकार।

08:51 PM, 30-Apr-2022

सूर्यकुमार का अर्धशतक 

सूर्यकुमार यादव ने एक और शानदार पारी खेलते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने अश्विन की गेंद पर छक्का लगाकर 36 गेंदों में पचासा जड़ा। 14 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 113/2, तिलक वर्मा (27*), सूर्यकुमार यादव (51*)

09:46 PM, 30-Apr-2022

मुंबई के 100 रन पूरे

सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा मिलकर मुंबई को लक्ष्य की तरफ ले जा रहे हैं। सूर्यकुमार अपने अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं तो वहीं मुंबई के 100 रन भी पूरे हो गए हैं। 13 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 102/2, तिलक वर्मा (24*), सूर्यकुमार यादव (43*)

09:36 PM, 30-Apr-2022

सूर्यकुमार-तिलक के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा मिलकर मुंबई को शुरुआती झटके से उबारने में अभी तक सफल रहे हैं। दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। 12 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 95/2, तिलक वर्मा (17*), सूर्यकुमार यादव (43*)

09:24 PM, 30-Apr-2022

सूर्यकुमार के मुंबई के लिए 2000 आईपीएल रन पूरे

सूर्यकुमार यादव ने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए अपने 2000 रन पूरे कर लिए हैं। 
 

 

09:20 PM, 30-Apr-2022

मिचेल ने लुटाए 22 रन

डैरिल मिचेल का पहला ओवर बेहद महंगा साबित हुआ। उनके इस ओवर में सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने मिलकर 22 रन बटोरे। सूर्यकुमार ने तीन चौके और तिलक ने एक छक्का लगाया। सात ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 61/2, तिलक वर्मा (7*), सूर्यकुमार यादव (25*) 
 

09:01 PM, 30-Apr-2022

पहला पावरप्ले राजस्थान के नाम

शुरू के छह ओवर यानी पहला पॉवरप्ले राजस्थान के नाम रहा। इस दौरान राजस्थान ने दो विकेट लिए तो मुंबई ने 41 रन बनाए। छह ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 41/2, तिलक वर्मा (0*), सूर्यकुमार यादव (12*) 

08:58 PM, 30-Apr-2022

ईशान एक बार फिर से बड़ी पारी खेलने में नाकाम

ईशान किशन ने तेज शुरुआत के बाद फॉर्म में लौटने के संकेत दिए लेकिन वह बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्हें ट्रेंट बोल्ट ने पहले पावरप्ले के आखिरी ओवर में पवेलियन की राह दिखा दी। ईशान ने आउट होने से पहले 18 गेंदो पर 26 रन बनाए।  

08:49 PM, 30-Apr-2022

रोहित दो रन बनाकर आउट

रविचंद्रन अश्विन ने मुंबई इंडियंस को पहला झटका दिया। अश्विन ने तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा को पवेलियन का रास्ता दिखाया। रोहित अपने जन्मदिन पर पांच गेंदों पर सिर्फ दो रन बना पाए। तीन ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 24/1, ईशान किशन (20*), सूर्यकुमार यादव (1*)

09:35 PM, 30-Apr-2022

ईशान किशन ने बोल्ट की दूसरी गेंद पर लगाया छक्का 

मुंबई इंडियंस की तरफ से रोहित शर्मा और ईशान किशन ने पारी की शुरुआत की है। ईशान ने ट्रेंट बोल्ट के ओवर की दूसरी ही गेंद पर छक्का लगाया और खाता खोला। एक ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 12/0, ईशान किशन (10*), रोहित शर्मा (1*)

09:19 PM, 30-Apr-2022

राजस्थान ने मुंबई को दिया 159 रन का लक्ष्य

राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए 159 रन का लक्ष्य रखा है। राजस्थान ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट खोकर 158 रन बनाए। राजस्थान की तरफ से जोस बटलर ने एक बार फिर से सर्वाधिक 67 रन बनाए। वहीं आखिरी के ओवरों में रविचंद्रन अश्विन ने तेजी से रन बटोरे और 9 गेंदों पर 21 रन बटोरे। मुंबई की तरफ से मेरेडिथ और शौक़ीन ने दो-दो विकेट लिए।
 

09:09 PM, 30-Apr-2022

बुमराह का महंगा ओवर 

जसप्रीत बुमराह का चार ओवर का कोटा पूरा। वह एक बार फिर से कोई विकेट नहीं ले पाए और अपने आखिरी ओवर में 12 रन लुटाये। 19 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 155/5, शिमरोन हेटमायर (5*), रविचंद्रन अश्विन (21*)

