वानिंदु हसरंगा की घातक गेंदबाजी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को छह रन से हराकर जीत का खाता खोल लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 182 रन बनाए थे। जवाब में चेन्नई निर्धारित ओवर में छह विकेट पर 176 रन ही बना सकी। उनके लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने सर्वाधिक 63 रन बनाए।
मौजूदा टूर्नामेंट में यह राजस्थान की तीन मैचों में पहली जीत है। वहीं, चेन्नई की यह लगातार दूसरी हार है। दिलचस्प बात यह है कि इस जीत के साथ राजस्थान अंक तालिका में नौवें पायदान पर पहुंच गई है। वहीं, सीएसके सातवें स्थान पर है। शीर्ष पर चार अंक और 2.226 के नेट रन रेट के साथ आरसीबी है।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके की शुरुआत खराब हुई। उन्हें पहला झटका जोफ्रा आर्चर ने पहले ही ओवर में दिया। उन्होंने रचिन रवींद्र को अपना शिकार बनाया। वह खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद मोर्चा राहुल त्रिपाठी और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 39 गेंदों में 46 रनों की साझेदारी हुई। त्रिपाठी 23 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, गायकवाड़ ने 44 गेंदों में 63 रन बनाए उनके अलावा शिवम दुबे ने 18, विजय शंकर ने नौ, महेंद्र सिंह धोनी ने 16 रन बनाए। रवींद्र जडेजा और जेमी ओवरटन क्रमश: 32 और 11 रन बनाकर नाबाद रहे। इस मुकाबले में राजस्थान के लिए वानिंदु हसरंगा ने चार विकेट झटके। उनके अलावा जोफ्रा आर्चर और संदीप शर्मा ने एक-एक सफलता हासिल की।
धोनी को संदीप शर्मा ने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर शिमरन हेटमायर के हाथों कैच आउट कराया। वह 16 रन बनाकर आउट हुए। अब बल्लेबाजी के लिए जेमी ओवरटन उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए जडेजा क्रीज पर मौजूद हैं।
19वें ओवर में धोनी और जडेजा ने 19 रन बटोर लिए। अब टीम को जीत के लिए छह गेंदों में 20 रनों की जरूरत है।
धोनी और जडेजा ने 17वें ओवर में नौ रन बनाए हैं। अब चेन्नई को 18 गेंदों में 45 रनों की जरूरत है।
ऋतुराज गायकवाड़ 63 रन बनाकर आउट हुए हैं। उन्हें वानिंदु हसरंगा ने अपना शिकार बनाया। अब बल्लेबाजी के लिए पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी उतरे हैं। टीम को जीत के लिए 25 गेंदों में 54 रनों की जरूरत है।
ऋतुराज गायकवाड़ ने 38 गेंदों में पचासा जड़ा है। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उनका साथ देने के लिए रवींद्र जडेजा मौजूद हैं।
चेन्नई की पारी लड़खड़ा गई है। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए विजय शंकर नौ रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें वानिंदु हसरंगा ने बोल्ड किया। अब बल्लेबाजी के लिए रवींद्र जडेजा उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए ऋतुराज गायकवाड़ क्रीज पर मौजूद हैं। 12 ओवर के बाद 93/4 है।
चेन्नई को तीसरा झटका 72 रन के स्कोर पर लगा। शिवम दुबे को रियान पराग ने शानदार कैच लपककर पवेलियन की राह दिखाई। वह 18 रन बना सके। अब बल्लेबाजी के लिए विजय शंकर आए हैं।
चेन्नई को दूसरा झटका 46 रन के स्कोर पर लगा। वानिंदु हसरंगा ने राहुल त्रिपाठी को शिमरन हेटमायर के हाथों कैच कराया। वह 19 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए। अब ऋतुराज गायकवाड़ का साथ देने के लिए बतौर इम्पैक्ट सब शिवम दुबे उतरे हैं।
ऋतुराज गायकवाड़ और राहुल त्रिपाठी के बीच साझेदारी पनप रही है। दोनों के बीच 32 गेंदों में 42 रनों की पार्टनरशिप हो चुकी है। छह ओवर के बाद स्कोर 42/1 है।
राजस्थान रॉयल्स को पहले ही ओवर में शुरुआती सफलता मिली है। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने सलामी बल्लेबाज रचिन रवींद्र को आउट कर सीएसके को पहला झटका दिया है। रचिन खाता खोले बिना आउट हुए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके की शुरुआत अच्छी नहीं रही और वह पहले ओवर में एक भी रन नहीं बना पाई, जबकि एक विकेट जरूर गंवा दिया।
चेन्नई की पारी शुरू हो चुकी है। रचिन रवींद्र और राहुल त्रिपाठी क्रीज पर मौजूद हैं।
नीतीश राणा की अर्धशतकीय पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 183 रन का लक्ष्य रखा है। गुवाहाटी में खेले जा रहे इस मैच में राजस्थान ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 182 रन बनाए हैं। नीतीश के अलावा रियान पराग ने 37 रन बनाए। चेन्नई के लिए खलील अहमद, नूर अहमद और मथीशा पथिराना ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं, रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा को एक-एक सफलता मिली।
