फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCB vs SRH: हैदराबाद चार रन से जीता, डीविलियर्स के रहते आखिरी ओवर में 13 रन नहीं बना सकी बैंगलोर टीम

Wed, 06 Oct 2021 11:18 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी

खास बातें

RCB vs SRH Live IPL Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2021 के 52वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पर चार रन से रोमांचक जीत दर्ज की। टॉस  हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने सात विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए। जवाब में आरसीबी डीविलियर्स के रहते आखिरी ओवर में 13 रन नहीं बना सकी और मैच हार गई। 
विज्ञापन
हैदराबाद ने रोमांचक मुकाबले में बैंगलोर को 4 रन से हराया  - फोटो : social media
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:18 PM, 06-Oct-2021

हैदराबाद ने रोमांचक मुकाबले में बैंगलोर को 4 रन से हराया 

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2021 के 52वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पर चार रन से रोमांचक जीत दर्ज की। टॉस  हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने सात विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए। जवाब में आरसीबी डीविलियर्स के रहते आखिरी ओवर में 13 रन नहीं बना सकी और मैच हार गई। डीविलियर्स 19 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान उन्होंने आईपीएल में अपने 250 छक्के पूरे किए। आईपीएल में यह कमाल करने वाले वह दूसरे खिलाड़ी हैं। आईपीएल के इतिहास में क्रिस गेल ने सर्वाधिक छक्के (357) लगाए हैं।
 
पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत खराब रही। 14 के स्कोर पर टीम को अभिषेक शर्मा के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद केन विलियमसन और जेसन रॉय के बीज दूसरे विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी हुई। सनराइजर्स की तरफ से जेसन रॉय ने सर्वाधिक 44 रन बनाए। बैंगलोर की तरफ से हर्षल पटेल ने सर्वाधिक तीन और डैनियल क्रिश्चियन ने दो विकेट झटके। वहीं, हैदराबाद के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की भी शुरुआत निराशाजनक रही।

पहले ही ओवर की आखिरी गेंद पर टीम को कप्तान विराट कोहली (5) के रूप में पहला झटका लगा। 100 रन के अंदर बैंगलोर ने शुरुआत के चार विकेट गंवा दिए थे। आरसीबी की तरफ से ग्लेन मैक्सवेल (40) और देवदत्त पडिक्कल ने 41 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी हुई। वहीं, हैदराबाद की तरफ से सभी गेंदबाजों का अच्छा प्रदर्शन रहा। 
 

11:12 PM, 06-Oct-2021

आरसीबी को जीत के लिए चाहिए 6 गेंदों में 18 रन

इस मैच को जीतने के लिए बैंगलोर को 6 गेंदों में 13 रन की दरकार है।

11:10 PM, 06-Oct-2021

बैंगलोर को लगा छठा झटका

19वें ओवर की चौथी गेंद पर जेसन होल्डर ने शाहबाज अहमद (14) को विलियमसन के हाथों कैच आउट कराकर बैंगलोर को छठा झटका दिया। 

विज्ञापन
11:05 PM, 06-Oct-2021

RCB को जीत के लिए चाहिए 12 गेंदों में 18 रन

इस मैच को जीतने के लिए बैंगलोर को 12 गेंदों में 18 रन की दरकार है।

11:00 PM, 06-Oct-2021

पडिक्कल 41 रन बनाकर आउट

17वें ओवर की पांचवीं गेंद पर राशिद खान ने आरसीबी को पांचवां झटका दिया। उन्होंने सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल (41) को समद के हाथों कैच आउट कराया। 

विज्ञापन
10:55 PM, 06-Oct-2021

बैंगलोर को जीत के लिए चाहिए 24 गेंदों में 38 रन

इस मैच को जीतने के लिए बैंगलोर को 24 गेंदों में 38 रन की दरकार है।

10:46 PM, 06-Oct-2021

ग्लेन मैक्सवेल 40 पर रनआउट

15वें ओवर में पहली गेंद पर बैंगलोर को ग्लेन मैक्सवेल के रूप में बड़ा व चौथा झटका लगा। वह रनआउट हो गए। केन विलियमसन ने डायरेक्ट हिट करके उन्हें पवेलियन भेजा। 100 रन के अंदर बैंगलोर ने शुरुआत के चार विकेट गंवा बैठे। मैक्सवेल ने 25 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 40 रन बनाए।
 

10:45 PM, 06-Oct-2021

मैक्सवेल और पडिक्कल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

ग्लेन मैक्सवेल और देवदत्त पडिक्कल के बीच चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। 

10:43 PM, 06-Oct-2021

RCB को जीत के लिए चाहिए 36 गेंदों में 50 रन

इस मैच को जीतने के लिए बैंगलोर को 36 गेंदों में 50 रन की दरकार है।

10:15 PM, 06-Oct-2021

बैंगलोर के 50 रन पूरे

नौ ओवर्स के बाद बैंगलोर ने तीन विकेट के नुकसान पर 52 रन बना लिए हैं। ग्लेन मैक्सवेल 9 और देवदत्त पडिक्कल 23 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। नौवें ओवर में उमरान मलिक ने 147, 150 151.9, 153 kph की रफ्तार से गेंदबाजी की।   
 