09:02 PM, 30-Apr-2022

पराग तीन रन बनाकर आउट

पिछले मैच में अर्धशतक लगाने वाले रियान पराग इस बार सस्ते में पवेलियन लौट गए। उन्हें मेरेडिथ ने अपने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर सैम्स के हाथों कैच कराया। पराग ने आउट होने से पहले तीन गेंदों पर तीन रन बनाए।  

08:55 PM, 30-Apr-2022

शौकीन ने किया बटलर का शिकार

ऋतिक शौकीन ने अपने तीसरे ओवर में लगातार चार छक्के खाने के बाद आखिरी गेंद पर जोस बटलर को चलका किया। शौकीन ने बटलर को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराया। बटलर ने आउट होने से पहले 52 गेंदों पर 67 रन बनाए। 16 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 126/4, शिमरोन हेटमायर (1*), रियान पराग (0*)
 

08:52 PM, 30-Apr-2022

बटलर का अर्धशतक

 जोस बटलर ने ऋतिक शौकीन के तीसरे ओवर में लगातार चार छक्के लगाए और अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 48 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की।

08:48 PM, 30-Apr-2022

डैरिल मिचेल 17 रन बनाकर आउट

डेनिएल सैम्स ने आखिरकार राजस्थान की साझेदारी को तोड़ दिया है। उन्होंने अपने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर डैरिल मिचेल को रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया। मिचेल ने आउट होने से पहले 20 गेंदों में 17 रन बनाए। 

06:25 PM, 30-Apr-2022

कुमार कार्तिकेय के चार शानदार ओवर समाप्त

कुमार कार्तिकेय ने अपने डेब्यू मैच में शानदार और किफायती गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया है। उन्होंने अपने चार ओवर के कोटे में 19 रन देकर एक विकेट लिया। 14 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 91/2, जोस बटलर (38*), डैरिल मिचेल (17*)

06:11 PM, 30-Apr-2022

बटलर का बल्ला अभी तक खामोश रहा है

सीजन में तीन शतक लगा चुके जोस बटलर अभी तक उस रफ़्तार से रन नहीं बना पाए हैं जिसके लिए वह जाने जाते हैं। हालांकि वह क्रीज पर टिके हुए हैं और डैरिल मिचेल के साथ पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। 11 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 78/2, जोस बटलर (31*), डैरिल मिचेल (12*)

05:51 PM, 30-Apr-2022

कार्तिकेय को मिला डेब्यू विकेट

कुमार कार्तिकेय ने अपने पहले मैच के पहले ओवर में पहला आईपीएल विकेट ले लिया है। कार्तिकेय ने ओवर की दूसरी गेंद पर राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन को पवेलियन भेजा। सैमसन ने आउट होने से पहले सात गेंदों पर 16 रन बनाए। आठ ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 56/2, जोस बटलर (19*), डैरिल मिचेल (2*)

05:45 PM, 30-Apr-2022

पहला पावरप्ले समाप्त

 शुरुआती छह ओवर यानी पहला पावरप्ले दोनों टीमों के लिए मिलेजुले रहे। राजस्थान ने इस दौरान 40 रन बनाए तो वहीं मुंबई की टीम ने एक विकेट लिया। छह ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 40/1, जोस बटलर (19*), संजू सैमसन (4*)

05:36 PM, 30-Apr-2022

शौकीन को मिला पहला आईपीएल विकेट

ऋतिक शौक़ीन ने अपना पहला आईपीएल विकेट हासिल कर लिया। शौक़ीन ने अपने पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर देवदत्त पडिक्कल को पोलार्ड के हाथों कैच कराया। पडिक्कल ने आउट होने से पहले 15 गेंदों पर 15 रन बनाए। पांच ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 37/1, जोस बटलर (18*), संजू सैमसन (3*)

06:30 PM, 30-Apr-2022

शेन वॉर्न को राजस्थान रॉयल्स की विशेष श्रद्धांजलि

राजस्थान रॉयल्स ने अपने पहले चैंपियन कप्तान और दिग्गज शेन वॉर्न को श्रद्धांजलि दी और उनकी याद में मैच में 'एसडब्ल्यू 23' लिखी विशेष जर्सी पहनी। ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वॉर्न का पिछले महीने दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया था। 
 

06:27 PM, 30-Apr-2022

पडिक्कल को जीवनदान

मुंबई की फील्डिंग काफी लचर रही है। डेनिएल सैम्स के बाद टिम डेविड ने भी कैच छोड़ दिया है। डेविड ने देवदत्त पडिक्कल को 13 के स्कोर पर जीवनदान दिया। तीन ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 19/0, जोस बटलर (6*), देवदत्त पडिक्कल (13*) 

06:21 PM, 30-Apr-2022

बटलर को मिला जीवनदान

राजस्थान के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज जोस बटलर को दूसरे ही ओवर में बड़ा जीवनदान मिला है। जसप्रीत बुमराह की गेंद पर डेनिएल सैम्स ने बटलर का आसान कैच छोड़ दिया। बटलर का जब यह कैच छूटा तो वह दो रन बनाकर खेल रहे थे। दो ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर:  7/0, जोस बटलर (6*), देवदत्त पडिक्कल (1*)

05:50 PM, 30-Apr-2022

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

मुंबई इंडियंस: 
रोहित शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, कीरोन पोलार्ड, ऋतिक शौक़ीन, डेनियल सैम्स, कुमार कार्तिकेय, जसप्रीत बुमराह, रायली मेरेडिथ

राजस्थान रॉयल्स: 
जॉस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन, शिमरॉन हेटमायर,डैरिल मिचेल रियान पराग, आर अश्विन, कुलदीप सेन, युज़वेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा, ट्रेंट बोल्ट
 

 

05:49 PM, 30-Apr-2022

बिना बदलाव के उतरी राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आज के मैच में कोई बदलाव नहीं किया है और अपनी पिछली टीम पर ही भरोसा जताया है। 

05:46 PM, 30-Apr-2022

मुंबई में दो बदलाव

मुंबई इंडियंस ने आज दो बड़े बदलाव किए हैं। डेवाल्ड ब्रेविस की जगह टिम डेविड और जयदेव उनादकट की जगह कुमार कार्तिकेय को डेब्यू कैप दिया गया है। 

05:44 PM, 30-Apr-2022

टॉस रिपोर्ट

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने 35वें जन्मदिन पर टॉस जीतकर राजस्थान के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

05:41 PM, 30-Apr-2022

रोहित शर्मा का जन्मदिन

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में उन्हें उनके फैंस की तरफ से जमकर बधाइयां मिल रही है।
 

05:39 PM, 30-Apr-2022

पिच रिपोर्ट: 

मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम की इस पिच का इस्तेमाल पहले भी किया जा चुका है। पिच पर ज़्यादा घास नहीं है। स्पिनर्स को आज गेंदबाज़ी करने में मजा आएगा। इस पिच पर दोहरे उछाल और गति की भी पूरी संभावना है। यहां पर गेंद बल्ले पर ठीक से नहीं आएगी। 160-70 का स्कोर यहां एक चुनौतीपूर्ण स्कोर हो सकता है।

05:35 PM, 30-Apr-2022

अंक तालिका में स्थिति

मौजूदा सीजन में राजस्थान रॉयल्स बेहद मजबूत टीम बनकर उभरी है जबकि मुंबई फिसड्डी साबित हुई है। राजस्थान की टीम आठ में से छह मुकाबले जीतकर दूसरे स्थान पर काबिज है और प्लेऑफ की प्रबल दावेदार है। जबकि मुंबई की टीम अभी तक अपना खाता नहीं खोल पाई है और अपने शुरू के सभी आठ मैच हारकर आखिरी पायदान पर है।  

06:32 PM, 30-Apr-2022

पिछले पांच मैचों का हाल

मुंबई और राजस्थान के बीच खेले गए पिछले पांच मैचों में कड़ी टक्कर देखने को मिली है। मुंबई का पलड़ा थोड़ा भारी है क्योंकि उसने तीन जीत हासिल की है। लेकिन इस सीजन के पहले मैच में राजस्थान ने उसे 23 रन से हराया था।

05:35 PM, 30-Apr-2022

RR vs MI: रोहित शर्मा के जन्मदिन पर मुंबई इंडियंस की पहली जीत, राजस्थान को हराया, सूर्यकुमार-टिम डेविड रहे हीरो

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है। आईपीएल 2022 का आज 44वां मुकाबला खेला जा रहा है। डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस की टीम आमने-सामने है।
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें