राजस्थान रॉयल्स हार की हैट्रिक लगाने से बच गई और सीजन की दूसरी जीत दर्ज करने में कामयाब रही। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स का निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा और उसे लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल ने छह विकेट से आसान जीत दर्ज की। इस जीत के साथ राजस्थान की टीम अंक तालिका में पांचवें तो केकेआर आखिरी पायदान पर लुढ़क गई।
मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर कोलकाता नाइट राइडर्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। इसके बाद राजस्थान ने क्रिस मॉरिस और अन्य गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के दम पर केकेआर को 133 रनों पर ही रोक दिया। कोलकाता की तरफ से राहुल त्रिपाठी ने सर्वाधिक 36 तो दिनेश कार्तिक ने 25 रन बनाए। जबकि राजस्थान की तरफ से क्रिस मॉरिस ने सर्वाधिक चार विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही और 50 रन के अंदर उसके दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। लेकिन इसके बाद कप्तान संजू सैमसन (42*) और डेविड मिलर (24*) ने मिलकर सात गेंदें शेष रहते जीत हासिल कर ली।
कोलकाता के गेंदबाजों ने पिछले तीन ओवर में राजस्थान के बल्लेबाजों के रनों पर अंकुश लगाया है। मावी ने भी अपने आखिरी ओवर में सिर्फ तीन रन दिए। राजस्थान को अब 30 गेंदों में 30 रनों की जरूरत है। सैमसन और मिलर क्रीज पर मौजूद।
प्रसिद्ध कृष्णा ने कोटे के अपने पहले ही ओवर में कोलकाता को बड़ी कामयाबी दिलाई। उन्होंने ओवर की चौथी गेंद पर राहुल तेवतिया को नगरकोटी के हाथों कैच कराया। तेवतिया पांच रन बनाकर आउट हुए। 14 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर: 101/4, संजू सैमसन (35*), डेविड मिलर (1*)
पहला पावरप्ले समाप्त होने के साथ ही राजस्थान रॉयल्स ने अपने 50 रन भी पूरे कर लिए हैं। सैमसन और शिवम क्रीज पर मौजूद। छह ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 50/2, संजू सैमसन (12*), शिवम दुबे (7*)
राजस्थान रॉयल्स का दूसरा विकेट गिरा। एक बार फिर रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं हुई है। यशस्वी को शिवम मावी ने अपने तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर नगरकोटी के हाथों कैच कराया। यशस्वी ने आउट होने से पहले 17 गेंदों में 22 रन बनाया। पांच ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 41/2, संजू सैमसन (10*), शिवम दुबे (0*)
राजस्थान के स्टार सलामी बल्लेबाज जोस बटलर का बल्ला एक बार फिर से खामोश रहा। उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने अपने पहले ही ओवर में एलबीडब्लू आउट कर पवेलियन भेजा। बटलर सात गेंद में पांच रन बनाकर आउट हुए।
राजस्थान की तरफ से यशस्वी जायसवाल ने पहला चौका लगाया है। उन्होंने दूसरे ओवर में कमिंस की दूसरी और तीसरी गेंद पर लगातार चौके लगाए।
राजस्थान की तरफ से सीजन में पहली बार नई सलामी जोड़ी पारी की शुरुआत करने उतरी है। जोस बटलर के साथ इस बार यशस्वी जायसवाल क्रीज पर हैं। जबकि कोलकाता की तरफ से पहली बार शिवम मावी गेंदबाजी कर रहे हैं।
क्रिस मॉरिस का तीसरा ओवर राजस्थान के लिहाज से काफी अच्छा साबित हुआ। मॉरिस ने अपने ओवर की चौथी गेंद पर आंद्रे रसेल और फिर आखिरी गेंद पर दिनेश कार्तिक का विकेट चटकाया। रसेल नौ तो कार्तिक 25 रन बनाकर आउट हुए। 18 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर: 118/7, पैट कमिंस (1*), शिवम मावी (0*)
कोलकाता ने 17वें ओवर में अपने 100 रन पूरे किए। अब आखिरी कुछ ओवरों का खेल बाकी है और केकेआर की तरफ से अब दिनेश कार्तिक और आंद्रे रसेल क्रीज पर मौजूद हैं।
कोलकाता का पांचवां विकेट राहुल त्रिपाठी के रूप में गिरा। उन्हें मुस्तफिजुर ने रियान पराग के हाथों कैच कराया। त्रिपाठी 26 गेंद में 36 रन बनाकर आउट हुए। 16 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर: 98/5, दिनेश कार्तिक (19*), आंद्रे रसल (0*)
केकेआर के कप्तान इयोन मॉर्गन बदकिस्मत रहे और बिना कोई गेंद खेले ही पवेलियन लौट गए। नरेन के आउट होने के बाद मॉर्गन नॉन स्ट्राइकर एंड पर पहुंचे। 11वें ओवर की मॉरिस की दूसरी गेंद पर त्रिपाठी ने गेंदबाज की तरफ शॉट खेला जो दूसरे छोर पर खड़े मॉर्गन के बल्ले से लगी। लेकिन मॉर्गन रन के लिए भागे और मॉरिस ने वहीं पर उन्हें रनआउट कर दिया। 11 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर: 62/4, राहुल त्रिपाठी (21*), दिनेश कार्तिक (0*)
केकेआर का सुनील नरेन को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजने की योजना काम नहीं आई। उन्हें उनादकट ने अपने कोटे के आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर यशस्वी के हाथों कैच कराया। नरेन सात गेंदों में छह रन बनाकर आउट हुए। 10 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर: 55/3, राहुल त्रिपाठी (14*), इयोन मॉर्गन (0*)
केकेआर के सलामी बल्लेबाजों ने टीम को धीमी शुरुआत दिलाई। यही कारण रहा कि टीम ने 9वें ओवर में अपने पहले 50 रन पूरे किए। 9 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर: 51/2, राहुल त्रिपाठी (11*), सुनील नरेन (5*)
कोलकाता को नितीश राणा के रूप में दूसरा बड़ा झटका लगा है। चेतन साकरिया ने राणा को अपने दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर पवेलियन भेज दिया है। राणा 25 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए।
राजस्थान की शुरुआत एक बार फिर से खराब हुई है। पावरप्ले में कम रन के साथ ही उसका पहला विकेट भी गिर गया है। जोस बटलर के सटीक थ्रो की वजह से शुभमन गिल रनआउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। गिल ने 19 गेंदों में 11 रन बनाए। छह ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर: 25/1, नितीश राणा (12*), राहुल त्रिपाठी (0*)
राजस्थान के गेंदबाजों ने अभी तक केकेआर के सलामी बल्लेबाजों पर अंकुश लगाकर रखा है। क्रिस मॉरिस ने भी अपने पहले ओवर में महज एक रन दिए। पांच ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर: 23/0, शुभमन गिल (11*), नितीश राणा (10*)
नितीश राणा ने तीसरे ओवर में आज के मैच का पहला चौका लगाया है। राणा ने उनादकट के दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर शॉर्ट थर्डमैन और प्वाइंट के बीच से शॉट खेला और चार रन बटोरे। तीन ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर: 14/0, नितीश राणा (10*), शुभमन गिल (2*)
राजस्थान की टीम ने दो बड़े बदलाव किए हैं। वहीं कोलकाता में भी एक बदलाव हुआ है। राजस्थान में श्रेयस गोपाल की जगह जयदेव उनादकट और मनन की जगह यशस्वी जायसवाल को मौका दिया गया है। जबकि केकेआर ने कमलेश नगरकोटी की जगह शिवम मावी को जगह दिया है।
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है, इसका मतलब है कि वानखेड़े में कोलकाता नाइट राइडर्स पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी।
दोनों टीमों में कोलकाता नाइट राइडर्स का पलड़ा भारी रहा है, जबकि राजस्थान रॉयल्स थोड़ी कमजोर रही है।