राजस्थान ने अपना सातवां विकेट गंवा दिया है। रियान पराग को लोकी फर्ग्यूसन ने फुल टॉस गेंद पर गिल के हाथों कैच कराया। पराग 16 गेंदों में 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 16 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 138/7, जिमी नीशम (9*), प्रसिद्ध कृष्णा (0*)
हार्दिक ने 10वें ओवर में अपना पहला ओवर डाला और सात रन दिए। 10 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 89/4, रासी वान दर दुसेन (6*), शिमरोन हेटमायर (8*)
राजस्थान ने कप्तान संजू सैमसन के रूप में अपना चौथा विकेट गंवा दिया है। सैमसन एक रन लेना चाहते थे लेकिन हार्दिक के तेज और सटीक थ्रो ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। संजू 11 गेंदों में 11 रन बनाकर रन आउट हुए।
राजस्थान ने अश्विन के रूप में अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है। अश्विन को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया था लेकिन वह आठ रन बनाकर फर्ग्यूसन की गेंद पर आउट हुए।
दो ओवर के बाद राजस्थान ने एक विकेट गंवाकर 28 रन बना लिए हैं। फिलहाल रविचंद्रन अश्विन और जोस बटलर क्रीज पर हैं। इस मैच में डेब्यू करने वाले यश दयाल ने अपने पहले ही ओवर में देवदत्त पडिक्कल को पवेलियन भेजा। पडिक्कल शून्य पर पवेलियन लौटे।
प्रसिद्ध कृष्णा के लिए उनका तीसरा ओवर महंगा साबित हुआ। उनके इस ओवर में गुजरात ने 13 रन बटोरे और अपने 150 रन भी पूरे कर लिए। 18 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर: 158/4, डेविड मिलर (10*), हार्दिक पांड्या (75*)
अभिनव मनोहर शानदार बल्लेबाजी करने के बाद 28 गेंदों में 43 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें युजवेंद्र चहल ने अश्विन के हाथों कैच कराया। 16 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर: 139/4, डेविड मिलर (0*), हार्दिक पांड्या (67*)
गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए लगातार दूसरा अर्धशतक लगाया। हार्दिक ने 33 गेंदों में अपना छठा आईपीएल अर्धशतक लगाया।
गुजरात टाइटंस ने आज के मैच में दो बदलाव किए है। दर्शन नालकंडे की जगह यश दयाल और साई सुदर्शन की जगह विजय शंकर को टीम में शामिल किया गया है।
राजस्थान रॉयल्स :
जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रासी वान दर दुसेन, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, जेम्स नीशम, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, कुलदीप सेन, प्रसिद्ध कृष्णा
गुजरात टाइटंस :
शुभमन गिल, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), विजय शंकर, हार्दिक पंड्या (कप्तान), डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद ख़ान, यश दयाल, मोहम्मद शमी, लॉकी फर्ग्यूसन