साई सुदर्शन और शुभमन गिल की तूफानी बल्लेबाजी के बाद राशिद खान और जेसन होल्डर की घातक गेंदबाजी के दम पर गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स पर 77 रनों से शानदार जीत दर्ज की। शनिवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात ने 20 ओवर में चार विकेट पर 229 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम 16.3 ओवर में सिर्फ 152 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई।
राशिद खान ने राजस्थान को सातवां झटका दिया है। उन्होंने रवींद्र जडेजा को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 25 गेंदों में 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब दसुन शनाका का साथ देने जोफ्रा आर्चर आए हैं।
राजस्थान को छठा झटका राशिद ने ही दिया। उन्होंने शुभम दुबे को बोल्ड किया। वह 15 रन बनाकर लौटे। अब जडेजा का साथ देने दसुन शनाका आए हैं।
राजस्थान को तीसरा झटका रबाडा ने दिया। उन्होंने होल्डर के हाथों हेटमायर को कैच कराया। वह सिर्फ छह रन बना सके। अब जुरेल का साथ देने जडेजा आए हैं। छह ओवर के बाद स्कोर तीन विकेट पर 78 रन है।
राजस्थान को दूसरा झटका रबाडा ने दिया। उन्होंने यशस्वी जायसवाल को निशांत के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ तीन रन बना पाए। अब जुरेल का साथ देने शिमरॉन हेटमायर आए हैं।
राजस्थान को पहला झटका मोहम्मद सिराज ने दिया। उन्होंने अरशद खान के हाथों वैभव सूर्यवंशी को कैच कराया। वह 16 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 36 रन बनाकर आउट हुए। अब यशस्वी का साथ देने ध्रुव जुरेल आए हैं।
राजस्थान की पारी शुरू हो चुकी है। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी क्रीज पर मौजूद हैं।
गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 230 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात ने साई सुदर्शन और शुभमन गिल की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 229 रन बनाए। राजस्थान के लिए बृजेश शर्मा ने दो विकेट लिए जबकि यश और जडेजा के नाम एक-एक विकेट रहा।
गुजरात को तीसरा झटका बृजेश शर्मा ने दिया। उन्होंने शुभमन गिल को तुषार के हाथों कैच कराया। वह 44 गेंदों में 84 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब सुंदर का साथ देने जेसन होल्डर आए हैं।
गुजरात को दूसरा झटका जडेजा ने दिया। उन्होंने बटलर को फरेरा के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ 13 रन बना सके। अब गिल का साथ देने वाशिंगटन सुंदर आए हैं।
गुजरात को पहला झटका यश राज पुंजा ने दिया। उन्होंने साई सुदर्शन को आर्चर के हाथों कैच कराया। वह 36 गेंदों में 55 रन बना सके। इससे पहले शुभमन गिल ने शानदार अर्धशतक पूरा किया। फिलहाल वह क्रीज पर हैं।
साई सुदर्शन ने 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं, शुभमन गिल भी अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हो चुकी है। नौ ओवर के बाद स्कोर 108/0 है।
पावरप्ले में गुजरात ने बिना किसी नुकसान के 82 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन 39 और शुभमन गिल 32 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। दोनों 13.66 के रन रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं।
साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने गुजरात को सधी शुरुआत दिलाई है। तीन ओवर के बाद स्कोर 37/0 है।
गुजरात की पारी शुरू हो चुकी है। शुभमन गिल और साई सुदर्शन क्रीज पर मौजूद हैं।
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, बृजेश शर्मा, यश राज पुंजा।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: वैभव सूर्यवंशी, एडम मिल्ने, रवि सिंह, सुशांत मिश्रा, रवि बिश्नोई।
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कुमार कुशाग्र।
राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। आज रियान पराग की जगह यशस्वी जायसवाल टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। दरअसल, पराग हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से इस मैच का हिस्सा नहीं हैं। इस मुकाबले में राजस्थान के खेमे में शिमरॉन हेटमायर और यश राज पुंजा की वापसी हुई है। वहीं, गुजरात टाइटंस ने मानव सुथार की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को मौका दिया है।
IPL Live Cricket Score, RR vs GT Indian Premier League 2026: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2026 का 52वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच जयपुर में खेला जाएगा। इस मैच में सभी की नजरें रवींद्र जडेजा और शुभमन गिल पर होंगी।