राजस्थान की शुरुआत झटके के साथ हुई। यशस्वी जायसवाल (4) को खलील अहमद ने पहले ही ओवर में अश्विन के हाथों कैच आउट कराया। हालांकि, इसके बाद मोर्चा तीसरे नंबर पर आए नीतीश राणा ने संभाला। उन्होंने सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन के साथ दूसरे विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी की और चेन्नई के खिलाफ पावरप्ले का तीसरा बड़ा स्कोर बनाने वाली टीम बन गई। राजस्थान ने पावरप्ले में 79/1 रन बनाए।
इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर आए संजू सैमसन 16 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नूर अहमद ने पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद नीतीश को रियान पराग का साथ मिला। दोनों के बीच 24 गेंदों में 38 रनों की साझेदारी हुई। इस दौरान बाएं हाथ के बल्लेबाज नीतीश ने 21 गेंदों में अपना 19वां अर्धशतक पूरा किया। वह 36 गेंदों में 81 रन बनाकर आउट हुए। धोनी ने उन्हें स्टंप किया। 124 पर तीन विकेट गंवाने के बाद राजस्थान की पारी लड़खड़ा गई। एक छोर पर खड़े कप्तान रियान पराग को शिमरन हेटमायर का साथ मिला, लेकिन यह साझेदारी सिर्फ 26 रनों की ही हो सकी।
पराग को पथिराना ने बोल्ड किया। वह दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 37 रन बनाने में कामयाब हुए। इस मैच में ध्रुव जुरेल ने तीन, वानिंदु हसरंगा ने चार, कुमार कार्तिकेय ने एक रन बनाया। वहीं, महीश तीक्षणा और तुषार देशपांडे क्रमश: दो और एक रन बनाकर नाबाद रहे। जोफ्रा आर्चर अपना खाता भी नहीं खोल सके।
राजस्थान को छठा झटका मथीशा पथिराना ने दिया। उन्होंने रियान पराग (37) को बोल्ड किया। अब बल्लेबाजी के लिए जोफ्रा आर्चर उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए शिमरन हेटमायर क्रीज पर मौजूद हैं। 18 ओवर के बाद स्कोर 166/6 है।
राजस्थान को पांचवां झटका जडेजा ने दिया। उन्होंने वानिंदु हसरंगा (4) को विजय शंकर के हाथों कैच कराया। अब रियान का साथ देने के लिए शिमरन हेटमायर आए हैं।
राजस्थान को चौथा झटका नूर अहमद ने दिया। उन्होंने ध्रुव जुरेल को मथिशा पथिराणा के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ तीन रन बना सके। अब रियान का साथ देने के लिए वानिंदु हसरंगा आए हैं।
शानदार फॉर्म में नजर आए नीतीश राणा 36 गेंदों में 81 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें धोनी ने स्टंप किया। तीसरे विकेट के लिए उन्होंने रियान पराग के साथ 38 रनों की साझेदारी निभाई। इससे पहले उन्होंने संजू सैमसन के साथ 82 रनों की पार्टनरशिप की थी। अब बल्लेबाजी के लिए ध्रुव जुरेल आए हैं।
राजस्थान को दूसरा झटका नूर अहमद ने दिया। उन्होंने संजू सैमसन (20) को अपने पहले ही ओवर में रवींद्र जडेजा के हाथों कैच कराया। वह नीतीश राणा के साथ 42 गेंदों में 82 रनों की साझेदारी निभाकर आउट हुए। चौथे नंबर पर अब बल्लेबाजी के लिए कप्तान रियान पराग उतरे हैं। उनका साथ देने के नीतीश क्रीज पर मौजूद हैं।
नीतीश राणा शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया है। वह दूसरे विकेट के लिए संजू सैमसन के साथ 33 गेंदों में 75 रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। पावरप्ले के बाद राजस्थान का स्कोर 79/1 है।
चार के स्कोर पर पहला विकेट खो चुकी राजस्थान की टीम को अब संजू सैमसन और नीतीश राणा का साथ मिला है। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी पनप रही है। चार ओवर के बाद स्कोर 45/1 है।
राजस्थान को पहला झटका खलील अहमद ने दिया। उन्होंने यशस्वी जायसवाल को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ चार रन बनाकर आउट हुए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए नीतीश राणा उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए संजू सैमसन क्रीज पर मौजूद हैं।
राजस्थान की पारी शुरू हो चुकी है। यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन क्रीज पर मौजूद हैं।
चेन्नई सुपर किंग्सः रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), जैमी ओवरटन, रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मथीशा पथिराना, खलील अहमद।
इम्पैक्ट सबः शिवम दुबे, मुकेश चौधरी, डेवोन कॉन्वे, शेख रशीद, सैम करन।
राजस्थान रॉयल्सः यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, नीतीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरॉन हेत्मायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्ष्णा, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे।
इम्पैक्ट सबः कुणाल सिंह राठौर, शुभम दुबे, फजलहक फारुकी, कुमार कार्तिकेय, युद्धवीर सिंह।
चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने बताया कि उनकी टीम दो बदलावों के साथ उतरी है। सैम करन की जगह जेमी ओवरटन को मौका मिला है जबकि दीपक हुड्डा की जगह विजय शंकर खेलेंगे। वहीं, राजस्थान की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
राजस्थान रॉयल्स: रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, नितीश राणा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्षणा, कुमार कार्तिकेय, संदीप शर्मा और तुषार देशपांडे।
चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा, सैम करन, रवींद्र जडेजा, एम एस धोनी, आर अश्विन, नूर अहमद, मथीशा पथिराना, खलील अहमद।
रॉयल्स के पास अब जोस बटलर जैसा धुरंधर बल्लेबाज नहीं है। फ्रेंचाइजी ने उन्हें मेगा नीलामी से पहले रिलीज कर दिया था। अब वह गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं। हालांकि, टीम में यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन जैसे ताबड़तोड़ ओपनर मौजूद हैं जिनसे अच्छी शुरुआत की उम्मीद है। वहीं, तुषार देशपांडे और संदीप शर्मा जैसे भारतीय गेंदबाजों में आत्मविश्वास का अभाव है। इसके अलावा उनके पास कोई बेहतर स्पिनर भी नहीं है। ऐसे में चेन्नई का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।
वहीं, चेन्नई का गेंदबाजी आक्रमण भी इस बार उतना धारदार नहीं लग रहा है। मथीषा पथिराना और कलाई के स्पिनर नूर अहमद के अलावा भारतीय गेंदबाज प्रभावित करने में नाकाम रहे। खलील अहमद नई गेंद से छाप नहीं छोड़ पाए हैं। वहीं, रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा इस प्रारूप में उतने खतरनाक नहीं रह गए। हालांकि, दोनों गुवाहाटी के हालातों से बखूबी वाकिफ हैं और अगर लाभ उठाने में सफल रहे तो रॉयल्स के बल्लेबाजों संजू सैमसन, पराग, शुभम दुबे, नीतिश राणा और ध्रुव जुरेल के लिए मुश्किलें पैदा कर सकते हैं।
इस मुकाबले में चेन्नई के बल्लेबाजों को जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार ने काफी परेशान किया। दोनों ने क्रमश: तीन और एक विकेट लिया। गुवाहाटी की विकेट चेपॉक की तरह है जिस पर राजस्थान रॉयल्स का सामना करना उतना मुश्किल नहीं होगा चूंकि उसके पास इतना मजबूत गेंदबाजी आक्रमण नहीं है और रियान पराग को भी कप्तानी का उतना अनुभव भी नहीं है।
चेन्नई के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आठवें या नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतर रहे हैं। आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 16 गेंदों में 30 रनों की नाबाद पारी खेली लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। उनसे पहले अश्विन आए और आठ गेंदों में सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए। धोनी ने भले ही अपनी पारी से प्रशंसकों का मनोरंजन किया लेकिन उनका नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरना टीम के हित में नहीं रहा।
रजत पाटीदार की कप्तानी वाली आरसीबी ने चेन्नई की लचर फील्डिंग और खराब गेंदबाजी का लाभ उठाते हुए 197 रन का लक्ष्य तैयार किया। जवाब मेजबान टीम निर्धारित ओवरों में सिर्फ 146 रन ही बना सकी। आईपीएल के पहले सत्र (2008) के बाद यह आरसीबी की चेपॉक में पहली जीत थी।
राजस्थान रॉयल्स की टीम रविवार को जब गुवाहाटी के मैदान पर उतरेगी तो उसे अपनी पहली जीत की तलाश होगी। यहां उसका सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व में सीएसके जीत की पटरी पर लौटने की कोशिश करेगी। शुक्रवार को उसे आरसीबी ने चेपॉक में 50 रनों से हराकर 17 वर्षों से चले आ रहे जीत के सिलसिले को रोक दिया।
IPL Live Cricket Score, RR vs CSK 2025 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2025 का 11वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। इस मैच में दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।