युजवेंद्र चहल ने हार्दिक का विकेट लेते ही इतिहास रच दिया है। वह आईपीएल के किसी एक सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने वाले स्पिनर बन गए हैं। उन्होंने इमरान ताहिर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। चहल ने इस सीजन में 27 विकेट लिए हैं जबकि ताहिर ने 26 शिकार किए थे। चहल इस विकेट के साथ ही सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं और पर्पल कैप उनके पास चली गई है।
युजवेंद्र चहल ने अपने आखिरी ओवर में पहली सफलता हासिल कर ली है। उन्होंने अपने ओवर की दूसरी गेंद पर हार्दिक पांड्या को स्लिप में यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया। हार्दिक ने आउट होने से पहले 30 गेंदों में 34 रन बनाए। 14 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर: 89/3, शुभमन गिल (31*), डेविड मिलर (3*)
हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल ने मिलकर टीम को शुरुआती झटकों से उबार दिया है। दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। हार्दिक ने अश्विन के पहले ओवर में एक छक्का और एक चौका लगाकर 15 रन बटोरे। 12 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर: 77/2, शुभमन गिल (29*), हार्दिक पांड्या (28*)
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच के दौरान अद्भुत नजारा देखने को मिला। पूरा स्टेडियम रोशनी से जगमगा उठा।
गुजरात टाइटंस की शुरुआत अच्छी नहीं हुई है और उसने पावरप्ले में अपने दो विकेट गंवा दिए हैं और इस दौरान सिर्फ 31 रन ही बना पाई है। छह ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर: 31/2, शुभमन गिल (10*), हार्दिक पांड्या (1*)
गुजरात ने पांचवें ओवर में अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है। ट्रेंट बोल्ट ने अपने तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर मैथ्यू वेड को रियान पराग के हाथों कैच कराया। वेड 10 गेंदो में आठ रन बनाकर आउट हुए। पांच ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर: 25/2, शुभमन गिल (5*), हार्दिक पांड्या (0*)
प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने पहले ही ओवर में ऋद्धिमान साहा को चलता किया। कृष्णा ने ओवर की चौथी गेंद पर साहा को बोल्ड किया। साहा सात गेंदों में पांच रन बनाकर आउट हुए। दो ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर: 11/1, शुभमन गिल (4*), मैथ्यू वेड (2*)
शुभमन गिल को पहले ओवर में ही बड़ा जीवनदान मिल गया है। ट्रेंट बोल्ट के ओवर की चौथी गेंद पर गिल ने स्क्वेयर लेग की तरफ हवा में शॉट खेला और गेंद युजवेंद्र चहल के हाथों में गई लेकिन वहां कैच छूट गया। गिल का पहली गेंद पर ही यह जीवनदान मिला। एक ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर: 5/0, शुभमन गिल (4*), ऋद्धिमान साहा (1*)
ट्रेंट बोल्ट ने साई किशोर के दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का मारने के चक्कर में अपना विकेट गंवा दिया। बोल्ट लांग ऑफ़ की तरफ छक्का मारना चाहते थे लेकिन राहुल तेवतिया ने उनका कैच पकड़ लिया। बोल्ट ने आउट होने से पहले सात गेंदों में 11 रन बनाए। 18 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 120/7, रियान पराग (6*), ओबेड मकॉय (7*)
रविचंद्रन अश्विन भी राजस्थान को मुश्किल परिस्थिति से नहीं उबार पाए। वह नौ गेंद में छह रन बनाकर साई किशोर की गेंद पर मिलर को कैच दे बैठे। 16 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 98/6, रियान पराग (2*), ट्रेंट बोल्ट (0*)
राजस्थान की टीम एकदम से लड़खड़ा गई है। टीम ने 94 के स्कोर पर अपना पांचवां विकेट गंवा दिया है। शिमरोन हेटमायर एक बार फिर से फेल रहे और 12 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें भी हार्दिक पांड्या ने अपनी गेंदबाजी पर कैच पकड़ा। 15 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 94/5, रविचंद्रन अश्विन (4*), रियान पराग (0*)
जोस बटलर 39 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। हार्दिक पांड्या ने उन्हें विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा के हाथों कैच कराया। 79 रन पर चार विकेट गिरने के बाद राजस्थान की टीम मुश्किल में फंस चुकी है। अब शिमरोन हेटमायर के साथ रविचंद्रन अश्विन क्रीज पर मौजूद हैं।