10:04 PM, 06-Oct-2021

बैंगलोर को लगा तीसरा झटका

सातवें ओवर की पांचवीं गेंद पर उमरान मलिक ने श्रीकर भरत (12) को विकेट के पीछे कैच साहा के हाथों कैच आउट कराकर बैंगलोर को तीसरा झटका दिया।
 

09:59 PM, 06-Oct-2021

पहला पावरप्ले समाप्त

छह ओवर्स के बाद बैंगलोर ने दो विकेट के नुकसान पर 37 रन बनाए हैं। श्रीकर भरत 12 और पडिक्कल 17 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। पावरप्ले में हैदराबाद का स्कोर 50/1 था।

09:48 PM, 06-Oct-2021

20 रन के अंदर बैंगलोर के दो विकेट गिरे

चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर बैंगलोर को दूसरा झटका लगा। सिद्धार्थ कौल ने डैनियल क्रिश्चियन (1) को विलियमसन के हाथों कैच आउट कराया। 18 रन के स्कोर पर आरसीबी ने अपने दो विकेट गंवा दिए।

09:45 PM, 06-Oct-2021

तीन ओवर्स के बाद RCB का स्कोर 18/1

तीन ओवर्स के बाद बैंगलोर ने एक विकेट के नुकसान पर 18 रन बना लिए हैं। डैनियल क्रिश्चियन 1 और देवदत्त पडिक्कल 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

09:33 PM, 06-Oct-2021

विराट कोहली केवल 5 रन बनाकर आउट

पहले ओवर की आखिरी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने आरसीबी को बड़ा झटका दिया। उन्होंने टीम के कप्तान विराट कोहली (5) को एलबीडब्ल्यू आउट किया।
 

09:30 PM, 06-Oct-2021

बैंगलोर की बल्लेबाजी शुरू

हैदराबाद के 141 रन के जवाब में बैंगलोर की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ओपनिंग करने आए हैं। हैदराबाद की तरफ से पहला ओवर भुवनेश्वर कुमार ने डाला।

09:15 PM, 06-Oct-2021

हैदराबाद ने बैंगलोर को दिया 142 रन का लक्ष्य

हैदराबाद ने आईपीएल 2021 के 51वें मुकाबले में बैंगलोर के सामने जीत के लिए 142 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स ने सात विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए। बैंगलोर की तरफ से हर्षल पटेल ने सर्वाधिक तीन और डैनियल क्रिश्चियन ने दो विकेट झटके। 
 

09:03 PM, 06-Oct-2021

हर्षल पटेल ने रचा इतिहास, IPL में यह कमाल करने वाले बने पहले भारतीय गेंदबाज

हर्षल पटेल 28 विकेट* के साथ आईपीएल के किसी एक सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए। उन्होंने यह उपलब्धि ऋद्धिमान साहा को आउट करके हासिल की। इस मामले में उन्होंने जसप्रीत बुमराह (27 विकेट) को पीछे छोड़ दिया। पटेल ने साहा को 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर डीविलियर्स के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद हर्षल ने आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर जेसन होल्डर (16)को डैनियल के हाथों कैच आउट कराकर हैदराबाद को सातवां झटका दिया। इसके साथ हर्षल के इस सीजन में अभी तक 29 विकेट हो चुके हैं।

आईपीएल के किसी एक सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज
  • 29* - हर्षल पटेल, 2021
  • 27 - जसप्रीत बुमराह, 2020 
  • 26 - भुवनेश्वर कुमार, 2017 
  • 24 - जयदेव उनादकट, 2017 
  • 24 - हरभजन सिंह, 2013 

08:55 PM, 06-Oct-2021

16 ओवर्स के बाद हैदराबाद का स्कोर 113/5

16 ओवर्स के बाद हैदराबाद का स्कोर 113/5. ऋद्धिमान साहा 4 और जेसन होल्डर 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

08:48 PM, 06-Oct-2021

हैदराबाद की आधी टीम लौटी पवेलियन

16वें ओवर की पहली गेंद पर युजवेंद्र चहल ने अब्दुल समद (1) को एलबीडब्ल्यू आउट किया। इसी के साथ हैदराबाद की आधी टीम पवेलियन लौट गई। 

08:41 PM, 06-Oct-2021

जेसन रॉय अर्धशतक से चूके, डैनियल ने एक ओवर में झटके दो विकेट

15वें ओवर में डैनियल क्रिश्चियन ने दो विकेट झटके। ओवर की पहली गेंद पर प्रियम गर्ग (15) को डीविलियर्स के हाथों कैच आउट कराया। वहीं, ओवर की आखिरी गेंद पर जेसन रॉय को चलता किया। रॉय 38 गेंदों में पांच चौके की मदद से 44 रन बनाए।
 

