लखनऊ को जीत के लिए आखिरी छह गेंदों में 15 रन की जरूरत।
युजवेंद्र चहल ने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उन्होंने चार विकेट लेकर आईपीएल में अपने 150 विकेट पूरे कर लिए हैं।
युजवेद्र चहल ने अपने आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर दुश्मांता चमीरा को 13 के स्कोर पर एलबीडबल्यू आउट किया। चहल ने चार ओवर में 41 रन देकर चार विकेट झटके। 18 ओवर के बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स का स्कोर: 132/8, आवेश ख़ान (6*), मार्कस स्टोइनिस (10*)
लखनऊ सुपर जाएंट्स को जीत के लिए आखिरी 18 गेंदों में 50 रन की जरूरत है। उसकी तरफ से चमीरा और स्टोइनिस क्रीज पर हैं।
युजवेंद्र चहल ने अपने तीसरे ओवर में लखनऊ को दोहरे झटके दिए। उन्होंने पहले डिकॉक को कैच कराया और फिर पांचवीं गेंद पर क्रुणाल पंड्या को 22 के स्कोर पर बोल्ड कर दिया। 16 ओवर के बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स का स्कोर: 106/7, दुश्मांता चमीरा (4*), मार्कस स्टोइनिस (1*)
युजवेंद्र चहल ने अपने तीसरे ओवर में राजस्थान को बड़ी सफलता दिला दी है। चहल ने ओवर की तीसरी गेंद पर डिकॉक को 39 के स्कोर पर पराग के हाथों कैच कराया।
युजवेंद्र चहल ने इस मैच की पहली सफलता हासिल कर ली है। उन्होंने अपने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर आयुष बदोनी को रियान पराग के हाथों कैच कराया। बदोनी सात गेंदों में पांच रन बनाकर आउट हुए। 12 ओवर के बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स का स्कोर: 74/5, क्रुणाल पांड्या (0*), क्विंटन डिकॉक (34*)
मध्यप्रदेश के युवा तेज गेंदबाजी कुलदीप सेन ने अपना पहला आईपीएल विकेट ले लिया है। उन्होंने दीपक हुड्डा को 25 के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया।
लखनऊ की टीम शुरुआती झटकों से उबरने की कोशिश में लगी है और अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं। दीपक हुड्डा और क्विंटन डिकॉक की जोड़ी क्रीज पर है। नौ ओवर के बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स का स्कोर: 52/3, दीपक हुड्डा (25*), क्विंटन डिकॉक (17*)
राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों ने जोरदार शुरुआत की है। ट्रेंट बोल्ट और प्रसिद्ध कृष्णा ने मिलकर पहले छह ओवर में लखनऊ के तीन खिलाड़ियों को आउट किया। इस दौरान लखनऊ ने 31 रन बनाए। छह ओवर के बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स का स्कोर: 31/3, दीपक हुड्डा (15*), क्विंटन डिकॉक (6*)
प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर जेसन होल्डर को अश्विन के हाथों कैच कराया। होल्डर 14 गेंदों में आठ रन बनाकर आउट हुए। चार ओवर के बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स का स्कोर: 19/3, दीपक हुड्डा (5*), क्विंटन डिकॉक (4*)
शिमरोन हेटमायर को क्रुणाल पांड्या ने बड़ा जीवनदान दे दिया है। कृष्णप्पा गौतम के तीसरे ओवर की पहली गेंद पर हेटमायर ने पुल किया लेकिन गेंद लांग ऑन पर हवा में गई। वहां मौजूद क्रुणाल ने आसान कैच छोड़ दिया। 14 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 87/4, रविचंद्रन अश्विन (7*), शिमरोन हेटमायर (15*)
कृष्णप्पा गौतम ने पहले ओवर में राजस्थान को दिए दोहरे झटके। उन्होंने ओवर की पांचवीं गेंद पर रासी वान दर दुसें को चार के निजी स्कोर पर बोल्ड किया। 10 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 67/4, रविचंद्रन अश्विन (0*), शिमरोन हेटमायर (3*)
राजस्थान रॉयल्स का तीसरा विकेट गिरा। कृष्णप्पा गौतम ने अपने पहले ओवर की पहली गेद पर देवदत्त पडिक्कल को होल्डर के हाथों कैच कराया। पडिक्कल 29 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हुए।
जेसन होल्डर ने राजस्थान को दूसरा झटका दिया है। उन्होंने कप्तान संजू सैमसन को फुल टॉस गेंद पर पवेलियन भेजा। संजू सैमसन ने 13 रन बनाए। होल्डर की फुल टॉस गेंद पर उन्होंने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए और गेंद सीधे उनके पैड पर लगी। अंपायर ने उन्हें एलबीडब्लू आउट करार दिया।
एक विकेट के नुकसान पर राजस्थान रॉयल्स ने 50 रन बना लिए हैं। संजू सैमसन और देवदत्त पडिक्कल क्रीज पर मौजूद हैं। सैमसन सात और पडिक्कल 26 रन बनाकर खेल रहे हैं।
आवेश खान ने अपने पहले ओवर की पहली ही गेंद पर बड़ा विकेट अपने नाम किया। आवेश की गेंद पर बटलर शॉट खेलना चाहते थे लेकिन पूरी तरह से चकमा खा गए और बोल्ड होकर पवेलियन लौटे। बटलर ने आउट होने से पहले 11 गेंदों में 13 रन बनाए।
सीजन में पहली पारी सलामी बल्लेबाजी करने उतरे देवदत्त पडिक्कल को पहले ओवर में रिव्यू का फायदा मिला। चमीरा की गेंद पर अंपायर ने एलबीडबल्यू आउट दिया, जिसपर पडिक्कल ने रिव्यू लिया और थर्ड अंपायर ने नॉट आउट करार दिया। एक ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 9/0, देवदत्त पडिक्कल (8*), जॉस बटलर (1*)
राजस्थान रॉयल्स:
जॉस बटलर, रासी वान देर दुसें, देवदत्त पड़िक्कल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, रियान पराग, कुलदीप सेन, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल
लखनऊ सुपर जायंट्स:
केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), मार्कस स्टॉयनिस, दीपक हुड्डा, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, जेसन होल्डर, कृष्णप्पा गौतम, दुश्मंता चमीरा, रवि बिश्नोई, आवेश खान
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने राजस्थान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
संजू सैमसन के नेतृत्व में राजस्थान रॉयल्स ने अभी तक मिलाजुला प्रदर्शन किया है। टीम को लगातार दो जीत के बाद पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। वह अभी तीन में दो मैच जीतकर पांचवें पायदान पर है।
केएल राहुल की अगुआई वाली लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पहला मैच गंवाने के बाद शानदार वापसी की। टीम जीत की हैट्रिक लगा चुकी है। वह चार में तीन मुकाबले जीतकर अंक तालिका में चौथे स्थान पर है।