देवदत्त पडिक्कल दो रन बनाकर राशिद खान का शिकार हो गए। राजस्थान की टीम 12 ओवर में 79 के स्कोर पर तीन विकेट गंवा चुकी है। जोस बटलर के साथ शिमरोन हेटमायर क्रीज पर मौजूद हैं।
संजू सैमसन ने एक बार फिर से निराश किया और सस्ते में पवेलियन लौटे। उन्हें हार्दिक पांड्या ने अपने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर साई किशोर के हाथों कैच कराया। सैमसन ने आउट होने से पहले 11 गेंदों में 14 रन बनाए। नौ ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 60/2, जोस बटलर (23*), देवदत्त पडिक्कल (0*)
राजस्थान ने पहला विकेट जल्दी गंवाने के बाद सातवें ओवर में अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं। जोस बटलर और संजू सैमसन क्रीज पर हैं और पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। सात ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 54/1, जोस बटलर (19*), संजू सैमसन (12*)
शुरू के छह ओवर यानी पावरप्ले दोनों टीमों के लिए मिलाजुला रहा। इस दौरान राजस्थान ने 44 रन बनाए तो वहीं गुजरात को एक विकेट मिला। छह ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 44/1, जोस बटलर (10*), संजू सैमसन (11*)
यशस्वी जायसवाल बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। वह तेज शुरुआत के बाद 16 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें यश दयाल ने अपने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर साई किशोर के हाथों कैच कराया। चार ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 31/1, जोस बटलर (8*), संजू सैमसन (0*)
मोहम्मद शमी पहले ओवर में शानदार गेंदबाजी करने के बाद अपने दूसरे ओवर में महंगे रहे। उनके ओवर में यशस्वी ने एक छक्का और एक चौका लगाया और कुल 14 रन बटोरे। तीन ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 21/0, यशस्वी जायसवाल (13*), जोस बटलर (7*)
राजस्थान रॉयल्स की तरफ से जोस बटलर और यशस्वी जायलवाल की सलामी जोड़ी ने पारी की शुरुआत की है। जबकि गुजरात ने मोहम्मद शमी को नई गेंद थमाई है।
दोनों टीमों ने मैच से पहले एक साथ खड़े होकर राष्ट्रगान गाया।
राजस्थान रॉयल्स:
जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान), देवदत्त पड़िक्कल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल
गुजरात टाइटंस:
शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, हार्दिक पंड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया,राशिद ख़ान, यश दयाल, लॉकी फ़र्ग्युसन, आर साई किशोर, मोहम्मद शमी
राजस्थान की टीम बिना किसी बदलाव के उतरी है और पिछली टीम पर ही भरोसा जताया है।
गुजरात की टीम ने आज के मैच में एक बदलाव करते हुए लोकी फर्ग्यूसन को वापस बुलाया है, जबकि अल्जारी जोसेफ को बाहर किया गया है।
खिताबी मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
भारतीय क्रिकेट के खास पलों की डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई जिसमें 1983 विश्व कप खिताबी जीत, वीरेंद्र सहवाग का तिहरा शतक, 2011 में भारत की एकदिवसीय विश्व कप जीत, 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी जीत समेत कई अन्य भी शामिल थे।
इस दौरान भारतीय क्रिकेट का सफर भी दिखाया गया है. 70 के दशक, 83 में वनडे वर्ल्ड कप की ऐतिहासिक जीत के बाद 2011 की वनडे वर्ल्ड कप जीत की यादों से जुड़ी कई क्लिप भी दिखाई गई।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2022 फाइनल से पहले दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट जर्सी की अनावरण किया गया। यह जर्सी 66 मीटर लंबी और 42 मीटर चौड़ी है। इस मौके पर गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड की तरफ से बीसीसीआई को सर्टिफिकेट दिया गया।
ऑस्कर विजेता गीतकार एआर रहमान ने एक के बाद एक अपने हिट गानों पर गाते हुए दर्शकों का दिल जीता। उनके साथ गायक मोहित चौहान और नीति मोहन भी परफॉर्म कर रहे हैं।
रणवीर सिंह ने सभी टीमों के लिए अलग-अलग राज्यों और उनके संगीत से जुड़े गानों पर डांस करते हुए उनका सपोर्ट किया।
सीजन में टॉस ने अहम भूमिका निभाई है। अधिकतर मौकों पर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने ही बाजी मारी है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भी टॉस जीतने वाली टीम इस बात को ध्यान में रखते हुए पहले गेंदबाजी करना चाहेगी और जीत की दावेदारी को मजबूत करने का प्रयास करेगी।