08:37 PM, 06-Oct-2021

हैदराबाद का स्कोर 100 के पार

14वें ओवर में हैदराबाद के 100 रन पूरे हुए। चहल की पहली गेंद पर प्रियम गर्ग ने छक्के के साथ टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। 

08:35 PM, 06-Oct-2021

हर्षल पटेल ने इस मामले में बुमराह की बराबरी की

हर्षल पटेल के नाम इस सीजन में 27* विकेट हो चुके हैं। इस मामले में उन्होंने जसप्रीत बुमराह की बराबरी कर ली है। अगर हर्षल एक विकेट और ले लेते हैं तो वह आईपीएल के किसी एक सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे। 

किसी एक सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज
  • 27 : हर्षल पटेल, 2021*
  • 27 : जसप्रीत बुमराह, 2020/21
  • 26 : भुवनेश्वर कुमार, 2017

08:27 PM, 06-Oct-2021

 केन विलियमसन 31 रन बनाकर आउट

12वें ओवर की तीसरी गेंद पर हर्षल पटेल ने केन विलियमसन को आउट कर हैदराबाद को दूसरा झटका दिया। विलियमसन 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे। दूसरे विकेट के लिए विलियमसन और जेसन रॉय के बीच 70 रनों की साझेदारी हुई।
 

08:18 PM, 06-Oct-2021

10 ओवर का खेल पूरा

10 ओवर्स के बाद सनराइजर्स ने एक विकेट के नुकसान पर 76 रन बना लिए हैं। केन विलियमसन 27 और जेसन रॉय 33 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

08:16 PM, 06-Oct-2021

विलियमसन और जेसन रॉय के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

केन विलियमसन और जेसन रॉय के बीच दूसरे विकेट के लिए 50 से अधिक रन की साझेदारी हो चुकी है।
 

07:59 PM, 06-Oct-2021

पहला पावरप्ले समाप्त, हैदराबाद के 50 रन पूरे

छह ओवर्स के बाद हैदराबाद ने एक विकेट के नुकसान पर 50 रन बना लिए हैं। केन विलियमसन 19 और जेसन रॉय 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 
 

07:48 PM, 06-Oct-2021

चार ओवर्स के बाद हैदराबाद का स्कोर 26/1

चार ओवर्स के बाद हैदराबाद ने एक विकेट के नुकसान पर 26 रन बना लिए हैं। जेसन रॉय 3 और केन विलियमसन 9 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 
 

07:38 PM, 06-Oct-2021

हैदराबाद को लगा पहला झटका

दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर जॉर्ज गार्टन ने हैदराबाद को पहला झटका दिया। उन्होंने सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (13) को मैक्सवेल के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। 

07:37 PM, 06-Oct-2021

धीमी शुरुआत, पहले ओवर में आए दो रन

पहले ओवर में हैदराबाद के खाते में केवल दो रन आए। मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी की। 

07:33 PM, 06-Oct-2021

हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू

हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। जेसन रॉय और अभिषेक शर्मा ओपनिंग करने आए हैं। वहीं, आरसीबी की तरफ से मोहम्मद सिराज ने पहला ओवर डाला।

07:07 PM, 06-Oct-2021

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

सनराइजर्स हैदराबाद: जेसन रॉय, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), प्रियम गर्ग, अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद, जेसन होल्डर, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार,  सिद्धार्थ कौल, उमरान मलिक।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल,  श्रीकर भारत (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, एबी डीविलियर्स, डैनियल क्रिश्चियन, शाहबाज अहमद,  जॉर्ज गार्टन, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल , मोहम्मद सिराज।
 

07:02 PM, 06-Oct-2021

टॉस जीतकर बैंगलोर ने पहले गेंदबाजी चुनी

आईपीएल 2021 के 52वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। 

06:54 PM, 06-Oct-2021

अंकतालिका में तीसरे स्थान पर RCB

विराट कोहली की अगुवाई वाली आरसीबी 16 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। वहीं, केन विलियमसन की अगुवाई वाली सनराइजर्स की टीम चार अंकों के साथ अंकतालिका में सबसे निचले पायदान पर है। 

06:47 PM, 06-Oct-2021

SRH का पलरा भारी

अगर आंकड़ों में सनराइजर्स का पलरा भारी दिखता है। दोनों टीमों के बीच 19 मुकाबले हुए हैं, जिसमें 10 मुकाबले हैदराबाद ने जीते हैं जबकि बैंगलोर को 8 मैचों में जीत मिली है। वहीं, एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला।
 

06:38 PM, 06-Oct-2021

RCB vs SRH: हैदराबाद चार रन से जीता, डीविलियर्स के रहते आखिरी ओवर में 13 रन नहीं बना सकी बैंगलोर टीम

नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है...आईपीएल 2021 के 52वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद आमने सामने हैं। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। विराट की आरसीबी प्लेऑफ में पहुंच गई है, जबकि हैदराबाद की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। इस मैच को जीतकर बैंगलोर की निगाह टॉप-2 में जगह बनाने की होगी। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें